1 IEV यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: Again the word of the LORD came to me, saying,
2 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, भविष्यद्वाणी कर कि मिस्र के साथ क्या होगा। कह कि मैं यहोवा परमेश्वर यही कहता हूँ:‘रोओ और विलाप करो, क्योंकि जिस दिन भयानक बातें होगी वह दिन आने वाला है। BSB BSB: “Son of man, prophesy and declare that this is what the Lord GOD says: Wail, ‘Alas for that day!’
3 IEV वह दिन निकट है, जिस दिन मैं, यहोवा, लोगों को दण्ड दूँगा; यह कई देशों के लिए तूफानी बादलों और विपत्ति से भरे दिन के समान होगा। BSB BSB: For the day is near, the Day of the LORD is near. It will be a day of clouds, a time of doom for the nations.
4 IEV एक शत्रु की सेना मिस्र पर अपनी तलवारों के साथ आक्रमण करने आएगी, और कूश में रहने वाले लोगों के लिए बहुत परेशानी उत्पन्न हो जाएगी। शत्रु की सेना मिस्र में कई लोगों को मार डालेगी; वे सब मूल्यवान वस्तुएँ ले जाएँगे, और यहाँ तक कि वे भवनों को तोड़ कर उनकी नींव तक गिरा देंगे। BSB BSB: A sword will come against Egypt, and there will be anguish in Cush when the slain fall in Egypt, its wealth is taken away, and its foundations are torn down.
5 IEV कूश, लूबी, लूद के सैनिक और मिस्र देश के सब विदेशी लोग, मिस्र देश में रहने वाले यहूदी भी– वे सब युद्ध में मारे जाएँगे। BSB BSB: Cush, Put, and Lud, and all the various peoples, as well as Libya and the men of the covenant land, will fall with Egypt by the sword.
6 IEV यहोवा यही कहते हैं:‘यह सेना मिस्र के सहयोगियों को पराजित करेगी, और जिस शक्ति पर मिस्र के लोगों को गर्व है, वह समाप्त हो जाएगी। उत्तर में मिग्दोल शहर से दक्षिण में सवेने शहर तक, वे मिस्र के सहयोगियों के सैनिकों को मार देंगे। यहोवा परमेश्वर यही घोषणा करते हैं। BSB BSB: For this is what the LORD says: The allies of Egypt will fall, and her proud strength will collapse. From Migdol to Syene they will fall by the sword within her, declares the Lord GOD.
7 IEV मिस्र के सहयोगियों के सैनिक चौंक जाएँगे, और उनका साथ देने वाले शहर नष्ट किए जाएँगे जो उजड़ी हुई पड़ोसी जातियों से घिरे हुए हैं। BSB BSB: They will be desolate among desolate lands, and their cities will lie among ruined cities.
8 IEV तब, जब मैं मिस्र में सब कुछ जला देता हूँ, और जब मैं उनके शत्रुओं को उनके सब सहयोगियों को पराजित करने देता हूँ, तब लोग जान लेंगे कि मुझ, यहोवा, में ऐसा करने की शक्ति है जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा। BSB BSB: Then they will know that I am the LORD when I set fire to Egypt and all her helpers are shattered.
9 IEV उस समय, मैं कूश के लोगों को जो अब भी सोचते हैं कि वे सुरक्षित हैं, डराने के लिए नील नदी में नावों पर तेजी से जाने के लिए दूत भेजूँगा, जो अब भी सोचते हैं कि वे सुरक्षित हैं। जब वे सुनेंगे कि मिस्र नष्ट हो गया है तो वे भयभीत होंगे। यह शीघ्र ही होगा! BSB BSB: On that day messengers will go out from Me in ships to frighten Cush out of complacency. Anguish will come upon them on the day of Egypt’s doom. For it is indeed coming.
10 IEV मैं यहोवा परमेश्वर यही कहता हूँ: बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर की शक्ति से मैं मिस्र में बहुत से लोगों को नष्ट कर दूँगा। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: I will put an end to the hordes of Egypt by the hand of Nebuchadnezzar king of Babylon.
11 IEV नबूकदनेस्सर और उसकी सेना, जिसके सैनिकों को किसी पर कोई दया नहीं आती है, मिस्र को नष्ट करने के लिए आएँगे। वे अपनी तलवारें बाहर निकालेंगे और मिस्र को उन लोगों की लाशों से भर देंगे जिन्हें उन्होंने मारा है। BSB BSB: He and his people with him, the most ruthless of the nations, will be brought in to destroy the land. They will draw their swords against Egypt and fill the land with the slain.
12 IEV मैं नील नदी की धाराओं को सुखा दूँगा, और मैं मिस्र देश को दुष्ट पुरुषों को बेच दूँगा। विदेशियों की शक्ति से मैं उस भूमि को और जो कुछ भी उसमें है सबको नष्ट कर दूँगा। यह निश्चय ही होगा क्योंकि मुझ, यहोवा ने कहा है कि यह होगा। BSB BSB: I will make the streams dry up and sell the land to the wicked. By the hands of foreigners I will bring desolation upon the land and everything in it. I, the LORD, have spoken.
13 IEV यह भी है जो मैं, यहोवा परमेश्वर, कहता हूँ: मैं उनकी मूर्तियों को शत्रु द्वारा मेम्फिस शहर में नष्ट करवा दूँगा। अब मिस्र में कोई राजा नहीं होगा, और मैं मिस्र देश में रहने वाले सब लोगों को डरा दूँगा। BSB BSB: This is what the Lord GOD says: I will destroy the idols and put an end to the images in Memphis. There will no longer be a prince in Egypt, and I will instill fear in that land.
14 IEV मैं दक्षिणी मिस्र में पत्रोस के क्षेत्र से सब लोगों को विवश करूँगा कि वे उस स्थान को छोड़ दें। मैं पूर्वोत्तर मिस्र के सोअन शहर में आग लगा दूँगा और दक्षिणी मिस्र में थीब्ज़ शहर में लोगों को दण्ड दूँगा। BSB BSB: I will lay waste Pathros, set fire to Zoan, and execute judgment on Thebes.
15 IEV मैं उत्तरी मिस्र में पेलूसियम के किले में सैनिकों को दण्ड दूँगा, और मैं थीब्ज़ में लोगों को नष्ट कर दूँगा। BSB BSB: I will pour out My wrath on Pelusium, the stronghold of Egypt, and cut off the crowds of Thebes.
16 IEV मैं मिस्र को आग से जला दूँगा; पेलूसियम में लोगों को घोर कष्ट भोगना होगा। शत्रु थीब्ज़ को जीत लेंगे, और मेम्फिस के लोगों पर निरन्तर भय छाया रहेगा। BSB BSB: I will set fire to Egypt, Pelusium will writhe in anguish, Thebes will be split open, and Memphis will face daily distress.
17 IEV उत्तरी मिस्र में हेलीओपोलिस और बुबास्टिस के शहरों में शत्रु अनेक युवा पुरुषों को मार देंगे, और जो लोग शेष रह जाते हैं उन्हें बाबेल जाना होगा। BSB BSB: The young men of On and Pi-beseth will fall by the sword, and those cities will go into captivity.
18 IEV पूर्वोत्तर मिस्र में तहपन्हेस शहर में यह विनाश का अन्धकारमय दिन होगा जब मैं मिस्र की शक्ति का अन्त कर दूँगा; वह देश अब शक्तिशाली नहीं रहेगा। यह ऐसा होगा जैसे एक अंधियारे बादल ने मिस्र को ढाँप लिया है, क्योंकि उसके गाँव के लोग बन्दी होकर बाबेल जाएँगे। BSB BSB: The day will be darkened in Tahpanhes when I break the yoke of Egypt and her proud strength comes to an end. A cloud will cover her, and her daughters will go into captivity.
19 IEV इस प्रकार मैं मिस्र को दण्ड दूँगा, और लोग जान लेंगे कि मुझ, यहोवा, में ऐसा करने की शक्ति है जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा।” BSB BSB: So I will execute judgment on Egypt, and they will know that I am the LORD.”
20 IEV बाबेल के लोगों द्वारा हम इस्राएलियों को उनके देश में ले जाने के लगभग ग्यारह वर्ष बाद, यहोवा ने मुझे उस वर्ष के पहले महीने के सातवें दिन एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: In the eleventh year, on the seventh day of the first month, the word of the LORD came to me, saying,
21 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, मैंने नबूकदनेस्सर की सेना को मिस्र के राजा की सेना को पराजित करने में समर्थ किया है। ऐसा लगता है कि मानों मैंने मिस्र के राजा की बाँहों में से एक को तोड़ दिया है, और उस पर पट्टी नहीं बाँधी गई है कि वह ठीक हो सके, और उसे पट्टियों में बाँध कर नहीं रखा गया है कि ठीक हो जाने के बाद उसमें तलवार पकड़ने की शक्ति हो। BSB BSB: “Son of man, I have broken the arm of Pharaoh king of Egypt. See, it has not been bound up for healing, or splinted for strength to hold the sword.
22 IEV इस कारण, मैं, यहोवा, यह कहता हूँ: मैं मिस्र के राजा का शत्रु हूँ। मैं पूरी तरह से मिस्र की शक्ति को नष्ट कर दूँगा; वह ऐसा होगा कि जैसे मैंने राजा के दोनों हाथों को तोड़ दिया, अच्छे वाले को और टूटे हुए को, और तलवार को उसके हाथ से गिरा दूँगा। BSB BSB: Therefore this is what the Lord GOD says: Behold, I am against Pharaoh king of Egypt. I will break his arms, both the strong one and the one already broken, and will make the sword fall from his hand.
23 IEV मैं मिस्र के लोगों को राष्ट्रों के बीच तितर बितर करूँगा। BSB BSB: I will disperse the Egyptians among the nations and scatter them throughout the lands.
24 IEV मैं बाबेल के राजा की बाँहों को दृढ़ करूँगा और उसके हाथ में तलवार दूँगा, और मैं मिस्र के राजा की बाँहों को तोड़ दूँगा, और वह बाबेल के राजा के सामने एक साधारण सैनिक के समान कराहेगा जो घायल हो गया है और मरने वाला है। BSB BSB: I will strengthen the arms of Babylon’s king and place My sword in his hand, but I will break the arms of Pharaoh, who will groan before him like a mortally wounded man.
25 IEV मैं बाबेल के राजा को दृढ़ और शक्तिशाली कर दूँगा, और मिस्र का राजा पूरी तरह से अशक्त हो जाएगा। जब ऐसा होगा, जब मैं बाबेल की सेना को शक्तिशाली बना दूँगा, तब वे मिस्र पर आक्रमण करने के लिए उस शक्ति का उपयोग करेंगे। BSB BSB: I will strengthen the arms of Babylon’s king, but Pharaoh’s arms will fall limp. Then they will know that I am the LORD, when I place My sword in the hand of Babylon’s king, and he wields it against the land of Egypt.
26 IEV मैं मिस्र के लोगों को राष्ट्रों के बीच तितर बितर करूँगा, और जब ऐसा होगा, तब लोग जान लेंगे कि मुझ, यहोवा, में वह करने की शक्ति है जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा। BSB BSB: I will disperse the Egyptians among the nations and scatter them throughout the lands. Then they will know that I am the LORD.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.