1 IEV एक दिन यहोवा ने मुझे एक और दर्शन दिया। दर्शन में मुझे परमेश्वर की शक्ति का मुझ पर बोध हुआ, और उनके आत्मा के द्वारा वह मुझे घाटी के बीच में ले गए। यह उन लोगों की हड्डियों से भरी हुई थी जो मारे गए थे। BSB BSB: The hand of the LORD was upon me, and He brought me out by His Spirit and set me down in the middle of the valley, and it was full of bones.
2 IEV उन्होंने मुझे उन हड्डियों के बीच पीछे और आगे चलाया। मैंने देखा कि वहाँ बहुत सारी हड्डियाँ थीं, ऐसी हड्डियाँ जो बहुत सूखी हुई थीं। BSB BSB: He led me all around among them, and I saw a great many bones on the floor of the valley, and indeed, they were very dry.
3 IEV उन्होंने मुझसे पूछा,“हे मनुष्य के पुत्र, क्या तुझे लगता है कि ये हड्डियाँ फिर से जीवित मनुष्य बन सकती हैं?” मैंने उत्तर दिया,“हे यहोवा मेरे परमेश्वर, केवल आप जानते हैं कि यह हो सकता है या नहीं।” BSB BSB: Then He asked me, “Son of man, can these bones come to life?” “O Lord GOD,” I replied, “only You know.”
4 IEV तब उन्होंने मुझसे कहा,“इन हड्डियों को मेरी ओर से एक सन्देश सुना। उनसे कह,‘तुम हे सूखी हड्डियों, यहोवा जो कहते हैं वह सुनो। BSB BSB: And He said to me, “Prophesy concerning these bones and tell them, ‘Dry bones, hear the word of the LORD!
5 IEV यही है जो, यहोवा परमेश्वर, तुम हड्डियों से कहते हैं: मैं तुम में से हर एक में अपनी साँस डालूँगा, और तुम फिर से जीवित हो जाओगे। BSB BSB: This is what the Lord GOD says to these bones: I will cause breath to enter you, and you will come to life.
6 IEV मैं तुम्हारी हड्डियों पर पट्टी बाँधूँगा और तुम्हारी हड्डियों को माँस से ढँक दूँगा। मैं माँस को त्वचा से ढकूँगा। तब मैं तुम्हारे भीतर साँस समवाऊँगा, और तुम जीवित हो जाओगे। जब ऐसा होगा, तब तुम जान लोगे कि मुझ, यहोवा, में वह करने की शक्ति है जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा।’” BSB BSB: I will attach tendons to you and make flesh grow upon you and cover you with skin. I will put breath within you so that you will come to life. Then you will know that I am the LORD.’”
7 IEV इसलिए मैंने हड्डियों से बात की जैसा यहोवा ने मुझे बोलने का आदेश दिया था। जैसे कि मैं बोल रहा था, वहाँ एक शोर था, थरथराहट की आवाज थी, और हड्डियाँ एक साथ आईं, हड्डियाँ एक दूसरे से जुड़ रही थीं। BSB BSB: So I prophesied as I had been commanded. And as I prophesied, there was suddenly a noise, a rattling, and the bones came together, bone to bone.
8 IEV जब मैं देख रहा था, मैंने देखा कि उनकी नसें आपस में बंध रही थीं और माँस उन्हें ढाँक रहा था, और फिर त्वचा ने माँस को ढाँक लिया, परन्तु वे साँस नहीं ले रहे थे। BSB BSB: As I looked on, tendons appeared on them, flesh grew, and skin covered them; but there was no breath in them.
9 IEV तब उन्होंने मुझसे कहा,“हे मनुष्य के पुत्र, मेरी ओर से हवा के लिए एक सन्देश सुना। हवा से कह,‘हे हवा, यहोवा तुझ से कहते हैं, चारों दिशाओं से बह। इन लोगों में साँस डाल जो मारे गए हैं, कि वे फिर से जीवित हो सकें।’” BSB BSB: Then He said to me, “Prophesy to the breath; prophesy, son of man, and tell the breath that this is what the Lord GOD says: Come from the four winds, O breath, and breathe into these slain, so that they may live!”
10 IEV इसलिए मैंने वह कह दिया जो कि उसने मुझे कहने का आदेश दिया था, और फिर साँस ने उनमें प्रवेश किया, और वे साँस लेने लगे। वे जीवित हो गए और एक विशाल सेना के समान खड़े हो गए। BSB BSB: So I prophesied as He had commanded me, and the breath entered them, and they came to life and stood on their feet—a vast army.
11 IEV तब उन्होंने मुझसे कहा,“हे मनुष्य के पुत्र, ये हड्डियाँ सब इस्राएली लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं। लोग कहते हैं,‘ऐसा लगता है जैसे मानों हमारी हड्डियाँ सूख गई हैं; हम अब कुछ भी अच्छे की आशा नहीं कर सकते; हमारा देश नष्ट हो गया है।’ BSB BSB: Then He said to me, “Son of man, these bones are the whole house of Israel. Look, they are saying, ‘Our bones are dried up, and our hope has perished; we are cut off.’
13 IEV तब जब ऐसा होता है, तब तुम मेरे लोग यह जानोगे कि मुझ, यहोवा ने यह किया है। BSB BSB: Then you, My people, will know that I am the LORD, when I open your graves and bring you up from them.
14 IEV मैं अपनी आत्मा को तुम्हारे भीतर रखूँगा, और ऐसा होगा जैसे तुम फिर से जीवित हो जाओगे, और मैं तुमको फिर से अपने देश में रहने में समर्थ करूँगा। तब तुम यह जानोगे कि यह मैं, यहोवा, हूँ जिसने कहा था कि ऐसा होगा और जिसने ऐसा होने दिया है। यही है जो मैं, यहोवा, घोषणा करता हूँ।’” BSB BSB: I will put My Spirit in you and you will live, and I will settle you in your own land. Then you will know that I, the LORD, have spoken, and I will do it, declares the LORD.’”
15 IEV यहोवा ने मुझे एक और सन्देश दिया। उन्होंने कहा, BSB BSB: Again the word of the LORD came to me, saying,
16 IEV “हे मनुष्य के पुत्र, लकड़ी की छड़ी ले और उस पर लिख,‘यह यहूदा और यहूदा के सब गोत्रों का प्रतिनिधित्व करती है।’ फिर एक और छड़ी ले और उस पर लिख,‘यह इस्राएल और इस्राएल के सब गोत्रों का प्रतिनिधित्व करती है।’ BSB BSB: “And you, son of man, take a single stick and write on it: ‘Belonging to Judah and to the Israelites associated with him.’ Then take another stick and write on it: ‘Belonging to Joseph—the stick of Ephraim—and to all the house of Israel associated with him.’
17 IEV फिर उनको एक साथ ऐसा जोड़ जैसे कि वे तेरे हाथ में एक बड़ी लकड़ी बन जाएँ। BSB BSB: Then join them together into one stick, so that they become one in your hand.
18 IEV जब तेरे साथी इस्राएली तुझ से पूछें,‘इस कार्य का क्या अर्थ है?’, BSB BSB: When your people ask you, ‘Won’t you explain to us what you mean by these?’
19 IEV उन्हें बता,‘यहोवा परमेश्वर यह कहते हैं: यहेजकेल के हाथ में लकड़ी का एक टुकड़ा इस्राएल और इस्राएल के सब गोत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। मैं इसको लकड़ी के उस टुकड़े के साथ जोड़ रहा हूँ जो यहूदा का प्रतिनिधित्व करता है, कि इसे उसके हाथ में एक छड़ी बना सकूँ।’ BSB BSB: you are to tell them that this is what the Lord GOD says: ‘I will take the stick of Joseph, which is in the hand of Ephraim, and the tribes of Israel associated with him, and I will put them together with the stick of Judah. I will make them into a single stick, and they will become one in My hand.’
20 IEV तब, हे मनुष्य के पुत्र, लकड़ी के उन टुकड़ों को पकड़ जिन पर तूने लिखा है, कि लोग उन्हें देख सकें। BSB BSB: When the sticks on which you write are in your hand and in full view of the people,
21 IEV लोगों से कह,‘यहोवा परमेश्वर यह कहते हैं: मैं तुम इस्राएली लोगों को उन देशों से बाहर निकाल लाऊँगा जिनमें जाने के लिए तुमको विवश किया गया था। मैं तुमको उन सब देशों से वापस ला कर तुम्हारे अपने देश में एकत्र करूँगा। BSB BSB: you are to tell them that this is what the Lord GOD says: ‘I will take the Israelites out of the nations to which they have gone, and I will gather them from all around and bring them into their own land.
22 IEV और मैं तुमको फिर से इस्राएल के पर्वतों पर अपने देश में एक राष्ट्र बनने दूँगा। और तुम सब पर शासन करने के लिए एक राजा होगा। फिर कभी भी तुम दो राष्ट्र नहीं होगे या दो साम्राज्यों में विभाजित नहीं होगे। BSB BSB: I will make them one nation in the land, on the mountains of Israel, and one king will rule over all of them. Then they will no longer be two nations and will never again be divided into two kingdoms.
23 IEV तब तुम मूर्तियों की और अपने देवताओं की घृणित प्रतिमाओं की उपासना करके स्वयं को अपवित्र नहीं करोगे, क्योंकि मैं तुमको पाप करना बन्द करने और मुझे अस्वीकार करना बन्द करने में समर्थ करूँगा। तुम मेरे लोग होगे, और मैं तुम्हारा परमेश्वर होऊँगा।’ BSB BSB: They will no longer defile themselves with their idols or detestable images, or with any of their transgressions. I will save them from all their apostasies by which they sinned, and I will cleanse them. Then they will be My people, and I will be their God.
24 IEV वह राजा जो तुम्हारे वंशजों पर शासन करेगा वह सदा ही राजा दाऊद के परिवार से आएगा। दाऊद वह जन था जिसने मेरी अच्छी सेवा की थी। और वह उनके लिए एक चरवाहा जैसा होगा। वे मेरे सब नियमों का सावधानी से पालन करेंगे। BSB BSB: My servant David will be king over them, and there will be one shepherd for all of them. They will follow My ordinances and keep and observe My statutes.
25 IEV वे उस देश में रहेंगे जो मैंने याकूब को दिया था, उसने भी मेरी अच्छी सेवा की थी; वे उस देश में रहेंगे जहाँ तुम्हारे पूर्वज रहते थे। वे और उनके बच्चे और उनके नाती पोते सदा के लिए वहाँ रहेंगे, और जो राजा दाऊद के समान होगा वह सदा के लिए उनका राजा होगा। BSB BSB: They will live in the land that I gave to My servant Jacob, where your fathers lived. They will live there forever with their children and grandchildren, and My servant David will be their prince forever.
26 IEV मैं उन्हें शान्ति देने के लिए उनके साथ एक वाचा बाँधूँगा; यह सदा की वाचा होगी और अटल होगी। मैं उन्हें फिर से वह देश दूँगा और उनकी जनसंख्या को बढ़ाऊँगा। और मैं अपने भवन को सदा के लिए उनके बीच रखूँगा। BSB BSB: And I will make a covenant of peace with them; it will be an everlasting covenant. I will establish them and multiply them, and I will set My sanctuary among them forever.
27 IEV मेरा घर, जहाँ मैं रहता हूँ, उनके बीच में होगा; मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे। BSB BSB: My dwelling place will be with them; I will be their God, and they will be My people.
28 IEV तब, जब मेरा भवन फिर से वहाँ उनके बीच होगा, तब सब राष्ट्रों के लोग जान पाएँगे कि मुझ, यहोवा ने मेरे सम्मान के लिए इस्राएल को अलग किया है।” BSB BSB: Then the nations will know that I the LORD sanctify Israel, when My sanctuary is among them forever.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.