1 IEV यहोवा ने मुझसे कहा, हे मनुष्य के पुत्र, मेरी ओर से गोग के साथ होने वाली भयानक घटनाओं के विषय में कह। यह कह:‘हे गोग, तू जो मेशेक और तूबल पर शासन करता है, मैं तेरा शत्रु हूँ। BSB BSB: “As for you, O son of man, prophesy against Gog and declare that this is what the Lord GOD says: Behold, I am against you, O Gog, chief prince of Meshech and Tubal.
2 IEV मैं तुझे चारों ओर घुमा दूँगा और तुझको और तेरी सेनाओं को इस्राएल के दूर उत्तर से लाऊँगा और तुझे युद्ध करने के लिए इस्राएल के पर्वतों पर भेजूँगा। BSB BSB: I will turn you around, drive you along, bring you up from the far north, and send you against the mountains of Israel.
3 IEV जब तुम वहाँ हो, तो मैं तुम्हारे बाएँ हाथों से तुम्हारे धनुषों को छीन लूँगा और तुम्हारे तीरों को तुम्हारे दाहिने हाथों से गिरा दूँगा। BSB BSB: Then I will strike the bow from your left hand and dash down the arrows from your right hand.
4 IEV तुम और तुम्हारे साथ रहने वाले सब सैनिक इस्राएल के पर्वतों पर मर जाएँगे। मैं तुम्हारे शवों को उन पक्षियों का जो मरे हुओं का माँस खाते हैं, और जंगली जानवरों का भोजन होने के लिए दूँगा। BSB BSB: On the mountains of Israel you will fall—you and all your troops and the nations with you. I will give you as food to every kind of ravenous bird and wild beast.
5 IEV तुम खुले मैदानों में मर जाओगे। यह निश्चय ही होगा क्योंकि मुझ, यहोवा परमेश्वर ने कहा है कि यह होगा। BSB BSB: You will fall in the open field, for I have spoken, declares the Lord GOD.
6 IEV मैं मागोग में और उन सब लोगों के लिए जो अपने तट के पास के क्षेत्रों में सुरक्षित रहते हैं बहुत सी आग को जलाऊँगा, और वे जान जाएँगे कि मुझ, यहोवा, में वह करने की शक्ति है जो मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा। BSB BSB: I will send fire on Magog and on those who dwell securely in the coastlands, and they will know that I am the LORD.
7 IEV मैं अपने इस्राएली लोगों को यह जानने में समर्थ करूँगा कि मैं पवित्र हूँ। अब मैं उन्हें मेरा उपहास करने की अनुमति नहीं दूँगा, और अन्य देशों की जातियाँ जान लेंगी कि मैं, यहोवा हूँ, वह परमेश्वर जिसकी इस्राएल आराधना करता है और सम्मान करता है। BSB BSB: So I will make My holy name known among My people Israel and will no longer allow it to be profaned. Then the nations will know that I am the LORD, the Holy One in Israel.
8 IEV वह दिन बड़ी तेजी से आ रहा है। मैं, यहोवा परमेश्वर, यह घोषणा करता हूँ कि ये बातें शीघ्र ही हो जाएँगी। BSB BSB: Yes, it is coming, and it will surely happen, declares the Lord GOD. This is the day of which I have spoken.
9 IEV उस समय, जो लोग इस्राएल के नगरों में रहते हैं वे बाहर निकल जाएँगे और मरे हुए सैनिकों के हथियारों को एकत्र करेंगे, और उनका उपयोग अपना भोजन पकाने को आग जलाने के लिए करेंगे। वे छोटी और बड़ी ढालों को, धनुषों और तीरों को, युद्ध के डण्डों को, और भालों को जला देंगे। सात वर्ष तक जलाने वाली लकड़ी के रूप में उपयोग करने के लिए पर्याप्त हथियार होंगे। BSB BSB: Then those who dwell in the cities of Israel will go out, kindle fires, and burn up the weapons—the bucklers and shields, the bows and arrows, the clubs and spears. For seven years they will use them for fuel.
10 IEV उन्हें खेतों से जलाने वाली लकड़ी को एकत्र करने की आवश्यकता नहीं होगी या जंगलों में पेड़ों से लकड़ी काटने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वे हथियार जलाने वाली लकड़ी होंगे जिनकी उनको आवश्यकता होगी। और वे उन लोगों से मूल्यवान वस्तुएँ ले लेंगे जिन्होंने उनसे मूल्यवान वस्तुएँ ली थीं, और उन लोगों से उन वस्तुओं को चुरा लेंगे जिन्होंने उनसे वस्तुएँ चुरा ली थीं। यही है जो मैं, यहोवा परमेश्वर, घोषणा करता हूँ कि होंगी। BSB BSB: They will not gather wood from the countryside or cut it from the forests, for they will use the weapons for fuel. They will loot those who looted them and plunder those who plundered them, declares the Lord GOD.
11 IEV उस समय मैं मृत सागर के पूर्व की घाटी में, तुझ गोग और तेरे सैनिकों के लिए एक कब्रिस्तान तैयार करूँगा। वह कब्रिस्तान उस सड़क को बन्द कर देगा जिस पर आमतौर पर यात्री चलते हैं, क्योंकि तू, गोग और तेरी विशाल सेना के सब सैनिकों को वहाँ दफनाया जाएगा। इसलिए इसे हमोना गोग की घाटी का नाम दिया जाएगा। BSB BSB: And on that day I will give Gog a burial place in Israel, the Valley of the Travelers, east of the Sea. It will block those who travel through, because Gog and all his hordes will be buried there. So it will be called the Valley of Hamon-gog.
12 IEV सात महीने तक इस्राएल के लोग तुम्हारे शवों को दफन करेंगे। उन सबको दफनाना आवश्यक होगा, कि किसी भी बिना दफनाए छोड़े गए शवों के कारण देश अशुद्ध न हो जाए। BSB BSB: For seven months the house of Israel will be burying them in order to cleanse the land.
13 IEV इस्राएल के सब लोग उन्हें दफनाने का कार्य करेंगे। जिस दिन मैं वह विजय प्राप्त करूँगा, उस दिन वे मुझे सम्मान देंगे और वे उस दिन को सदा स्मरण रखेंगे। BSB BSB: All the people of the land will bury them, and it will bring them renown on the day I display My glory, declares the Lord GOD.
14 IEV उन सात महीनों के समाप्त होने के बाद, इस्राएली लोग बचे हुए शवों को दफनाने के लिए पूरे देश में जाने के लिए मनुष्यों को नियुक्त करेंगे, कि देश अशुद्ध न रहे। BSB BSB: And men will be employed to continually pass through the land to cleanse it by burying the invaders who remain on the ground. At the end of the seven months they will begin their search.
15 IEV जब वे देश में जाते हैं, और उनमें से कोई मनुष्य हड्डी को देखता है, तो वह इसके पास एक चिन्ह लगा देगा। जब कब्रों की खुदाई करने वाले उन चिन्हों को देखते हैं, तो वे हड्डियों को उठाएँगे और उन्हें हमोना गोग की घाटी में दफन कर देंगे। BSB BSB: As they pass through the land, anyone who sees a human bone will set up a pillar next to it, until the gravediggers have buried it in the Valley of Hamon-gog.
16 IEV वहाँ हमोना नाम का एक शहर होगा। और शवों को दफनाने के इस कार्य से, वे भूमि को शुद्ध करेंगे।’” BSB BSB: (Even the city will be named Hamonah.) And so they will cleanse the land.
17 IEV यहोवा ने मुझसे कहा, हे मनुष्य के पुत्र, मैं, यहोवा परमेश्वर यही कहता हूँ: हर प्रकार के पक्षियों और जंगली जानवरों को बुला। उनसे कह,‘हर जगह से एक साथ एकत्र होकर उस भोज में आओ जो यहोवा तुम्हारे लिए तैयार कर रहा है। यह इस्राएल के पर्वतों पर एक बड़ा भोज होगा। वहाँ तुम मनुष्यों का माँस खाओगे और उनका खून पीओगे। BSB BSB: And as for you, son of man, this is what the Lord GOD says: Call out to every kind of bird and to every beast of the field: ‘Assemble and come together from all around to the sacrificial feast that I am preparing for you, a great feast on the mountains of Israel. There you will eat flesh and drink blood.
18 IEV तुम शक्तिशाली सैनिकों का माँस खाओगे और राजाओं का खून पीओगे जैसे कि वे बाशान के क्षेत्र के मोटे जानवर थे– जैसे कि वे नर भेड़ें, मेम्ने, बकरियाँ और बैल थे। BSB BSB: You will eat the flesh of the mighty and drink the blood of the princes of the earth as though they were rams, lambs, goats, and bulls—all the fattened animals of Bashan.
19 IEV उस भोज में जो यहोवा तुम्हारे लिए तैयार कर रहा है, तुम चर्बी खाओगे जब तक कि तुम्हारा पेट भर न जाए, और तुम खून पीओगे जब तक कि ऐसा न लगे कि तुम नशे में हो। BSB BSB: At the sacrifice I am preparing, you will eat fat until you are gorged and drink blood until you are drunk.
20 IEV यह ऐसा होगा जैसे मानों तुम एक मेज पर खा रहे हो जिसे मैंने तुम्हारे लिए लगाया है। तुम घोड़ों का और उनके सवारों का माँस, हर तरह के बलवन्त सैनिकों का माँस जितना चाहोगे उतना खाओगे। यही है जो मैं, यहोवा परमेश्वर, घोषणा करता हूँ। BSB BSB: And at My table you will eat your fill of horses and riders, of mighty men and warriors of every kind,’ declares the Lord GOD.
21 IEV ‘मैं सब जातियों के लोगों को दिखाऊँगा कि मैं शक्तिशाली हूँ, और सब जातियाँ देखेंगी कि मैं उन्हें कैसे दण्ड देता हूँ। BSB BSB: I will display My glory among the nations, and all the nations will see the judgment that I execute and the hand that I lay upon them.
22 IEV उस समय, इस्राएली लोग जान जाएँगे कि उनके परमेश्वर मुझ, यहोवा, में, जो कुछ मैं कहता हूँ कि मैं करूँगा, वह करने की शक्ति है। BSB BSB: From that day forward the house of Israel will know that I am the LORD their God.
23 IEV और अन्य देशों के लोगों को पता चलेगा कि इस्राएलियों को अन्य देशों में जाने के लिए इसलिए विवश होना पड़ा था कि उन्होंने मेरे प्रति विश्वासयोग्यता नहीं निभाने के कारण पाप किया था। मैं उनसे दूर हो गया, और मैंने उनके शत्रुओं को उन्हें पकड़ने और उनमें से बहुतों को मार डालने की अनुमति दी। BSB BSB: And the nations will know that the house of Israel went into exile for their iniquity, because they were unfaithful to Me. So I hid My face from them and delivered them into the hands of their enemies, so that they all fell by the sword.
24 IEV मैंने उन्हें उनके घृणित व्यवहार और पापों के कारण दण्ड दिया जिसके वे योग्य थे और मैं उनसे दूर हो गया था। BSB BSB: I dealt with them according to their uncleanness and transgressions, and I hid My face from them.
25 IEV इसलिए, अब मैं, यहोवा परमेश्वर, यही कहता हूँ: अब मैं याकूब के वंशजों को बन्धुआई में से वापस ले आऊँगा; मैं सब इस्राएली लोगों पर दया करूँगा, और मैं यह भी सुनिश्चित करूँगा कि वे मेरा सम्मान करें। BSB BSB: Therefore this is what the Lord GOD says: Now I will restore Jacob from captivity and will have compassion on the whole house of Israel, and I will be jealous for My holy name.
26 IEV जब इस्राएली लोग अपने ही देश में वापस आ जाएँगे, तब वे अपने देश में सुरक्षित रहेंगे, उन्हें डराने के लिए कोई भी नहीं होगा। वे अपमानजनक और विश्वासघाती कार्यों को भूल जाएँगे जो उन्होंने पहले किए थे। BSB BSB: They will forget their disgrace and all the treachery they committed against Me, when they dwell securely in their land, with no one to frighten them.
27 IEV जब मैं उन्हें उनके शत्रुओं के देशों से वापस ले आऊँगा और उन्हें इस्राएल में एक साथ एकत्र करूँगा, तो कई जातियों के लोग जान जाएँगे कि मैंने अपने लोगों के लिए जो किया है, उसके कारण मैं कितना पवित्र हूँ। BSB BSB: When I bring them back from the peoples and gather them out of the lands of their enemies, I will show My holiness in them in the sight of many nations.
28 IEV इस्राएलियों को पता चलेगा कि मुझ, यहोवा, ने यह किया है। उन्हें पता चलेगा कि मैंने ही उन्हें अन्य देशों में जाने के लिए विवश किया था, और फिर मैंने उन्हें अपने देश में एक साथ एकत्र भी किया। मैं उनमें से किसी को भी उन देशों में नहीं छोड़ूँगा। BSB BSB: Then they will know that I am the LORD their God, when I regather them to their own land, not leaving any of them behind after their exile among the nations.
29 IEV मैं अब उनसे दूर नहीं जाऊँगा; मैं इस्राएली लोगों को अपना आत्मा दूँगा। यह निश्चय ही होगा क्योंकि मुझ, यहोवा परमेश्वर, ने यह कहा है।” BSB BSB: And I will no longer hide My face from them, for I will pour out My Spirit on the house of Israel, declares the Lord GOD.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.