1 IEV तब वह पुरुष मुझे पूर्व की ओर प्रवेश द्वार पर लाया। BSB BSB: Then the man brought me back to the gate that faces east,
2 IEV अकस्मात ही मैंने इस्राएल के परमेश्वर की महिमा को पूर्व से आते हुए देखा। उसके आने की आवाज एक तेज बहाव वाली नदी के गरजने के समान थी, और वह सब क्षेत्र उसकी महिमा से चमक गया। BSB BSB: and I saw the glory of the God of Israel coming from the east. His voice was like the roar of many waters, and the earth shone with His glory.
3 IEV मैंने इस दर्शन में जो देखा वह उसी के समान था जो मैंने मेरे पहले के दर्शनों में देखा था, पहला कबार नदी के निकट और बाद में जब परमेश्वर यरूशलेम को नष्ट करने आए थे। मैंने स्वयं को मुँह के बल भूमि पर गिरा दिया। BSB BSB: The vision I saw was like the vision I had seen when He came to destroy the city and like the visions I had seen by the River Kebar. I fell facedown,
4 IEV यहोवा की महिमा ने पूर्वी प्रवेश द्वार से होकर मन्दिर में प्रवेश किया, BSB BSB: and the glory of the LORD entered the temple through the gate facing east.
5 IEV और फिर आत्मा ने मुझे ऊपर उठा लिया और मुझे भीतरी आँगन में ले आया, जब यहोवा की महिमा ने मन्दिर को भर दिया। BSB BSB: Then the Spirit lifted me up and brought me into the inner court, and the glory of the LORD filled the temple.
6 IEV तब, जब वह पुरुष मेरे पास खड़ा था, मैंने सुना कि कोई मन्दिर के भीतर से मुझसे बात करता है। BSB BSB: While the man was standing beside me, I heard someone speaking to me from inside the temple,
7 IEV उन्होंने कहा,“हे मनुष्य के पुत्र, यह मेरा मन्दिर है, वह स्थान जहाँ मैं अपने सिंहासन पर बैठता हूँ और जहाँ मैं अपने पैरों को विश्राम देता हूँ। यही वह स्थान है जहाँ मैं सदा के लिए इस्राएली लोगों के साथ रहूँगा। इस्राएली लोग और उनके राजा उनके मूर्तिपूजा के पहाड़ी क्षेत्रों में अन्य देवताओं की उपासना करके, या अपने पिछले राजाओं की निर्जीव मूर्तियों का निर्माण करके मुझे फिर कभी अपमानित नहीं करेंगे। BSB BSB: and He said to me, “Son of man, this is the place of My throne and the place for the soles of My feet, where I will dwell among the Israelites forever. The house of Israel will never again defile My holy name—neither they nor their kings—by their prostitution and by the funeral offerings for their kings at their deaths.
8 IEV तुम्हारे लोगों ने उनकी वेदियों को मेरी वेदियों के पास रखा, और उनके मन्दिरों के द्वार मेरे मन्दिर के द्वार के पास थे। उनके बीच में केवल एक दीवार थी। और उन्होंने मुझे उन घृणित कार्यों से अपमानित किया जो उन्होंने किए। इसलिए मैं क्रोध में था और उन्हें नष्ट कर दिया। BSB BSB: When they placed their threshold next to My threshold and their doorposts beside My doorposts, with only a wall between Me and them, they defiled My holy name by the abominations they committed. Therefore I have consumed them in My anger.
9 IEV अब उन्हें मूर्तियों की इस घृणित उपासना को और राजाओं की मूर्तियों का सम्मान करने के इन अनुष्ठानों को बन्द करना होगा। यदि वे उन कार्यों को करना बन्द कर देते हैं, तो मैं हमेशा के लिए उनके बीच रहूँगा। BSB BSB: Now let them remove far from Me their prostitution and the funeral offerings for their kings, and I will dwell among them forever.
10 IEV हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएलियों के लिए वर्णन कर कि यह मन्दिर जो मैंने तुझे दर्शन में दिखाया है, वह किसके समान है जिससे कि वे अपने पापों से लज्जित होंगे। BSB BSB: As for you, son of man, describe the temple to the people of Israel, so that they may be ashamed of their iniquities. Let them measure the plan,
11 IEV यदि वे उन सब बुरे कार्यों से लज्जित हैं जो उन्होंने किए हैं, तो उन सबको मेरे उस मन्दिरों के विषय में बता जो मैंने तुझे दिखाया है: इसकी बनावट, इसके निकास और प्रवेश, और इसके विषय में सब कुछ। और वहाँ मेरी आराधना करने के विषय में उन सब नियमों और विधियों को उन्हें बता। जब वे तुझे देख रहे होते हैं, तब इन सब बातों को लिख ले, कि वे उनका सच्चे मन से पालन करने में समर्थ हो सकें। BSB BSB: and if they are ashamed of all they have done, then make known to them the design of the temple—its arrangement and its exits and entrances—its whole design along with all its statutes, forms, and laws. Write it down in their sight, so that they may keep its complete design and all its statutes and may carry them out.
12 IEV और यह मन्दिर के विषय में सर्वोच्च नियम है: पर्वत की चोटी के सारे क्षेत्र को जहाँ मन्दिर को बनाया जाएगा शुद्ध और पवित्र रखा जाना होगा। BSB BSB: This is the law of the temple: All its surrounding territory on top of the mountain will be most holy. Yes, this is the law of the temple.
13 IEV ये वेदी के माप हैं, उसी प्रकार की मापने वाली छड़ी का उपयोग करके जिसको मन्दिर के क्षेत्र में उपयोग किया गया था: वहाँ वेदी के चारों ओर एक नाली है जो आधा मीटर गहरी और आधा मीटर चौड़ी है। वहाँ इसके चारों ओर एक कुर्सी है जो तेईस सेंटीमीटर चौड़ी है। यह शेष वेदी के लिए आधार तैयार करेगा। BSB BSB: These are the measurements of the altar in long cubits (a cubit and a handbreadth): Its gutter shall be a cubit deep and a cubit wide, with a rim of one span around its edge. And this is the height of the altar:
14 IEV नाली का निचला भाग वेदी के चारों ओर निचले आधार से एक मीटर ऊँचा है। निचला आधार आधा मीटर चौड़ा है। उस किनारे से ऊपरी किनारे तक, यह दो मीटर का है। वह आधार भी आधा मीटर चौड़ा है। BSB BSB: The space from the gutter on the ground to the lower ledge shall be two cubits, and the ledge one cubit wide. The space from the smaller ledge to the larger ledge shall be four cubits, and the ledge one cubit wide.
15 IEV वेदी के ऊपर भट्ठी दो मीटर और ऊँची है, और एक सींग जैसा उभार है जो चार कोनों में से प्रत्येक से निकलता है। BSB BSB: The altar hearth shall be four cubits high, and four horns shall project upward from the hearth.
16 IEV वेदी के ऊपर का वह स्थान चौकोर है, हर ओर से साढ़े छः मीटर लम्बा है। BSB BSB: The altar hearth shall be square at its four corners, twelve cubits long and twelve cubits wide.
17 IEV ऊपरी किनारे जो भट्ठी की सीमा है, वह भी चौकोर हैं, जो प्रत्येक ओर सात मीटर, साठ सेन्टी मीटर लम्बा है, और चारों ओर एक कुर्सी है जो सत्ताईस सेंटीमीटर चौड़ी है। वेदी के नीचे आधा मीटर मापी हुई एक नाली है। वेदी के पूर्व की ओर ऊपर जाने की सीढ़ियाँ हैं।” BSB BSB: The ledge shall also be square, fourteen cubits long and fourteen cubits wide, with a rim of half a cubit and a gutter of a cubit all around it. The steps of the altar shall face east.”
18 IEV तब उस पुरुष ने मुझसे कहा,“हे मनुष्य के पुत्र, यहोवा परमेश्वर यही कहते हैं: जब वेदी बनाई जाए तब जलाए जाने वाले बलिदानों को चढ़ाने के लिए और वेदी के किनारों पर खून को छिड़कने के लिए नियम हैं: BSB BSB: Then He said to me: “Son of man, this is what the Lord GOD says: ‘These are the statutes for the altar on the day it is constructed, so that burnt offerings may be sacrificed on it and blood may be splattered on it:
19 IEV तुझे याजकों के पास एक युवा बैल को याजकों, लेवी के वंशजों, सादोक के कुल के पापों के लिए बलिदान होने के लिए ले कर आना है, जो मेरी सेवा करने के लिए वेदी के पास आते हैं। BSB BSB: You are to give a young bull from the herd as a sin offering to the Levitical priests who are of the family of Zadok, who approach Me to minister before Me, declares the Lord GOD.
20 IEV तुझे बैल से कुछ खून लेना होगा और उसे वेदी के चारों उभारों और ऊपरी किनारे के चार कोनों पर और कुर्सी के चारों ओर लगाना होगा, तब जा कर मैं वेदी को स्वीकार करूँगा, और वेदी को ऐसा बनाऊँगा जो केवल मेरे लिए है। BSB BSB: You are to take some of its blood and put it on the four horns of the altar, on the four corners of the ledge, and all around the rim; thus you will cleanse the altar and make atonement for it.
21 IEV उस उद्देश्य के लिए नियुक्त किए गए मन्दिर क्षेत्र के भाग में तुझे मन्दिर के बाहर उस बैल को जला देना होगा। BSB BSB: Then you are to take away the bull for the sin offering and burn it in the appointed part of the temple area outside the sanctuary.
22 IEV अगले दिन तुझे एक ऐसे बकरे को एक बलि के लिए चढ़ाना होगा जिसमें कोई दोष न हो, तब मैं वेदी को स्वीकार करूँगा। तब तुझे वेदी को फिर से शुद्ध करना होगा, जैसा कि तूने बैल के साथ किया था जो बलि चढ़ाया था। BSB BSB: On the second day you are to present an unblemished male goat as a sin offering, and the altar is to be cleansed as it was with the bull.
23 IEV जब तू यह सब कर लेता है, तब तुझे बिना किसी दोष वाले एक युवा बैल और एक मेढ़े को चढ़ाना होगा। BSB BSB: When you have finished the purification, you are to present a young, unblemished bull and an unblemished ram from the flock.
24 IEV तुझे उन्हें मुझ, यहोवा को चढ़ाना होगा। याजकों को उन पर नमक छिड़कना होगा और उन्हें वेदी पर मेरे लिए बलिदान के रूप में पूरी तरह से जला देना होगा। BSB BSB: You must present them before the LORD; the priests are to sprinkle salt on them and sacrifice them as a burnt offering to the LORD.
25 IEV तब, सात दिनों तक हर दिन तुझे याजक के पास एक बकरा बलि चढ़ाए जाने के लिए ले कर आना होगा, तब मैं वेदी को स्वीकार करूँगा। तुझे एक युवा बैल और एक मेढ़ा भी बलि देना होगा, जो बिना कोई दोष के हो, जिसे याजक प्रदान करेंगे। BSB BSB: For seven days you are to provide a male goat daily for a sin offering; you are also to provide a young bull and a ram from the flock, both unblemished.
26 IEV सात दिनों तक याजक वेदी को पवित्र करेंगे, तब मैं वेदी को स्वीकार करूँगा। ऐसा करने के द्वारा वे मेरे सम्मान के लिए इसे अलग कर देंगे। BSB BSB: For seven days the priests are to make atonement for the altar and cleanse it; so they shall consecrate it.
27 IEV उन सात दिनों के अन्त में, अगले दिन के आरम्भ होने के बाद, याजक मेरे साथ मेल करने के लिए पूरी तरह से जलाए जाने और चढ़ाने के लिए वेदी की भेंटें चढ़ाते रहेंगे। तब मैं तुमको स्वीकार करूँगा। यही है जो मैं, यहोवा परमेश्वर, घोषणा करता हूँ।” BSB BSB: At the end of these days, from the eighth day on, the priests are to present your burnt offerings and peace offerings on the altar. Then I will accept you, declares the Lord GOD.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.