1 IEV यहाँ इस्राएल के गोत्रों और उस क्षेत्र की सूची है जिसे प्रत्येक गोत्र को प्राप्त करना है। इस्राएल की उत्तरी सीमा भूमध्य सागर से आरम्भ होगी और पूर्व में हेतलोन शहर, फिर लेबो हमात तक जाएगी, और हसरेनान तक आगे बढ़ेगी जो दमिश्क का दक्षिणी भाग है, और यह हमात तक रहेगी। प्रत्येक गोत्र को वह भूमि प्राप्त होगी जो इस्राएल की पूर्वी सीमा से पश्चिम में विशाल सागर तक फैली होगी। दान के गोत्र को इस्राएल की उत्तरी सीमा के साथ भूमि प्राप्त होगी। BSB BSB: “Now these are the names of the tribes: At the northern frontier, Dan will have one portion bordering the road of Hethlon to Lebo-hamath and running on to Hazar-enan on the border of Damascus with Hamath to the north, and extending from the east side to the west side.
2 IEV उनके क्षेत्र का दक्षिणी भाग आशेर के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: Asher will have one portion bordering the territory of Dan from east to west.
3 IEV आशेर की भूमि का दक्षिणी क्षेत्र नप्ताली के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: Naphtali will have one portion bordering the territory of Asher from east to west.
4 IEV नप्ताली की भूमि का दक्षिणी क्षेत्र मनश्शे के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: Manasseh will have one portion bordering the territory of Naphtali from east to west.
5 IEV मनश्शे की भूमि का दक्षिणी क्षेत्र एप्रैम के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: Ephraim will have one portion bordering the territory of Manasseh from east to west.
6 IEV एप्रैम की भूमि का दक्षिणी क्षेत्र रूबेन के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: Reuben will have one portion bordering the territory of Ephraim from east to west.
7 IEV उनकी भूमि का दक्षिणी क्षेत्र यहूदा के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: Judah will have one portion bordering the territory of Reuben from east to west.
8 IEV यहूदा की भूमि का दक्षिणी क्षेत्र एक ऐसा भाग होगा जिसे पूरा राष्ट्र मुझे दे देगा; तुम इसे विशेष उपयोग के लिए अलग कर दोगे। मन्दिर इस क्षेत्र के केंद्र में होगा। यह उतना ही लम्बा होगा जितना कि इस्राएल के एक गोत्र को सौंपी गई भूमि का कोई भी भाग है। BSB BSB: Bordering the territory of Judah, from east to west, will be the portion you are to set apart. It will be 25,000 cubits wide, and the length of a tribal portion from east to west. In the center will be the sanctuary.
9 IEV यह विशेष क्षेत्र साढ़े तेरह किलोमीटर लम्बा और पाँच किलोमीटर और चार सौ मीटर चौड़ा होगा। यही है जो तुम यहोवा को दोगे। BSB BSB: The special portion you set apart to the LORD shall be 25,000 cubits long and 10,000 cubits wide.
10 IEV इस विशेष क्षेत्र के भीतर, यह वस्तुएँ होंगी तुम जो याजकों को सौंपोगे: तुम उनको एक क्षेत्र सौंपोगे जो उत्तरी और दक्षिणी ओर से साढ़े तेरह किलोमीटर; पूर्वी और पश्चिमी ओर से पाँच किलोमीटर और चार सौ मीटर का होगा। यहोवा का भवन इस विशेष क्षेत्र के बीचों बीच में होगा BSB BSB: This will be the holy portion for the priests. It will be 25,000 cubits long on the north side, 10,000 cubits wide on the west side, 10,000 cubits wide on the east side, and 25,000 cubits long on the south side. In the center will be the sanctuary of the LORD.
11 IEV भवन का क्षेत्र याजकों के लिए होगा, जो मेरे सम्मान के लिए अलग किए गए हैं, जो सादोक के वंशज हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने विश्वासयोग्य रह कर मेरी सेवा की और यहोवा से दूर नहीं गए जैसा कि लेवी के वंशजों ने किया। BSB BSB: It will be for the consecrated priests, the descendants of Zadok, who kept My charge and did not go astray as the Levites did when the Israelites went astray.
12 IEV जब भूमि बाँट दी जाती है, तो तुम मेरे लिए उस विशेष क्षेत्र को मेरे लिए रखोगे, क्योंकि यह याजकों के लिए विशेष होगा; यह वह भूमि है जिसे तुम मेरे लिए बहुत विशेष मान कर व्यवहार करोगे। याजकों के क्षेत्र के साथ वह स्थान होगा जहाँ लेवी के अन्य वंशज रहेंगे। BSB BSB: It will be a special portion for them set apart from the land, a most holy portion adjacent to the territory of the Levites.
13 IEV जिस भूमि को तुम लेवी के वंशजों को सौंपोगे वह उसी नाप की होगी जो याजक प्राप्त करेंगे। इसलिए एक साथ, भूमि के यह दो भाग साढ़े तेरह किलोमीटर लम्बे और लगभग ग्यारह किलोमीटर चौड़े होंगे। BSB BSB: Bordering the territory of the priests, the Levites shall have an area 25,000 cubits long and 10,000 cubits wide. The whole length will be 25,000 cubits, and the width 10,000 cubits.
14 IEV इस विशेष भूमि में से, इस सबसे अच्छी भूमि में से, कोई भी भाग कभी नहीं बेचा जाए न ही इसका व्यापार में उपयोग किया जाए और न ही अन्य लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाए, क्योंकि यह यहोवा का है। यह उनके लिए अलग है। BSB BSB: They must not sell or exchange any of it, and they must not transfer this best part of the land, for it is holy to the LORD.
15 IEV भूमि की एक और पट्टी साढ़े तेरह किलोमीटर लम्बी और लगभग पौने तीन किलोमीटर चौड़ी विशेष क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों के उपयोग के लिए दी जाएगी। वे घरों को बना सकते हैं और चारागाहों को ले सकते हैं, और इस क्षेत्र के बीच में एक शहर होगा। BSB BSB: The remaining area, 5,000 cubits wide and 25,000 cubits long, will be for common use by the city, for houses, and for pastureland. The city will be in the center of it
16 IEV यह शहर चौकोर होगा, चारों ओर से सवा दो किलोमीटर का होगा। BSB BSB: and will have these measurements: 4,500 cubits on the north side, 4,500 cubits on the south side, 4,500 cubits on the east side, and 4,500 cubits on the west side.
17 IEV इस विशेष क्षेत्र के भीतर शहर के चारों ओर एक खुला क्षेत्र होगा, जो प्रत्येक दिशा में लगभग 135 मीटर लम्बा होगा। BSB BSB: The pastureland of the city will extend 250 cubits to the north, 250 cubits to the south, 250 cubits to the east, and 250 cubits to the west.
18 IEV शहर के बाहर खेती का क्षेत्र होगा जो पूर्व की ओर सवा पाँच किलोमीटर और पश्चिम की ओर सवा पाँच किलोमीटर होगा। जो लोग वहाँ कार्य करेंगे वे उन लोगों के लिए भोजन उत्पन्न करेंगे जो शहर में कार्य करते हैं। BSB BSB: The remainder of the length bordering the holy portion and running adjacent to it will be 10,000 cubits on the east side and 10,000 cubits on the west side. Its produce will supply food for the workers of the city.
19 IEV जो लोग विभिन्न गोत्रों से शहर में कार्य करने के लिए आते हैं वे भी इस खेत में कार्य कर सकते हैं। BSB BSB: The workers of the city who cultivate it will come from all the tribes of Israel.
20 IEV यह पूरा विशेष क्षेत्र, जिसमें यहोवा के उपयोग के लिए दी गई भूमि और शहर भी आते हैं, वह एक चौकोर खण्ड होगा जो चारों ओर से साढ़े तेरह किलोमीटर लम्बा और चौड़ा होगा। BSB BSB: The entire portion will be a square, 25,000 cubits by 25,000 cubits. You are to set apart the holy portion, along with the city property.
21 IEV पूर्व में और पश्चिम में भूमि का यह भाग यहोवा का क्षेत्र है और शहर के शासक का होगा। एक क्षेत्र पूर्व में इस्राएल की पूर्वी सीमा तक फैला होगा, और दूसरा पश्चिम में विशाल सागर तक फैला होगा। यहोवा का क्षेत्र, जिसमें मन्दिर है, वह बीचों बीच होगा। BSB BSB: The remaining area on both sides of the holy portion and of the property of the city will belong to the prince. He will own the land adjacent to the tribal portions, extending eastward from the 25,000 cubits of the holy district toward the eastern border, and westward from the 25,000 cubits to the western border. And in the center of them will be the holy portion and the sanctuary of the temple.
22 IEV शासक से सम्बन्धित क्षेत्र उत्तर में यहूदा के गोत्र और दक्षिण में बिन्यामीन के गोत्र के बीच होगा। BSB BSB: So the Levitical property and the city property will lie in the center of the area belonging to the prince—the area between the borders of Judah and Benjamin.
23 IEV यहोवा के क्षेत्र के दक्षिण में, अन्य सभी गोत्रों को भूमि का एक भाग प्राप्त होगा जो इस्राएल की पूर्वी सीमा से पश्चिम में विशाल सागर तक फैला हुआ है। यहोवा के क्षेत्र का दक्षिणी क्षेत्र बिन्यामीन के गोत्र के लिए होगा। BSB BSB: As for the rest of the tribes: Benjamin will have one portion extending from the east side to the west side.
24 IEV बिन्यामीन की भूमि का दक्षिणी देश शिमोन के गोत्र का होगा। BSB BSB: Simeon will have one portion bordering the territory of Benjamin from east to west.
25 IEV शिमोन की भूमि का दक्षिणी देश इस्साकार के गोत्र का होगा। BSB BSB: Issachar will have one portion bordering the territory of Simeon from east to west.
26 IEV इस्साकार की भूमि का दक्षिणी देश जबूलून के गोत्र का होगा। BSB BSB: Zebulun will have one portion bordering the territory of Issachar from east to west.
27 IEV जबूलून की भूमि का दक्षिणी देश गाद के गोत्र का होगा। BSB BSB: And Gad will have one portion bordering the territory of Zebulun from east to west.
28 IEV गाद की भूमि की दक्षिणी सीमा एनगदी से दक्षिण में मरीबा कादेश के सोतों तक और फिर मिस्र की नदी के किनारे पश्चिम में विशाल सागर तक फैली होगी। BSB BSB: The southern border of Gad will run from Tamar to the waters of Meribath-kadesh, then along the Brook of Egypt and out to the Great Sea.
29 IEV यह उस देश का वर्णन है जिसे तुमको इस्राएल के गोत्रों को सौंपना होगा, क्योंकि यह उनके लिए स्थायी रूप से है।’ यही है जो मैं, यहोवा परमेश्वर, घोषणा करता हूँ। BSB BSB: This is the land you are to allot as an inheritance to the tribes of Israel, and these will be their portions,” declares the Lord GOD.
30 IEV शहर के द्वार ये हैं: उत्तर दिशा में, जो दो किलोमीटर, चार सौ मीटर लम्बी भूमि है। BSB BSB: “These will be the exits of the city: Beginning on the north side, which will be 4,500 cubits long,
31 IEV वहाँ तीन द्वार होंगे। प्रत्येक द्वार का नाम इस्राएल के गोत्रों में से एक का नाम होगा। पहले वाले का नाम रूबेन के लिए, अगले का यहूदा के लिए, अगले का लेवी के लिए रखा जाएगा। BSB BSB: the gates of the city will be named after the tribes of Israel. On the north side there will be three gates: the gate of Reuben, the gate of Judah, and the gate of Levi.
32 IEV पूर्व दिशा में, भी सवा दो किलोमीटर लम्बी भूमि है, जिसके द्वारों के नाम यूसुफ, बिन्यामीन और दान पर होंगे। BSB BSB: On the east side, which will be 4,500 cubits long, there will be three gates: the gate of Joseph, the gate of Benjamin, and the gate of Dan.
33 IEV दक्षिण दिशा में, भी सवा दो किलोमीटर लम्बी भूमि है, जिसके द्वारों के नाम शिमोन, इस्साकार और जबूलून पर होंगे। BSB BSB: On the south side, which will be 4,500 cubits long, there will be three gates: the gate of Simeon, the gate of Issachar, and the gate of Zebulun.
34 IEV पश्चिम दिशा में, भी सवा दो किलोमीटर लम्बी भूमि है, जिसके द्वारों के नाम गाद, आशेर और नप्ताली पर होंगे। BSB BSB: And on the west side, which will be 4,500 cubits long, there will be three gates: the gate of Gad, the gate of Asher, and the gate of Naphtali.
35 IEV शहर के चारों ओर की दूरी पौने दस किलोमीटर की होगी। उस समय से, शहर का नाम“यहोवा वहाँ है” होगा। BSB BSB: The perimeter of the city will be 18,000 cubits, and from that day on the name of the city will be: THE LORD IS THERE.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.