1 IEV उस शाम, दो स्वर्गदूत सदोम नगर में आए। नगर के प्रवेश द्वार पर लूत बैठा था। जब उसने उन्हें देखा तो वह उनका सत्कार करने के लिए खड़ा हुआ और भूमि पर उनके सामने झुक गया। BSB BSB: Now the two angels arrived at Sodom in the evening, and Lot was sitting in the gateway of the city. When Lot saw them, he got up to meet them, bowed facedown,
2 IEV उसने उनसे कहा,“महोदय, कृपया आज रात मेरे घर में रहें। वहाँ आप लोग अपने पैर धो सकते हैं, और कल शीघ्र ही आप अपनी यात्रा आरम्भ कर सकते हैं।” परन्तु उन्होंने कहा,“नहीं, हम यहीं नगर के चौक में रात बिता लेंगे।” BSB BSB: and said, “My lords, please turn aside into the house of your servant; wash your feet and spend the night. Then you can rise early and go on your way.” “No,” they answered, “we will spend the night in the square.”
3 IEV परन्तु लूत अपने घर में चल कर सोने के लिए बार- बार कहता रहा। इसलिए वे उसके साथ उसके घर गए, और लूत ने उनके लिए भोजन तैयार करवाया। उसने खमीर के बिना कुछ रोटी तैयार करवाई और उन्होंने उसे खा लिया। BSB BSB: But Lot insisted so strongly that they followed him into his house. He prepared a feast for them and baked unleavened bread, and they ate.
4 IEV जब वे भोजन समाप्त कर चुके और सोने जा ही रहे थे, सदोम नगर के लोगों ने, युवा से वृद्ध तक सब ने लूत के घर को घेर लिया। BSB BSB: Before they had gone to bed, all the men of the city of Sodom, both young and old, surrounded the house.
5 IEV उन्होंने लूत को बाहर बुला कर कहा,“वे लोग कौन हैं जो आज शाम तेरे घर आए है? उन्हें बाहर ला, कि हम उनके साथ सहवास कर सकें!” BSB BSB: They called out to Lot, saying, “Where are the men who came to you tonight? Send them out to us so we can have relations with them!”
6 IEV लूत घर से बाहर निकला और पीछे से उसने घर का द्वार बन्द कर लिया, कि वे भीतर न जा सकें। BSB BSB: Lot went outside to meet them, shutting the door behind him.
7 IEV उसने उनसे कहा,“मेरे मित्रों, ऐसे बुरे कार्य मत करो! BSB BSB: “Please, my brothers,” he pleaded, “don’t do such a wicked thing!
9 IEV परन्तु उन्होंने उत्तर दिया,“हमारे रास्ते से हट जा! तू विदेशी है इसलिए तुझे हमको यह बताने का कोई अधिकार नहीं है कि क्या सही है! हम तेरे साथ उनसे भी अधिक बुरा करेंगे!” तब वे लूत की ओर झपटे, और दृढ़तापूर्वक द्वार को तोड़ने का प्रयास किया। BSB BSB: “Get out of the way!” they replied. And they declared, “This one came here as a foreigner, and he is already acting like a judge! Now we will treat you worse than them.” And they pressed in on Lot and moved in to break down the door.
10 IEV परन्तु दोनों स्वर्गदूतों ने सावधानी से द्वार खोला और लूत को घर के भीतर खींच लिया। फिर उन्होंने द्वार बन्द कर दिया। BSB BSB: But the men inside reached out, pulled Lot into the house with them, and shut the door.
11 IEV तब उन्होंने उन सभी पुरुषों को अन्धा कर दिया जो घर के द्वार के बाहर थे। सब युवा और वृद्ध अंधे हो गए, वे द्वार नहीं ढूँढ़ सकें। BSB BSB: And they struck the men at the entrance, young and old, with blindness, so that they wearied themselves trying to find the door.
12 IEV दोनों स्वर्गदूतों ने लूत से पूछा,“यहाँ तेरे साथ और कौन- कौन है? यदि तेरे पास पुत्र या दामाद हैं या नगर में अन्य कोई जो तेरे साथ है, उन्हें नगर से बाहर ले जा। BSB BSB: Then the two men said to Lot, “Do you have anyone else here—a son-in-law, your sons or daughters, or anyone else in the city who belongs to you? Get them out of here,
13 IEV क्योंकि हम इस स्थान को नष्ट करने जा रहे हैं। यहोवा ने उन सभी बुराइयों को सुन लिया है जो इस नगर में है और यहोवा ने हमें इसे नष्ट करने के लिए भेजा है।” BSB BSB: because we are about to destroy this place. For the outcry to the LORD against its people is so great that He has sent us to destroy it.”
14 IEV इसलिए लूत बाहर गया और उन लोगों से बात की जिन्होंने उसकी पुत्रियों से विवाह करने का वचन दिया था। उसने उनसे कहा,“शीघ्र ही करो! इस नगर से निकल जाओ, क्योंकि यहोवा इसे नष्ट करने वाले हैं!” परन्तु उन लोगों ने समझा कि लूत मजाक कर रहा है। BSB BSB: So Lot went out and spoke to the sons-in-law who were pledged in marriage to his daughters. “Get up,” he said. “Get out of this place, for the LORD is about to destroy the city!” But his sons-in-law thought he was joking.
15 IEV अगले दिन सुबह होते- होते उन स्वर्गदूतों ने लूत से कहा,“तुरन्त खड़ा हो जा और अपनी पत्नी और पुत्रियों के साथ इस नगर से बाहर निकल जा। यदि ऐसा नहीं करेगा तो जब हम इस नगर को नष्ट करेंगे तब तू भी नष्ट हो जाएगा।” BSB BSB: At daybreak the angels hurried Lot along, saying, “Get up! Take your wife and your two daughters who are here, or you will be swept away in the punishment of the city.”
17 IEV जब वे नगर के बाहर आ गए तो एक स्वर्गदूत ने कहा,“यदि तुम जीवित रहना चाहते हो तो शीघ्र भागो और पीछे मत देखना! और घाटी में कहीं भी मत रुकना! पर्वतों पर भाग जाओ! यदि तुम ऐसा नहीं करते, तो तुम मर जाओगे।” BSB BSB: As soon as the men had brought them out, one of them said, “Run for your lives! Do not look back, and do not stop anywhere on the plain! Flee to the mountains, or you will be swept away!”
18 IEV परन्तु लूत ने उनमें से एक से कहा,“नहीं, महोदय, मुझसे ऐसा मत करवाओ! BSB BSB: But Lot replied, “No, my lords, please!
19 IEV कृपया, सुनो। आप मुझसे प्रसन्न हैं और मेरे लिए बहुत दयालु हैं और आपने मेरी जान बचाई है। परन्तु मैं भाग कर पर्वतों पर नहीं जा सकता। यदि मैं ऐसा करने का प्रयास करता हूँ, तो मैं मारा जाऊँगा। BSB BSB: Your servant has indeed found favor in your sight, and you have shown me great kindness by sparing my life. But I cannot run to the mountains; the disaster will overtake me, and I will die.
20 IEV कृपया मेरी बात सुनें। यहाँ पास में एक नगर है। मुझे वहाँ भागने दें। वह सिर्फ एक छोटा सा नगर है यदि आप उसे नष्ट न करें तो हम वहाँ जा कर अपना जीवन बचा पाएँगे।” BSB BSB: Look, there is a town nearby where I can flee, and it is a small place. Please let me flee there—is it not a small place? Then my life will be saved.”
21 IEV स्वर्गदूतों में से एक ने लूत से कहा,“ठीक है, मैं तुझे ऐसा भी करने दूँगा। मैं उस नगर को नष्ट नहीं करूँगा जिसके विषय में तू कह रहा है। BSB BSB: “Very well,” he answered, “I will grant this request as well, and will not demolish the town you indicate.
22 IEV परन्तु शीघ्र ही भाग के वहाँ जाओ क्योंकि जब तक तुम वहाँ पहुँचते नहीं मैं सदोम को नष्ट नहीं कर सकता।” लोगों ने बाद में इस नगर को सोअर नाम दिया, जिसका अर्थ है‘महत्वपूर्ण नहीं’, क्योंकि लूत ने कहा कि यह एक छोटा सा गाँव था। BSB BSB: Hurry! Run there quickly, for I cannot do anything until you reach it.” That is why the town was called Zoar.
23 IEV सूर्योदय होते- होते लूत और उसका परिवार उस नगर में पहुँच गए जिसका नाम सोअर था। BSB BSB: And by the time the sun had risen over the land, Lot had reached Zoar.
25 IEV इस प्रकार यहोवा ने उन नगरों को जला दिया और पूरी घाटी के सभी लोगों को जो उन नगरों में निवास करते थे। उन्होंने घाटी के प्रत्येक को यहाँ तक की सभी पेड़ पौधों को भी नष्ट कर दिया। BSB BSB: Thus He destroyed these cities and the entire plain, including all the inhabitants of the cities and everything that grew on the ground.
26 IEV परन्तु लूत की पत्नी रुक कर पीछे पलटी कि देखें क्या हो रहा है इसलिए वह मर गई और उसका शरीर बाद में नमक का खम्भा बन गया। BSB BSB: But Lot’s wife looked back, and she became a pillar of salt.
27 IEV उसी सुबह अब्राहम उठकर उस स्थान पर गया जहाँ वह यहोवा के सामने खड़ा था। BSB BSB: Early the next morning, Abraham got up and returned to the place where he had stood before the LORD.
28 IEV उसने सदोम और गमोरा की ओर देखा, और देख कर आश्चर्यचकित हुआ कि सारी घाटी से, एक विशाल भट्ठी के समान धुआँ निकल रहा था। BSB BSB: He looked down toward Sodom and Gomorrah and all the land of the plain, and he saw the smoke rising from the land like smoke from a furnace.
29 IEV जब परमेश्वर ने घाटी में उन नगरों को नष्ट कर दिया, तब परमेश्वर अब्राहम की सहायता करना नहीं भूले और लूत के नगर को नष्ट करते समय लूत को बचा लिया। BSB BSB: So when God destroyed the cities of the plain, He remembered Abraham, and He brought Lot out of the catastrophe that destroyed the cities where he had lived.
32 IEV आ, हम अपने पिता को दाखमधु पान करा कर बेसुध कर दें और उसके अनजाने ही उसके साथ सोएँ। इस प्रकार हम अपने वंश के लिए संतान उत्पन्न करें जो संतान आगे हमारे पिता के वंशज होंगे।” BSB BSB: Come, let us get our father drunk with wine so we can sleep with him and preserve his line.”
33 IEV इसलिए उस रात उन्होंने अपने पिता को दाखमधु पिला कर नशे में किया। बड़ी पुत्री भीतर गई और अपने पिता के साथ सहवास किया, परन्तु वह इतना नशे में था कि उसे पता नहीं था कि वह कब उसके पास आई और कब चली गई। BSB BSB: So that night they got their father drunk with wine, and the firstborn went in and slept with her father; he was not aware when she lay down or when she got up.
34 IEV अगले दिन उसकी बड़ी पुत्री ने उसकी छोटी पुत्री से कहा,“मैं कल रात पिता के साथ सोई थी। हम उसे आज भी दाखरस पिला कर नशे में कर देंगे और आज तू जा कर उसके साथ सहवास करना, इस प्रकार तू भी गर्भवती होकर संतान प्राप्त कर सकती है।” BSB BSB: The next day the older daughter said to the younger, “Look, I slept with my father last night. Let us get him drunk with wine again tonight so you can go in and sleep with him and we can preserve our father’s line.”
35 IEV इसलिए उस रात, उन्होंने अपने पिता को फिर से दाखरस पिलाया और उसकी छोटी पुत्री भीतर गई और उसके साथ सो गई। परन्तु फिर, वह इतना अधिक नशे में था कि उसे पता नहीं था कि वह कब उसके पास आई और कब चली गई। BSB BSB: So again that night they got their father drunk with wine, and the younger daughter went in and slept with him; he was not aware when she lay down or when she got up.
36 IEV इस कारण लूत अपनी दोनों पुत्रियों के गर्भवती होने का कारण बना। BSB BSB: Thus both of Lot’s daughters became pregnant by their father.
37 IEV बड़ी पुत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। उसने लड़के का नाम मोआब रखा। वह मोआबियों का पूर्वज बना। BSB BSB: The older daughter gave birth to a son and named him Moab. He is the father of the Moabites of today.
38 IEV छोटी पुत्री ने भी एक पुत्र को जन्म दिया, जिसे उसने बेनअम्मी नाम दिया। वह अम्मोनियों का पूर्वज बना। BSB BSB: The younger daughter also gave birth to a son, and she named him Ben-ammi. He is the father of the Ammonites of today.