1 IEV इसी प्रकार परमेश्वर ने पृथ्वी, आकाश और जो कुछ उनमें है, उन सभी जीवों की सृष्टि की जिनसे वे भर गए। BSB BSB: Thus the heavens and the earth were completed in all their vast array.
2 IEV सातवें दिन तक परमेश्वर ने सब कुछ रचने का कार्य पूरा कर लिया था, इसलिए परमेश्वर ने सातवें दिन कोई कार्य नहीं किया। BSB BSB: And by the seventh day God had finished the work He had been doing; so on that day He rested from all His work.
3 IEV परमेश्वर ने घोषित किया कि प्रत्येक सातवाँ दिन उनके द्वारा आशीषित होगा। इस दिन को विशेष दिन के रूप में अलग कर दिया गया, क्योंकि सातवें दिन परमेश्वर ने सब कुछ रच कर अपने कार्य को पूरा करने के बाद विश्राम किया। BSB BSB: Then God blessed the seventh day and sanctified it, because on that day He rested from all the work of creation that He had accomplished.
5 IEV तब पृथ्वी पर कोई पेड़ पौधा नहीं उपजा था, क्योंकि यहोवा ने तब तक पृथ्वी पर वर्षा नहीं भेजी थी। इसके अतिरिक्त, भूमि को जोतने और उस पर फसल उगाने के लिए कोई न था। BSB BSB: Now no shrub of the field had yet appeared on the earth, nor had any plant of the field sprouted, for the LORD God had not yet sent rain upon the earth, and there was no man to cultivate the ground.
6 IEV परन्तु कोहरा पृथ्वी से उठता था कि पृथ्वी की सतह पर जल हो। BSB BSB: But springs welled up from the earth and watered the whole surface of the ground.
8 IEV यहोवा परमेश्वर ने अदन नामक स्थान में एक बाग लगाया, जो कनान देश के पूर्व में था। इसी बाग में यहोवा परमेश्वर ने अपने बनाए हुए पुरुष को रखा। BSB BSB: And the LORD God planted a garden in Eden, in the east, where He placed the man He had formed.
9 IEV यहोवा परमेश्वर ने प्रत्येक प्रकार के पेड़ों को उगाया जो कि देखने में सुन्दर थे और जो ऐसे फल देते हैं जो खाने में अच्छे हैं। उन्होंने बाग के बीच में एक पेड़ लगाया जिसका फल यदि कोई खाए तो सदा जीवित रहेगा। उन्होंने वहाँ एक और पेड़ लगाया जिसके फल को खाने के बाद कोई भी जान लेगा कि कौन सा अच्छा कार्य और कौन सा बुरा कार्य है। BSB BSB: Out of the ground the LORD God gave growth to every tree that is pleasing to the eye and good for food. And in the middle of the garden were the tree of life and the tree of the knowledge of good and evil.
10 IEV अदन से होकर एक नदी बहती थी और वह बाग को सींचती थी। अदन के बाहर, वह नदी चार छोटी नदियों में विभाजित हो जाती थी। BSB BSB: Now a river flowed out of Eden to water the garden, and from there it branched into four headwaters:
11 IEV पहली नदी का नाम पीशोन है। यह नदी हवीला प्रदेश से होकर बहती है, जहाँ सोना था। BSB BSB: The name of the first river is the Pishon; it winds through the whole land of Havilah, where there is gold.
12 IEV वह सोना बहुत शुद्ध है। वहाँ सुगन्धित मोती और सुलैमानी पत्थर भी मिलते हैं। BSB BSB: And the gold of that land is pure, and bdellium and onyx are found there.
13 IEV दूसरी नदी का नाम गीहोन है जो कूश देश के सारे प्रदेश से होकर बहती है। BSB BSB: The name of the second river is the Gihon; it winds through the whole land of Cush.
14 IEV तीसरी नदी का नाम हिद्देकेल है। यह अश्शूर शहर के पूर्व में बहती है। चौथी नदी फरात है। BSB BSB: The name of the third river is the Tigris; it runs along the east side of Assyria. And the fourth river is the Euphrates.
15 IEV यहोवा परमेश्वर ने उस पुरुष को अदन में खेत जोतने और बाग की देख- भाल करने के लिए रखा। BSB BSB: Then the LORD God took the man and placed him in the Garden of Eden to cultivate and keep it.
20 IEV तब पुरुष ने सभी प्रकार के पालतू पशुओं, पक्षियों और वन- पशुओं के नाम रखे, परन्तु इनमें से कोई भी जीव पुरुष का साथी बनने के उपयुक्त नहीं था। BSB BSB: The man gave names to all the livestock, to the birds of the air, and to every beast of the field. But for Adam no suitable helper was found.
21 IEV इसलिए यहोवा परमेश्वर ने पुरुष को गहरी नींद में सुला दिया। जब पुरुष सो रहा था, यहोवा परमेश्वर ने पुरुष के शरीर से एक पसली को निकाल लिया। फिर यहोवा ने उस खाली स्थान को बन्द करके स्वस्थ कर दिया। BSB BSB: So the LORD God caused the man to fall into a deep sleep, and while he slept, He took one of the man’s ribs and closed up the area with flesh.
22 IEV तब यहोवा ने उसी पसली से जिसे उन्होंने पुरुष के शरीर से निकाला था, स्त्री की रचना की इसके पश्चात् परमेश्वर स्त्री को पुरुष के पास लाए। BSB BSB: And from the rib that the LORD God had taken from the man, He made a woman and brought her to him.
23 IEV पुरुष ने कहा,“अंततः यह वास्तव में मेरे जैसी है! इसकी हड्डियाँ मेरी एक हड्डी से आईं, और इसका माँस मेरे माँस से आया। इसलिए मैं इसको नारी कहूँगा, क्योंकि यह मुझ नर में से निकाली गई।” BSB BSB: And the man said: “This is now bone of my bones and flesh of my flesh; she shall be called ‘woman,’ for out of man she was taken.”
25 IEV पुरुष और उसकी पत्नी नग्न होने पर भी अपनी नग्नता से लज्जित न थे। BSB BSB: And the man and his wife were both naked, and they were not ashamed.