1 IEV तब याकूब अपने परिवार के साथ सम्मिलित हुआ। उसी दिन कुछ समय बाद, याकूब ने देखा कि एसाव आ रहा था और उसके साथ चार सौ पुरुष थे। उन्हें देख कर याकूब चिन्तित हो गया। उसने बच्चों को अलग- अलग कर दिया। लिआ के बच्चों को उसने लिआ के साथ और राहेल के बच्चों को राहेल के साथ कर दिया और दासियों के बच्चों को दासियों के साथ। BSB BSB: Now Jacob looked up and saw Esau coming toward him with four hundred men. So he divided the children among Leah, Rachel, and the two maidservants.
2 IEV याकूब ने दासियों और उनके बच्चों को आगे रखा। उसके बाद उनके पीछे लिआ और उसके बच्चों को रखा और याकूब ने राहेल और यूसुफ को सबके अन्त में रखा। BSB BSB: He put the maidservants and their children in front, Leah and her children next, and Rachel and Joseph at the rear.
3 IEV वह स्वयं सबसे आगे चला। जब वह अपने बड़े भाई के निकट पहुँचा तब सात बार भूमि पर झुक कर प्रणाम किया। BSB BSB: But Jacob himself went on ahead and bowed to the ground seven times as he approached his brother.
4 IEV परन्तु जब एसाव ने याकूब को देखा, वह उससे मिलने को दौड़ पड़ा। एसाव ने याकूब को अपनी बाहों में भर लिया और छाती से लगाया। तब एसाव ने उसकी गर्दन को चूमा और दोनों आनन्द से रो पड़े। BSB BSB: Esau, however, ran to him and embraced him, threw his arms around his neck, and kissed him. And they both wept.
5 IEV जब एसाव ने नजर उठाई तो स्त्रियों और बच्चों को देखा। उसने पूछा,“तेरे साथ ये लोग कौन हैं?” याकूब ने उत्तर दिया,“ये मेरी पत्नियाँ और बच्चे हैं। जिन्हें परमेश्वर ने मुझे बड़ी दया करके दिया है।” BSB BSB: When Esau looked up and saw the women and children, he asked, “Who are these with you?” Jacob answered, “These are the children God has graciously given your servant.”
6 IEV तब दोनों दासियों और उनके बच्चों ने आकर एसाव को झुक कर प्रणाम किया। BSB BSB: Then the maidservants and their children approached and bowed down.
7 IEV तब लिआ अपने बच्चों के साथ एसाव के सामने गई और उसने प्रणाम किया और अन्त में राहेल और यूसुफ एसाव के सामने गए और उन्होंने भी प्रणाम किया। BSB BSB: Leah and her children also approached and bowed down, and then Joseph and Rachel approached and bowed down.
8 IEV एसाव ने पूछा,“ये पशु जो मैं देखता हूँ उसका क्या अर्थ है?” याकूब ने उत्तर दिया,“मेरे स्वामी, यह सब तेरे लिए है कि तेरी दया दृष्टि मुझ पर हो।” BSB BSB: “What do you mean by sending this whole company to meet me?” asked Esau. “To find favor in your sight, my lord,” Jacob answered.
9 IEV परन्तु एसाव ने उत्तर दिया,“मेरे छोटे भाई, मेरे पास पर्याप्त पशु हैं, तू अपने लिए अपने पशुओं को रख!” BSB BSB: “I already have plenty, my brother,” Esau replied. “Keep what belongs to you.”
10 IEV परन्तु याकूब ने कहा,“नहीं! मैं तुझ से विनती करता हूँ। यदि तू सचमुच मुझे स्वीकार करता है तो कृपया जो भेंट मैं देता हूँ तू उसे स्वीकार कर। मैं तुझको दोबारा देख कर बहुत प्रसन्न हूँ। मैं यह देख कर बहुत प्रसन्न हूँ कि तूने सहर्ष मेरा सत्कार किया है। मेरे प्रति तेरी मुस्कुराहट देख कर मैं आश्वस्त हो गया कि तूने मुझे क्षमा कर दिया है। यह तो परमेश्वर का चेहरा देखने जैसा है। BSB BSB: But Jacob insisted, “No, please! If I have found favor in your sight, then receive this gift from my hand. For indeed, I have seen your face, and it is like seeing the face of God, since you have received me favorably.
11 IEV इसलिए मैं विनती करता हूँ कि जो भेंट मैं देता हूँ उसे स्वीकार कर। परमेश्वर मेरे ऊपर बहुत कृपालु रहे हैं। मेरे पास अपनी आवश्यकता से अधिक है।” इस प्रकार याकूब ने एसाव से भेंट स्वीकार करने का अनुरोध करते रहे। अंततः एसाव ने भेंट स्वीकार की। BSB BSB: Please accept my gift that was brought to you, because God has been gracious to me and I have all I need.” So Jacob pressed him until he accepted.
12 IEV तब एसाव ने कहा,“अब तू अपनी यात्रा जारी रख सकता है। मैं तेरे आगे चलता हूँ।” BSB BSB: Then Esau said, “Let us be on our way, and I will go ahead of you.”
13 IEV याकूब ने कहा,“हे मेरे भाई, तू तो जानता ही है कि मेरे बच्चे छोटे हैं और वे दुर्बल हैं और भेड़ बकरियों और गायों के दूध पीने वाले बछड़े भी हैं। यदि उन्हें अधिक हाँका गया तो सब मर जाएँगे। BSB BSB: But Jacob replied, “My lord knows that the children are frail, and I must care for sheep and cattle that are nursing their young. If they are driven hard for even a day, all the animals will die.
14 IEV इसलिए तू आगे चल और मैं धीरे— धीरे तेरे पीछे आऊँगा। परन्तु मैं पशुओं और बच्चों के समान तेजी से चलूँगा। मैं सेईर में तुझ से मिलूँगा।” BSB BSB: Please let my lord go ahead of his servant. I will continue on slowly, at a comfortable pace for the livestock and children, until I come to my lord at Seir.”
15 IEV एसाव ने कहा,“तो मैं ऐसा करता हूँ कि अपने साथियों में से कुछ को तेरी सुरक्षा के लिए छोड़ जाता हूँ।” याकूब ने उससे कहा,“इसकी क्या आवश्यकता है? मैं तो बस यही चाहता हूँ कि तेरी कृपादृष्टि मुझ पर बनी रहे।” BSB BSB: “Let me leave some of my people with you,” Esau said. But Jacob replied, “Why do that? Let me find favor in the sight of my lord.”
16 IEV एसाव उसी दिन सेईर लौट आया। BSB BSB: So that day Esau started on his way back to Seir,
17 IEV किन्तु याकूब सुक्कोत गया। वहाँ उसने अपने लिए एक घर बनाया और अपने मवेशियों के लिए छोटी पशुशालाएँ बनाई। इसी के कारण उस स्थान का नाम सुक्कोत पड़ा, जिसका अर्थ है“आश्रय।” BSB BSB: but Jacob went on to Succoth, where he built a house for himself and shelters for his livestock; that is why the place was called Succoth.
18 IEV इस प्रकार याकूब और उसका परिवार पद्दनराम से चले गए और कनान देश की सुरक्षित यात्रा की। वहाँ उन्होंने शेकेम नगर के पास एक मैदान में अपने तम्बू खड़े किए। BSB BSB: After Jacob had come from Paddan-aram, he arrived safely at the city of Shechem in the land of Canaan, and he camped just outside the city.
19 IEV उस स्थान का एक प्रधान था जिसका नाम हमोर था। उसके अनेक पुत्र थे। याकूब ने उन्हें चाँदी के सौ टुकड़े दिए और उस स्थान को मोल ले कर अपने तम्बू लगा कर वहाँ रहा। BSB BSB: And the plot of ground where he pitched his tent, he purchased from the sons of Hamor, Shechem’s father, for a hundred pieces of silver.
20 IEV वहाँ उसने पत्थर की एक वेदी बनाई जिसका नाम उसने“एल एलोहे इस्राएल” रखा, अर्थात्“परमेश्वर, इस्राएल का परमेश्वर।” BSB BSB: There he set up an altar and called it El-Elohe-Israel.