1 IEV पूरे दो वर्षों के बाद मिस्र के राजा ने एक स्वप्न देखा। अपने स्वप्न में वह नील नदी के तट पर खड़ा था। BSB BSB: After two full years had passed, Pharaoh had a dream: He was standing beside the Nile,
2 IEV अचानक वहाँ सात हष्ट पुष्ट गायें निकल कर नदी के तट पर घास चरने लगीं। BSB BSB: when seven cows, sleek and well-fed, came up from the river and began to graze among the reeds.
3 IEV शीघ्र ही और सात गायें नील नदी से निकलीं वे दुर्बल और सूखी हुई थीं, वे हष्ट पुष्ट गायों के पास खड़ी हो गई। BSB BSB: After them, seven other cows, sickly and thin, came up from the Nile and stood beside the well-fed cows on the bank of the river.
4 IEV इन सातों दुर्बल और सूखी गायों ने हष्ट पुष्ट सात गायों को खा लिया। तब राजा जाग गया। BSB BSB: And the cows that were sickly and thin devoured the seven sleek, well-fed cows. Then Pharaoh woke up,
5 IEV राजा फिर से सो गया, और तब उसने एक और स्वप्न देखा। उसने देखा कि अनाज की सात बालें एक अनाज की टहनी के पीछे उगी हुई हैं, जो अच्छी और पक कर भरी हुई थीं। BSB BSB: but he fell back asleep and dreamed a second time: Seven heads of grain, plump and ripe, came up on one stalk.
6 IEV उसके बाद, राजा ने देखा कि अनाज के पीछे सात अन्य बालें उगी हैं। अनाज की ये बालें पतली थी और पूर्व की गर्म हवा से सूख गई थी। BSB BSB: After them, seven other heads of grain sprouted, thin and scorched by the east wind.
7 IEV तब सात पतली बालों ने सात मोटी और अच्छी बालों को निगल लिया। राजा फिर जाग उठा और उसने समझा कि यह केवल स्वप्न ही है। BSB BSB: And the thin heads of grain swallowed up the seven plump, ripe ones. Then Pharaoh awoke and realized it was a dream.
8 IEV परन्तु अगली सुबह वह स्वप्न के अर्थ के विषय में चिन्तित था। इसलिए उसने मिस्र में रहने वाले सभी जादूगरों और बुद्धिमान पुरुषों को बुलाया। उसने उन्हें अपने स्वप्न सुनाए परन्तु कोई भी स्वप्नों के अर्थ नहीं बता सका। BSB BSB: In the morning his spirit was troubled, so he summoned all the magicians and wise men of Egypt. Pharaoh told them his dreams, but no one could interpret them for him.
9 IEV तब राजा के पिलाने वालों के प्रधान ने राजा से कहा,“अब मुझे कुछ स्मरण आया है जो मुझे तुझे बताना चाहिए था! मैंने तुझे यह न बता कर गलती की। BSB BSB: Then the chief cupbearer said to Pharaoh, “Today I recall my failures.
10 IEV एक बार तूने क्रोध में आकर मुझे और पकाने वाले के प्रधान को महल के सुरक्षाकर्मियों के प्रधान के बन्दीगृह में डलवा दिया था। BSB BSB: Pharaoh was once angry with his servants, and he put me and the chief baker in the custody of the captain of the guard.
11 IEV जब हम वहाँ थे, तो रात में हम दोनों ने एक- एक स्वप्न देखा था, और दोनों स्वप्नों के अलग- अलग अर्थ थे। BSB BSB: One night both the chief baker and I had dreams, and each dream had its own meaning.
12 IEV वहाँ हमारे साथ एक इब्रानी युवक भी था। वह महल के सुरक्षाकर्मियों के प्रधान का सेवक सा था। हमने उसे अपना- अपना स्वप्न सुनाया और उसने हमें स्वप्नों के अर्थ बताए। BSB BSB: Now a young Hebrew was there with us, a servant of the captain of the guard. We told him our dreams and he interpreted them for us individually.
13 IEV उसके बाद जो हुआ वह ठीक वैसा ही था जैसा उसने बताया था। तूने मुझे मेरे पद पर नियुक्त कर दिया और पकाने वाले को वैसे ही पेड़ पर लटका कर मार दिया।” BSB BSB: And it happened to us just as he had interpreted: I was restored to my position, and the other man was hanged.”
14 IEV यह सुन कर राजा ने सेवकों को भेज कर यूसुफ को बुलवाया। उन्होंने तुरन्त जा कर यूसुफ को बन्दीगृह से निकाला और बाल कटवा कर और वस्त्र बदल कर राजा के सामने उपस्थित किया। BSB BSB: So Pharaoh sent for Joseph, who was quickly brought out of the dungeon. After he had shaved and changed his clothes, he went in before Pharaoh.
15 IEV राजा ने यूसुफ से कहा,“मैंने दो स्वप्न देखे हैं जिनका अर्थ बताने में कोई भी समर्थ नहीं है। किसी ने मुझे बताया है कि तू स्वप्न का अर्थ बता सकता है।” BSB BSB: Pharaoh said to Joseph, “I had a dream, and no one can interpret it. But I have heard it said of you that when you hear a dream you can interpret it.”
16 IEV परन्तु यूसुफ ने राजा से कहा,“नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकता। यह तो परमेश्वर हैं जो स्वप्न का अर्थ जानते हैं, वे ही मुझे स्वप्न का अर्थ बताने की क्षमता देते हैं और इनका अर्थ कुछ अच्छा होगा।” BSB BSB: “I myself cannot do it,” Joseph replied, “but God will give Pharaoh a sound answer.”
17 IEV राजा ने यूसुफ से कहा,“मेरे पहले स्वप्न में मैं नील नदी के तट पर खड़ा था। BSB BSB: Then Pharaoh said to Joseph: “In my dream I was standing on the bank of the Nile,
18 IEV अचानक वहाँ सात हष्ट पुष्ट गायें नील नदी से निकलीं और नदी के तट पर घास चरने लगीं। BSB BSB: when seven cows, well-fed and sleek, came up from the river and began to graze among the reeds.
19 IEV शीघ्र ही नदी से सात दुर्बल और सूखी हुई गायें भी निकलीं। मैंने सम्पूर्ण मिस्र में इतनी कुपोषित गायें कभी नहीं देखी थीं। BSB BSB: After them, seven other cows—sickly, ugly, and thin—came up. I have never seen such ugly cows in all the land of Egypt!
20 IEV पतली कुपोषित गायों ने पहले आई हुए सात हष्ट पुष्ट गायों को खा लिया। BSB BSB: Then the thin, ugly cows devoured the seven well-fed cows that were there first.
21 IEV परन्तु कोई नहीं कह सकता था कि उन दुर्बल गायों ने उन हष्ट पुष्ट गायों को निगल लिया है क्योंकि वे पहले के समान पतली थीं। फिर मैं जाग गया। BSB BSB: When they had devoured them, however, no one could tell that they had done so; their appearance was as ugly as it had been before. Then I awoke.
22 IEV तब मैंने एक और स्वप्न देखा था। मैंने अनाज की सात बालें देखी। वे अनाज की बालें भरी हुई, अच्छी और सुन्दर थीं और वे सभी एक ही अनाज की टहनी में लगी थीं। BSB BSB: In my dream I also saw seven heads of grain, plump and ripe, growing on a single stalk.
23 IEV मुझे आश्चर्य तब हुआ जब मैंने देखा कि एक ही अनाज के पीछे में से सात और बालें निकली। वे पतली थी और पूर्व दिशा की गर्म हवा से सूख गयी थी। BSB BSB: After them, seven other heads of grain sprouted—withered, thin, and scorched by the east wind.
24 IEV अनाज की पतली बालों ने सात अच्छी बालों को निगल लिया। मैंने जादूगरों को ये स्वप्न बताए, परन्तु उनमें से कोई भी मुझे नहीं समझा सका कि इन स्वप्नों का क्या अर्थ है।” BSB BSB: And the thin heads of grain swallowed the seven plump ones. I told this dream to the magicians, but no one could explain it to me.”
25 IEV तब यूसुफ ने राजा से कहा,“तेरे दोनों स्वप्नों का अर्थ एक ही है। परमेश्वर तुझे स्वप्नों के द्वारा बता रहे है कि वह क्या करने वाले है। BSB BSB: At this, Joseph said to Pharaoh, “The dreams of Pharaoh are one and the same. God has revealed to Pharaoh what He is about to do.
26 IEV सात हष्ट पुष्ट गायों का अर्थ है सात वर्ष और सात पकी हुई और भरी हुई बालों का अर्थ भी सात वर्ष है। दोनों स्वप्नों का एक ही अर्थ है। BSB BSB: The seven good cows are seven years, and the seven ripe heads of grain are seven years. The dreams have the same meaning.
27 IEV सात दुर्बल गायों और सात सूखी हुई बालों का अर्थ है, अकाल के सात वर्ष। BSB BSB: Moreover, the seven thin, ugly cows that came up after them are seven years, and so are the seven worthless heads of grain scorched by the east wind—they are seven years of famine.
28 IEV वही होगा जैसा मैंने तुझे बताया है, क्योंकि परमेश्वर ने तुझे बताया है कि वे क्या करने वाले हैं। BSB BSB: It is just as I said to Pharaoh: God has shown Pharaoh what He is about to do.
29 IEV यहाँ सात वर्ष पूरे मिस्र में अच्छी पैदावार और भोजन बहुत होगा। BSB BSB: Behold, seven years of great abundance are coming throughout the land of Egypt,
30 IEV इसके बाद के सात वर्ष अकाल के वर्ष होंगे। उस समय लोग समृद्धि के उन सात वर्षों को भूल जाएँगे क्योंकि वह अकाल जो आने वाला है पूरे देश का विनाश कर देगा। BSB BSB: but seven years of famine will follow them. Then all the abundance in the land of Egypt will be forgotten, and the famine will devastate the land.
31 IEV भयंकर अकाल के कारण लोग पहले के प्रयाप्त भोजन को भूल जाएँगे। BSB BSB: The abundance in the land will not be remembered, since the famine that follows it will be so severe.
32 IEV परमेश्वर ने तुझे ये दो स्वप्न इसलिए दिखाए हैं कि उन्होंने दृढ़ निर्णय लिया है कि ऐसा ही हो और शीघ्र ऐसा ही करेंगे। BSB BSB: Moreover, because the dream was given to Pharaoh in two versions, the matter has been decreed by God, and He will carry it out shortly.
33 IEV अब मैं सुझाव देता हूँ कि तू किसी बुद्धिमान व्यक्ति को चुन ले जो उचित निर्णय ले सकता हो और उसे सम्पूर्ण देश की व्यवस्था का कार्य सौंप दे। BSB BSB: Now, therefore, Pharaoh should look for a discerning and wise man and set him over the land of Egypt.
34 IEV तू देश पर अधिकारियों को भी नियुक्त कर कि जब भोजन की बहुतायत का समय हो सम्पूर्ण फसल का पाँचवाँ भाग वह सात वर्ष तक बचाए। प्रत्येक नगर में इस प्रकार एकत्र किए हुए भोजन की देखरेख कर और उसे सुरक्षित कर। BSB BSB: Let Pharaoh take action and appoint commissioners over the land to take a fifth of the harvest of Egypt during the seven years of abundance.
35 IEV इन सात वर्षों के दौरान उन्हें अनाज एकत्र करना होगा। जब अत्याधिक अनाज होगा प्रत्येक नगर के एकत्र किए गए अनाज की देखरेख और रक्षा करनी होगी। BSB BSB: Under the authority of Pharaoh, let them collect all the excess food from these good years, that they may come and lay up the grain to be preserved as food in the cities.
36 IEV यह अनाज एकत्र करके रखा जाना चाहिए कि इसे उन सात वर्षों के दौरान खाया जाए जब मिस्र में अकाल आएगा, कि इस देश के लोग भूख से न मरें।” BSB BSB: This food will be a reserve for the land during the seven years of famine to come upon the land of Egypt. Then the country will not perish in the famine.”
37 IEV राजा और उसके अधिकारियों को यह योजना अच्छी लगी। BSB BSB: This proposal pleased Pharaoh and all his officials.
38 IEV तब राजा ने उनसे कहा,“क्या हमें यूसुफ जैसा कोई पुरुष मिल सकता है, ऐसा मनुष्य जिसे परमेश्वर ने अपना आत्मा दिया है?” BSB BSB: So Pharaoh asked them, “Can we find anyone like this man, in whom the Spirit of God abides?”
39 IEV तब राजा ने यूसुफ से कहा,“परमेश्वर ने तुझ पर यह सब प्रकाशित किया है इसलिए मुझे तो ऐसा लगता है कि तेरे समान बुद्धिमान और कोई नहीं है और ऐसा कोई नहीं जो तेरी तरह बुद्धि से निर्णय ले पाए। BSB BSB: Then Pharaoh said to Joseph, “Since God has made all this known to you, there is no one as discerning and wise as you.
40 IEV अतः मैं तुझे अपने महल के सब कुछ का अधिकारी बनाऊँगा। मिस्र में लोग तेरे आदेशों का पालन करेगी। मैं केवल इसलिए अधिक अधिकार रख लेता हूँ क्योंकि मैं राजा हूँ।” BSB BSB: You shall be in charge of my house, and all my people are to obey your commands. Only with regard to the throne will I be greater than you.”
41 IEV तब राजा ने यूसुफ से कहा,“अब मैं तुझे मिस्र के पूरे देश का अधिकारी बना रहा हूँ।” BSB BSB: Pharaoh also told Joseph, “I hereby place you over all the land of Egypt.”
42 IEV राजा ने अपनी उँगली से मुहर की अंगूठी उतार कर यूसुफ की उँगली में पहना दी। राजा ने उसे उत्तम वस्त्र पहना कर उसके गले में सोने का हार पहना दिया। BSB BSB: Then Pharaoh removed the signet ring from his finger, put it on Joseph’s finger, clothed him in garments of fine linen, and placed a gold chain around his neck.
43 IEV फिर यूसुफ के लिए रथ की व्यवस्था की कि उसे सम्पूर्ण मिस्र देश में घुमा कर प्रजा को यह दिखाएँ कि राजा के बाद दूसरा महत्वपूर्ण व्यक्ति वही है। जब यूसुफ रथ में सवार होकर जा रहा था तब सेवक लोगों को पुकार कर कहते थे,“प्रणाम करो!” इस प्रकार यूसुफ अपना कार्य देखने के लिए पूरे मिस्र में भ्रमण करने लगा। BSB BSB: He had Joseph ride in his second chariot, with men calling out before him, “Bow the knee!” So he placed him over all the land of Egypt.
44 IEV राजा ने यूसुफ से कहा,“मैं राजा अवश्य हूँ परन्तु सम्पूर्ण मिस्र में तेरी अनुमति के बिना कोई कुछ नहीं कर सकेगा।” BSB BSB: And Pharaoh declared to Joseph, “I am Pharaoh, but without your permission, no one in all the land of Egypt shall lift his hand or foot.”
45 IEV राजा ने यूसुफ को एक नया नाम दिया, सापनत- पानेह और ओन नगर के याजक पोतीपेरा की पुत्री, आसनत से उसका विवाह करा दिया। इस प्रकार यूसुफ सम्पूर्ण मिस्र देश में प्रतिष्ठित हो गया। BSB BSB: Pharaoh gave Joseph the name Zaphenath-paneah, and he gave him Asenath daughter of Potiphera, priest of On, to be his wife. And Joseph took charge of all the land of Egypt.
46 IEV यूसुफ तीस वर्ष का था जब उसने मिस्र के राजा के लिए कार्य करना आरम्भ किया था। यूसुफ ने अपना कार्य करने के लिए, महल छोड़ कर पूरे मिस्र देश में यात्राएँ कीं। BSB BSB: Now Joseph was thirty years old when he entered the service of Pharaoh king of Egypt. And Joseph left Pharaoh’s presence and traveled throughout the land of Egypt.
47 IEV अगले पूरे सात वर्ष तक बहुतायत से उपज हुई, जिसके कारण भोजन सामग्री आवश्यकता से अत्याधिक हो गयी। BSB BSB: During the seven years of abundance, the land brought forth bountifully.
48 IEV यूसुफ ने देश की सम्पूर्ण उपज का पाँचवाँ भाग एकत्र करके नगरों के भण्डारों में सुरक्षित कर दिया। उसने हर एक नगर में कर्मियों को नियुक्त किया कि वहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न उपज को एकत्र करें। BSB BSB: During those seven years, Joseph collected all the excess food in the land of Egypt and stored it in the cities. In every city he laid up the food from the fields around it.
49 IEV यूसुफ ने अन्न के बड़े- बड़े भण्डार बना लिए और अन्न इतना हो गया जितना समुद्र के तटीय रेत के कण। अन्न इतना अधिक हो गया था कि उन्होंने उसका लेखा रखना छोड़ दिया क्योंकि अन्न मापने से कहीं अधिक था। BSB BSB: So Joseph stored up grain in such abundance, like the sand of the sea, that he stopped keeping track of it; for it was beyond measure.
50 IEV अकाल के सात वर्ष आरम्भ होने से पहले यूसुफ की पत्नी आसनत ने दो पुत्रों को जन्म दिया। BSB BSB: Before the years of famine arrived, two sons were born to Joseph by Asenath daughter of Potiphera, priest of On.
51 IEV यूसुफ ने बड़े पुत्र का नाम मनश्शे रखा, जो इब्रानी शब्द के समान लगता है जिसका अर्थ है,“भूलना” क्योंकि उसने कहा,“परमेश्वर ने मुझे अपने कष्ट और परिवार को भूलने में सहायता की है।” BSB BSB: Joseph named the firstborn Manasseh, saying, “God has made me forget all my hardship and all my father’s household.”
52 IEV उसने दूसरे पुत्र का नाम एप्रैम रखा जिसका अर्थ है,“संतान प्राप्ति” क्योंकि उसने कहा,“परमेश्वर ने मुझे इस देश में जहाँ मैंने कष्ट भोगा, मुझे संतान दी है।” BSB BSB: And the second son he named Ephraim, saying, “God has made me fruitful in the land of my affliction.”
53 IEV बहुतायत अनाज के सात वर्षों का अन्त हुआ। BSB BSB: When the seven years of abundance in the land of Egypt came to an end,
54 IEV तब सात वर्ष बाद अकाल के दिन आरम्भ हुए। यह ठीक वैसा ही हुआ जैसा यूसुफ ने कहा था। सारी भूमि में चारों ओर कहीं भी अन्न पैदा न हुआ। मिस्र में भी अन्न की उपज नहीं हुई थी परन्तु लोगों के पास खाने के लिए बहुत था, क्योंकि यूसुफ ने अन्न एकत्र कर रखा था। BSB BSB: the seven years of famine began, just as Joseph had said. And although there was famine in every country, there was food throughout the land of Egypt.
55 IEV जब प्रजा के लोगों की भोजन सामग्री समाप्त हो गई और उन्हें भूख लगी तब उन्होंने राजा से भोजन माँगा। राजा ने लोगों से कहा,“यूसुफ के पास जाओ और जैसा वह कहता है वैसा ही करो।” BSB BSB: When extreme hunger came to all the land of Egypt and the people cried out to Pharaoh for food, he told all the Egyptians, “Go to Joseph and do whatever he tells you.”
56 IEV जब अकाल के कारण देश की दुर्दशा होने लगी तब यूसुफ ने अपने सहकर्मियों से कहा कि वे भण्डारों को खोल दें। तब उन्होंने मिस्र के लोगों को अनाज बेचा, क्योंकि पूरे मिस्र में अकाल बहुत भयंकर था। BSB BSB: When the famine had spread over all the land, Joseph opened up all the storehouses and sold grain to the Egyptians; for the famine was severe in the land of Egypt.