1 IEV इसलिए, क्योंकि यह सच है, हमने जो सुना है, उस पर हमें अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे कि हम इस पर धीरे- धीरे विश्वास करना समाप्त न कर दें। BSB BSB: We must pay closer attention, therefore, to what we have heard, so that we do not drift away.
2 IEV जब स्वर्गदूतों ने इस्राएल के लोगों को परमेश्वर के नियम बताए, तो उन्होंने जो कहा वह उचित था। परमेश्वर ने न्याय का पालन करके उन सबको दण्ड दिया, जिन्होंने उनकी आज्ञा का पालन नहीं किया और उनके नियमों का उल्लंघन किया। BSB BSB: For if the message spoken by angels was binding, and every transgression and disobedience received its just punishment,
3 IEV क्योंकि यह सच है, हम निश्चय ही परमेश्वर से बच नहीं पाएँगे यदि हम इस सुसमाचार को अनदेखा करें कि वह हमें कैसे बचाते हैं तो वह निश्चय ही हमारा न्याय करेंगे! यह प्रभु यीशु ही थे, जिन्होंने पहले हमें इसके विषय में बताया था, और जिन शिष्यों ने सुना था, उन्होंने हमें विश्वास दिलाया कि उन्होंने ऐसा किया था। BSB BSB: how shall we escape if we neglect such a great salvation? This salvation was first announced by the Lord, was confirmed to us by those who heard Him,
4 IEV उनके सच को सिद्ध करने के लिए विश्वासियों को चिन्हों, अद्भुत कामों और सामर्थी कार्य करने की शक्ति दे कर परमेश्वर ने हमारे लिए प्रमाणित भी किया कि यह सन्देश सच है। और पवित्र- आत्मा अपनी इच्छा के अनुसार विश्वासियों को कई वरदान बाँटते हैं। BSB BSB: and was affirmed by God through signs, wonders, various miracles, and gifts of the Holy Spirit distributed according to His will.
5 IEV परमेश्वर ने स्वर्गदूतों को नए संसार का अधिकारी नहीं बनाया, इसकी अपेक्षा उन्होंने इसके लिए मसीह को अधिकार दिया है। BSB BSB: For it is not to angels that He has subjected the world to come, about which we are speaking.
6 IEV किसी ने शास्त्रों में परमेश्वर से इसके विषय में गम्भीरता से कहा है,“कोई भी मनुष्य इस योग्य नहीं कि आप उसके विषय में सोचें! कोई भी मनुष्य इस योग्य नहीं कि आप उसकी सुधि लें! BSB BSB: But somewhere it is testified in these words: “What is man that You are mindful of him, or the son of man that You care for him?
7 IEV आपने मनुष्यों को स्वर्गदूतों की तुलना में थोड़ा सा कम महत्व दिया है, फिर भी आपने उन्हें बहुत सम्मानित किया है, जैसे लोग राजाओं का सम्मान करते हैं। BSB BSB: You made him a little lower than the angels; You crowned him with glory and honor
8 IEV आपने सब कुछ उनके नियंत्रण में कर दिया है।” परमेश्वर ने यह निर्धारित किया है कि मनुष्य जाति सब वस्तुओं पर शासन करेगी। इसका अर्थ है कि शासन करने के लिए उनसे कुछ नहीं छूटेगा। परन्तु अब, इस समय, हम मनुष्य जाति को सब वस्तुओं पर शासन करते हुए नहीं देखते! BSB BSB: and placed everything under his feet.” When God subjected all things to him, He left nothing outside of his control. Yet at present we do not see everything subject to him.
9 IEV हालाँकि, हम यीशु के विषय में जानते हैं, जो इस जीवन में स्वर्गदूतों की तुलना में थोड़ा कम महत्वपूर्ण बने। क्योंकि उन्होंने कष्ट सहे और मर गए, परमेश्वर ने उनको सबसे आदरपूर्ण बना दिया है। उन्होंने यीशु को सब वस्तुओं पर राजा बना दिया है, क्योंकि यीशु सारी मनुष्य जाति के लिए मरे! ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि परमेश्वर हम पर बहुत दयालु थे। BSB BSB: But we see Jesus, who was made a little lower than the angels, now crowned with glory and honor because He suffered death, so that by the grace of God He might taste death for everyone.
10 IEV यह उचित था कि परमेश्वर यीशु को हर प्रकार से सिद्ध करें, उन्हें हमारे लिए कष्ट और मृत्यु दे कर जिससे कि वह बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुँचाए, परमेश्वर ही हैं जिन्होंने सब कुछ बनाया है, और वही हैं जिनके लिए सब वस्तुओं का अस्तित्व है, और यीशु ही हैं जो लोगों को बचाने के लिए परमेश्वर को सक्षम बनाते हैं। BSB BSB: In bringing many sons to glory, it was fitting for God, for whom and through whom all things exist, to make the author of their salvation perfect through suffering.
11 IEV यीशु, जो अपने लोगों को परमेश्वर के लिए पवित्र करते हैं, और उन लोगों को, जिन्हें परमेश्वर ने अपने सामने पवित्र बताया, वे सब एक ही स्रोत परमेश्वर से हैं इसलिए यीशु उन्हें अपने भाई और बहन कहने में संकोच नहीं करते है। BSB BSB: For both the One who sanctifies and those who are sanctified are of the same family. So Jesus is not ashamed to call them brothers.
12 IEV भजनकार ने लिखा है कि मसीह ने परमेश्वर से कहा,“मैं अपने भाइयों में यह घोषणा करूँगा कि आप कितने अच्छे हैं। मैं विश्वासियों की मण्डली के बीच में आपकी स्तुति करूँगा!” BSB BSB: He says: “I will proclaim Your name to My brothers; I will sing Your praises in the assembly.”
13 IEV और दूसरे पवित्रशास्त्र के अन्य गद्यांश में यह लिखा है जो मसीह ने परमेश्वर के विषय में कहा था:“मैं उन पर भरोसा रखूँगा।” और पवित्रशास्त्रों के एक अन्य गद्यांश में, मसीह ने उन लोगों के विषय में कहा जो उसके बच्चों के समान हैं,“मैं उन बच्चों के साथ यहाँ हूँ जिन्हें परमेश्वर ने मुझे दिया है।” BSB BSB: And again: “I will put My trust in Him.” And once again: “Here am I, and the children God has given Me.”
14 IEV इसलिए परमेश्वर जिनको अपने बच्चे बोलते हैं वे सब मनुष्य हैं, इसलिए यीशु भी उनके समान मनुष्य बने। शैतान के पास लोगों को मृत्यु से डराने की शक्ति है, परन्तु मसीह मनुष्य बने जिससे कि उनके मरने और मृत्यु को पराजित करने के द्वारा वह शैतान को शक्तिहीन बना सकें। BSB BSB: Now since the children have flesh and blood, He too shared in their humanity, so that by His death He might destroy him who holds the power of death, that is, the devil,
17 IEV अत: परमेश्वर के लिए आवश्यक था कि यीशु को ठीक हमारे जैसा अर्थात् उनके मनुष्य“भाइयों” जैसा बनाए। वह महायाजक बने, जो सभी लोगों के लिए दयापूर्वक कार्य करते हैं और जो परमेश्वर के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करते हैं, इसलिए वह लोगों के पापों के लिए मरे और परमेश्वर के लिए मनुष्यों के पापों को क्षमा करने का मार्ग तैयार किया। BSB BSB: For this reason He had to be made like His brothers in every way, so that He might become a merciful and faithful high priest in service to God, in order to make atonement for the sins of the people.
18 IEV यीशु उन लोगों की सहायता करने में समर्थ हैं जिन पर पाप करने की परीक्षा आती है क्योंकि उन्होंने स्वयं कष्ट सहे और पाप की परीक्षा में पड़े, जिस प्रकार हम पाप करने के लिए परीक्षा में पड़ते हैं। BSB BSB: Because He Himself suffered when He was tempted, He is able to help those who are being tempted.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.