1 IEV इसलिए, मसीह के विषय में हमने जो बातें पहले सीखी हैं, उस पर हमें चर्चा नहीं करनी चाहिए, उन बातों को तो सभी विश्वासियों को पहले सीखना चाहिए। इनमें से कुछ बातें हैं जैसे उन पापी कार्यों को रोकना जो मृत्यु की ओर ले जाते हैं, और परमेश्वर पर भरोसा रखना कैसे आरम्भ करें। हम कुछ महत्वपूर्ण बातें भी सिखाते हैं: बपतिस्मा के विभिन्न प्रकार, हम एक दूसरे पर हाथ रख कर क्यों प्रार्थना करते हैं; और यह भी कि कैसे परमेश्वर हम सबको मरे हुओं में से जीवित करके उठाएँगे और हर किसी का न्याय करेंगे जो सदा का होगा। हम इन बातों पर बाद में फिर से चर्चा करेंगे, परन्तु अब हमें उन बातों की चर्चा करनी चाहिए जो हमें आगे बढ़ने में सहायता करती हैं, यदि परमेश्वर हमें ऐसा करने का अवसर दें; चाहे जो कुछ भी हो, ये ऐसी बातें हैं, जो हमें हर समय मसीह पर भरोसा रखने में सहायता करेंगी! BSB BSB: Therefore let us leave the elementary teachings about Christ and go on to maturity, not laying again the foundation of repentance from dead works, and of faith in God,
5 IEV उन्होंने स्वयं पाया कि परमेश्वर का सन्देश अच्छा है, और उन्हें पता चला कि भविष्य में परमेश्वर कैसे शक्तिशाली कार्य करेंगे। BSB BSB: who have tasted the goodness of the word of God and the powers of the coming age—
6 IEV परन्तु अब, यदि ये लोग मसीह को अस्वीकार करते हैं, तो कोई भी उन्हें पाप करने से रोकने और फिर से उस पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करने में समर्थ नहीं होगा! ऐसा इसलिए है कि इन लोगों ने परमेश्वर के पुत्र को फिर से उसके क्रूस पर किलों से ठोंक दिया है! वे दूसरों के सामने मसीह से घृणा करने वाले लोगों को उत्पन्न कर रहे हैं! BSB BSB: and then have fallen away—to be restored to repentance, because they themselves are crucifying the Son of God all over again and subjecting Him to open shame.
7 IEV इस विषय में सोचें: परमेश्वर ने उस देश को आशीष दी है जिस पर निरन्तर वर्षा आई है और जिस पर किसानों के लिए पौधे उगते हैं। BSB BSB: For land that drinks in the rain often falling on it and that produces a crop useful to those for whom it is tended receives the blessing of God.
8 IEV परन्तु ऐसे विश्वासियों का क्या होगा जो परमेश्वर का आज्ञापालन नहीं करते हैं, वे उस देश के समान हैं जिसमें केवल काँटें और झाड़ियाँ होती हैं। ऐसा देश किसी योग्य नहीं है! यह ऐसा देश बन गए हैं जिसे किसान श्राप देगा और जिसके पौधे वह जला देगा। BSB BSB: But land that produces thorns and thistles is worthless, and its curse is imminent. In the end it will be burned.
9 IEV हे प्रिय मित्रों, तुम देख सकते हो कि मैं तुमको चेतावनी दे रहा हूँ कि मसीह को अस्वीकार नहीं करना! साथ ही, मुझे विश्वास है कि तुम इससे अधिक अच्छा कर रहे हो। तुम उन कार्यों को कर रहे हो जो इस सच्चाई के अनुरूप हैं कि परमेश्वर तुमको बचा रहे हैं। BSB BSB: Even though we speak like this, beloved, we are convinced of better things in your case—things that accompany salvation.
10 IEV क्योंकि परमेश्वर सदा न्यायपूर्ण कार्य करते हैं, वह उन कार्यों को अनदेखा नहीं करेंगे जो तुमने उनके लिए किए हैं; वह अनदेखा नहीं करेंगे कि किस प्रकार तुमने पवित्र लोगों से प्रेम किया और उनकी सहायता की और किस प्रकार अब तक तुम उनकी सहायता कर रहे हो। BSB BSB: For God is not unjust. He will not forget your work and the love you have shown for His name as you have ministered to the saints and continue to do so.
11 IEV हमारी बड़ी लालसा हैं कि तुम में से प्रत्येक ऐसे प्रयास करके दिखाता रहे जो तुम अभी दिखा रहे हो, जिससे कि तुम्हारे जीवन के अन्त में, तुम सुनिश्चित हो जाओगे कि तुमको वह सब कुछ मिलेगा जो परमेश्वर ने तुमको देने की प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: We want each of you to show this same diligence to the very end, in order to make your hope sure.
12 IEV मैं नहीं चाहता कि तुम आलसी बनो। इसकी अपेक्षा मैं चाहता हूँ कि तुम वह सब करो जो दूसरे विश्वासियों ने किया है, और परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के वारिस हो गए है, क्योंकि वे उन पर भरोसा रखते थे और धीरज धरते थे। BSB BSB: Then you will not be sluggish, but will imitate those who through faith and patience inherit what has been promised.
13 IEV जब परमेश्वर ने अब्राहम के लिए बड़े कार्यों को करने की प्रतिज्ञा की थी, तो उससे महान कोई भी नहीं था जिसे वह कह सकता था कि इन कार्यों को करने के लिए स्वयं को विवश करता। इसलिए उसने अपने ही से कहा। BSB BSB: When God made His promise to Abraham, since He had no one greater to swear by, He swore by Himself,
14 IEV तब उन्होंने अब्राहम से कहा,“मैं तुझे अवश्य ही आशीष दूँगा और मैं अवश्य ही तेरे वंशजों की संख्या को बहुत बढ़ाऊँगा।” BSB BSB: saying, “I will surely bless you and multiply your descendants.”
15 IEV बाद में अब्राहम ने धीरज रख कर उनकी प्रतिज्ञा पूरी होने की प्रतीक्षा की, और उसने वह प्राप्त किया जिसकी उन्होंने प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: And so Abraham, after waiting patiently, obtained the promise.
16 IEV ध्यान रखो कि जब लोग प्रतिज्ञा करते हैं, तो वे अपने से अधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति से कहते हैं कि यदि वे चूक गए तो वह उन्हें दण्ड दें! इसी प्रकार वे अक्सर विवादों का निपटाते हैं। BSB BSB: Men swear by someone greater than themselves, and their oath serves as a confirmation to end all argument.
17 IEV इसलिए जब परमेश्वर हम पर यह स्पष्ट करना चाहते हैं, कि उन्होंने जो प्रतिज्ञा की है वह अपनी योजना को नहीं बदलेंगे, तो उन्होंने कहा कि यदि वह ऐसा न करें, तो वह स्वयं को दोषी ठहराएँगे। BSB BSB: So when God wanted to make the unchanging nature of His purpose very clear to the heirs of the promise, He guaranteed it with an oath.
18 IEV उन्होंने दृढ़ता से हमें प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया, क्योंकि उनके पास दो बातें हैं जिन्हें वह नहीं बदल सकते: उन्होंने हमारी सहायता करने की प्रतिज्ञा की है, और उन्होंने हमें बताया है कि यदि वह हमारी सहायता नहीं करेंगे तो वह स्वयं को दोषी घोषित करेंगे। अब, परमेश्वर झूठ नहीं बोल सकते इसलिए हमने उन पर भरोसा किया है, जैसा उन्होंने करने के लिए हमें प्रोत्साहित किया है! BSB BSB: Thus by two unchangeable things in which it is impossible for God to lie, we who have fled to take hold of the hope set before us may be strongly encouraged.
19 IEV हाँ, हम विश्वास सहित आशा रखते हैं कि हमें वह प्राप्त होगा जिसे करने की परमेश्वर ने हमसे प्रतिज्ञा की है। ऐसा लगता है कि हम एक जहाज हैं जिसका लंगर हमें एक स्थान पर दृढ़ता से पकड़े हुए है। जिसे हम आत्मविश्वास से पकड़ने की आशा करते हैं वह यीशु हैं, क्योंकि वह परमेश्वर की उपस्थिति में गए हैं। यही कारण है कि वह एक महायाजक के समान हैं जो पर्दे के पीछे आराधनालय के भीतरी भाग में जाते हैं, जहाँ परमेश्वर उपस्थित हैं। BSB BSB: We have this hope as an anchor for the soul, firm and secure. It enters the inner sanctuary behind the curtain,
20 IEV यीशु हमसे आगे परमेश्वर की उपस्थिति में गए जिससे कि हम उसी स्थान में प्रवेश करके परमेश्वर के साथ हों। यीशु सदा के लिए एक महायाजक बन गए हैं, जिस प्रकार से मलिकिसिदक महायाजक था। BSB BSB: where Jesus our forerunner has entered on our behalf. He has become a high priest forever in the order of Melchizedek.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.