2 IEV परन्तु जितना मैंने उन्हें बुलाया, उतना अधिक वे दूर भाग गए। एक दिन के बाद दूसरे दिन उन्होंने बाल नाम की मूर्तियों को अपने बलिदान चढ़ाए, और उन्होंने उनको सम्मानित करने के लिए धूप जलाई। BSB BSB: But the more I called Israel, the farther they departed from Me. They sacrificed to the Baals and burned incense to carved images.
3 IEV परन्तु यह मैं था जिसने उन्हें सब कुछ अच्छा करना सिखाया, जैसे एक पिता अपने पुत्र को चलना सिखाता है। मैंने एक पिता की तरह, उन्हें उनकी छोटी बाँहों से पकड़ रखा था। परन्तु वे समझ नहीं पाए कि वह मैं था जो उनकी देखभाल कर रहा था। BSB BSB: It was I who taught Ephraim to walk, taking them by the arms, but they never realized that it was I who healed them.
4 IEV दया के साथ मैंने उनका मार्गदर्शन किया, मनुष्य दया की कोमलता के साथ मैंने उनका नेतृत्व किया। मैं उन्हें इतना प्रेम करता था कि मैंने उन्हें निर्देशित किया और मेरे अपने हाथ से नेतृत्व किया। एक हल खींचने वाले बैल के समान उन्होंने बहुत कठोर कार्य किया, परन्तु मैंने उनका जुआ हल्का बनाया और उसके वजन को उनके कंधों पर ढीला कर दिया, इसलिए उन्हें दर्द नहीं हुआ। BSB BSB: I led them with cords of kindness, with ropes of love; I lifted the yoke from their necks and bent down to feed them.
5 IEV परन्तु इस्राएल निश्चय ही मिस्र लौट आएगा, और अश्शूर निश्चय ही उन पर शासन करेगा, क्योंकि उन्होंने मेरे पास वापस आने और उनके परमेश्वर के रूप में मेरी आराधना करने से मना कर दिया। BSB BSB: Will they not return to the land of Egypt and be ruled by Assyria because they refused to repent?
6 IEV उनके शत्रु तलवार से इस्राएल के शहरों पर आक्रमण करेंगे; उनके शत्रु उन सलाखों को नष्ट कर देंगे जो उनके फाटकों को बन्द और सुरक्षित रखते थे। उनके शत्रु इस्राएल के लोगों को नष्ट कर देंगे और उनके द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं को नाश कर देंगे। BSB BSB: A sword will flash through their cities; it will destroy the bars of their gates and consume them in their own plans.
7 IEV मेरे लोग मुझसे दूर जाने के लिए मन में ठान चुके हैं। वे मुझे, सर्वोच्च परमेश्वर को पुकारने का ढोंग करते हैं, परन्तु मैं किसी को भी उनकी सहायता करने की अनुमति नहीं दूँगा। BSB BSB: My people are bent on turning from Me. Though they call to the Most High, He will by no means exalt them.
9 IEV मैंने तुमको गम्भीर रूप से दण्डित नहीं करने का निर्णय किया है। मैं तुम्हें नष्ट नहीं करना चाहता, मेरे इस्राएल के लोग, जिन्हें मैं प्रेम करता हूँ। मनुष्य सरलता से ऐसा करने का निर्णय करेंगे, परन्तु मैं परमेश्वर हूँ, मनुष्य नहीं। मैं वही पवित्र हूँ जो तुम्हारे बीच रहता है; मैं तुमसे क्रोधित होकर तुम्हारे पास नहीं आऊँगा। BSB BSB: I will not execute the full fury of My anger; I will not destroy Ephraim again. For I am God and not man—the Holy One among you—and I will not come in wrath.
10 IEV वे मेरे आदेशों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन जीते रहेंगे। मैं शेर के समान गरजूँगा। और जब मैं गर्जन करता हूँ, तो मेरे लोग सुनेंगे और थरथराएँगे। वे दूर- दूर से मेरे पास वापस आ जाएँगे, पश्चिम से वे मेरे पास वापस आ जाएँगे। BSB BSB: They will walk after the LORD; He will roar like a lion. When He roars, His children will come trembling from the west.
11 IEV वे फड़फड़ाते हुए देश में आएँगे मिस्र से आने वाले पक्षियों के झुण्ड के समान। और कुछ कबूतरों के समान होंगे जो अश्शूर से उड़ते हैं। मैं उन्हें इस्राएल के देश में, एक बार फिर अपने घरों में रहने दूँगा। मैं, यहोवा ने यह प्रतिज्ञा की है।” BSB BSB: They will come trembling like birds from Egypt and like doves from the land of Assyria. Then I will settle them in their homes, declares the LORD.
12 IEV “इस्राएल के लोग निरन्तर मुझसे झूठ बोलते रहे हैं। परन्तु यहूदा के लोग अब भी मेरी बात मानते हैं और मेरे, एकमात्र पवित्र के, प्रति निष्ठावान हैं।” BSB BSB: Ephraim surrounds Me with lies, the house of Israel with deceit; but Judah still walks with God and is faithful to the Holy One.