1 IEV तुम लोग जो पवित्र शहर यरूशलेम में रहते हो, जागो! फिर से मजबूत बनो! दिखाओ कि तुम्हारा शहर सुन्दर और गौरवशाली है; वे खतनारहित विदेशी, जो यहोवा का सम्मान नहीं करते हैं, फिर कभी भी तुम पर आक्रमण करने के लिए तुम्हारे शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। BSB BSB: Awake, awake, clothe yourself with strength, O Zion! Put on your garments of splendor, O Jerusalem, holy city! For the uncircumcised and unclean will no longer enter you.
2 IEV हे यरूशलेम के लोगों, जहाँ तुम धूल में बैठे हो, वहाँ से उठो, और ठीक से बैठ जाओ! तुम लोग जो बन्धुआई से लौट आए हो, अपनी गर्दन से उन जंजीरों को दूर करो जो बाबेल के लोगों ने तुम्हारी गर्दनों के चारों ओर बाँधी हैं, BSB BSB: Shake off your dust! Rise up and sit on your throne, O Jerusalem. Remove the chains from your neck, O captive Daughter of Zion.
3 IEV क्योंकि यहोवा यही कहते हैं:“जब तुमको बाबेल में बन्दी के रूप में भेजा गया था, ऐसा करने के लिए किसी ने भी भुगतान नहीं किया था। इसलिए अब तुम वापस लाए जाओगे, और तुम्हारी मुक्ति के लिए किसी को भी कोई पैसा नहीं दिया जाएगा।” BSB BSB: For this is what the LORD says: “You were sold for nothing, and without money you will be redeemed.”
4 IEV यहोवा हमारे परमेश्वर यह भी कहते हैं:“बहुत पहले, वहाँ रहने के लिए मेरे लोग मिस्र गए थे। बाद में अश्शूर के सैनिकों ने उन पर अत्याचार किया। BSB BSB: For this is what the Lord GOD says: “At first My people went down to Egypt to live, then Assyria oppressed them without cause.
5 IEV परन्तु अब क्या हो रहा है इसके विषय में सोचो: इस बार बाबेल के लोगों द्वारा मेरे लोगों को फिर से दास बनने के लिए विवश किया जा रहा है। वे मेरे लोगों को पकड़ कर ले गए हैं, परन्तु उन्होंने कभी भी उन्हें बन्दी बनाने का कोई कारण नहीं घोषित किया। और बाबेल के शासकों ने घमण्ड किया और उनका मजाक उड़ाया(जैसा कि मैं, यहोवा ने कहा था कि वे करेंगे) और संसार के अन्य जाति समूह मेरे नाम के उल्लेख को तुच्छ मानते हैं। BSB BSB: And now what have I here? declares the LORD. For My people have been taken without cause; those who rule them taunt, declares the LORD, and My name is blasphemed continually all day long.
6 IEV परन्तु उसके बाद, मेरे लोग मुझसे प्रेम करेंगे और मेरा सम्मान करेंगे; जब ऐसा होता है, तो वे जान जाएँगे कि वह मैं ही हूँ जिसने कहा था कि ऐसा होगा। वह मैं ही हूँ जो बोलते हैं, और मैं कहता हूँ,‘हाँ, यह यहोवा है जो तुमसे बात कर रहे हैं।’ BSB BSB: Therefore My people will know My name; therefore they will know on that day that I am He who speaks. Here I am!”
7 IEV यह एक अद्भुत बात है कि जब सन्देशवाहक पर्वतों से आते हैं और शुभसमाचार लाते हैं, परमेश्वर के विषय में समाचार हमें शान्ति दे रहा है और हमें बचा रहा है, यह समाचार कि परमेश्वर जिसके हम इस्राएली लोग हैं, अब सब लोगों को राजा के रूप में अपनी शक्ति दिखा रहे हैं! BSB BSB: How beautiful on the mountains are the feet of those who bring good news, who proclaim peace, who bring good tidings, who proclaim salvation, who say to Zion, “Your God reigns!”
8 IEV जो पहरेदार शहर की रक्षा कर रहे हैं वे चिल्लाएँगे और प्रसन्नता से गाएँगे, क्योंकि उनके देखते- देखते, वे सब यहोवा को यरूशलेम लौटता हुआ देखेंगे। BSB BSB: Listen! Your watchmen lift up their voices, together they shout for joy. For every eye will see when the LORD returns to Zion.
9 IEV यरूशलेम नष्ट हो गया था, परन्तु जो लोग वहाँ हैं अब उनको प्रसन्नता से गीत गाना आरम्भ कर देना चाहिए, क्योंकि यहोवा अपने लोगों को प्रोत्साहित करेंगे; वह अपने लोगों को स्वतंत्र कर देंगे और उन्हें वापस यरूशलेम ले जाएँगे। BSB BSB: Break forth in joy, sing together, O ruins of Jerusalem, for the LORD has comforted His people; He has redeemed Jerusalem.
10 IEV यहोवा सब राष्ट्रों को दिखाएँगे कि वह पवित्र और शक्तिशाली हैं। पृथ्वी पर सबसे दूर के स्थानों के लोग जान जाएँगे कि उन्होंने अपने लोगों को बचा लिया है। BSB BSB: The LORD has bared His holy arm in the sight of all the nations; all the ends of the earth will see the salvation of our God.
11 IEV इसलिए उन स्थानों को छोड़ दो जहाँ तुमको पकड़ कर ले जाया गया था, जहाँ की हर एक वस्तु परमेश्वर के लिए अस्वीकार्य है। तुम लोग जो यहोवा के मन्दिर में उपयोग किए जाने वाले सामान को उठाए लिए जा रहे हो, वहाँ से निकल कर यरूशलेम को लौट आओ, और परमेश्वर की आराधना करने के लिए स्वीकार्य होने के लिए स्वयं को शुद्ध करो। BSB BSB: Depart, depart, go out from there! Touch no unclean thing; come out from it, purify yourselves, you who carry the vessels of the LORD.
12 IEV परन्तु तुम्हारे लिए अचानक से निकल कर जाना, भय में भागना आवश्यक नहीं होगा, क्योंकि यहोवा तुम्हारे आगे- आगे जाएँगे; और वह यात्रा करते समय पीछे की ओर तुम पर आक्रमण किए जाने से भी तुम्हारी रक्षा करेंगे। BSB BSB: For you will not leave in a hurry nor flee in haste, for the LORD goes before you, and the God of Israel is your rear guard.
14 IEV परन्तु जब बहुत से लोग देखते हैं कि उनके साथ क्या हुआ है तो वे चिन्तित होंगे। क्योंकि उन्हें बहुत बुरी तरह पीटा गया था, उनका रूप बदल जाएगा; लोग बहुत कठिनाई से पहचान पाएँगे कि वह एक मनुष्य है। BSB BSB: Just as many were appalled at Him—His appearance was disfigured beyond that of any man, and His form was marred beyond human likeness—
15 IEV परन्तु वह बहुत से राष्ट्रों के लोगों पर शुद्धता का छिड़काव करके उन्हें पवित्र करेंगे; यहाँ तक कि राजा भी चुप हो जाएँगे जब वे उसके सामने खड़े होंगे, क्योंकि वे किसी ऐसे को देखेंगे जिसके विषय में किसी ने भी उन्हें पहले नहीं बताया था, और वे उन बातों को समझेंगे जिन्हें उन्होंने पहले नहीं सुना था। BSB BSB: so He will sprinkle many nations. Kings will shut their mouths because of Him. For they will see what they have not been told, and they will understand what they have not heard.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.