1 IEV अब मैं तुमको बताता हूँ कि तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो और एक दूसरे के साथ झगड़ा क्यों करते हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम में से हर कोई ऐसे बुरे काम करना चाहता है जिससे तुम्हें आनन्द मिलता है, परन्तु तुम्हारे साथी विश्वासियों को आनंदित नहीं करते हैं। BSB BSB: What causes conflicts and quarrels among you? Don’t they come from the passions at war within you?
2 IEV ऐसी वस्तुएँ हैं जिनकी तुम बहुत अभिलाषा करते हो, परन्तु तुम उन वस्तुओं को प्राप्त नहीं करते हो, इसलिए तुम उन लोगों को मारना चाहते हो, जो तुम को उन्हें पाने से रोकते हैं। तुम अन्य लोगों की वस्तुओं का लालच करते हो, परन्तु तुम जो चाहते हो वह प्राप्त करने में असमर्थ हो, इसलिए तुम एक दूसरे से झगड़ा करते हो और लड़ते हो। तुम जो चाहते हो, वह तुम्हारे पास नहीं है क्योंकि तुम उसके लिए परमेश्वर से नहीं मांगते। BSB BSB: You crave what you do not have; you kill and covet, but are unable to obtain it. You quarrel and fight. You do not have, because you do not ask.
3 IEV तुम उनसे मांगते हो, तो वह तुम्हें उन वस्तुओं को जो तुम मांगते हो वो नहीं देतें क्योंकि तुम गलत कारणों से मांग रहे हो। तुम इसलिए मांग रहे हो कि तुम अपने भोग- विलास के लिए उनका अनुचित उपयोग करो। BSB BSB: And when you do ask, you do not receive, because you ask with wrong motives, that you may squander it on your pleasures.
4 IEV एक स्त्री के समान जो अपने पति से विश्वासघात करती है, तुम अब परमेश्वर के साथ विश्वासघात कर रहे हो और अब उनकी आज्ञा का पालन नहीं कर रहे हो। जो लोग बुरे लोगों के समान व्यवहार करते हैं वे इस संसार के हैं और परमेश्वर के शत्रु हैं। सम्भव है कि तुम्हें इस बात की समझ नहीं है। BSB BSB: You adulteresses! Do you not know that friendship with the world is hostility toward God? Therefore, whoever chooses to be a friend of the world renders himself an enemy of God.
5 IEV तुम निश्चय ही सोचते कि परमेश्वर ने बिना किसी कारण से पवित्र धर्मशास्त्र में यह कहा है कि पवित्र आत्मा जिन्हें हम में बसाया हैं, वह हमारे लिए तड़पते हैं कि हम ऐसे जीवन जीयें जो परमेश्वर को प्रसन्न करें। BSB BSB: Or do you think the Scripture says without reason that the Spirit He caused to dwell in us yearns with envy?
6 IEV परन्तु परमेश्वर शक्तिशाली हैं और हमारे प्रति बहुत दयालु हैं, और वे हमारी बहुत सहायता करना चाहते हैं कि हम पाप करना त्याग दें। यही कारण है कि धर्मशास्त्र कहता है," परमेश्वर उन लोगों का विरोध करते हैं, जो घमंड करते हैं, परन्तु नम्र लोगों की सहायता करते हैं।" BSB BSB: But He gives us more grace. This is why it says: “God opposes the proud, but gives grace to the humble.”
7 IEV इसलिए अपने आप को परमेश्वर के अधीन करो। शैतान का विरोध करो, और वह तुमसे दूर भाग जाएगा। BSB BSB: Submit yourselves, then, to God. Resist the devil, and he will flee from you.
8 IEV आत्मिकता से परमेश्वर के पास आओ। यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह तुम्हारे पास आएंगे। तुम जो पापी हो, गलत काम करने से दूर हो जाओ और जो अच्छा है वह करो। तुम जो यह निर्णय नहीं ले पा रहे हो कि तुम अपने आप को परमेश्वर के लिए समर्पित करोगे या नहीं, गलत विचारों को सोचना छोड़ो, और केवल परमेश्वर के विचारों को मन में बसाओ। BSB BSB: Draw near to God, and He will draw near to you. Cleanse your hands, you sinners, and purify your hearts, you double-minded.
9 IEV दुखी हो जाओ और अपने गलत कामों के कारण रोओ। अपनी स्वार्थी इच्छाओं का आनंद लेते हुए मत हँसो। इसकी अपेक्षा, दुखी हो जाओ क्योंकि तुमने गलत किया है। BSB BSB: Grieve, mourn, and weep. Turn your laughter to mourning, and your joy to gloom.
10 IEV अपने आप को प्रभु के सामने नम्र करो; यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह तुम को आदर देंगे। BSB BSB: Humble yourselves before the Lord, and He will exalt you.
11 IEV मेरे भाइयों और बहनों, एक दूसरे के विरुद्ध बुरा बोलना त्याग दो, क्योंकि जो अपने साथी विश्वासी के विरुद्ध बुरा बोलता है और इस प्रकार किसी पर दोष लगता है जो एक भाई या बहन के समान है; वह वास्तव में उस व्यवस्था के विरुद्ध बोलता है जिसे परमेश्वर ने हमें मानने के लिए दी है। यदि तुम उनकी व्यवस्था के विरुद्ध बोलते हो, तो तुम एक न्यायाधीश के समान कार्य कर रहे हो जो दोष लगता है। BSB BSB: Brothers, do not slander one another. Anyone who speaks against his brother or judges him speaks against the law and judges it. And if you judge the law, you are not a practitioner of the law, but a judge of it.
12 IEV परन्तु वास्तव में, केवल एक ही है जिनके पास हमारी बुराइयों को क्षमा करने और लोगों को दोषी ठहराने का अधिकार है, और वह परमेश्वर हैं। केवल वही लोगों को बचाने या लोगों को नष्ट करने में सक्षम हैं। परमेश्वर का स्थान लेने और दूसरों का न्याय करने का अधिकार तुमको नहीं है। BSB BSB: There is only one Lawgiver and Judge, the One who is able to save and destroy. But who are you to judge your neighbor?
14 IEV तुमको ऐसा नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि तुम नहीं जानते कि कल क्या होगा, और तुम नहीं जानते कि तुम कब तक जीवित रहोगे; जैसे कोहरा थोड़े समय के लिए होता है और फिर लोप हो जाता है, वैसे ही तुम्हारा जीवन छोटा है। BSB BSB: You do not even know what will happen tomorrow! What is your life? You are a mist that appears for a little while and then vanishes.
15 IEV तुम जो कह रहे हो, इसकी अपेक्षा, तुमको कहना चाहिए," यदि परमेश्वर की इच्छा हुई, तो हम जीएंगे और ऐसा करेंगे, या हम वैसा करेंगे।" BSB BSB: Instead, you ought to say, “If the Lord is willing, we will live and do this or that.”
16 IEV परन्तु तुम उन सब बातों के विषय में डींग मार रहे हो, जिन्हें करने की तुम योजना बना रहे हो। तुम्हारा ऐसे डींग मरना बुरा है। BSB BSB: As it is, you boast in your proud intentions. All such boasting is evil.
17 IEV इसलिए यदि कोई सही काम जानता है जिसे करना उसके लिए आवश्यक है, परन्तु वह उसे नहीं करता, तो वह पाप करता है। BSB BSB: Anyone, then, who knows the right thing to do, yet fails to do it, is guilty of sin.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.