1 IEV तब अय्यूब ने अपने तीन मित्रों से कहा, BSB BSB: Then Job answered:
2 IEV “इसमें कोई सन्देह नहीं है कि तुम ऐसे लोग हो जिनकी बातें सब लोगों को सुनना चाहिए, और जब तुम मर जाओगे, तब कोई और बुद्धिमान लोग जीवित नहीं होंगे। BSB BSB: “Truly then you are the people with whom wisdom itself will die!
3 IEV परन्तु मेरे पास भी उतना ही अच्छा ज्ञान है जितना तुम रखते हो; मैं तुम लोगों से कम बुद्धिमान नहीं हूँ। निश्चय ही जो कुछ तुमने कहा है वह तो हर कोई जानता है। BSB BSB: But I also have a mind; I am not inferior to you. Who does not know such things as these?
4 IEV मेरे सब मित्र अब मुझ पर हँसते हैं। पहले मैं स्वभावतः परमेश्वर से मेरी सहायता करने का अनुरोध करता था, और उन्होंने हमेशा मुझे उत्तर दिया। मैं धर्मी हूँ, और मैं परमेश्वर का सम्मान करता हूँ, परन्तु अब हर कोई मुझ पर हँसता है। BSB BSB: I am a laughingstock to my friends, though I called on God, and He answered. The righteous and upright man is a laughingstock.
5 IEV मेरे जैसे लोगों पर हँसना तुम जैसे लोगों के लिए सरल है, जिन्हें कोई परेशानियाँ नहीं हैं; तुम हमारे लिए जो पहले से पीड़ित हैं, और अधिक परेशानियाँ उत्पन्न करते हो। BSB BSB: The one at ease scorns misfortune as the fate of those whose feet are slipping.
6 IEV इस बीच, डाकू शान्तिपूर्वक रहते हैं, और कोई भी उन लोगों को नहीं धमकाता है जो परमेश्वर को क्रोधित करते हैं; जिस देवता की वे उपासना करते हैं वह उनकी अपनी शक्ति है। BSB BSB: The tents of robbers are safe, and those who provoke God are secure—those who carry their god in their hands.
7 IEV परन्तु जंगली जानवरों से पूछो कि वे परमेश्वर के विषय में क्या जानते हैं; यदि वे बोल सकें तो वे तुमको सिखाएँगे। यदि तुम पक्षियों से पूछो, तो वे तुमको बताएँगे। BSB BSB: But ask the animals, and they will instruct you; ask the birds of the air, and they will tell you.
8 IEV यदि तुम उन प्राणियों से पूछो जो भूमि पर रेंगते हैं, या समुद्र की मछलियों से पूछो, तो वे तुमको परमेश्वर के विषय में बताएँगे। BSB BSB: Or speak to the earth, and it will teach you; let the fish of the sea inform you.
9 IEV उन सबको निश्चय ही पता है कि वह यहोवा हैं जिन्होंने यह किया है। BSB BSB: Which of all these does not know that the hand of the LORD has done this?
10 IEV वह सब जीवित प्राणियों के जीवन को निर्देशित करते हैं; वह हमें जीवित रखने के लिए हम सब मनुष्यों को साँस देते हैं। BSB BSB: The life of every living thing is in His hand, as well as the breath of all mankind.
11 IEV जब हम सुनते हैं कि तुम्हारे जैसे लोग क्या कहते हैं, हम इस विषय में सावधानी से सोचते हैं कि वे यह निर्धारित करने के लिए क्या कहते हैं कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है, जैसे कि हम यह जानने के लिए भोज को चखते हैं कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। BSB BSB: Does not the ear test words as the tongue tastes its food?
12 IEV बूढ़ों में बुद्धि पाई जाती है; क्योंकि उन्होंने लम्बी आयु को जीया है उनमे अधिक समझ होती है। BSB BSB: Wisdom is found with the elderly, and understanding comes with long life.
13 IEV और परमेश्वर बुद्धिमान और बहुत शक्तिशाली हैं; उनके पास अच्छी समझ है और वह सब कुछ समझते हैं। BSB BSB: Wisdom and strength belong to God; counsel and understanding are His.
14 IEV यदि वह किसी वस्तु को तोड़ देते हैं, तो कोई भी उसे फिर से बना नहीं सकता; यदि वह किसी को बन्दीगृह में डाल देते हैं, तो कोई भी उस व्यक्ति के भाग जाने के लिए द्वार नहीं खोल सकता है। BSB BSB: What He tears down cannot be rebuilt; the man He imprisons cannot be released.
15 IEV जब वह वर्षा को गिरने से रोकते हैं, तो सब कुछ सूख जाता है। जब वह बहुत सारी वर्षा को गिराते हैं, तो परिणाम यह होता है कि बाढ़ आती है। BSB BSB: If He holds back the waters, they dry up, and if He releases them, they overwhelm the land.
16 IEV वही एकमात्र हैं जो वास्तव में शक्तिशाली और बुद्धिमान हैं; वह उन लोगों पर शासन करते हैं जो दूसरों को धोखा देते हैं और जिन्हें वे धोखा देते हैं। BSB BSB: True wisdom and power belong to Him. The deceived and the deceiver are His.
17 IEV वह कभी- कभी राजा के अधिकारियों का ज्ञान खो जाने देते हैं और उसके कारण उनको दुखी होने देते हैं’ और वह न्यायधीशों को मूर्ख बना देते हैं। BSB BSB: He leads counselors away barefoot and makes fools of judges.
18 IEV वह उन गहने को राजाओं से ले लेते हैं जो वे पहनते हैं और उनकी कमर के चारों ओर लंगोटी को बाँधते हैं, जिससे वे दास बन जाते हैं। BSB BSB: He loosens the bonds placed by kings and fastens a belt around their waists.
19 IEV वह याजक को भी दुखी करते हैं, और वह उन लोगों की शक्ति को छीन लेते हैं जो दूसरों पर शासन करते हैं। BSB BSB: He leads priests away barefoot and overthrows the established.
20 IEV वह कभी- कभी उन लोगों को बोलने में असमर्थ कर देते हैं जिन पर दूसरे लोग भरोसा करते हैं, और वह वृद्ध पुरुषों की अच्छी समझ को ले लेते हैं। BSB BSB: He deprives the trusted of speech and takes away the discernment of elders.
21 IEV वह लोगों को प्रेरित करते हैं कि वे शासन करने वालों को तुच्छ मानें, और जो शक्तिशाली हैं वह उनको निर्बल कर देते हैं। BSB BSB: He pours out contempt on nobles and disarms the mighty.
22 IEV वह हम पर उन बातों को प्रकट करते हैं जो गुप्त थीं, यहाँ तक कि ऐसी बातें जो मरे हुओं के संसार में होती हैं। BSB BSB: He reveals the deep things of darkness and brings deep shadows into light.
23 IEV वह कुछ राष्ट्रों को बहुत महान बना देते हैं, और बाद में वह उन्हें नष्ट कर देते हैं; वह कुछ देशों की सीमा को बहुत बड़ा कर देते हैं, और बाद में वह उनको हरा कर बन्दी बना लेने के लिए दूसरों को लाते हैं। BSB BSB: He makes nations great and destroys them; He enlarges nations, then disperses them.
24 IEV वह कुछ शासकों को मूर्ख बना देते हैं, और फिर वह उन्हें चारों ओर भटकने देते हैं, जैसे कि वे बाहर निकलने के रास्ते के बिना जंगल में थे। BSB BSB: He deprives the earth’s leaders of reason and makes them wander in a trackless wasteland.
25 IEV ऐसा लगता है जैसे वे बिना किसी प्रकाश के अँधेरे में टटोल रहे थे; जैसे कि वे नशे में थे, और यह नहीं जानते कि उन्हें क्या करना चाहिए।” BSB BSB: They grope in the darkness without light; He makes them stagger like drunkards.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.