1 IEV अय्यूब ने फिर से बात की और यह कहा: BSB BSB: And Job continued his discourse:
2 IEV “मेरी इच्छा है कि मैं वैसा हो सकूँ जैसा मैं पहले था उन वर्षों के जैसा जब परमेश्वर ने मेरा ध्यान रखा था। BSB BSB: “How I long for the months gone by, for the days when God watched over me,
3 IEV उन वर्षों में, ऐसा लगता था कि मानों परमेश्वर का दीपक मुझ पर चमका था और अन्धकार में चलते समय मुझे प्रकाश दिया। BSB BSB: when His lamp shone above my head, and by His light I walked through the darkness,
4 IEV उस समय मैं युवा और बलवन्त था, और क्योंकि परमेश्वर मेरे मित्र थे, इसलिए जहाँ मैं रहता था वहाँ उन्होंने मेरी सुरक्षा की। BSB BSB: when I was in my prime, when the friendship of God rested on my tent,
5 IEV सर्वशक्तिमान परमेश्वर उन वर्षों में मेरे साथ थे जब मेरे सब बच्चे मेरे आस- पास थे। BSB BSB: when the Almighty was still with me and my children were around me,
6 IEV मेरे पशुओं ने मुझे बहुत दूध दिया, और उस चट्टान से तेल की धाराएँ बहती थीं जहाँ मेरे सेवकों ने जैतूनों को कुचला था। BSB BSB: when my steps were bathed in cream and the rock poured out for me streams of oil!
7 IEV जब भी मैं उस स्थान पर जाता था जहाँ शहर के फाटक पर प्राचीन एकत्र होते थे, मैं उनके साथ बैठता था, BSB BSB: When I went out to the city gate and took my seat in the public square,
8 IEV और जब युवा पुरुष ने मुझे देखते, तो वे सम्मानपूर्वक इधर उधर हो जाते थे, और वृद्ध व्यक्ति भी सम्मान से खड़े हो जाते थे। BSB BSB: the young men saw me and withdrew, and the old men rose to their feet.
9 IEV लोगों के अगुवे भी बात करना बन्द कर देते थे, BSB BSB: The princes refrained from speaking and covered their mouths with their hands.
10 IEV और यहाँ तक कि सबसे महत्वपूर्ण पुरुष भी चुप हो जाते थे, और मेरी बातों के लिए बात करना बन्द कर देते थे। BSB BSB: The voices of the nobles were hushed, and their tongues stuck to the roofs of their mouths.
11 IEV जब उन सब ने वह सुना जो मैंने उन्हें बताया, तो उन्होंने मेरे विषय में अच्छी बातें कही। जब उन्होंने मुझे देखा, तो उन्होंने सदा मेरी प्रशंसा की BSB BSB: For those who heard me called me blessed, and those who saw me commended me,
12 IEV क्योंकि जो गरीब थे उनकी मैंने सहायता की थी जब वे सहायता के लिए पुकारते थे, और क्योंकि मैंने उन अनाथों की सहायता की जिनके पास सहायता करने के लिए कोई नहीं था। BSB BSB: because I rescued the poor who cried out and the fatherless who had no helper.
13 IEV जो पीड़ित थे और मरने वाले थे, उन्होंने मेरी प्रशंसा की, और मैंने विधवाओं को आनन्द से गाने वाली बना दिया, क्योंकि मैंने उनकी सहायता की थी। BSB BSB: The dying man blessed me, and I made the widow’s heart sing for joy.
14 IEV मैंने हमेशा न्यायपूर्वक कार्य किया; मेरे कार्य एक वस्त्र के समान थे जो मैंने पहना था और एक पगड़ी के समान थे जो मेरे सिर के चारों ओर लपेटी गई थी। BSB BSB: I put on righteousness, and it clothed me; justice was my robe and my turban.
15 IEV ऐसा लगता था कि मानों मैं स्वयं अंधे लोगों के लिए देखा करता था और लंगड़े लोगों के लिए चला करता था। BSB BSB: I served as eyes to the blind and as feet to the lame.
16 IEV मैं गरीब लोगों के लिए पिता के समान था, और अदालतों में मैंने उन लोगों का बचाव किया जो मेरे लिए अपरिचित थे। BSB BSB: I was a father to the needy, and I took up the case of the stranger.
17 IEV मैंने दुष्ट लोगों का दूसरों पर अत्याचार करना बन्द करवा दिया; यह ऐसा था जैसे कि कोई व्यक्ति जंगली जानवरों के दाँत तोड़ देता है और उन्हें अपने शिकार को अपने दाँतों से छोड़ने के लिए विवश करता है। BSB BSB: I shattered the fangs of the unjust and snatched the prey from his teeth.
18 IEV उस समय मैंने सोचा,‘निश्चय ही जब तक कि मैं बहुत बूढ़ा न होऊँ मैं शान्ति में रहूँगा, और मैं अपने परिवार के साथ घर पर मर जाऊँगा। BSB BSB: So I thought: ‘I will die in my nest and multiply my days as the sand.
19 IEV मैं एक पेड़ के समान हूँ जिसकी जड़ें पानी तक पहुँचती हैं और जिनकी शाखाएँ हर रात ओस के साथ गीली हो जाती हैं। BSB BSB: My roots will spread out to the waters, and the dew will rest nightly on my branches.
20 IEV लोग सदा मेरा सम्मान करते हैं, और मैं सदा एक नए धनुष के समान था।’ BSB BSB: My glory is ever new within me, and my bow is renewed in my hand.’
21 IEV जब मैं बात करता था तब लोग यह सुनने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे कि मैं क्या कहूँगा; वे तब तक चुप रहते थे, जब तक कि मैं उन्हें यह परामर्श नहीं देता कि उन्हें क्या करना चाहिए। BSB BSB: Men listened to me with expectation, waiting silently for my counsel.
22 IEV मेरा बोलना समाप्त करने के बाद, वे और कुछ नहीं कहते थे; ऐसा लगता था कि मानों मेरे शब्द वर्षा की बूँदों जैसे उनके कानों पर गिरते थे। BSB BSB: After my words, they spoke no more; my speech settled on them like dew.
23 IEV उन्होंने मेरे बोलने की प्रतीक्षा ऐसे की जैसे वे वर्षा की प्रतीक्षा करते हैं; जो मैंने कहा उन्हें वह पसन्द आता था जैसे किसान शुष्क मौसम से पहले वसन्त की अंतिम वर्षा की सराहना करते हैं। BSB BSB: They waited for me as for rain and drank in my words like spring showers.
24 IEV जब वे दुखी होते थे, तो मैं उन्हें उत्साहित करने के लिए उनकी ओर मुस्कुराया करता था; वे मेरे हँसमुख चेहरे को देख कर उत्साहित होते थे। BSB BSB: If I smiled at them, they did not believe it; the light of my countenance was precious.
25 IEV मैं उनका अगुवा था, और मैं निर्णय लेता था कि कौन से कार्य करना उनके लिए अच्छा होगा; मैं उनके बीच एक ऐसे राजा के समान था जो अपने सैनिकों के बीच में है; मैं किसी ऐसे व्यक्ति के समान था जो शोक करने वाले अन्य लोगों को सांत्वना देता है।” BSB BSB: I chose their course and presided as chief. So I dwelt as a king among his troops, as a comforter of the mourners.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.