1 IEV “मैंने स्वयं से एक गम्भीर प्रतिज्ञा की है कि मैं एक युवा स्त्री को नहीं देखूँगा और उसके साथ सोना नहीं चाहूँगा। BSB BSB: “I have made a covenant with my eyes. How then could I gaze with desire at a virgin?
2 IEV यदि अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार नहीं करता, तो परमेश्वर जो स्वर्ग में हैं मुझे क्या देंगे? सर्वशक्तिमान परमेश्वर निश्चय ही मुझे कोई प्रतिफल नहीं देंगे! BSB BSB: For what is the allotment of God from above, or the heritage from the Almighty on high?
3 IEV पहले मैंने सोचा था कि निश्चय ही यह अधर्मी लोग थे जो विपत्तियों का सामना करेंगे, और यह कि जो गलत कार्य करते हैं वही हैं जो विपत्तियों का सामना करेंगे। BSB BSB: Does not disaster come to the unjust and calamity to the workers of iniquity?
4 IEV निश्चय ही जो कुछ भी मैं करता हूँ परमेश्वर उसे देखते हैं, तो वह मुझे पीड़ित क्यों कर रहे हैं? ऐसा लगता है कि मानों वह हर उस कदम की गिनती कर रहे हैं जो मैं लेता हूँ। BSB BSB: Does He not see my ways and count my every step?
5 IEV मैं गम्भीर घोषणा करता हूँ कि मैंने कभी दुष्टतापूर्ण व्यवहार नहीं किया है और मैंने कभी लोगों को धोखा देने का प्रयास नहीं किया है। BSB BSB: If I have walked in falsehood or my foot has rushed to deceit,
6 IEV मैं केवल यह अनुरोध करता हूँ कि परमेश्वर मेरा न्याय निष्पक्षतापूर्ण करें; यदि वह ऐसा करते हैं, तो वह जान जाएँगे कि मैं निर्दोष हूँ। BSB BSB: let God weigh me with honest scales, that He may know my integrity.
7 IEV यदि यह सच है कि मैं सही रास्ते पर चलने से दूर हो गया था, या मैंने करने के लिए गलत कार्यों को देखा था और फिर उन्हें किया था, या मेरे हाथों में इसलिए दाग थे क्योंकि मैंने पाप किया था, BSB BSB: If my steps have turned from the path, if my heart has followed my eyes, or if impurity has stuck to my hands,
8 IEV तब मैं आशा करूँगा कि जब मैं बीज लगाऊँ, तो कोई और फसलों की कटाई करे और उन्हें खाए, और यह कि अन्य मेरी लगाई गई फसलों को उखाड़ कर फेंक दें। BSB BSB: then may another eat what I have sown, and may my crops be uprooted.
9 IEV यदि यह सच है कि मैं किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी से आकर्षित हुआ हूँ, या यह कि मैंने स्वयं को छिपा कर उसके घर के द्वार के बाहर प्रतीक्षा की है, BSB BSB: If my heart has been enticed by my neighbor’s wife, or I have lurked at his door,
10 IEV तो मैं आशा करता हूँ कि कोई अन्य व्यक्ति मेरी अपनी पत्नी के साथ सोएगा और यह कि वह उसके साथ सो जाए। BSB BSB: then may my own wife grind grain for another, and may other men sleep with her.
11 IEV मेरे लिए ऐसा करना एक भयानक पाप होगा, और न्यायधीश निर्णय लें कि मुझे दण्ड दिया जाना चाहिए। BSB BSB: For that would be a heinous crime, an iniquity to be judged.
12 IEV मेरा व्यभिचार मुझमें एक ऐसी आग उत्पन्न करे जैसी आग लोगों को नरक में जलाती है, और मेरे पास जो कुछ भी है, यह उसे जला देगी। BSB BSB: For it is a fire that burns down to Abaddon; it would root out my entire harvest.
13 IEV यदि यह सच है कि मैंने कभी अपने पुरुष या स्त्री दासों में से किसी की बात सुनने से इन्कार किया है जब उन्होंने मुझसे किसी बात के विषय में शिकायत की, BSB BSB: If I have rejected the cause of my manservant or maidservant when they made a complaint against me,
14 IEV तो मैं आशा करता हूँ कि परमेश्वर खड़े हों और घोषणा करेंगे कि वह मुझे दण्ड देंगे; जब वह ऐसा करते हैं, तब मैं क्या कर सकता हूँ? जो मैंने किया है यदि उसके विषय में वह मुझसे पूछते हैं, तो मैं क्या उत्तर दूँगा? BSB BSB: what will I do when God rises to judge? How will I answer when called to account?
15 IEV परमेश्वर, जिन्होंने मुझे बनाया है, निश्चय ही उन्होंने मेरे सेवकों को भी बनाया है; निश्चय ही वही हैं जिन्होंने उन्हें और मुझे हमारी माताओं के गर्भों में रचा है, इसलिए हम सबको एक- दूसरे के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। BSB BSB: Did not He who made me in the womb also make them? Did not the same One form us in the womb?
16 IEV जब मैं युवा था तब से मैंने अनाथों का ध्यान रखा है; मेरे सारे जीवन में मैंने कभी विधवा माताओं को आशा खोने का कारण नहीं दिया है। इसलिए यदि यह सच है कि मैंने अपना सारा भोजन स्वयं ही खा लिया और अनाथों के साथ उसमें से कुछ साझा नहीं किया, या यह कि मैंने गरीब लोगों को वह वस्तुएँ देने से इन्कार कर दिया जो वे चाहते थे, या यह कि मैंने विधवाओं को निराशा में रहने दिया, तो मेरे साथ जो कुछ भी आपको करना है वह आप मेरे साथ कीजिए। BSB BSB: If I have denied the desires of the poor or allowed the widow’s eyes to fail,
19 IEV यदि मैंने लोगों को ठण्ड से इसलिए मरते देखा क्योंकि उनके पास कपड़े नहीं था, या यह कि मैंने उन गरीब लोगों को देखा था जिनके पास उन्हें गर्म रखने के लिए कपड़े नहीं थे, BSB BSB: if I have seen one perish for lack of clothing, or a needy man without a cloak,
20 IEV और वे मेरी भेड़ों के ऊन से बने कपड़ों से गर्म हो पाने में सक्षम नहीं थे और उन्होंने इसके लिए मुझे धन्यवाद दिया, BSB BSB: if his heart has not blessed me for warming him with the fleece of my sheep,
21 IEV या यदि यह सच है कि मैंने किसी अनाथ को मारने की धमकी दी थी क्योंकि मुझे पता था कि शहर के फाटक के वृद्ध मेरा पक्ष लेंगे तो मेरे साथ जो कुछ भी आपको करना है, कीजिए। BSB BSB: if I have lifted up my hand against the fatherless because I saw that I had support in the gate,
22 IEV क्योंकि यदि वे बातें मेरे विषय में सच हैं, तो मैं आशा करता हूँ कि मेरे कंधे की हड्डी टूट जाए और मेरी बाँह मेरे कंधे से उखड़ जाए। BSB BSB: then may my arm fall from my shoulder and be torn from its socket.
23 IEV मुझे सदा डर था कि यदि मैंने उन बुरे कार्यों में से किसी एक को किया तो परमेश्वर मुझे एक बड़ी विपत्ति का सामना करने देंगे, और मैं उन शक्तिशाली कार्यों को सहन करने में सक्षम नहीं होऊँगा जो वह मुझे दण्ड देने के लिए करेंगे। BSB BSB: For calamity from God terrifies me, and His splendor I cannot overpower.
24 IEV यदि यह सच है कि मैंने अपने सोने पर भरोसा किया, BSB BSB: If I have put my trust in gold or called pure gold my security,
25 IEV या मैं इसलिए आनन्दित हुआ कि मैंने कई वस्तुएँ प्राप्त की और बहुत समृद्ध हो गया, BSB BSB: if I have rejoiced in my great wealth because my hand had gained so much,
26 IEV या जब सूर्य चमक रहा था तब मैंने उसकी ओर देखा, या मैंने सुन्दर चँद्रमा को देखा, BSB BSB: if I have beheld the sun in its radiance or the moon moving in splendor,
27 IEV और मैं उनकी उपासना करने के लिए उन्हें सम्मान देने के लिए अपने हाथ पर चुम्बन करके परीक्षा में पड़ गया, BSB BSB: so that my heart was secretly enticed and my hand threw a kiss from my mouth,
28 IEV वे चीजें भी पाप होंगी जिनके लिए न्यायधीश कहेंगे कि मुझे दण्ड दिया जाना चाहिए क्योंकि मैं उन चीजों को करके परमेश्वर को अस्वीकार कर रहा होता। BSB BSB: this would also be an iniquity to be judged, for I would have denied God on high.
29 IEV यह सच नहीं है कि मैंने उन लोगों को श्राप देने के लिए परमेश्वर से अनुरोध करके पाप किया है जिन्होंने मुझसे घृणा की है और उन्हें इसलिए मर जाने देता कि मैं उनसे क्रोधित था। यह सच नहीं है कि जब वे नष्ट हो गए तो मैं प्रसन्न हुआ था या जब वे विपत्तियों का सामना करते थे तो मैं आनन्दित था। नहीं! BSB BSB: If I have rejoiced in my enemy’s ruin, or exulted when evil befell him—
31 IEV कोई भी सच्चाई से यह नहीं कह सकता कि मैंने अपने घर में रहने के लिए यात्रियों का स्वागत नहीं किया है, या मैंने उनके लिए अपने द्वार नहीं खोले, और मैंने उन्हें सड़कों पर सोने के लिए विवश कर दिया! मेरे लिए कार्य करने वाले सभी लोग निश्चय ही जानते हैं कि मैंने उस हर एक जन को भोजन दिया है जिसको उसकी आवश्यकता है! BSB BSB: if the men of my house have not said, ‘Who is there who has not had his fill?’—
33 IEV कुछ लोग अपने पापों को छिपाने का प्रयास करते हैं, परन्तु मैंने कभी ऐसा नहीं किया है; BSB BSB: if I have covered my transgressions like Adam by hiding my guilt in my heart,
34 IEV और मैं कभी चुप नहीं रहा और बाहर जाने से इसलिए इन्कार नहीं किया कि मैं भयभीत था कि लोग मेरे विषय में क्या कहेंगे, और यह कि वे मुझसे घृणा करेंगे। BSB BSB: because I greatly feared the crowds and the contempt of the clans terrified me, so that I kept silent and would not go outside—
35 IEV मेरी इच्छा है कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो सुने कि मैं क्या कह रहा हूँ! मैं गम्भीरता से यह घोषणा करता हूँ कि मैंने जो कुछ कहा है वह सच है। मेरी इच्छा है कि जो लोग मेरा विरोध करते हैं वे उन बुरे कार्यों को एक पुस्तक में लिख दें जो वे कहते हैं कि मैंने किए हैं। BSB BSB: (Oh, that I had one to hear me! Here is my signature. Let the Almighty answer me; let my accuser compose an indictment.
36 IEV यदि उन्होंने ऐसा किया, तो मैं अपने कंधे पर या मेरे सिर के ऊपर उस पुस्तक को रख लूँगा, कि हर कोई उसे देख सके। BSB BSB: Surely I would carry it on my shoulder and wear it like a crown.
37 IEV मैं परमेश्वर को सब कुछ बताऊँगा जो मैंने किया है, और मैं बिना डरे उनसे ऐसे सम्पर्क करूँगा, जैसे एक शासक करेगा। BSB BSB: I would give account of all my steps; I would approach Him like a prince.)—
38 IEV यदि यह सच है कि मैंने भूमि चोरी की है, कि उसकी रेघारियाँ किसी ऐसे व्यक्ति के समान थीं जो मुझ पर आरोप लगाने के लिए चिल्लाया था; BSB BSB: if my land cries out against me and its furrows weep together,
39 IEV या यह कि मैंने उन फसलों को खा लिया है जो किसी और के खेतों में बढ़ी थीं उन फसलों के लिए भुगतान किए बिना, जिसके कारण वे किसान भूख से मर गए जिन्होंने उन फसलों को उगाया था; BSB BSB: if I have devoured its produce without payment or broken the spirit of its tenants,
40 IEV तब मैं चाहता हूँ कि मेरे खेतों में गेहूँ की अपेक्षा काँटे बढ़ें, और जौ के अपेक्षा जंगली घास बढ़े!” जो अय्यूब ने अपने तीन मित्रों से कहा था यह उसका अन्त है। BSB BSB: then let briers grow instead of wheat and stinkweed instead of barley.” Thus conclude the words of Job.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.