1 IEV तब अय्यूब ने उत्तर दिया, BSB BSB: Then Job answered:
2 IEV “हाँ, हाँ, मुझे पता है। परन्तु परमेश्वर से कोई कैसे कह सकता है,‘मैं निर्दोष हूँ’? BSB BSB: “Yes, I know that it is so, but how can a mortal be righteous before God?
3 IEV यदि कोई इस विषय में परमेश्वर से विवाद करना चाहता है, तो परमेश्वर उससे एक हजार प्रश्न पूछ सकते हैं और वह व्यक्ति उनमें से किसी का उत्तर नहीं दे पाएगा! BSB BSB: If one wished to contend with God, he could not answer Him one time out of a thousand.
4 IEV परमेश्वर बहुत बुद्धिमान और शक्तिशाली हैं; कोई भी जिसने उनसे विवाद करने का प्रयास किया है वह कभी भी जीतने में सक्षम नहीं हुआ है। BSB BSB: God is wise in heart and mighty in strength. Who has resisted Him and prospered?
5 IEV वह किसी को भी पहले से बताए बिना भूकम्प में पर्वतों को भी सरका देते हैं। जब वह क्रोधित होते हैं, तो वह पर्वतों को उल्टा कर देते हैं। BSB BSB: He moves mountains without their knowledge and overturns them in His anger.
6 IEV वह पृथ्वी को हिलाने वाला भूकम्प भेजते हैं; वह उन स्तम्भों को हिला देते हैं जो पृथ्वी को सहारा देते हैं। BSB BSB: He shakes the earth from its place, so that its foundations tremble.
7 IEV उनकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं, और वह तारों पर मुहर लगाता है। BSB BSB: He commands the sun not to shine; He seals off the stars.
8 IEV उन्होंने अकेले ही आकाश को फैलाया है(वह अकेले ही आकाश को फैलाते हैं); वह अकेले ही अपने पैरों को लहरों पर रखते हैं और उनकी प्रचण्डता को रोक देते हैं। BSB BSB: He alone stretches out the heavens and treads on the waves of the sea.
9 IEV उन्होंने सप्तर्षि, मृगशिरा, कचपचिया तारामंडलों को अपने स्थानों में और दक्षिणी आकाश में सितारों के समूहों को स्थापित किया है। BSB BSB: He is the Maker of the Bear and Orion, of the Pleiades and the constellations of the south.
10 IEV वह महान कार्य करते हैं जिसे हम समझ नहीं सकते; वह हमारी गिनने की सक्षमता से अधिक अद्भुत कार्य करते हैं। BSB BSB: He does great things beyond searching out, and wonders without number.
11 IEV जहाँ मैं हूँ वह वहाँ से निकलते हैं, परन्तु मैं उन्हें नहीं देख सकता; वह आगे बढ़ जाते हैं, परन्तु मैं उन्हें जाते हुए नहीं देख पाता। BSB BSB: Were He to pass by me, I would not see Him; were He to move, I would not recognize Him.
12 IEV यदि वह किसी को छीन कर दूर ले जाना चाहें, तो कोई भी उन्हें रोक नहीं पाएगा; कोई भी उनसे पूछने का साहस नहीं करता है,‘आप ऐसा क्यों कर रहे हो?’ BSB BSB: If He takes away, who can stop Him? Who dares to ask Him, ‘What are You doing?’
13 IEV परमेश्वर का क्रोधित होना बहुत सरलता से नहीं रुकता है; उन्होंने बड़े समुद्र राक्षस राहाब के सेवकों को होरिया है। BSB BSB: God does not restrain His anger; the helpers of Rahab cower beneath Him.
14 IEV यदि परमेश्वर मुझे अदालत में ले गए, तो मैं उन्हें उत्तर देने के लिए क्या कह सकता हूँ? BSB BSB: How then can I answer Him or choose my arguments against Him?
15 IEV भले ही मैं निर्दोष हूँ, मैं उन्हें उत्तर देने में सक्षम नहीं होऊँगा। जो मैं कर सकूँ वह बस यही होगा कि मैं परमेश्वर, अपने न्यायधीश से अनुरोध करूँ कि वह मुझ पर दया करें। BSB BSB: For even if I were right, I could not answer. I could only beg my Judge for mercy.
16 IEV यदि मैंने उन्हें अदालत में आने के लिए बुलाया और उन्होंने कहा कि वह आएँगे, तो मुझे विश्वास नहीं होगा कि जो मैं कहूँगा उस पर वह ध्यान देंगे। BSB BSB: If I summoned Him and He answered me, I do not believe He would listen to my voice.
17 IEV वह मुझे तोड़ डालने के लिए तूफान भेजते हैं, और वह बिना किसी कारण के मुझे कई बार चोट पहुँचाते हैं। BSB BSB: For He would crush me with a tempest and multiply my wounds without cause.
18 IEV ऐसा लगता है कि मानों वह मुझे मेरी साँस लेने नहीं देंगे क्योंकि वह मुझे हर समय पीड़ित करते हैं। BSB BSB: He does not let me catch my breath, but overwhelms me with bitterness.
19 IEV यदि मैंने उनके साथ कुश्ती लड़ने का प्रयास किया तो उन्हें हराने का कोई रास्ता नहीं होगा, क्योंकि वह मुझसे अधिक शक्तिशाली हैं। यदि मैंने उन्हें अदालत में उपस्थित होने के लिए बुलाया, तो कोई ऐसा नहीं है जो उन्हें वहाँ जाने के लिए विवश कर सके। BSB BSB: If it is a matter of strength, He is indeed mighty! If it is a matter of justice, who can summon Him?
20 IEV भले ही मैं निर्दोष था, जो कुछ भी मैंने कहा उसके लिए वह मुझे दण्ड देंगे; भले ही मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था, फिर भी वह सिद्ध कर देंगे कि मैं दोषी हूँ। BSB BSB: Even if I were righteous, my mouth would condemn me; if I were blameless, it would declare me guilty.
21 IEV मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, परन्तु अब यह महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि मुझे चिन्ता नहीं कि मेरे साथ क्या होता है। मैं जीवित रहने को तुच्छ जानता हूँ। BSB BSB: Though I am blameless, I have no concern for myself; I despise my own life.
22 IEV मेरे लिए कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि परमेश्वर हम सबसे छुटकारा पाएँगे, जो निर्दोष हैं और जो दुष्ट हैं, दोनों से। BSB BSB: It is all the same, and so I say, ‘He destroys both the blameless and the wicked.’
23 IEV जब लोग विपत्ति का सामना करते हैं और यह उन्हें अकस्मात ही मार देता है, परमेश्वर उन पर हँसते हैं, भले ही वे निर्दोष हों। BSB BSB: When the scourge brings sudden death, He mocks the despair of the innocent.
24 IEV जो संसार में होता है, परमेश्वर ने उसे नियंत्रित करने की अनुमति दुष्ट लोगों को दी है। ऐसा लगता है कि मानों उन्होंने न्यायधीशों को अंधा बना दिया था, वे अब निष्पक्षता से न्याय करने में सक्षम नहीं हैं। यदि यह परमेश्वर नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया है, तो फिर, यह किसने किया है? BSB BSB: The earth is given into the hand of the wicked; He blindfolds its judges. If it is not He, then who is it?
25 IEV मेरे दिन बहुत तेजी से बीतते हैं, जैसे बहुत तेज दौड़ने वाला किसी के निकट से निकलता है; ऐसा लगता है जैसे मानों दिन दूर भागते हैं, और मेरे साथ कभी भी कुछ भी अच्छा नहीं होता है। BSB BSB: My days are swifter than a runner; they flee without seeing good.
26 IEV मेरा जीवन बहुत तेजी से चला जाता है, सरकण्डों से बनी तेजी से बहने वाली नाव के समान या एक उकाब के समान जो एक जानवर को पकड़ने के लिए नीचे झपटता है। BSB BSB: They sweep by like boats of papyrus, like an eagle swooping down on its prey.
27 IEV यदि मैं मुस्कुराता हूँ और परमेश्वर से कहता हूँ,‘मैं भूल जाऊँगा कि मैं किस विषय में शिकायत कर रहा हूँ; मैं उदास दिखना बन्द कर दूँगा और हँसमुख रहने का प्रयास करूँ,’ BSB BSB: If I were to say, ‘I will forget my complaint and change my expression and smile,’
28 IEV तब जिससे मैं पीड़ित हूँ उसके कारण मैं डर जाता हूँ क्योंकि मुझे पता है कि परमेश्वर यह नहीं मानते कि मैं निर्दोष हूँ। BSB BSB: I would still dread all my sufferings; I know that You will not acquit me.
29 IEV वह वैसे भी मुझे दोषी ठहराएँगे, इसलिए मुझे अपने बचाव के लिए क्यों व्यर्थ में प्रयास करते रहना चाहिए? BSB BSB: Since I am already found guilty, why should I labor in vain?
30 IEV यदि मैंने स्वयं को बर्फ से धो लिया या मेरे हाथों को खार से साफ कर दिया मेरे अपराध से छुटकारा पाने के लिए, BSB BSB: If I should wash myself with snow and cleanse my hands with lye,
31 IEV वह अभी भी मुझे एक गन्दे गड्ढे में फेंक देंगे; जिसके परिणामस्वरूप ऐसा होगा कि मानों मेरे कपड़े भी मुझसे घृणा करेंगे। BSB BSB: then You would plunge me into the pit, and even my own clothes would despise me.
32 IEV परमेश्वर मनुष्य नहीं है, जैसा मैं हूँ, इसलिए ऐसा कोई मार्ग नहीं है कि मैं अपने को निर्दोष सिद्ध करने के लिए उन्हें उत्तर दे सकूँ यदि हम न्यायालय में मुकद्दमा लड़ने एक साथ गए। BSB BSB: For He is not a man like me, that I can answer Him, that we can take each other to court.
33 IEV तो मध्यस्थता करने वाला कोई नहीं है, कोई भी नहीं, जिसके पास हम दोनों पर अधिकार है। BSB BSB: Nor is there a mediator between us, to lay his hand upon us both.
34 IEV मेरी इच्छा है कि कोई परमेश्वर को मुझे पीड़ित करने से रोके, और कि वह मुझे डराते न रहें। BSB BSB: Let Him remove His rod from me, so that His terror will no longer frighten me.
35 IEV यदि उन्होंने ऐसा किया, तो मैं उनसे डरे बिना घोषणा करूँगा कि मैं निर्दोष हूँ क्योंकि मैं अपने भीतर में जानता हूँ कि मैंने वास्तव में ऐसा नहीं किया है जो गलत है जैसे परमेश्वर सोचते हैं कि मैंने किया है। BSB BSB: Then I would speak without fear of Him. But as it is, I am on my own.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.