1 IEV लेवियों के कुलों के अगुवे याजक एलीआजर, नून के पुत्र यहोशू और इस्राएली लोगों के कुलों के प्रधानों से बात करने के लिए शीलो आए। BSB BSB: Now the family heads of the Levites approached Eleazar the priest, Joshua son of Nun, and the heads of the other tribes of Israel
2 IEV उन्होंने उनसे कहा,“यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी कि हमें ऐसे शहर दिए जहाँ हम रह सकें और जहाँ हमें अपने पशुओं के लिए चारागाह मिलें।” BSB BSB: at Shiloh in the land of Canaan and said to them, “The LORD commanded through Moses that we be given cities in which to live, together with pasturelands for our livestock.”
3 IEV अतः इस्राएली अगुओं ने यहोवा के इस आदेश का पालन किया। उन्होंने लेवी के गोत्र को अपने- अपने क्षेत्र से बाहर शहर और चारागाह दिए। BSB BSB: So by the command of the LORD, the Israelites gave the Levites these cities and their pasturelands out of their own inheritance:
4 IEV इस्राएली अगुओं ने सबसे पहले कहात के वंशजों को शहर देने के लिए चिट्ठियाँ डालीं। यह कुल हारून का वंशज था। उन्होंने उसे तेरह शहर यहूदा, शिमोन और बिन्यामीन के गोत्र से दिए। BSB BSB: The first lot came out for the Kohathite clans. The Levites who were descendants of Aaron the priest received thirteen cities by lot from the tribes of Judah, Simeon, and Benjamin.
5 IEV कहात से निकले अन्य कुलों के लिए, इस्राएली अगुओं ने उन क्षेत्रों में से दस शहरों को दिया जो एप्रैम और दान के गोत्रों के पास थे, और साथ ही मनश्शे के गोत्र का भाग जो यरदन नदी के पश्चिम की ओर था, दिया। BSB BSB: The remaining descendants of Kohath received ten cities by lot from the tribes of Ephraim, Dan, and the half-tribe of Manasseh.
6 IEV गेर्शोन के कुलों के लोगों को, इस्राएली अगुओं ने इस्साकार, आशेर और नप्ताली के क्षेत्रों में से बाशान के क्षेत्र में से जहाँ मनश्शे का आधा गोत्र रहता था, तेरह शहर दिए गए। BSB BSB: The descendants of Gershon received thirteen cities by lot from the tribes of Issachar, Asher, Naphtali, and the half-tribe of Manasseh in Bashan.
7 IEV मरारी से निकले कुलों के लोगों के लिए, इस्राएली अगुओं ने रूबेन, गाद और जबूलून के गोत्रों के क्षेत्रों में से बारह शहर दिए। BSB BSB: And the descendants of Merari received twelve cities from the tribes of Reuben, Gad, and Zebulun.
8 IEV इस तरह, इस्राएली अगुओं ने लेवी के गोत्र को नगर और चारागाह दिए। यह मूसा को दी गई यहोवा की आज्ञा थी। BSB BSB: So the Israelites allotted to the Levites these cities, together with their pasturelands, as the LORD had commanded through Moses.
9 IEV इस्राएली अगुओं द्वारा यहूदा और शिमोन के गोत्रों के क्षेत्र से लेवी के गोत्र को दिए गए नगरों तथा चारागाहों के नाम इस प्रकार हैंः BSB BSB: From the tribes of Judah and Simeon, they designated these cities by name
10 IEV सबसे पहले, हारून के वंशजों में से लेवी वंश के कहात के कुलों को इस्राएली अगुओं द्वारा चिट्ठियाँ डालीं। ये लोग याजकीय सेवा में थे। BSB BSB: to the descendants of Aaron from the Kohathite clans of the Levites, because the first lot fell to them:
11 IEV इस्राएल के अगुओं ने उन्हें यहूदा के पहाड़ी देश(अर्बा अनाक का पिता था) में किर्यतअर्बा(जिसे अब हेब्रोन कहा जाता है) और आस- पास के चारागाह दिए। BSB BSB: They gave them Kiriath-arba (that is, Hebron), with its surrounding pasturelands, in the hill country of Judah. (Arba was the father of Anak.)
12 IEV इस्राएली अगुओं ने पहले ही किर्यतअर्बा के आस- पास की खेती की भूमि और गाँवों को यपुन्ने के पुत्र कालेब को सौंप दिया था। BSB BSB: But they had given the fields and villages around the city to Caleb son of Jephunneh as his possession.
13 IEV अतः इस्राएली अगुओं ने याजक हारून के वंशजों को हेब्रोन दे दिया। हेब्रोन उन शहरों में से एक था जहाँ लोग गलती से किसी व्यक्ति को मार डालने के बाद भाग कर जा सकते थे। हारून के वंशजों को उन्होंने ये नगर भी दिएः लिब्ना, BSB BSB: So to the descendants of Aaron the priest they gave these cities, together with their pasturelands: Hebron, a city of refuge for the manslayer, Libnah,
14 IEV यत्तीर, एश्तमो, BSB BSB: Jattir, Eshtemoa,
15 IEV होलोन, दबीर, BSB BSB: Holon, Debir,
16 IEV ऐन, युत्ता, और बेतशेमेश– चारागाहों के साथ ये नौ शहर थे। ये शहर उन क्षेत्रों में स्थित थे जो यहूदा और शिमोन के गोत्रों के थे। BSB BSB: Ain, Juttah, and Beth-shemesh—nine cities from these two tribes, together with their pasturelands.
17 IEV इस्राएलियों के अगुओं ने हारून के वंशजों को बिन्यामीन के क्षेत्र में से भी कुछ नगर दिए: गिबोन, गेबा, BSB BSB: And from the tribe of Benjamin they gave them Gibeon, Geba,
18 IEV अनातोत, और अल्मोन और उनकी चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Anathoth, and Almon—four cities, together with their pasturelands.
19 IEV आस- पास की चारागाहों के साथ ये तेरह नगर थे, जो इस्राएली अगुओं ने, हारून के वंशज याजकों को दिए थे। BSB BSB: In all, thirteen cities, together with their pasturelands, were given to the priests, the descendants of Aaron.
20 IEV कहात से निकले अन्य कुलों को एप्रैम के गोत्र के क्षेत्र से चार नगर प्राप्त हुए। BSB BSB: The remaining Kohathite clans of the Levites were allotted these cities: From the tribe of Ephraim
21 IEV वे शहर थे, शेकेम(जो उन शहरों में से एक था जहाँ लोग किसी को अनजाने में मार डाले जाने पर भाग कर जा सकते थे), गेजेर, BSB BSB: they were given Shechem in the hill country of Ephraim (a city of refuge for the manslayer), Gezer,
22 IEV किबसैम, और बेथोरोन– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Kibzaim, and Beth-horon—four cities, together with their pasturelands.
23 IEV कहात से निकले इन विशेष कुलों को दान के गोत्र के क्षेत्र में से आस- पास की चारागाहों के साथ चार शहर प्राप्त हुए। ये शहर थेः एलतके, गिब्बतोन, BSB BSB: From the tribe of Dan they were given Elteke, Gibbethon,
24 IEV अय्यालोन, और गत्रिम्मोन– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Aijalon, and Gath-rimmon—four cities, together with their pasturelands.
25 IEV कहात से निकले इन कुलों को मनश्शे के गोत्र को दिए गए क्षेत्र में से दो नगर भी मिले। तानाक और गत्रिम्मोन दो शहर- चारागाहों के साथ थे। BSB BSB: And from the half-tribe of Manasseh they were given Taanach and Gath-rimmon—two cities, together with their pasturelands.
26 IEV ये सब आस- पास की चारागाहों के साथ दस नगर थे, जो कहात के इन विशेष कुलों से मिले थे। BSB BSB: In all, ten cities, together with their pasturelands, were given to the rest of the Kohathite clans.
27 IEV इस्राएली अगुओं ने गेर्शोन से निकलने वाले कुलों को शहरों और आस- पास की चारागाहों के साथ देने के लिए चिट्ठियाँ डालीं। ये कुल भी लेवी के वंशज थे। इसलिए इन कुलों को मनश्शे के आधे गोत्र से जो यरदन नदी के पूर्वी भाग में बस गया था दो शहर मिले वे शहर थे बाशान के क्षेत्र में गोलन, जो उन शहरों में से एक था जहाँ लोग सुरक्षा के लिए भाग कर जा सकते थे, और बेशतरा– BSB BSB: This is what the Levite clans of the Gershonites were given: From the half-tribe of Manasseh they were given Golan in Bashan, a city of refuge for the manslayer, and Beeshterah—two cities, together with their pasturelands.
28 IEV इन कुलों को इस्साकार के क्षेत्र से भी कुछ नगर मिले। वे शहर थेः किश्योन, दाबरात, BSB BSB: From the tribe of Issachar they were given Kishion, Daberath,
29 IEV यर्मूत, और एनगन्नीम– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Jarmuth, and En-gannim—four cities, together with their pasturelands.
30 IEV इन कुलों को आशेर के क्षेत्र से भी कुछ नगर प्राप्त हुए। ये शहर थेः मिशाल, अब्दोन, BSB BSB: From the tribe of Asher they were given Mishal, Abdon,
31 IEV हेल्कात, और रहोब– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Helkath, and Rehob—four cities, together with their pasturelands.
32 IEV इन कुलों को नप्ताली के क्षेत्र से कुछ नगर प्राप्त हुए। ये शहर थेः गलील के क्षेत्र में केदेश(उन शहरों में से एक जहाँ लोग अनजाने में किसी को मार डालने पर सुरक्षा के लिए भाग कर जा सकते थे), हम्मोतदोर और कर्तान– चारागाहों के साथ ये तीन शहर थे। BSB BSB: And from the tribe of Naphtali they were given Kedesh in Galilee (a city of refuge for the manslayer), Hammoth-dor, and Kartan—three cities, together with their pasturelands.
33 IEV अतः गेर्शोनियों को आस- पास की चारागाहों के साथ तेरह शहर प्राप्त हुए। BSB BSB: In all, thirteen cities, together with their pasturelands, were given to the Gershonite clans.
34 IEV इस्राएली अगुओं ने बाकी लेवियों को भी शहर दिए, अर्थात्, वे लोग जो मरारी के वंशजों से निकले कुलों से सम्बन्धित थे। इन कुलों को जबूलून के क्षेत्र में से कुछ शहर मिले। ये शहर थेः योकनाम, कार्ता, BSB BSB: This is what the Merarite clan (the rest of the Levites) were given: From the tribe of Zebulun they were given Jokneam, Kartah,
35 IEV दिम्ना, और नहलाल– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Dimnah, and Nahalal—four cities, together with their pasturelands.
36 IEV मरारी से निकले कुलों को रूबेन के क्षेत्र में से भी शहर प्राप्त हुए। ये शहर थेः बेसेर, यहस, BSB BSB: From the tribe of Reuben they were given Bezer, Jahaz,
37 IEV कदेमोत, और मेपात– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Kedemoth, and Mephaath—four cities, together with their pasturelands.
38 IEV मरारी से निकले कुलों को गाद के क्षेत्र में से भी शहर मिले। ये शहर थेः रामोत, जो गिलाद के उन शहरों में से एक था जहाँ लोग अनजाने में किसी को मार डालने पर सुरक्षा के लिए भाग कर जा सकते थे, और महनैम। BSB BSB: And from the tribe of Gad they were given Ramoth in Gilead, a city of refuge for the manslayer, Mahanaim,
39 IEV वहाँ हेशबोन और याजेर के शहर भी थे– चारागाहों के साथ ये चार शहर थे। BSB BSB: Heshbon, and Jazer—four cities in all, together with their pasturelands.
40 IEV मरारी से निकले वंशजों के सब कुलों को बारह शहर प्राप्त हुए क्योंकि इस्राएली अगुओं ने उनके लिए चिट्ठियाँ डाली थीं। BSB BSB: In all, twelve cities were allotted to the clans of Merari, the remaining Levite clans.
41 IEV अतः लेवियों को सब इस्राएली गोत्रों के क्षेत्रों में से अड़तालीस शहर प्राप्त हुए। साथ ही उन शहरों के आस- पास की चारागाहें भी मिली थीं। BSB BSB: For the Levites, then, there were forty-eight cities in all, together with their pasturelands, within the territory of the Israelites.
42 IEV इन शहरों में से हर एक के आस- पास चारागाह थी। BSB BSB: Each of these cities had its own surrounding pasturelands; this was true for all the cities.
43 IEV इस प्रकार यहोवा ने इस्राएली लोगों को वह सारा देश दे दिया जिसे उसने उनके पूर्वजों को देने की प्रतिज्ञा की थी। इस्राएलियों ने इन क्षेत्रों पर अधिकार किया और उनमें बस गए। BSB BSB: Thus the LORD gave Israel all the land He had sworn to give their fathers, and they took possession of it and settled in it.
44 IEV जैसे उसने उनके पूर्वजों से प्रतिज्ञा की थी, यहोवा ने उनके चारों ओर के शत्रुओं से उन्हें शान्ति दिलाई। उनके किसी भी शत्रु ने उन्हें पराजित नहीं किया। यहोवा ने इस्राएलियों के सब शत्रुओं को पराजित करने में उनकी सहायता की थी। BSB BSB: And the LORD gave them rest on every side, just as He had sworn to their fathers. None of their enemies could stand against them, for the LORD delivered all their enemies into their hand.
45 IEV यहोवा ने इस्राएलियों से की गई अपनी प्रत्येक प्रतिज्ञा को पूरा किया। उसकी प्रत्येक प्रतिज्ञा सच्ची सिद्ध हुई। BSB BSB: Not one of all the LORD’s good promises to the house of Israel had failed; everything was fulfilled.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.