1 IEV यहोवा ने मूसा और हारून से यह भी कहा, BSB BSB: And the LORD said to Moses and Aaron,
2 IEV “इस्राएलियों से कह,‘यदि किसी पुरुष को प्रमेह हो तो वह किसी के स्पर्श योग्य नहीं है। BSB BSB: “Say to the Israelites, ‘When any man has a bodily discharge, the discharge is unclean.
3 IEV चाहे उसका प्रमेह बहे या बहना बन्द हो जाए वह अशुद्ध ही रहेगा। BSB BSB: This uncleanness is from his discharge, whether his body allows the discharge to flow or blocks it. So his discharge will bring about uncleanness.
4 IEV वह व्यक्ति जिस बिस्तर में सोता है या जिस वस्तु पर वह बैठता है, सब अशुद्ध हैं। BSB BSB: Any bed on which the man with the discharge lies will be unclean, and any furniture on which he sits will be unclean.
5 IEV उस मनुष्य का बिस्तर छूने वाला स्नान करे और अपने वस्त्र धोए और संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: Anyone who touches his bed must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
6 IEV यदि कोई उस वस्तु पर बैठ जाए जिस पर वह बैठा था तो वह अपने वस्त्र धोकर स्नान करे और संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: Whoever sits on furniture on which the man with the discharge was sitting must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
7 IEV उस व्यक्ति का स्पर्श हो जाने से मनुष्य अपने वस्त्र धोए और स्नान करके संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: Whoever touches the body of the man with a discharge must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
8 IEV यदि प्रमेह रोगी किसी पर थूक दे तो वह किसी को अपना स्पर्श न करने दे और अपने वस्त्र धोकर संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: If the man with the discharge spits on one who is clean, that person must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
9 IEV प्रमेह रोगी की घुड़सवारी या गधा सवारी की वस्तुओं का भी स्पर्श नहीं किया जाए। BSB BSB: Any saddle on which the man with the discharge rides will be unclean.
10 IEV यदि कोई उसके द्वारा उपयोग में ली गई काठी या आसन का स्पर्श करे तो वह व्यक्ति संध्याकाल तक किसी के स्पर्श योग्य न ठहरे। उन वस्तुओं को उठाने वाला अपने वस्त्र धोकर स्नान करे तथा संध्याकाल तक किसी के स्पर्श योग्य न ठहरे। BSB BSB: Whoever touches anything that was under him will be unclean until evening, and whoever carries such things must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
11 IEV यदि प्रमेह रोगी किसी का स्पर्श करना चाहता है तो वह पहले अपने हाथ धोए। यदि वह ऐसा किए बिना किसी का स्पर्श करे तो वह व्यक्ति अपने वस्त्र धोकर स्नान करे और संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: If the man with the discharge touches anyone without first rinsing his hands with water, the one who was touched must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
12 IEV यदि वह मिट्टी के पात्र का स्पर्श करे तो वह पात्र तोड़ दिया जाए। यदि वह किसी लकड़ी की वस्तु का स्पर्श करे तो वह वस्तु पानी में धोई जाए। BSB BSB: Any clay pot that the man with the discharge touches must be broken, and any wooden utensil must be rinsed with water.
13 IEV प्रमेह रोग से मुक्ति पाने पर रोगी सात दिन प्रतीक्षा करने के पश्चात् अपने वस्त्र धोए और सोते या झरने के पानी से स्नान करे। तब वह समाज में उठने बैठने योग्य होगा। BSB BSB: When the man has been cleansed from his discharge, he must count off seven days for his cleansing, wash his clothes, and bathe himself in fresh water, and he shall be clean.
14 IEV आठवें दिन वह दो पिण्डुकियाँ या कबूतर ले कर यहोवा के पवित्र- तम्बू के द्वार पर उपस्थित हो और उन पक्षियों को याजक के हाथों में दे। BSB BSB: On the eighth day he is to take two turtledoves or two young pigeons, come before the LORD at the entrance to the Tent of Meeting, and give them to the priest.
15 IEV याजक उन्हें बलि चढ़ाएगा। एक पक्षी उसकी पाप- बलि होगा और दूसरा पक्षी याजक वेदी पर होम- बलि करेगा। तब वह व्यक्ति शुद्ध हो जाएगा और यहोवा को स्वीकार्य होगा। BSB BSB: The priest is to sacrifice them, one as a sin offering and the other as a burnt offering. In this way the priest will make atonement for the man before the LORD because of his discharge.
16 IEV यदि किसी पुरुष का वीर्य स्खलित हो जाता है तो वह पूर्ण रूप से स्नान करे और संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: When a man has an emission of semen, he must bathe his whole body with water, and he will be unclean until evening.
17 IEV जिस वस्त्र या चमड़े पर वीर्य गिरा वह धोया जाए। उसे संध्याकाल तक कोई स्पर्श न करे। BSB BSB: Any clothing or leather on which there is an emission of semen must be washed with water, and it will remain unclean until evening.
18 IEV स्त्री के साथ सम्भोग करने पर स्त्री और पुरुष दोनों स्नान करके संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: If a man lies with a woman and there is an emission of semen, both must bathe with water, and they will remain unclean until evening.
19 IEV मासिक दिनों में सात दिन तक स्त्री का स्पर्श कोई न करे। यदि कोई उसका स्पर्श करे तो वह व्यक्ति संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: When a woman has a discharge consisting of blood from her body, she will be unclean due to her menstruation for seven days, and anyone who touches her will be unclean until evening.
20 IEV मासिक दिनों में स्त्री जहाँ लेटे या बैठे, उसका स्पर्श कोई न करे। BSB BSB: Anything on which she lies or sits during her menstruation will be unclean,
21 IEV उसके बिस्तर का स्पर्श करने वाला अपने वस्त्र धोकर स्नान करे तथा संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: and anyone who touches her bed must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
22 IEV जो उसके बिस्तर, आसन या उसकी किसी भी वस्तु का स्पर्श करे वह अपने वस्त्र धोए और संध्याकाल तक किसी के स्पर्श में न आए। BSB BSB: Whoever touches any furniture on which she was sitting must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
24 IEV स्त्री की ऐसी स्थिति में पुरुष यदि उसके साथ सोए और उस स्त्री के मासिक दिनों का लहू उस पुरुष के लग जाए तो वह सात दिन तक किसी के स्पर्श में न आए और उसका बिस्तर भी कोई न छुए। BSB BSB: If a man lies with her and her menstrual flow touches him, he will be unclean for seven days, and any bed on which he lies will become unclean.
25 IEV यदि किसी स्त्री का रक्तस्राव कई दिन तक रहे अर्थात् उसके मासिक दिनों के सामान्य रक्तस्राव के बाद या उसके मासिक दिनों के समाप्त होने के कई दिनों बाद भी। BSB BSB: When a woman has a discharge of her blood for many days at a time other than her menstrual period, or if it continues beyond her period, she will be unclean all the days of her unclean discharge, just as she is during the days of her menstruation.
26 IEV ऐसी स्थिति में उसका बिस्तर और आसन उसके सामान्य होने तक कोई न छुए जैसे उसके मासिक दिनों के समय उसके साथ व्यवहार किया जाता है। BSB BSB: Any bed on which she lies or any furniture on which she sits during the days of her discharge will be unclean, like her bed during her menstrual period.
27 IEV उन वस्तुओं का स्पर्श करने वाला अन्य किसी वस्तु को न छुए। वह व्यक्ति अपने वस्त्र धोकर स्नान करे और संध्याकाल तक अशुद्ध रहे। BSB BSB: Anyone who touches these things will be unclean; he must wash his clothes and bathe with water, and he will be unclean until evening.
28 IEV जब वह स्त्री स्वस्थ हो जाए तब वह सात दिन तक किसी का स्पर्श न करे। BSB BSB: When a woman is cleansed of her discharge, she must count off seven days, and after that she will be ceremonially clean.
29 IEV आठवें दिन वह स्त्री दो पिण्डुकी या कबूतरी के बच्चे ले कर पवित्र- तम्बू के द्वार पर याजक के पास उपस्थित हो। BSB BSB: On the eighth day she is to take two turtledoves or two young pigeons and bring them to the priest at the entrance to the Tent of Meeting.
30 IEV उनमें से एक याजक उस स्त्री के पापों की क्षमा के लिए बलि करे और दूसरे को वेदी पर पूर्ण रूप से भस्म कर दे। तब वह स्त्री शुद्ध होगी और यहोवा की दृष्टि में ग्रहण- योग्य ठहरेगी। BSB BSB: The priest is to sacrifice one as a sin offering and the other as a burnt offering. In this way the priest will make atonement for her before the LORD for her unclean discharge.
31 IEV तुम्हारे लिए यह सब करना इसलिए आवश्यक है कि जब कोई अशुद्ध हो तो मेरे निवास के पवित्र- तम्बू को वह अशुद्ध न करे क्योंकि यदि वे उसे अशुद्ध करें तो मर जाएँगे। BSB BSB: You must keep the children of Israel separate from their uncleanness, so that they do not die by defiling My tabernacle, which is among them.
32 IEV ये निर्देश प्रमेह रोगी के लिए हैं या उस पुरुष के लिए जो वीर्य स्खलित होने के कारण अशुद्ध हो गया है, BSB BSB: This is the law of him who has a discharge, of the man who has an emission of semen whereby he is unclean,
33 IEV तथा मासिक दिनों में स्त्री के लिए और मासिक दिनों के समय स्त्री के साथ सोने वाले पुरुष के लिए हैं।’” BSB BSB: of a woman in her menstrual period, of any male or female who has a discharge, and of a man who lies with an unclean woman.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.