1 IEV सीनै पर्वत के ऊपर यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses on Mount Sinai,
2 IEV “इस्राएलियों से कह कि यहोवा उन्हें ये आज्ञाएँ देते हैः जब तुम उस देश में प्रवेश करो जो यहोवा तुम्हें देने जा रहे हैं, तब तुम प्रत्येक सातवें वर्ष भूमि को विश्राम दोगे अर्थात् उस वर्ष तुम फसल नहीं उगाओगे। BSB BSB: “Speak to the Israelites and say to them: When you enter the land that I am giving you, the land itself must observe a Sabbath to the LORD.
3 IEV छः वर्ष तुम अपने खेतों में फसल उगाओगे, अपनी दाख उतारोगे, फसल काटोगे। BSB BSB: For six years you may sow your field and prune your vineyard and gather its crops.
4 IEV परन्तु सातवें वर्ष अपनी भूमि को विश्राम दे कर यहोवा का मान रखोगे। उस वर्ष तुम न तो खेती करोगे और न ही दाख उतारोगे। BSB BSB: But in the seventh year there shall be a Sabbath of complete rest for the land—a Sabbath to the LORD. You are not to sow your field or prune your vineyard.
5 IEV सातवें वर्ष तुम्हारे खेतों में जो अन्न उगे उसे काटने के लिए मजदूर नहीं लगाना और न ही दाख के फल तोड़ना। भूमि को सम्पूर्ण वर्ष विश्राम देना। BSB BSB: You are not to reap the aftergrowth of your harvest or gather the grapes of your untended vines. The land must have a year of complete rest.
6 IEV उस वर्ष जो कुछ भी अपने आप उगे वह तुम खा सकते हो। तुम, तुम्हारे दास- दासी, तुम्हारे वैतनिक कर्मी और तुम्हारे मध्य निवास करने वाले परदेशी उसे खा सकते हैं। BSB BSB: Whatever the land yields during the Sabbath year shall be food for you—for yourself, your manservant and maidservant, the hired hand or foreigner who stays with you,
7 IEV तुम्हारे पशु और जंगली पशु उस वर्ष उसको खा सकते हैं। BSB BSB: and for your livestock and the wild animals in your land. All its growth may serve as food.
8 IEV उनचास वर्ष की समाप्ति पर तुम जयन्ती का उत्सव मनाओगे। अगले वर्ष के सातवें महीने के दसवें दिन सम्पूर्ण देश में तुरहियाँ फूँक कर प्रायश्चित के दिन की घोषणा की जाए। BSB BSB: And you shall count off seven Sabbaths of years—seven times seven years—so that the seven Sabbaths of years amount to forty-nine years.
10 IEV उस दिन को यहोवा के सम्मान के निमित्त अलग करना। और सर्वत्र, सब लोगों में घोषणा करना कि इस वर्ष भूमि उसके स्वामियों को लौटाए जाने का समय है। यहोवा की प्रजा के जो दास हैं वे भी इस समय स्वतंत्र किए जाएँ। BSB BSB: So you are to consecrate the fiftieth year and proclaim liberty in the land for all its inhabitants. It shall be your Jubilee, when each of you is to return to his property and to his clan.
11 IEV यह पचासवाँ वर्ष जो जयन्ती वर्ष होगा, उसमें तुम आनन्द मनाओगे और यहोवा की आज्ञाओं का पालन करोगे। उस वर्ष न तो खेती की जाए और न ही बागवानी की जाए। न ही फसल और दाख जो अपने आप उगे, उसे एकत्र किया जाए। BSB BSB: The fiftieth year will be a Jubilee for you; you are not to sow the land or reap its aftergrowth or harvest the untended vines.
12 IEV वह आनन्द मनाने का वर्ष होगा, जयन्ती वर्ष। वह विशिष्ट समय माना जाए और जो कुछ अपने आप उगे वही खाना। BSB BSB: For it is a Jubilee; it shall be holy to you. You may eat only the crops taken directly from the field.
13 IEV जयन्ती वर्ष अर्थात् महोत्सव के वर्ष में सम्पदा उसके अधिकृत स्वामी को लौटा दी जाए। BSB BSB: In this Year of Jubilee, each of you shall return to his own property.
14 IEV यदि किसी ने किसी इस्राएली को भूमि बेची है या भूमि मोल ली है तो उसका निष्पक्ष लेन- देन किया जाए। BSB BSB: If you make a sale to your neighbor or a purchase from him, you must not take advantage of each other.
15 IEV यदि तुम भूमि मोल लेते हो उसका मूल्य अगले जयन्ती वर्ष तक के वर्षों पर निर्भर करेगा। यदि कोई तुम्हें अपनी भूमि बेचता है तो उसका मूल्य आगामी जयन्ती वर्ष तक जितने भी वर्ष शेष हैं उसके अनुसार निश्चित किया जाएगा। क्योंकि उस वर्ष भूमि उसके स्वामी को लौटा दी जाएगी। BSB BSB: You are to buy from your neighbor according to the number of years since the last Jubilee; he is to sell to you according to the number of harvest years remaining.
16 IEV यदि जयन्ती वर्ष बहुत दूर है तो भूमि का मूल्य अधिक होगा परन्तु यदि जयन्ती वर्ष निकट है तो उसका मूल्य गिर जाएगा। कहने का अर्थ है कि भूमि का मूल्य जयन्ती वर्ष तक प्रतिवर्ष उगने वाली फसल के अनुसार निश्चित किया जाएगा। BSB BSB: You shall increase the price in proportion to a greater number of years, or decrease it in proportion to a lesser number of years; for he is selling you a given number of harvests.
17 IEV एक- दूसरे के साथ छल मत करो। इसकी अपेक्षा यहोवा का सम्मान करो। हमारी आराधना का यहोवा ही हमें यह आज्ञाएँ देते हैं। BSB BSB: Do not take advantage of each other, but fear your God; for I am the LORD your God.
18 IEV मेरी सब आज्ञाओं का पालन करने में मत चूकना। ऐसा करके तुम अपने देश में सुरक्षित रहोगे। BSB BSB: You are to keep My statutes and carefully observe My judgments, so that you may dwell securely in the land.
19 IEV उस देश में तुम्हारी खेती फूलेगी- फलेगी। और तुम्हारे पास भोजन वस्तुओं की बहुतायत होगी। BSB BSB: Then the land will yield its fruit, so that you can eat your fill and dwell in safety in the land.
20 IEV अब तुम पूछोगे,‘यदि हम सातवें वर्ष खेती न करें तो क्या खाएँगे?’ BSB BSB: Now you may wonder, ‘What will we eat in the seventh year if we do not sow or gather our produce?’
21 IEV यहोवा कहते हैं कि वह छठे वर्ष इतनी उपज देंगे कि वह तीन वर्ष के लिए पर्याप्त होगी। BSB BSB: But I will send My blessing upon you in the sixth year, so that the land will yield a crop sufficient for three years.
22 IEV तुम आठवें वर्ष में बीज डालोगे और फसल आने की प्रतीक्षा करोगे और नौवे वर्ष लवनी करोगे फिर भी छठे वर्ष की उपज इतनी अधिक होगी कि तुम्हारे खाने के लिए कमी न हो। BSB BSB: While you are sowing in the eighth year, you will be eating from the previous harvest, until the ninth year’s harvest comes in.
23 IEV तुम किसी को भी अपनी भूमि स्थाई रूप से नहीं बेचोगे। क्योंकि वह तुम्हारी नहीं है। वह वास्तव में मेरी है। तुम उसके कुछ समय के स्वामी होकर मेरे लिए खेती कर रहे हो। BSB BSB: The land must not be sold permanently, because it is Mine, and you are but foreigners and residents with Me.
24 IEV सम्पूर्ण देश में यह बात स्मरण रखी जाए कि यदि कोई किसी को अपनी भूमि बेचता है तो उसे किसी भी समय उसे फिर से मोल ले लेने का अधिकार है। BSB BSB: Thus for every piece of property you possess, you must provide for the redemption of the land.
25 IEV इसलिए यदि कोई इस्राएली अपनी गरीबी के कारण अपनी भूमि का एक भाग बेच दे तो उसका निकट सम्बन्धी आकर उसके स्थान पर उसका मूल्य चुका कर उसे फिर से प्राप्त कर ले। BSB BSB: If your brother becomes impoverished and sells some of his property, his nearest of kin may come and redeem what his brother has sold.
26 IEV परन्तु यदि उसके पास ऐसा कोई सम्बन्धी नहीं है तो जब वह आर्थिक रूप से सम्पन्न हो जाए कि उसके पास उस भूमि को फिर से लेने के लिए पैसों का प्रबन्ध है तो वह उसे मोल ले सकता है। BSB BSB: Or if a man has no one to redeem it for him, but he prospers and acquires enough to redeem his land,
27 IEV तो वह गिने कि अगले जयन्ती वर्ष तक कितने वर्ष हैं तो वह उतने वर्षों की खेती की आय के अनुसार उस सौदागर को पैसा दे कर अपनी भूमि फिर से प्राप्त कर ले। BSB BSB: he shall calculate the years since its sale, repay the balance to the man to whom he sold it, and return to his property.
28 IEV परन्तु यदि उस भूमि के स्वामी के पास इतना पैसा नहीं है कि अपनी भूमि को फिर से मोल ले सके तो वह भूमि सौदागर के अधीन जयन्ती वर्ष तक रहेगी। उस वर्ष वह भूमि फिर से उसके अपने स्वामी की हो जाएगी और वह उस पर खेती कर सकेगा। BSB BSB: But if he cannot obtain enough to repay him, what he sold will remain in possession of the buyer until the Year of Jubilee. In the Jubilee, however, it is to be released, so that he may return to his property.
29 IEV अब यदि कोई मनुष्य अपने मकान को जो नगर की दीवार से घिरा है, बेच देता है तो वह अगले वर्ष सौदागर से उसे फिर मोल ले सकता है। BSB BSB: If a man sells a house in a walled city, he retains his right of redemption until a full year after its sale; during that year it may be redeemed.
30 IEV यदि वह उस वर्ष अपना मकान फिर से प्राप्त करने में अयोग्य है तो वह मकान सौदागर और उसके वंशजों की सदा की सम्पदा हो जाएगी। उसे जयन्ती वर्ष में उस मकान को उसके स्वामी को लौटाने की आवश्यकता नहीं है। BSB BSB: If it is not redeemed by the end of a full year, then the house in the walled city is permanently transferred to its buyer and his descendants. It is not to be released in the Jubilee.
31 IEV परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों के मकान जो नगर की दीवार में नहीं हैं वे खेतों के तुल्य ही समझे जाएँ। इसलिए ऐसे मकान बेचे जाएँ तो वह किसी भी समय उनके स्वामियों द्वारा फिर से मोल लिए जा सकते हैं। यदि जयन्ती वर्ष तक ऐसा कोई मकान उसके स्वामी द्वारा फिर मोल नहीं लिया गया तो जयन्ती वर्ष में वह उसका हो जाएगा। BSB BSB: But houses in villages with no walls around them are to be considered as open fields. They may be redeemed, and they shall be released in the Jubilee.
32 IEV लेवी के वंशजों की बात अलग है। यदि वे अपने मकान बेच देते हैं तो उन्हें अधिकार है कि वे कभी भी उन्हें फिर से मोल दे कर मोल ले ले। BSB BSB: As for the cities of the Levites, the Levites always have the right to redeem their houses in the cities they possess.
33 IEV यदि वे अपने मकानों को जयन्ती वर्ष तक फिर से मोल ले पाने में सक्षम नहीं तो जयन्ती वर्ष में वे स्वतः ही उनके हो जाएँगे क्योंकि उनके मकान शहरों में उन स्थानों में हैं जो इस्राएलियों ने उन्हें दिए हैं, उनके अपने नगरों में। BSB BSB: So whatever belongs to the Levites may be redeemed—a house sold in a city they possess—and must be released in the Jubilee, because the houses in the cities of the Levites are their possession among the Israelites.
34 IEV परन्तु उनके नगरों के निकट जो चारागाहें हैं वे बेची न जाएँ। वे उनके स्वामियों की सदा की सम्पदा है। BSB BSB: But the open pastureland around their cities may not be sold, for this is their permanent possession.
35 IEV यदि तुम्हारा कोई इस्राएली भाई गरीब है और वह अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ नहीं मोल ले सकता तो तुम उसकी वैसे ही सहायता करोगे जैसे तुम्हारे मध्य निवास करने वाले किसी अस्थाई परदेशी की करते हो। BSB BSB: Now if your countryman becomes destitute and cannot support himself among you, then you are to help him as you would a foreigner or stranger, so that he can continue to live among you.
36 IEV यदि तुम उसे पैसा उधार देते हो तो ब्याज नहीं लेना। अपने कर्मों द्वारा तुम्हें प्रकट करना है कि तुम यहोवा का आदर करते हो। तुम्हें उसकी सहायता करना है कि वह तुम्हारे मध्य निवास कर पाए। BSB BSB: Do not take any interest or profit from him, but fear your God, that your countryman may live among you.
37 IEV यदि तुमने उसे पैसा उधार दिया तो ब्याज नहीं लेना और यदि भोजन वस्तुएँ बेचते हो तो उतना ही पैसा लेना जितना तुमने व्यय किया है। उससे लाभ कमाने का प्रयास नहीं करना। BSB BSB: You must not lend him your silver at interest or sell him your food for profit.
38 IEV मत भूलो कि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ही है जो तुम्हें ये आज्ञाएँ देता है। वही तो तुम्हें मिस्र देश से निकाल कर लाया है और यह देश तुम्हें दिया है। BSB BSB: I am the LORD your God, who brought you out of the land of Egypt to give you the land of Canaan and to be your God.
39 IEV यदि तुम्हारा इस्राएली भाई गरीबी के कारण अपने को तुम्हारे हाथों में बेच देता है तो उसके साथ दास का सा व्यवहार नहीं करना। BSB BSB: If a countryman among you becomes destitute and sells himself to you, then you must not force him into slave labor.
40 IEV उसके साथ मजदूरों का सा ही व्यवहार करना या तुम्हारे देश में अस्थाई निवासी का सा व्यवहार करना। वह तुम्हारे पास केवल जयन्ती वर्ष तक ही कार्य करेगा। BSB BSB: Let him stay with you as a hired worker or temporary resident; he is to work for you until the Year of Jubilee.
41 IEV उस वर्ष तुम उसे स्वतंत्र कर दोगे। और वह अपने परिवार में, अपने पूर्वजों की भूमि में लौट जाएगा। BSB BSB: Then he and his children are to be released, and he may return to his clan and to the property of his fathers.
42 IEV हम सब इस्राएली एक प्रकार से यहोवा के दास हैं जिन्हें उसने मिस्र के दासत्व से मुक्ति दिलाई है। इस कारण तुम एक- दूसरे को मोल ले कर दास नहीं बनाना। BSB BSB: Because the Israelites are My servants, whom I brought out of the land of Egypt, they are not to be sold as slaves.
43 IEV मोल लिए हुए इस्राएली के साथ निर्दयता का व्यवहार नहीं करना। इसकी अपेक्षा अपने परमेश्वर यहोवा का सम्मान करो। BSB BSB: You are not to rule over them harshly, but you shall fear your God.
45 IEV तुम्हारे मध्य निवास करने वाले परदेशियों में से भी तुम दास मोल ले सकते हो। तुम्हारे देश में जन्में परदेशियों के कुलों में से भी तुम दास बना सकते हो। BSB BSB: You may also purchase them from the foreigners residing among you or their clans living among you who are born in your land. These may become your property.
46 IEV वे जीवन भर तुम्हारे दास रहें और तुम्हारे मरने के बाद तुम्हारी संतान उनके स्वामी हो। परन्तु अपने इस्राएली भाइयों के साथ कठोर व्यवहार नहीं करना। BSB BSB: You may leave them to your sons after you to inherit as property; you can make them slaves for life. But as for your brothers, the Israelites, no man may rule harshly over his brother.
47 IEV यदि तुम्हारे मध्य निवास करने वाला कोई परदेशी धनवान हो जाता है और एक गरीब इस्राएली स्वयं को दास होने के लिए उसके हाथ या उसके कुल में बेच देता है, BSB BSB: If a foreigner residing among you prospers, but your countryman dwelling near him becomes destitute and sells himself to the foreigner or to a member of his clan,
48 IEV तो कोई उसका मोल लौटाकर उसे छुड़ा ले या उसका सम्बन्धी भी उसका मोल दे कर उसे छुड़ा सकता है। BSB BSB: he retains the right of redemption after he has sold himself. One of his brothers may redeem him:
49 IEV उसका चाचा या ताऊ या चाचा- ताऊ का पुत्र या उसके कुल से अन्य कोई सम्बन्धी उसको मोल दे कर छुड़ा ले। BSB BSB: either his uncle or cousin or any close relative from his clan may redeem him. Or if he prospers, he may redeem himself.
50 IEV यदि वह स्वयं अपनी मुक्ति का मोल देना चाहे तो वह अगले जयन्ती वर्ष तक के वर्षों की गणना करे और उतने वर्षों के वेतन को जोड़ कर अपने स्वामी को उतना धन दे कर मुक्ति पाए। BSB BSB: He and his purchaser will then count the time from the year he sold himself up to the Year of Jubilee. The price of his sale will be determined by the number of years, based on the daily wages of a hired hand.
51 IEV यदि जयन्ती वर्ष तक बहुत लम्बा समय है तो वह अपनी मुक्ति के लिए अधिक मूल्य चुकाए। BSB BSB: If many years remain, he must pay for his redemption in proportion to his purchase price.
52 IEV यदि जयन्ती वर्ष तक कुछ ही वर्ष हैं तो उसका मुक्ति धन उसी लेखे के अनुसार कम होगा। BSB BSB: If only a few years remain until the Year of Jubilee, he is to calculate and pay his redemption according to his remaining years.
53 IEV जिस समय वह अपने सौदागर की सेवा कर रहा है उस सम्पूर्ण समय उसको मोल लेने वाला उसके साथ मजदूर का सा व्यवहार करे। तुम सबको यह देखना है कि उसका स्वामी उसके साथ निर्दयता का व्यवहार न करे। BSB BSB: He shall be treated like a man hired from year to year, but a foreign owner must not rule over him harshly in your sight.
54 IEV यदि तुम्हारा इस्राएली भाई जिसने अपने को किसी धनवान के पास दास होने के लिए बेच दिया है, अपनी स्वतन्त्रता को किसी भी प्रकार मोल नहीं ले सकता तो वह और उसकी संतान जयन्ती वर्ष में मुक्त कर दिए जाएँ। BSB BSB: Even if he is not redeemed in any of these ways, he and his children shall be released in the Year of Jubilee.
55 IEV यह एक प्रकार से ऐसा है कि तुम इस्राएली मेरे दास हो जिन्हें मैं, तुम्हारा परमेश्वर यहोवा, मिस्र के दासत्व से छुड़ा कर ले आया हूँ। BSB BSB: For the Israelites are My servants. They are My servants, whom I brought out of the land of Egypt. I am the LORD your God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.