1 IEV इस बीच, हजारों लोग यीशु के चारों ओर एकत्र हो गए यहाँ तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे। परन्तु उन्होंने पहले अपने शिष्यों से कहा,“सावधान रहो कि तुम फरीसियों के समान न बनो, जैसे थोड़े से खमीर से आटा पूरा खमीर हो जाता है, उनके बुरे व्यवहार से दूसरे लोग भी कपटी बन जाते हैं। BSB BSB: In the meantime, a crowd of many thousands had gathered, so that they were trampling one another. Jesus began to speak first to His disciples: “Beware of the leaven of the Pharisees, which is hypocrisy.
2 IEV लोग अपने पापों को ढाँक नहीं सकते, किसी न किसी दिन परमेश्वर सबके कार्यों को जिन्हें वे छिपाने का प्रयास कर रहे हैं, प्रकट करेंगे। BSB BSB: There is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known.
3 IEV जो कुछ भी तुम अन्धेरे में कहते हो, किसी दिन लोग उसे दिन के प्रकाश में सुनेंगे। जो भी तुम अपने कमरे में धीरे से बोलते हो वह किसी दिन सबको सुनाई देगा, जैसे कि छतों से चिल्लाया गया हो। BSB BSB: What you have spoken in the dark will be heard in the daylight, and what you have whispered in the inner rooms will be proclaimed from the housetops.
4 IEV “मेरे मित्रों, ध्यान से सुनो! मनुष्यों से मत डरो, वे तुम्हें मार सकते हैं, परन्तु उसके बाद वे कुछ भी नहीं कर सकते। BSB BSB: I tell you, My friends, do not be afraid of those who kill the body and after that can do no more.
5 IEV परन्तु मैं तुम्हें उसके विषय में चेतावनी दूँगा जिससे तुम्हें वास्तव में डरना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर से डरना चाहिए, क्योंकि उनके पास केवल लोगों को मारने का ही नहीं, परन्तु उसके बाद उन्हें नरक में फेंकने का भी अधिकार हैं! हाँ, वही हैं जिनसे तुम्हें वास्तव में डरना चाहिए! BSB BSB: But I will show you whom you should fear: Fear the One who, after you have been killed, has authority to throw you into hell. Yes, I tell you, fear Him!
6 IEV गौरैयों के विषय में सोचो। उनका मूल्य इतना कम है कि तुम उनमें से पाँच को केवल दो छोटे सिक्कों में मोल ले सकते हो, परन्तु फिर भी परमेश्वर उनमें से किसी को नहीं भूलते हैं! BSB BSB: Are not five sparrows sold for two pennies? Yet not one of them is forgotten by God.
7 IEV परमेश्वर यह भी जानते हैं कि तुम्हारे सिर पर कितने बाल हैं। डरो मत, क्योंकि तुम कई गौरैयों की तुलना में परमेश्वर के लिए अधिक मूल्यवान हो। BSB BSB: And even the very hairs of your head are all numbered. So do not be afraid; you are worth more than many sparrows.
8 IEV मैं तुमसे यह भी कहता हूँ, कि यदि लोग दूसरों के सामने मान लेते हैं कि वे मेरे शिष्य हैं, तो मैं, मनुष्य का पुत्र परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने कहूँगा कि वे मेरे शिष्य हैं। BSB BSB: I tell you, everyone who confesses Me before men, the Son of Man will also confess him before the angels of God.
9 IEV परन्तु यदि वे दूसरों के सामने कहते हैं कि वे मेरे शिष्य नहीं हैं, तो मैं परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने कहूँगा कि वे मेरे शिष्य नहीं हैं। BSB BSB: But whoever denies Me before men will be denied before the angels of God.
10 IEV मैं तुमसे यह भी कहता हूँ कि यदि लोग मेरे अर्थात् मनुष्य के पुत्र के विषय में बुरी बातें कहते हैं, तो परमेश्वर उसके लिए उन्हें क्षमा कर देंगे। परन्तु यदि लोग पवित्र- आत्मा के विषय में बुरी बातें कहते हैं, तो परमेश्वर उसके लिए उन्हें कभी भी क्षमा नहीं करेंगे। BSB BSB: And everyone who speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever blasphemes against the Holy Spirit will not be forgiven.
11 IEV इसलिए जब लोग तुम्हें धार्मिक अगुओं और राज्य करने वाले अन्य लोगों के सामने प्रश्न पूछने के लिए आराधनालयों में ले जाएँगे, तो चिन्ता न करना कि तुम उनको क्या उत्तर दोगे या तुम क्या कहोगे, BSB BSB: When you are brought before synagogues, rulers, and authorities, do not worry about how to defend yourselves or what to say.
12 IEV क्योंकि पवित्र- आत्मा उस समय तुम्हें सिखाएँगे कि क्या- क्या कहना चाहिए।” BSB BSB: For at that time the Holy Spirit will teach you what you should say.”
13 IEV तब भीड़ में से एक व्यक्ति ने यीशु से कहा,“गुरु, मेरे भाई से मेरे पिता की सम्पत्ति को मेरे साथ बाँटने के लिए कहो!” BSB BSB: Someone in the crowd said to Him, “Teacher, tell my brother to divide the inheritance with me.”
14 IEV परन्तु यीशु ने उसको उत्तर दिया,“हे मनुष्य, मुझे लोगों के बीच सम्पत्ति से सम्बन्धित विवादों का न्याय करने के लिए न्यायधीश नहीं नियुक्त किया है!” BSB BSB: But Jesus replied, “Man, who appointed Me judge or executor between you?”
15 IEV फिर उन्होंने भीड़ से कहा,“सावधान रहो कि किसी भी तरह के लालच में न पड़ो! मनुष्य के जीवन का मूल्य उसकी सम्पत्ति के द्वारा निर्धारित नहीं होता है।” BSB BSB: And He said to them, “Watch out! Guard yourselves against every form of greed, for one’s life does not consist in the abundance of his possessions.”
16 IEV फिर यीशु ने उन्हें यह दृष्टान्त सुनाया:“एक धनवान व्यक्ति के खेत में अधिक मात्रा में फसल का उत्पादन हुआ। BSB BSB: Then He told them a parable: “The ground of a certain rich man produced an abundance.
17 IEV इसलिए उसने सोचा,“मैं क्या करूँ, क्योंकि मेरे पास कोई बड़ी जगह नहीं, जहाँ मैं अपनी सारी फसल को रख सकूँ! BSB BSB: So he thought to himself, ‘What shall I do, since I have nowhere to store my crops?’
18 IEV फिर उसने अपने आप में सोचा,“मुझे पता है कि मुझे क्या करना चाहिए! मैं अपने खेत को तोड़ कर, एक बड़े खेत का निर्माण करूँगा! तब मैं अपना सारा अनाज और अन्य वस्तुओं को उस बड़े खेत में रखूँगा। BSB BSB: Then he said, ‘This is what I will do: I will tear down my barns and will build bigger ones, and there I will store up all my grain and my goods.
19 IEV फिर मैं अपने आप से कहूँगा,“अब मेरे पास अनेक वर्षों के लिए बहुत सम्पत्ति रखी है, इसलिए अब मैं जीवन को चैन से बिताऊँगा। मैं खाऊँगा- पीऊँगा, और आनन्द करूँगा!” BSB BSB: Then I will say to myself, “You have plenty of good things laid up for many years. Take it easy. Eat, drink, and be merry!”’
20 IEV परन्तु परमेश्वर ने उससे कहा,‘हे मूर्ख! आज रात तू मरेगा! तब तूने जो कुछ भी एकत्र किया है वह किसी और का होगा!’ BSB BSB: But God said to him, ‘You fool! This very night your life will be required of you. Then who will own what you have accumulated?’
21 IEV तब यीशु ने इस दृष्टान्त को यह कहते हुए समाप्त किया: ऐसा उनके साथ होगा जो अपने लिए वस्तुओं को एकत्र करते हैं, परन्तु उन वस्तुओं को मूल्यवान नहीं समझते, जिन्हें परमेश्वर बहुमूल्य मानते हैं।” BSB BSB: This is how it will be for anyone who stores up treasure for himself but is not rich toward God.”
22 IEV फिर यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,“तो मैं तुम्हें यह बताना चाहता हूँ: जीवित रहने के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता है, उनकी चिन्ता मत करो। इसकी चिन्ता मत करो कि तुम्हारे पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन या पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े हैं या नहीं। BSB BSB: Then Jesus said to His disciples, “Therefore I tell you, do not worry about your life, what you will eat, or about your body, what you will wear.
23 IEV तुम्हारा जीवन भोजन से अधिक आवश्यक है और तुम्हारा शरीर कपड़ों से अधिक आवश्यक है जिनसे तुम अपने शरीर को ढाँकते हो। BSB BSB: For life is more than food, and the body more than clothes.
24 IEV पक्षियों के विषय में सोचो: वे बीज नहीं बोते हैं, और वे फसल नहीं काटते हैं। उनके पास भण्डार और भण्डार नहीं हैं, जिसमें वह फसल को एकत्र करें। परन्तु परमेश्वर उन्हें भी भोजन देते हैं। तुम निश्चय ही पक्षियों की तुलना में अधिक मूल्यवान हो। BSB BSB: Consider the ravens: They do not sow or reap, they have no storehouse or barn; yet God feeds them. How much more valuable you are than the birds!
25 IEV तुम में से कोई भी चिन्ता करके अपने जीवन में एक पल भी नहीं बड़ा सकता है! BSB BSB: Who of you by worrying can add a single hour to his life?
26 IEV इसलिए जब तुम यह छोटा सा कार्य भी नहीं कर सकते, तो निश्चय ही तुम्हें किसी और वस्तु की चिन्ता नहीं करनी चाहिए। BSB BSB: So if you cannot do such a small thing, why do you worry about the rest?
27 IEV फूलों के बढ़ने के रीति के विषय में सोचो: वे पैसे कमाने के लिए कार्य नहीं करते हैं और वे अपने कपड़े नहीं बनाते हैं। परन्तु मैं तुम्हें बताता हूँ कि सुलैमान, जो पूर्व काल में था, बहुत सुन्दर कपड़े पहनता था, फिर भी वह उनमें से किसी एक के समान अच्छे वस्त्र पहने हुए न था। BSB BSB: Consider how the lilies grow: They do not labor or spin. Yet I tell you, not even Solomon in all his glory was adorned like one of these.
28 IEV परमेश्वर पौधों को सुन्दर बनाते हैं, हालाँकि वे केवल थोड़े समय के लिए उगते हैं, फिर उन्हें काट दिया जाता है और आग में डाल दिया जाता है। परन्तु तुम परमेश्वर के लिए बहुत ही अनमोल हो, और वह पौधों से अधिक तुम्हारी चिन्ता करते हैं और तुम्हारी देखभाल करेंगे। तुम उन पर इतना कम भरोसा क्यों करते हो? BSB BSB: If that is how God clothes the grass of the field, which is here today and tomorrow is thrown into the furnace, how much more will He clothe you, O you of little faith!
29 IEV क्या खाओगे और क्या पीओगे इसकी चिन्ता मत करो, और उन वस्तुओं के विषय में चिन्तित न रहो। BSB BSB: And do not be concerned about what you will eat or drink. Do not worry about it.
30 IEV जो लोग परमेश्वर को नहीं जानते, वे इन वस्तुओं के विषय में चिन्ता करते हैं। परन्तु तुम्हारे पिता जो स्वर्ग में हैं जानते हैं कि तुम्हारी आवश्यकताएँ क्या हैं। BSB BSB: For the Gentiles of the world strive after all these things, and your Father knows that you need them.
31 IEV इसकी अपेक्षा तुम्हारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह हो कि तुम परमेश्वर के शासन को स्वीकार करो। तब वह तुम्हें सब कुछ दे देंगे। BSB BSB: But seek His kingdom, and these things will be added unto you.
32 IEV अत: हे छोटे झुण्ड तुम्हें डरना नहीं चाहिए। तुम्हारे पिता जो स्वर्ग में हैं, उन्होंने जो निर्णय लिया है, वह उसके अनुसार तुम्हें सब आशीषें देंगे जब वह सब पर राज्य करेंगे। BSB BSB: Do not be afraid, little flock, for your Father is pleased to give you the kingdom.
33 IEV इसलिए अब अपनी सम्पत्ति को बेच दो, और जिनको भोजन और कपड़ों की आवश्यकता है या रहने के लिए स्थान की आवश्यकता है, उन्हें दे दो। अपने लिए ऐसे बटुए बनाओ, जो पुराने नहीं होते और स्वर्ग में अपने लिए खजाना एकत्र करो, जहाँ वह सदा सुरक्षित रहेगा। वहाँ, चोर चोरी करने के लिए नहीं आ सकता है, और कोई कीड़ा तुम्हारे कपड़ों को नष्ट नहीं कर सकता है। BSB BSB: Sell your possessions and give to the poor. Provide yourselves with purses that will not wear out, an inexhaustible treasure in heaven, where no thief approaches and no moth destroys.
34 IEV तुम सदैव अपनी सम्पदा के विषय में सोचोगे और अपना समय उसी में लगा दोगे। BSB BSB: For where your treasure is, there your heart will be also.
35 IEV परमेश्वर का कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहो, उन लोगों के समान जिन्होंने अपने काम वाले वस्त्र पहने हैं और जिनके दीपक सारी रात जलते रहते हैं। BSB BSB: Be dressed for service and keep your lamps burning.
36 IEV मेरे वापस आने के लिए तैयार रहो, उन दासों के समान जो विवाह के भोज में रहने के बाद अपने स्वामी के लौट आने की प्रतीक्षा करते हैं। जैसे ही वह आता है और द्वार पर दस्तक देता है वे उसके लिए द्वार खोलने की प्रतीक्षा करते हैं। BSB BSB: Then you will be like servants waiting for their master to return from the wedding banquet, so that when he comes and knocks, they can open the door for him at once.
37 IEV जब वह वापस आएगा, और दासों को प्रतीक्षा करते देखेगा तो वह उन्हें उसका फल देगा। मैं तुमसे कहता हूँ: वह उनकी सेवा करने के लिए तैयार हो जाएगा, उन्हें बैठने के लिए कहेगा, और वह उनको खाना परोसेगा। BSB BSB: Blessed are those servants whom the master finds on watch when he returns. Truly I tell you, he will dress himself to serve and will have them recline at the table, and he himself will come and wait on them.
38 IEV यदि वह आधी रात या सूर्योदय के बीच में आए और अपने दासों को जागता और सेवा के लिए तैयार पाए तो वे दास धन्य हैं। BSB BSB: Even if he comes in the second or third watch of the night and finds them alert, those servants will be blessed.
39 IEV परन्तु तुम्हें यह भी स्मरण रखना चाहिए: यदि घर के स्वामी को पता होता कि चोर कब आएगा, तो वह जागता रहता और चोर को अपने घर में घुसने नहीं देता। BSB BSB: But understand this: If the homeowner had known at what hour the thief was coming, he would not have let his house be broken into.
40 IEV इसलिए तैयार रहो, क्योंकि मैं मनुष्य का पुत्र, उस समय आऊँगा जब तुम मुझसे आशा नहीं कर रहे होगे।” BSB BSB: You also must be ready, because the Son of Man will come at an hour you do not expect.”
41 IEV पतरस ने पूछा,“हे प्रभु, क्या आप यह उदाहरण केवल हमारे लिए या सबके लिए भी दे रहे हैं?” BSB BSB: “Lord,” said Peter, “are You addressing this parable to us, or to everyone else as well?”
42 IEV प्रभु ने उत्तर दिया,“मैं उन सबके लिए कह रहा हूँ जो एक विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास के समान हैं जो अपने स्वामी के घर का प्रबन्धक हैं। उसका स्वामी उसे यह सुनिश्चित करने का अधिकार देता है कि अन्य दास उचित समय पर अपना भोजन करें। BSB BSB: And the Lord answered, “Who then is the faithful and wise manager, whom the master puts in charge of his servants to give them their portion at the proper time?
43 IEV जब उसका स्वामी लौटेगा, तो यदि वह दास को ऐसा ही करते पाए, तो उसका स्वामी उसे इसका फल देगा। BSB BSB: Blessed is that servant whose master finds him doing so when he returns.
44 IEV मैं तुमसे कहता हूँ: स्वामी उस दास को अपनी सभी सम्पत्ति पर अधिकारी बनाएगा। BSB BSB: Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions.
45 IEV परन्तु यदि वह दास स्वयं से कहता है, मेरा स्वामी बहुत समय से दूर गया हुआ है, फिर वह अन्य दासों को, स्त्री और पुरुष दोनों को मारना आरम्भ कर दे और अधिक खाने- पीने और पियक्कड़ होने लगे। BSB BSB: But suppose that servant says in his heart, ‘My master will be a long time in coming,’ and he begins to beat the menservants and maidservants, and to eat and drink and get drunk.
46 IEV तो उसका स्वामी ऐसे समय पर वापस आ सकता है जब दास उसके लौटने की आशा नहीं कर रहा हो। तब उसका स्वामी उसे कठोर दण्ड देगा और उसे उन लोगों के साथ रख देगा जो उसकी सेवा में विश्वासयोग्य नहीं हैं। BSB BSB: The master of that servant will come on a day he does not expect and at an hour he does not anticipate. Then he will cut him to pieces and assign him a place with the unbelievers.
48 IEV परन्तु वह दास जो अपने स्वामी की इच्छा को नहीं जानता था उसने कोई अनुचित कार्य किया तो कम दण्ड मिलेगा। जिन्हें बहुत दिया गया है, उन लोगों से बहुत आशा की जाती है। जिन्हें बहुत सौंपा गया है, उन लोगों से कहीं अधिक की आशा की जाती है। BSB BSB: But the one who unknowingly does things worthy of punishment will be beaten with few blows. From everyone who has been given much, much will be required; and from him who has been entrusted with much, even more will be demanded.
50 IEV शीघ्र ही, मुझे भयंकर दुखों का बपतिस्मा लेना होगा। मेरा दुख समाप्त होने तक, मैं व्याकुल रहूँगा। BSB BSB: But I have a baptism to undergo, and how distressed I am until it is accomplished!
52 IEV क्योंकि एक घर में कुछ लोग मुझ पर विश्वास करेंगे और कुछ नहीं करेंगे, अत: वे अलग हो जाएँगे। एक घर में तीन लोग जो मुझ पर विश्वास नहीं करते हैं वे उन दो का विरोध करेंगे जो मुझ पर विश्वास करते हैं। BSB BSB: From now on, five in one household will be divided, three against two and two against three.
53 IEV एक पुरुष अपने पुत्र का विरोध करेगा, या एक पुत्र अपने पिता का विरोध करेगा। एक स्त्री अपनी पुत्री का विरोध करेगी, या एक स्त्री अपनी माता का विरोध करेगी। एक स्त्री अपनी बहू का विरोध करेगी, या एक स्त्री अपनी सास का विरोध करेगी।” BSB BSB: They will be divided, father against son and son against father, mother against daughter and daughter against mother, mother-in-law against daughter-in-law and daughter-in-law against mother-in-law.”
54 IEV उन्होंने भीड़ से कहा,“जब तुम पश्चिम में एक काले बादल को उठता देखते हो, तो तुम तुरन्त कहते हो आज वर्षा होगी! और ऐसा ही होता है। BSB BSB: Then Jesus said to the crowds, “As soon as you see a cloud rising in the west, you say, ‘A shower is coming,’ and that is what happens.
55 IEV जब हवा दक्षिण से चलती है, तो तुम कहते हो, यह बहुत गर्म दिन होगा! और तुम सही कहते हो। BSB BSB: And when the south wind blows, you say, ‘It will be hot,’ and it is.
56 IEV हे कपटियों! बादलों और हवा को देख कर, तुम मौसम के विषय में समझ जाते हो कि क्या होगा, परन्तु इस युग के विषय में क्यों नहीं समझ पा रहे? BSB BSB: You hypocrites! You know how to interpret the appearance of the earth and sky. Why don’t you know how to interpret the present time?
57 IEV तुम में से प्रत्येक को यह निर्णय लेना होगा कि समय रहते क्या करना तुम्हारे लिए उचित है! BSB BSB: And why don’t you judge for yourselves what is right?
58 IEV तुझे न्यायालय जाते ही उस व्यक्ति के साथ मुकद्दमे का समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए जिसने तुझ पर आरोप लगाया है। यदि वह तुझे न्यायधीश के पास ले जाए तो न्यायधीश तुझे दोषी ठहराएगा और तुझे दण्ड देने वाले अधिकारी के पास भेज देगा। तब वह अधिकारी तुझे बन्दीगृह में डाल देगा। BSB BSB: Make every effort to reconcile with your adversary while you are on your way to the magistrate. Otherwise, he may drag you off to the judge, and the judge may hand you over to the officer, and the officer may throw you into prison.
59 IEV मैं तुझ से कहता हूँ कि यदि तू बन्दीगृह में डाल दिया गया, तो तब तक बाहर नहीं निकल पाएगा जब तक कि तू न्यायधीश द्वारा ठहराया गया भुगतान पाई- पाई तक न चुका दे।” BSB BSB: I tell you, you will not get out until you have paid the very last penny.”