1 IEV यीशु ने अपने शिष्यों से यह भी कहा,“एक बार एक धनवान व्यक्ति के घर में एक प्रबन्धक था। एक दिन उस धनवान व्यक्ति को बताया गया कि उसका सहायक उसकी सम्पत्ति का उचित प्रबन्ध नहीं कर रहा है कि वह धनवान व्यक्ति धन और माल की हानि उठा रहा है। BSB BSB: Jesus also said to His disciples, “There was a rich man whose manager was accused of wasting his possessions.
2 IEV इसलिए उसने उस सहायक को अपने पास बुलाया और कहा,‘यह क्या है जो मैं तेरे विषय में सुन रहा हूँ? मुझे पूरा लेखा दे कि तू किस प्रकार प्रबन्ध करता है, क्योंकि तू अब मेरे घर का सहायक नहीं रहेगा! BSB BSB: So he called him in to ask, ‘What is this I hear about you? Turn in an account of your management, for you cannot be manager any longer.’
3 IEV तब प्रबन्धक ने स्वयं से कहा,‘मेरा स्वामी मुझे प्रबन्धक पद से निकालने जा रहा है, इसलिए मुझे सोचना चाहिए कि आगे मुझे क्या करना चाहिए। मैं खुदाई करके कमाने के योग्य नहीं हूँ, और मुझे पैसे माँगने में लज्जा आती है। BSB BSB: The manager said to himself, ‘What shall I do, now that my master is taking away my position? I am too weak to dig and too ashamed to beg.
4 IEV मुझे पता है कि मैं क्या करूँगा, कि प्रबन्ध के कार्य से हटाए जाने के बाद लोग मुझे अपने घर ले जाएँ और मेरी सहायता कर सकें! BSB BSB: I know what I will do so that after my removal from management, people will welcome me into their homes.’
5 IEV तो एक- एक करके उसने उन सबसे पूछा कि उनके स्वामी को उन्हें कितने पैसे वापस करने हैं। उसने पहले से पूछा, तुम्हें मेरे स्वामी को कितना कर्ज देना है? BSB BSB: And he called in each one of his master’s debtors. ‘How much do you owe my master?’ he asked the first.
6 IEV उसने उत्तर दिया, 3, 000 लीटर‘जैतून का तेल।’ प्रबन्धक ने उससे कहा, अपना खाता ले कर बैठ और तुरन्त इसे 1, 500 लीटर में बदल दे! BSB BSB: ‘A hundred measures of olive oil,’ he answered. ‘Take your bill,’ said the manager, ‘sit down quickly, and write fifty.’
7 IEV उसने दूसरे व्यक्ति से कहा,‘तेरा कितना निकलता है?’ उस व्यक्ति ने उत्तर दिया,‘गेहूँ की एक हजार बोरियाँ।’ प्रबन्धक ने उससे कहा,‘अपना खाता ले और इसे आठ सौ बोरियों में बदल दो!’ BSB BSB: Then he asked another, ‘And how much do you owe?’ ‘A hundred measures of wheat,’ he replied. ‘Take your bill and write eighty,’ he told him.
8 IEV जब स्वामी ने अपने प्रबन्धक के कार्य के विषय में सुना, तो उसने इतना चतुर होने के लिए उस बेईमान प्रबन्धक की प्रशंसा की। सच्चाई यह है कि जो लोग इस संसार से जुड़े हैं वे अपने आस- पास के लोगों से व्यवहार करने में परमेश्वर के लोगों से अधिक बुद्धिमान हैं। BSB BSB: The master commended the dishonest manager because he had acted shrewdly. For the sons of this age are more shrewd in dealing with their own kind than are the sons of light.
9 IEV मैं तुमसे कहता हूँ, इस संसार में अपने धन के द्वारा मित्र बनाओ। फिर जब पैसा चला जाएगा, तो तुम्हारे पास मित्र होंगे जो तुम्हारा अपने अनन्त घरों में स्वागत करेंगे। BSB BSB: I tell you, use worldly wealth to make friends for yourselves so that when it is gone, they will welcome you into eternal dwellings.
10 IEV जो लोग थोड़े से पैसे का खरा प्रबन्ध करते हैं, उन पर बहुत अधिक के लिए भी भरोसा किया जा सकता है। जो लोग छोटे कार्य में खरे नहीं वे बड़े कार्य में भी खरे नहीं होंगे। BSB BSB: Whoever is faithful with very little will also be faithful with much, and whoever is dishonest with very little will also be dishonest with much.
11 IEV इसलिए यदि तुमने परमेश्वर के दिए हुए धन का इस संसार में निष्ठापूर्वक उपयोग नहीं किया, तो वह निश्चय ही तुम्हें स्वर्ग का सच्चा धन नहीं देंगे। BSB BSB: So if you have not been faithful with worldly wealth, who will entrust you with true riches?
12 IEV यदि तुमने अन्य लोगों की सम्पत्ति की देखभाल निष्कपट नहीं की तो किसी से सम्पत्ति प्राप्त करने की आशा नहीं करना चाहिए। BSB BSB: And if you have not been faithful with the belongings of another, who will give you belongings of your own?
13 IEV कोई सेवक एक ही समय में दो अलग- अलग स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता है। यदि वह ऐसा करने का प्रयास करता है, तो वह उनमें से एक से घृणा करेगा है और दूसरे से प्रेम करेगा या वह उनमें से एक के प्रति भक्ति दिखाएगा और दूसरे को तुच्छ समझेगा। यदि तुम अपने जीवन को धन और माल प्राप्त करने के लिए समर्पित करोगे, तो तुम परमेश्वर की सेवा में अपने जीवन को समर्पित नहीं कर सकते।” BSB BSB: No servant can serve two masters. Either he will hate the one and love the other, or he will be devoted to the one and despise the other. You cannot serve both God and money.”
14 IEV जब वहाँ खड़े फरीसियों ने यीशु को यह कहते सुना तो उन्होंने उनका उपहास किया क्योंकि उन्हें पैसा प्राप्त करना अच्छा लगता था। BSB BSB: The Pharisees, who were lovers of money, heard all of this and were scoffing at Jesus.
15 IEV परन्तु यीशु ने उनसे कहा,“तुम लोगों को यह दिखाने का प्रयास करते हो कि तुम धर्मी हो, परन्तु परमेश्वर तुम्हारे मन को जानते हैं। ध्यान रखो कि जिन वस्तुओं को तुम बहुत महत्वपूर्ण मानते और सराहते हो, परमेश्वर उनसे घृणा करते हैं। BSB BSB: So He said to them, “You are the ones who justify yourselves before men, but God knows your hearts. For what is prized among men is detestable before God.
16 IEV जो नियम परमेश्वर ने मूसा को दिए थे और जो भविष्यद्वक्ताओं ने लिखा था, उन्हें जब तक यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला आया था, तब तक प्रचार किया गया था। तब से मैं प्रचार कर रहा हूँ कि परमेश्वर शीघ्र ही राजा के रूप में प्रकट होंगे। बहुत से लोग इस सन्देश को स्वीकार कर रहे हैं और बहुत उत्सुकता से अपने जीवन पर शासन करने के लिए परमेश्वर से कह रहे हैं। BSB BSB: The Law and the Prophets were proclaimed until John. Since that time, the gospel of the kingdom of God is being preached, and everyone is forcing his way into it.
17 IEV परमेश्वर की पूरी व्यवस्था, यहाँ तक कि वे नियम भी जिसे महत्वहीन समझा जाता है, स्वर्ग और पृथ्वी से अधिक स्थायी हैं। BSB BSB: But it is easier for heaven and earth to pass away than for a single stroke of a pen to drop out of the Law.
18 IEV कोई भी व्यक्ति जो अपनी पत्नी को तलाक दे कर दूसरी स्त्री से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है, और जो कोई भी अपने पति से तलाक लेने वाली स्त्री से विवाह करता है, वह भी व्यभिचार करता है। BSB BSB: Anyone who divorces his wife and marries another woman commits adultery, and he who marries a divorced woman commits adultery.
19 IEV यीशु ने यह भी कहा,“एक धनवान व्यक्ति था जो उत्तम बैंगनी और मलमल के कपड़े पहनता था। वह प्रतिदिन उत्सव मनाता था। BSB BSB: Now there was a rich man dressed in purple and fine linen, who lived each day in joyous splendor.
20 IEV और एक गरीब व्यक्ति जिसका नाम लाज़र था, उस धनवान के घर के द्वार पर छोड़ दिया जाता था। लाज़र का शरीर घावों से भरा हुआ था। BSB BSB: And a beggar named Lazarus lay at his gate, covered with sores
21 IEV वह इतना भूखा था कि वह धनवान व्यक्ति की मेज से गिरने वाली जूठन खाना चाहता था। वहाँ कुत्ते आकर उसके घावों को चाटते थे। BSB BSB: and longing to be fed with the crumbs that fell from the rich man’s table. Even the dogs came and licked his sores.
22 IEV अंततः गरीब व्यक्ति की मृत्यु हो गई। तब स्वर्गदूत उसे उसके पूर्वज अब्राहम के पास ले गए। वह धनवान व्यक्ति भी मर गया और उसका शरीर दफनाया गया। BSB BSB: One day the beggar died and was carried by the angels to Abraham’s side. And the rich man also died and was buried.
23 IEV अधोलोक में, वह धनवान व्यक्ति बहुत पीड़ा में था, उसने ऊपर बहुत दूर अब्राहम को देखा और लाज़र को अब्राहम के निकट बैठा देखा। BSB BSB: In Hades, where he was in torment, he looked up and saw Abraham from afar, with Lazarus by his side.
24 IEV उस धनवान व्यक्ति ने पुकार कर कहा‘पिता अब्राहम, मैं इस आग में बहुत पीड़ित हूँ! कृपया मुझ पर दया करें, और लाज़र को यहाँ भेजो, कि वह अपनी उँगली पानी में डुबा कर मेरी जीभ पर लगा दे कि मेरी जीभ ठण्डी हो जाए।’ BSB BSB: So he cried out, ‘Father Abraham, have mercy on me and send Lazarus to dip the tip of his finger in water and cool my tongue. For I am in agony in this fire.’
25 IEV परन्तु अब्राहम ने उत्तर दिया,‘पुत्र, स्मरण कर कि जब तू पृथ्वी पर जीवित था, तो तू अच्छी- अच्छी वस्तुओं का आनन्द उठाता था। परन्तु लाज़र दुखी था। अब वह यहाँ आनन्दित है, और तू पीड़ित है। BSB BSB: But Abraham answered, ‘Child, remember that during your lifetime you received your good things, while Lazarus received bad things. But now he is comforted here, while you are in agony.
26 IEV इसके अतिरिक्त, परमेश्वर ने तुम्हारे और हमारे बीच एक बड़ी खाई ठहराई है, कि जो लोग यहाँ से वहाँ जाना चाहते हैं, वे नहीं जा सकते हैं। और वहाँ से हमारे पास, इस पार नहीं आ सकते। BSB BSB: And besides all this, a great chasm has been fixed between us and you, so that even those who wish cannot cross from here to you, nor can anyone cross from there to us.’
27 IEV तब उस धनवान व्यक्ति ने कहा,‘यदि ऐसा है, तो पिता अब्राहम, मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि लाज़र को मेरे पिता के घर भेज दें। BSB BSB: ‘Then I beg you, father,’ he said, ‘send Lazarus to my father’s house,
28 IEV मेरे पाँच भाई हैं जो वहाँ रहते हैं। उससे कहें कि वह उन्हें चेतावनी दे जिससे वे इस स्थान में ना पहुँचें, जहाँ हमें बहुत पीड़ा हो रही है! BSB BSB: for I have five brothers. Let him warn them, so that they will not also end up in this place of torment.’
29 IEV परन्तु अब्राहम ने उत्तर दिया,‘नहीं, मैं ऐसा नहीं करूँगा, क्योंकि तुम्हारे भाइयों के पास मूसा और भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बहुत पहले लिखा हुआ वचन है। उन्होंने जो लिखा है, उन्हें उसका पालन करना चाहिए!’ BSB BSB: But Abraham replied, ‘They have Moses and the Prophets; let your brothers listen to them.’
30 IEV परन्तु उस धनवान व्यक्ति ने कहा,‘नहीं, पिता अब्राहम, यह पर्याप्त नहीं है! यदि मरे हुओं में से कोई व्यक्ति उनके पास वापस जाए और उन्हें चेतावनी दे तो वे अपने पापी व्यवहार से मन फिराएँगे। BSB BSB: ‘No, father Abraham,’ he said, ‘but if someone is sent to them from the dead, they will repent.’