1 IEV फिर यीशु ने अपने बारह शिष्यों को बुलाया और उन्हें सभी प्रकार के दुष्ट- आत्माओं को बाहर निकालने और लोगों के रोगों को स्वस्थ करने का अधिकार और शक्ति दी। BSB BSB: Then Jesus called the Twelve together and gave them power and authority over all demons, and power to cure diseases.
2 IEV उन्होंने उन्हें लोगों को स्वस्थ करने और उन्हें यह सिखाने के लिए भेजा कि परमेश्वर स्वयं को राजा के रूप में कैसे दर्शाएँगे। BSB BSB: And He sent them out to proclaim the kingdom of God and to heal the sick.
3 IEV शिष्यों के निकलने से पहले, यीशु ने उनसे कहा,“अपनी यात्रा के लिए कुछ भी मत लो। लाठी या झोली या भोजन या पैसे न लो, दो- दो कुर्ते भी नहीं। BSB BSB: “Take nothing for the journey,” He told them, “no staff, no bag, no bread, no money, no second tunic.
4 IEV तुम जिस घर में प्रवेश करो, उस क्षेत्र को छोड़ने तक उस ही घर में रहना। BSB BSB: Whatever house you enter, stay there until you leave that area.
5 IEV किसी भी शहर में जहाँ लोग तुम्हारा स्वागत नहीं करते हैं, तुम वहाँ मत रहना। जब तुम उस शहर से चलो तब अपने पैरों से धूल झाड़ दो। यह उनके विरुद्ध एक चेतावनी के रूप में करो क्योंकि उन्होंने तुम्हें अस्वीकार किया था।” BSB BSB: If anyone does not welcome you, shake the dust off your feet when you leave that town, as a testimony against them.”
6 IEV तब यीशु के शिष्य चले गए और कई गाँवों में से होकर यात्रा की। जहाँ- जहाँ वे गए, उन्होंने लोगों को परमेश्वर का सुसमाचार सुनाया और बीमारों को स्वस्थ किया। BSB BSB: So they set out and went from village to village, preaching the gospel and healing people everywhere.
7 IEV हेरोदेस जो गलील जिले का शासक था, उसने जो कुछ भी हो रहा था, उसके विषय में सुना। वह उलझन में था, क्योंकि कुछ लोग कह रहे थे कि यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला फिर से जीवित हो गया है। BSB BSB: When Herod the tetrarch heard about all that was happening, he was perplexed. For some were saying that John had risen from the dead,
8 IEV अन्य लोग कह रहे थे कि एलिय्याह फिर दोबारा प्रकट हुआ है, और अन्य लोग यह कह रहे थे कि पूर्व काल के अन्य भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक फिर से जीवित हो गया है। BSB BSB: others that Elijah had appeared, and still others that a prophet of old had arisen.
9 IEV परन्तु हेरोदेस ने कहा,“यह यूहन्ना नहीं हो सकता क्योंकि मैंने उसका सिर कटवाया था। तो यह कौन है जिसके विषय में मैं यह सुन रहा हूँ?” और वह यीशु से मिलने के लिए एक उपाय खोजने लगा। BSB BSB: “I beheaded John,” Herod said, “but who is this man I hear such things about?” And he kept trying to see Jesus.
10 IEV जब प्रेरित अपनी यात्रा से लौट आए, तो जो कुछ उन्होंने किया था, सब कुछ यीशु को बताया। तब वह केवल उन्हें अपने साथ ले कर बैतसैदा नगर को गए। BSB BSB: Then the apostles returned and reported to Jesus all that they had done. Taking them away privately, He withdrew to a town called Bethsaida.
11 IEV परन्तु जब लोगों ने सुना कि यीशु वहाँ गए हैं, तो वे उनके पीछे हो लिए। उन्होंने उनका स्वागत किया और उनसे बात की कि कैसे परमेश्वर शीघ्र ही स्वयं को राजा के रूप में दिखाएँगे, और उन्होंने उन लोगों को जो रोगी थे और स्वस्थ होना चाहते थे। BSB BSB: But the crowds found out and followed Him. He welcomed them and spoke to them about the kingdom of God, and He healed those who needed healing.
12 IEV अब क्योंकि दिन ढलने पर था, इसलिए बारह शिष्यों ने उनके पास आकर कहा,“कृपया लोगों की बड़ी भीड़ को भेज दो कि वे कुछ खाने और रहने के स्थान के लिए आस- पास के गाँवों और खेतों में जा सकें, क्योंकि हम इस निर्जन क्षेत्र में हैं।” BSB BSB: As the day neared its end, the Twelve came to Jesus and said, “Dismiss the crowd so they can go to the surrounding villages and countryside for lodging and provisions. For we are in a desolate place here.”
13 IEV परन्तु उन्होंने उनसे कहा,“तुम ही उन्हें खाने को कुछ दो!” उन्होंने उत्तर दिया,“हमारे पास केवल पाँच रोटी और दो छोटी मछली हैं। हम जा कर इन सब लोगों के लिए पर्याप्त भोजन भी नहीं मोल ले सकते हैं!” BSB BSB: But Jesus told them, “You give them something to eat.” “We have only five loaves of bread and two fish,” they answered, “unless we go and buy food for all these people.”
14 IEV उन्होंने यह इसलिए कहा, क्योंकि वहाँ लगभग पाँच हजार पुरुष थे। तब यीशु ने शिष्यों से कहा,“लोगों को पचास- पचास के समूह में बैठने को कह।” BSB BSB: (There were about five thousand men.) He told His disciples, “Have them sit down in groups of about fifty each.”
15 IEV तब शिष्यों ने ऐसा किया और सब लोग बैठ गए। BSB BSB: They did so, and everyone was seated.
16 IEV फिर यीशु ने पाँच रोटी और दो मछली लीं, स्वर्ग की ओर देखा और उनके लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया। फिर उसने उनके टुकड़े करके शिष्यों को दिया कि वह लोगों में बाँट दे। BSB BSB: Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, Jesus spoke a blessing and broke them. Then He gave them to the disciples to set before the people.
17 IEV उन सभी ने खाया और सभी के खाने के लिए भोजन पर्याप्त था। तब शिष्यों ने बचे हुए टुकड़ों को एकत्र किया, जिससे बारह टोकरी भर गयी! BSB BSB: They all ate and were satisfied, and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces that were left over.
18 IEV एक दिन जब यीशु एकान्त में प्रार्थना कर रहे थे, तो उनके शिष्य उनके पास आए और यीशु ने उनसे पूछा,“लोग क्या कहते हैं कि मैं कौन हूँ?” BSB BSB: One day as Jesus was praying in private and the disciples were with Him, He questioned them: “Who do the crowds say I am?”
19 IEV शिष्यों ने कहा,“कुछ लोग कहते हैं कि आप यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले हैं, परन्तु दूसरों का कहना है कि आप एलिय्याह भविष्यद्वक्ता हैं, और फिर कई अन्यों का कहना है कि आप पूर्व काल के भविष्यद्वक्ताओं में से एक हैं, जो फिर से जीवित हो गए हैं।” BSB BSB: They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, that a prophet of old has arisen.”
20 IEV यीशु ने उनसे पूछा,“तुम मेरे विषय में क्या कहते हो? मैं कौन हूँ?” पतरस ने उत्तर दिया,“आप मसीह है, जो परमेश्वर की ओर से आए हैं।” BSB BSB: “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?” Peter answered, “The Christ of God.”
21 IEV तब यीशु ने उन्हें चेतावनी दी कि वे किसी को अभी यह न बताएँ। BSB BSB: Jesus strictly warned them not to tell this to anyone.
22 IEV फिर उन्होंने कहा,“मनुष्य के पुत्र को कई दुखों से पीड़ित होना पड़ेगा: मैं यहूदी प्राचीनों, प्रधान याजकों और व्यवस्था के शिक्षकों द्वारा अस्वीकार किया जाऊँगा, और तब मुझे मार डाला जाएगा। फिर तीसरे दिन, मैं फिर से जीवित हो जाऊँगा।” BSB BSB: “The Son of Man must suffer many things,” He said. “He must be rejected by the elders, chief priests, and scribes, and He must be killed and on the third day be raised to life.”
23 IEV तब उन्होंने उनसे कहा,“यदि तुम में से कोई मेरा शिष्य बनना चाहता है, तो तुम केवल वह न करो जो तुम करना चाहते हो, प्रतिदिन पीड़ित होने के लिए तैयार रहना चाहिए, यहाँ तक की जान देने तक; BSB BSB: Then Jesus said to all of them, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross daily and follow Me.
24 IEV क्योंकि जो लोग स्वयं के लिए अपना जीवन बचाने की प्रयास करते हैं वे उसे सदा के लिए खो देंगे, परन्तु जो लोग मेरे शिष्य होने के कारण, अपने जीवन को त्याग देते हैं, वे सदा के लिए अपने जीवन को बचाएँगे। BSB BSB: For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake will save it.
25 IEV यदि तुमने इस संसार में सब कुछ प्राप्त कर लिया, तो इससे क्या लाभ होगा, यदि तुम अपने जीवन को खो दो या समाप्त कर दो? BSB BSB: What does it profit a man to gain the whole world, yet lose or forfeit his very self?
26 IEV जो लोग मेरे सन्देश को अस्वीकार करते हैं और यह कहने से इन्कार करते हैं कि वे मेरे हैं; मैं अर्थात् मनुष्य का पुत्र भी, जब मैं अपनी और अपने पिता और स्वर्गदूतों की महिमा में आऊँगा उनके सामने यह कहने से इन्कार करूँगा कि वे मेरे हैं। BSB BSB: If anyone is ashamed of Me and My words, the Son of Man will be ashamed of him when He comes in His glory and in the glory of the Father and of the holy angels.
27 IEV परन्तु मैं तुम्हें यह सच कहता हूँ: तुम में से कुछ लोग जो यहाँ खड़े हैं तब तक नहीं मरेंगे जब तक कि परमेश्वर को स्वयं राजा के रूप में न देख लें!” BSB BSB: But I tell you truly, some who are standing here will not taste death before they see the kingdom of God.”
28 IEV यीशु के इन वचनों को कहने के आठ दिन बाद, वह अपने साथ पतरस, यूहन्ना और याकूब को ले कर प्रार्थना करने के लिए एक पर्वत पर चढ़ गए। BSB BSB: About eight days after Jesus had said these things, He took with Him Peter, John, and James, and went up on a mountain to pray.
29 IEV जब वह प्रार्थना कर रहे थे, तो उनके चेहरे का रूप बदल गया और उनके वस्त्र श्वेत होकर तेज चमकने लगे। BSB BSB: And as He was praying, the appearance of His face changed, and His clothes became radiantly white.
30 IEV और पूर्व काल के दो भविष्यद्वक्ता वहाँ आए और यीशु के साथ बातें करने लगे; वे मूसा और एलिय्याह थे। BSB BSB: Suddenly two men, Moses and Elijah, began talking with Jesus.
31 IEV वे महिमा में घिरे हुए थे, और यीशु के साथ उनके प्रस्थान के विषय में बातें कर रहे थे, जो शीघ्र ही यरूशलेम में पूरा होने वाला था। BSB BSB: They appeared in glory and spoke about His departure, which He was about to accomplish at Jerusalem.
32 IEV पतरस और उसके साथ जो अन्य शिष्य थे बहुत नींद में थे। जब वे जाग गए, तब उन्होंने यीशु की महिमा देखी और उन दो पुरुषों को देखा जो उनके साथ खड़े थे। BSB BSB: Meanwhile Peter and his companions were overcome by sleep, but when they awoke, they saw Jesus’ glory and the two men standing with Him.
33 IEV जब मूसा और एलिय्याह यीशु को छोड़ कर जाने लगे, तब पतरस ने उनसे कहा,“हे गुरु, हमारा यहाँ रहना भला है! हम तीन तम्बू बनाएँगे, एक आपके लिए, एक मूसा के लिए, और एक एलिय्याह के लिए।” परन्तु वह नहीं जानता था कि वह क्या कह रहा था। BSB BSB: As Moses and Elijah were leaving, Peter said to Jesus, “Master, it is good for us to be here. Let us put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.” (He did not know what he was saying.)
34 IEV जब वह ये बातें कह रहा था, तो एक बादल ने आकर उनको ढक दिया। शिष्य भयभीत थे क्योंकि बादल ने उन्हें घेरा हुआ था। BSB BSB: While Peter was speaking, a cloud appeared and enveloped them, and they were afraid as they entered the cloud.
35 IEV तब बादल में से परमेश्वर की वाणी सुनाई दी,“यह मेरा पुत्र है, जिसे मैंने चुना है, इनकी बात सुनो!” BSB BSB: And a voice came from the cloud, saying, “This is My Son, whom I have chosen. Listen to Him!”
36 IEV वाणी के रुकते ही, तीनों शिष्यों ने देखा कि केवल यीशु ही वहाँ थे। वे चुप थे और एक लम्बे समय तक उन्होंने जो देखा था उसे किसी को भी नहीं बताया। BSB BSB: After the voice had spoken, only Jesus was present with them. The disciples kept this to themselves, and in those days they did not tell anyone what they had seen.
37 IEV अगले दिन जब वे पर्वत से उतर आए, तो लोगों की एक बड़ी भीड़ यीशु से मिलने आई। BSB BSB: The next day, when they came down from the mountain, Jesus was met by a large crowd.
38 IEV तब भीड़ में से एक व्यक्ति ने पुकार कर कहा,“हे गुरु, मैं आप से विनती करता हूँ, मेरे पुत्र की सहायता करें! वह मेरा एकलौता पुत्र है। BSB BSB: Suddenly a man in the crowd cried out, “Teacher, I beg You to look at my son, for he is my only child.
39 IEV एक दुष्ट- आत्मा अकस्मात ही उसे पकड़ लेती है और वह चिल्लाता है। वह उसे बलपूर्वक मरोड़ती है और वह मुँह में फेन भर लाता है। वह जब मेरे पुत्र को छोड़ती है, तो उसे गम्भीर रूप से चोट पहुँचाती है। BSB BSB: A spirit keeps seizing him, and he screams abruptly. It throws him into convulsions so that he foams at the mouth. It keeps mauling him and rarely departs from him.
40 IEV मैंने आपके शिष्यों से कहा कि वे दुष्ट- आत्मा को उससे बाहर आने के लिए आज्ञा दे, परन्तु वे ऐसा करने में असमर्थ थे!” BSB BSB: I begged Your disciples to drive it out, but they were unable.”
41 IEV उत्तर में, यीशु ने कहा,“इस पीढ़ी के लोग विश्वास नहीं करते हैं और इस कारण तुम्हारी सोच भ्रष्ट है! मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँ, कि तुम विश्वास करो? फिर उन्होंने लड़के के पिता से कहा, अपने पुत्र को यहाँ मेरे पास लाओ!” BSB BSB: “O unbelieving and perverse generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you and put up with you? Bring your son here.”
42 IEV जब वे लड़के को उनके पास ला रहे थे, तो दुष्ट- आत्मा ने उस लड़के को भूमि पर फेंक दिया और उसे बलपूर्वक मरोड़ा। परन्तु यीशु ने दुष्ट- आत्मा को डाँटा और लड़के को स्वस्थ किया। तब उन्होंने उसे उसके पिता के पास लौटा दिया। BSB BSB: Even while the boy was approaching, the demon slammed him to the ground in a convulsion. But Jesus rebuked the unclean spirit, healed the boy, and gave him back to his father.
43 IEV तब सब लोग परमेश्वर की महान शक्ति से पूरी तरह आश्चर्यचकित हुए। जब वे सब चमत्कारों पर आश्चर्य करके बातें कर रहे थे, तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, BSB BSB: And they were all astonished at the greatness of God. While everyone was marveling at all that Jesus was doing, He said to His disciples,
44 IEV “जो कुछ मैं तुम्हें बताने जा रहा हूँ उसे ध्यान से सुनो: मैं अर्थात् मनुष्य का पुत्र, शीघ्र ही मेरे शत्रुओं को सौंप दिया जाऊँगा।” BSB BSB: “Let these words sink into your ears: The Son of Man is about to be delivered into the hands of men.”
45 IEV परन्तु शिष्य समझ न सके कि इसका अर्थ क्या था। परमेश्वर ने उन्हें यह समझने से रोका, कि वे उस समय उसका अर्थ न जान पाएँ, और वे उनसे इसका अर्थ पूछने से डरते थे। BSB BSB: But they did not understand this statement. It was veiled from them so that they could not comprehend it, and they were afraid to ask Him about it.
46 IEV कुछ समय बाद, शिष्यों के बीच में विवाद हुई कि उनमें से कौन सबसे महत्वपूर्ण होगा। BSB BSB: Then an argument started among the disciples as to which of them would be the greatest.
47 IEV परन्तु यीशु को पता था कि वे क्या सोच रहे थे, इसलिए उन्होंने एक छोटे बच्चे को बुलाया। BSB BSB: But Jesus, knowing the thoughts of their hearts, had a little child stand beside Him.
48 IEV उन्होंने उनसे कहा,“यदि कोई इस बच्चे का स्वागत करता है, तो वह मेरा स्वागत करने के समान है, और यदि कोई मेरा स्वागत करता है, तो वह परमेश्वर का स्वागत करता है, जिसने मुझे भेजा है। तुम्हारे बीच में जो सबसे कम महत्वपूर्ण लगते हैं, उसे ही परमेश्वर सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं।” BSB BSB: And He said to them, “Whoever welcomes this little child in My name welcomes Me, and whoever welcomes Me welcomes the One who sent Me. For whoever is the least among all of you, he is the greatest.”
49 IEV यूहन्ना ने यीशु को उत्तर दिया,“हे गुरु, हमने एक व्यक्ति को देखा जो आपके नाम से दुष्ट- आत्माओं को लोगों से बाहर निकाला। इसलिए हमने उसे ऐसा करने के लिए मना किया, क्योंकि वह हमारे समूह का भाग बन कर आपका अनुसरण नहीं कर रहा है।” BSB BSB: “Master,” said John, “we saw someone driving out demons in Your name, and we tried to stop him, because he does not accompany us.”
50 IEV परन्तु यीशु ने कहा,“उसे ऐसा करने से मत रोको! यदि कोई ऐसा कार्य नहीं कर रहा है जो तुम्हारे लिए हानिकारक है, तो जो वह कर रहा है वह तुम्हारे लिए सहायक है।” BSB BSB: “Do not stop him,” Jesus replied, “for whoever is not against you is for you.”
52 IEV उन्होंने कुछ सन्देशवाहकों को उससे आगे जाने के लिए भेजा, और वे सामरिया प्रदेश के एक गाँव में गए, कि उनके लिए तैयारी करें। BSB BSB: He sent messengers on ahead, who went into a village of the Samaritans to make arrangements for Him.
53 IEV परन्तु सामरियों ने यीशु को अपने गाँव में आने की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह यरूशलेम को जा रहे थे। BSB BSB: But the people there refused to welcome Him, because He was heading for Jerusalem.
55 IEV परन्तु यीशु ने उनकी ओर मुड़ कर कठोरता से कहा कि उनका ऐसा कहना गलत है। BSB BSB: But Jesus turned and rebuked them.
56 IEV फिर वे एक अन्य गाँव में गए। BSB BSB: And He and His disciples went on to another village.
57 IEV जब यीशु और शिष्य सड़क पर चल रहे थे, किसी ने उनसे कहा,“आप जहाँ भी जाओगे, मैं आपके पीछे हो लूँगा!” BSB BSB: As they were walking along the road, someone said to Jesus, “I will follow You wherever You go.”
58 IEV यीशु ने उत्तर दिया,“लोमड़ियों के रहने के लिए भूमि में भट हैं, और पक्षियों के घोंसले हैं, परन्तु मेरे अर्थात् मनुष्य के पुत्र के लिए सोने की कोई जगह नहीं है!” BSB BSB: Jesus replied, “Foxes have dens and birds of the air have nests, but the Son of Man has no place to lay His head.”
59 IEV यीशु ने एक अन्य व्यक्ति से कहा,“मेरे पीछे हो ले!” परन्तु उस व्यक्ति ने कहा,“हे प्रभु, मुझे पहले घर जा कर मेरे मरे हुए पिता को दफनाने दें।” BSB BSB: Then He said to another man, “Follow Me.” The man replied, “Lord, first let me go and bury my father.”
60 IEV यीशु ने उससे कहा,“मरे हुओं को अपने मुर्दों को दफनाने दो, परन्तु तुम जा कर लोगों को बताओ कि परमेश्वर शीघ्र ही स्वयं को राजा के रूप में प्रकट करेंगे!” BSB BSB: But Jesus told him, “Let the dead bury their own dead. You, however, go and proclaim the kingdom of God.”
61 IEV किसी अन्य ने कहा,“हे प्रभु, मैं आपके पीछे चलूँगा, परन्तु पहले मुझे अपने लोगों से विदा होने के लिए घर जाने दें।” BSB BSB: Still another said, “I will follow You, Lord; but first let me bid farewell to my family.”
62 IEV यीशु ने उससे कहा,“जो कोई अपने खेत की जुताई करना आरम्भ करके पीछे देखता है, वह परमेश्वर की, जब वह राजा के रूप में शासन करेंगे, सेवा करने के लिए योग्य नहीं है।” BSB BSB: Then Jesus declared, “No one who puts his hand to the plow and then looks back is fit for the kingdom of God.”