2 IEV यीशु ने उनसे कहा,“हाँ, यह इमारतें जो तुम देख रहे हो बहुत अच्छी हैं। वे पूरी तरह से नष्ट हो जाएँगी। इस आराधनालय में एक भी पत्थर दूसरे के ऊपर नहीं रहेगा।” BSB BSB: “Do you see all these great buildings?” Jesus replied. “Not one stone here will be left on another; every one will be thrown down.”
3 IEV जब वे आराधनालय से जैतून के पर्वत पर पहुँचे, तो यीशु बैठ गए। जब पतरस, याकूब, यूहन्ना और अन्द्रियास उनके साथ अकेले थे, तो उन्होंने यीशु से पूछा, BSB BSB: While Jesus was sitting on the Mount of Olives opposite the temple, Peter, James, John, and Andrew asked Him privately,
4 IEV “हमें बताओ, यह कब होगा? हमें यह कैसे पता चलेगा कि यह बातें होने वाली हैं?” BSB BSB: “Tell us, when will these things happen? And what will be the sign that they are about to be fulfilled?”
5 IEV यीशु ने उनको उत्तर दिया,“सावधान रहो कि कोई तुम्हें धोखा न दे! BSB BSB: Jesus began by telling them, “See to it that no one deceives you.
6 IEV बहुत से लोग मेरे नाम से आएँगे। वे कहेंगे,‘मैं मसीह हूँ!’ वे कई लोगों को धोखा देंगे। BSB BSB: Many will come in My name, claiming, ‘I am He,’ and will deceive many.
7 IEV जब तुम युद्धों में लड़ रहे सैनिकों की आवाज सुनो, या जब तुम युद्ध के विषय में समाचार सुनो, तो परेशान मत होना। ये बातें निश्चय ही होंगी, परन्तु जब ऐसा होता है, उस समय अन्त न होगा। BSB BSB: When you hear of wars and rumors of wars, do not be alarmed. These things must happen, but the end is still to come.
8 IEV विभिन्न देशों में रहने वाले समूह एक दूसरे से युद्ध करेंगे, और विभिन्न राजा और अगुवे एक दूसरे से युद्ध करेंगे। विभिन्न स्थानों पर भूकम्प आएँगे, और अकाल पड़ेगा। फिर भी, जब यह बातें होती हैं, तो लोग केवल पीड़ित होने लगेंगे जैसे एक स्त्री को प्रसव के समय पहली पीड़ा होती है, जो एक बच्चे को पैदा करने वाली है। इसके बाद उन्हें बहुत अधिक भुगतना होगा। BSB BSB: Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. There will be earthquakes in various places, as well as famines. These are the beginning of birth pains.
9 IEV उस समय जो लोग तुम्हारे साथ करेंगे उसके लिए तैयार रहो। वे तुम्हें गिरफ्तार करेंगे और अधिकारियों के समूह के समक्ष तुम पर मुकद्दमा चलाएँगे। लोग तुम्हें विभिन्न आराधनालयों में मारेंगे, वे उच्च सरकारी प्राधिकारियों की उपस्थिति में तुम पर मुकद्दमेबाजी करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप, तुम उन्हें मेरे विषय में बताओगे। BSB BSB: So be on your guard. You will be delivered over to the councils and beaten in the synagogues. On My account you will stand before governors and kings as witnesses to them.
10 IEV अन्त होने से पहले, मेरे विश्वासियों के लिए आवश्यक है कि वे सब जातियों में सुसमाचार सुना दें। BSB BSB: And the gospel must first be proclaimed to all the nations.
11 IEV जब लोग तुम्हें बन्दी बनाएँगे तो चिन्ता न करना कि तुम क्या कहोगे। तुम वही कहना जो कि उस समय परमेश्वर तुम्हें मन में कहेंगे क्योंकि वह तुम नहीं होगे जो बोल रहे होगे, यह पवित्र- आत्मा होंगे जो तुम्हारे माध्यम से बात करेंगे। BSB BSB: But when they arrest you and hand you over, do not worry beforehand what to say. Instead, speak whatever you are given at that time, for it will not be you speaking, but the Holy Spirit.
12 IEV कुछ भाई और बहनें दूसरे भाइयों और बहनों को धोखा देंगे। कुछ पिता अपने बच्चों को धोखा देंगे। कुछ बच्चे अपने माता- पिता को धोखा दे देंगे, जिससे कि सरकारी अधिकारी उनके माता- पिता को मार डालें। BSB BSB: Brother will betray brother to death, and a father his child. Children will rise against their parents and have them put to death.
13 IEV लोग तुमसे ईर्ष्या करेंगे, क्योंकि तुम मुझ पर विश्वास करते हो। परन्तु जो भी लोग मुझ पर भरोसा रखते रहेंगे उनका जीवन समाप्त नहीं होगा, परन्तु बचा लिया जाएगा। BSB BSB: You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved.
14 IEV उस समय घृणित वस्तु आराधनालय में प्रवेश करेगी। यह आराधनालय को अशुद्ध कर देगी और लोगों से इसका त्याग करवा देगी। जब तुम उसे वहाँ देखते हो जहाँ उसे नहीं होना चाहिए, तो तुम्हें शीघ्र से भाग जाना चाहिए!(जो कोई यह पढ़ रहा है वह इस चेतावनी पर ध्यान दे!) उस समय वे लोग जो यहूदिया नगर में हैं वे ऊँची पहाड़ियों में भाग जाएँ। BSB BSB: So when you see the abomination of desolation standing where it should not be (let the reader understand), then let those who are in Judea flee to the mountains.
15 IEV जो लोग अपने घरों की छत पर हैं, उन्हें कुछ भी लेने के लिए अपने घरों में प्रवेश नहीं करना चाहिए। BSB BSB: Let no one on the housetop go back inside to retrieve anything from his house.
16 IEV जो लोग खेतों में कार्य कर रहे हैं, वे अतिरिक्त कपड़े लेने के लिए अपने घर वापस न जाएँ। BSB BSB: And let no one in the field return for his cloak.
17 IEV मैं उन स्त्रियों के लिए बहुत दुखी हूँ जो उन दिनों में गर्भवती होंगी और जो अपने बच्चों की देखभाल कर रही होंगी, क्योंकि उन्हें भागने में बहुत कठिनाई होगी! BSB BSB: How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers!
18 IEV उन दिनों में लोग बहुत गम्भीर रूप से पीड़ित होंगे। जिस समय से परमेश्वर ने संसार को बनाया है, तब से ले कर अब तक कभी भी लोग ऐसे पीड़ित नहीं हुए हैं; और फिर कभी लोग इस तरह से पीड़ित नहीं होंगे। इसलिए प्रार्थना करो कि यह पीड़ा दायक समय सर्दियों में न हो, जिस समय यात्रा करना कठिन होगा। BSB BSB: Pray that this will not occur in the winter.
20 IEV यदि प्रभु परमेश्वर ने यह निर्णय नहीं लिया होता कि वह इस दुख भोग के समय को कम कर दें, तो हर कोई मर जाता। परन्तु उन्होंने उस समय को कम करने का निर्णय लिया है क्योंकि वह उन लोगों के विषय में चिन्तित हैं जिन्हें उन्होंने चुना है। BSB BSB: If the Lord had not cut short those days, nobody would be saved. But for the sake of the elect, whom He has chosen, He has cut them short.
21 IEV उस समय लोग झूठ बोलेंगे कि वे मसीह हैं। और कुछ लोग परमेश्वर के भविष्यद्वक्ता होने का दावा करेंगे। तब वे कई प्रकार के चमत्कार करेंगे। वे उन लोगों को धोखा देने का भी प्रयास करेंगे, जिन्हें परमेश्वर ने चुना है। इसलिए उस समय यदि कोई तुमसे कहे,‘देखो, मसीह यहाँ है’ या यदि कोई कहे,‘देखो, वह वहाँ है’, तो उस पर विश्वास मत करना! BSB BSB: At that time if anyone says to you, ‘Look, here is the Christ!’ or ‘There He is!’ do not believe it.
23 IEV सतर्क रहो! स्मरण रखो कि इससे पहले कि जब यह सब हो मैंने तुम्हें चेतावनी दे दी है! BSB BSB: So be on your guard; I have told you everything in advance.
24 IEV उन दिनों में, सूरज अंधियारा हो जाएगा, और चँद्रमा प्रकाश नहीं देगा; BSB BSB: But in those days, after that tribulation: ‘The sun will be darkened, and the moon will not give its light;
25 IEV सितारे आकाश से गिर जाएँगे, और आकाश के सब शक्तिशाली गण अपने स्थान से हिल जाएँगे। BSB BSB: the stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will be shaken.’
26 IEV तब लोग मुझे, मनुष्य के पुत्र को, बादलों के माध्यम से शक्तिशाली और महिमामय रूप से आते हुए देखेंगे। BSB BSB: At that time they will see the Son of Man coming in the clouds with great power and glory.
27 IEV तब मैं अपने स्वर्गदूतों को भेजूँगा कि वे उन लोगों को एकत्र करें जिन्हें परमेश्वर ने हर स्थान से पृथ्वी के सबसे दूर के स्थानों से चुना है। BSB BSB: And He will send out the angels to gather His elect from the four winds, from the ends of the earth to the ends of heaven.
28 IEV अब मैं चाहता हूँ कि तुम इसके द्वारा कुछ सीखो कि अंजीर का वृक्ष कैसे बढ़ता है। जब उनकी शाखाओं की कोपलें आती हैं और उनके पत्ते अंकुरित होने लगते हैं, तो तुम जानते हो कि गर्मियों के दिन निकट हैं। BSB BSB: Now learn this lesson from the fig tree: As soon as its branches become tender and sprout leaves, you know that summer is near.
29 IEV इसी तरह, जो कुछ मैंने अभी वर्णन किया है जब तुम उसे होता हुआ देखो, तो तुम स्वयं ही जान जाओगे कि मेरे वापस आने का समय बहुत निकट है। BSB BSB: So also, when you see these things happening, know that He is near, right at the door.
30 IEV मैं तुमसे सच कहता हूँ: यह पीढ़ी तब तक नहीं मरेगी जब तक कि यह बातें पूरी न हो जाएँ। BSB BSB: Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.
31 IEV यह पृथ्वी और जो कुछ आकाश में है, एक दिन नष्ट हो जाएँगे, परन्तु मेरी कही हुई ये बातें निश्चय पूरी होंगी। BSB BSB: Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.
33 IEV इसलिए तैयार रहो! सदा सतर्क रहो, क्योंकि तुम्हें नहीं पता कि वह समय कब आएगा जब यह सब घटनाएँ होंगी! BSB BSB: Be on your guard and stay alert! For you do not know when the appointed time will come.
34 IEV जब कोई व्यक्ति दूर के स्थान पर जाना चाहता है तो वह अपने घर छोड़ने के विषय में, वह अपने कर्मचारियों से कहता है कि उन्हें घर का प्रबन्धन करना है। वह हर एक को बताता है कि उसे क्या करना है। फिर वह द्वारपाल को अपनी वापसी के लिए तैयार होने के लिए कहता है। BSB BSB: It is like a man going on a journey who left his house, put each servant in charge of his own task, and instructed the doorkeeper to keep watch.
35 IEV उस व्यक्ति को सदा तैयार रहना चाहिए, क्योंकि वह नहीं जानता है कि उसका स्वामी शाम को वापस आ जाएगा, या आधी रात को, या मुर्गे की बाँग पर, या भोर में। इसी तरह, तुम्हें भी सदा तैयार रहना चाहिए, क्योंकि तुम्हें नहीं पता कि मैं कब लौट आऊँगा। BSB BSB: Therefore keep watch, because you do not know when the master of the house will return—whether in the evening, at midnight, when the rooster crows, or in the morning.
36 IEV ऐसा न हो कि जब मैं अचानक आ जाऊँ, तो मुझे पता चले कि तुम तैयार नहीं हो! BSB BSB: Otherwise, he may arrive without notice and find you sleeping.
37 IEV यह वचन जो मैं अपने शिष्यों से कह रहा हूँ, मैं हर किसी से कहता हूँ: सदैव तैयार रहो!” BSB BSB: And what I say to you, I say to everyone: Keep watch!”