1 IEV जब यीशु अभी नासरत के नगर में ही थे, यूहन्ना, जिसे लोग बपतिस्मा देने वाला कहते थे, यहूदिया प्रान्त के एक वीरान स्थान में गया। वह वहाँ आए हुए लोगों में प्रचार कर रहा था। वह कह रहा था, BSB BSB: In those days John the Baptist came, preaching in the wilderness of Judea
2 IEV “तुम्हें पाप करना त्याग देना चाहिए, क्योंकि स्वर्ग के परमेश्वर का राज्य निकट है, और यदि तुम पाप करना नहीं त्याग देते हो, तो वह तुम्हें अस्वीकार करेंगे।” BSB BSB: and saying, “Repent, for the kingdom of heaven is near.”
3 IEV जब यूहन्ना ने प्रचार करना आरम्भ किया, तो यशायाह भविष्यद्वक्ता ने जो बहुत समय पहले कहा था वह सच हुआ। उन्होंने कहा था,“मरुस्थल में लोग किसी को चिल्लाते हुए सुनते हैं, कि जब प्रभु आते हैं तो उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाओ! उनके लिए सब कुछ तैयार करो!” BSB BSB: This is he who was spoken of through the prophet Isaiah: “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him.’”
4 IEV यूहन्ना ऊँट के बाल से बने कपड़े पहनता था। जैसे एलिय्याह भविष्यद्वक्ता ने बहुत पहले किया था, वह अपनी कमर पर ओर एक चमड़े का पट्ठा बाँधता था। उसका खाना केवल टिड्डियाँ और शहद था जो उसे जंगल में मिलता था। BSB BSB: John wore a garment of camel’s hair, with a leather belt around his waist. His food was locusts and wild honey.
5 IEV यरूशलेम शहर में रहने वाले लोग, यहूदिया जिले के अन्य स्थानों पर रहने वाले बहुत से लोग, और बहुत से अन्य लोग जो यरदन नदी के पास रहते थे, यूहन्ना के पास प्रचार सुनने के लिए आए। BSB BSB: People went out to him from Jerusalem and all Judea and the whole region around the Jordan.
6 IEV जब उन्होंने उसे सुना, तो उन्होंने अपने पापों को खुल कर स्वीकार किया, और फिर उसने उन्हें यरदन नदी में बपतिस्मा दिया। BSB BSB: Confessing their sins, they were baptized by him in the Jordan River.
7 IEV परन्तु यूहन्ना ने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को देखा जो उसके पास बपतिस्मा लेने के लिए आ रहे थे। उसने उनसे कहा,“तुम लोग विषैले साँपों के बच्चों के समान हो! क्या किसी ने भी तुम्हें चेतावनी नहीं दी कि एक दिन परमेश्वर सबको दण्ड देंगे? मत सोचो तुम उससे बच सकते हो! BSB BSB: But when John saw many of the Pharisees and Sadducees coming to his place of baptism, he said to them, “You brood of vipers, who warned you to flee from the coming wrath?
8 IEV यदि तुमने वास्तव में पाप करना बन्द कर दिया है, तो इसे दिखाने के लिए सही कार्य करो। BSB BSB: Produce fruit, then, in keeping with repentance.
9 IEV परन्तु अपने आप से यह मत कहो, क्योंकि हम अपने पूर्वज अब्राहम के वंशज हैं, इसलिए हमारे पाप करने के उपरान्त भी परमेश्वर हमें दण्ड नहीं देंगे। नहीं! मैं तुमसे कहता हूँ कि वह इन पत्थरों को अब्राहम के वंश में बदल सकते हैं! BSB BSB: And do not presume to say to yourselves, ‘We have Abraham as our father.’ For I tell you that out of these stones God can raise up children for Abraham.
10 IEV परमेश्वर इसी समय एक ऐसे पुरुष के समान तुम्हें दण्ड देने के लिए तैयार हैं जो उस पेड़ की जड़ों को काटना आरम्भ कर देता है जो अच्छे फल नहीं देता, हैं। वह ऐसे हर एक पेड़ को काट देंगे और आग में फेंक देंगे।” BSB BSB: The axe lies ready at the root of the trees, and every tree that does not produce good fruit will be cut down and thrown into the fire.
11 IEV “मैं तुम्हें केवल पानी से बपतिस्मा देता हूँ। मैं ऐसा तब करता हूँ, जब लोगों को अपने पापों का पछतावा होता है; परन्तु शीघ्र ही, शक्तिशाली कार्य करने वाले एक आ रहे हैं। वह मुझसे इतने अधिक महान हैं कि मैं एक दास के समान उनकी जूतियाँ उठा कर ले जाने के योग्य भी नहीं हूँ। वह पवित्र- आत्मा और आग से तुम्हें बपतिस्मा देंगे। BSB BSB: I baptize you with water for repentance, but after me will come One more powerful than I, whose sandals I am not worthy to carry. He will baptize you with the Holy Spirit and with fire.
12 IEV वह अपना सूप पकड़े हुए हैं, और भूसे से अच्छे अनाज को अलग करने के लिए तैयार हैं। वह भूसे को उस स्थान से बाहर निकालने के लिए तैयार हैं जहाँ पर उन्होंने अनाज को एकत्र किया है। जैसे एक किसान अपने गेहूँ को अपने खत्ते में एकत्र करता है, वैसे ही वह धर्मी लोगों को घर ले जाएँगे; परन्तु जैसे कोई भूसी को जलाता है, वैसे ही वह दुष्ट लोगों को ऐसी आग में जला देंगे, जो कभी नहीं बुझती।” BSB BSB: His winnowing fork is in His hand to clear His threshing floor and to gather His wheat into the barn; but He will burn up the chaff with unquenchable fire.”
13 IEV उस समय, यीशु गलील के जिले से यरदन नदी तक गए, जहाँ यूहन्ना था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा दे। BSB BSB: At that time Jesus came from Galilee to the Jordan to be baptized by John.
14 IEV जब यीशु ने यूहन्ना को बपतिस्मा देने के लिए कहा, तो यूहन्ना ने मना कर दिया; उन्होंने कहा,“मुझे आप से बपतिस्मा लेने की आवश्यकता है! आप तो पापी नहीं हो, तो आप मेरे पास क्यों आए हो?” BSB BSB: But John tried to prevent Him, saying, “I need to be baptized by You, and do You come to me?”
15 IEV परन्तु यीशु ने उससे कहा,“अब मुझे बपतिस्मा दे, क्योंकि इस प्रकार हम दोनों परमेश्वर की इच्छा को पूरा करेंगे।” तब यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा देने के लिए सहमत हो गया। BSB BSB: “Let it be so now,” Jesus replied. “It is fitting for us to fulfill all righteousness in this way.” Then John permitted Him.
17 IEV फिर स्वर्ग से परमेश्वर ने कहा,“यह मेरा प्रिय पुत्र है, मैं इससे प्रेम करता हूँ, और मैं इससे बहुत प्रसन्न हूँ।” BSB BSB: And a voice from heaven said, “This is My beloved Son, in whom I am well pleased!”