2 IEV इसलिए जब भी तुम गरीबों को कुछ देते हो, तो दूसरे लोगों को न दिखाओ, ऐसा न लगे कि जैसे तुरही बजा रहे हो। ऐसा कार्य कपटी लोग आराधनालयों और मुख्य सड़कों में करते हैं कि लोग उनकी प्रशंसा कर सकें। यही एकमात्र प्रतिफल है जो उन कपटियों को मिलेगा! BSB BSB: So when you give to the needy, do not sound a trumpet before you, as the hypocrites do in the synagogues and on the streets, to be honored by men. Truly I tell you, they already have their full reward.
3 IEV उनकी तरह ऐसा करने की अपेक्षा, जब तुम गरीबों को कुछ देते हो, तो अन्य लोगों को यह पता न चले कि तुम क्या कर रहे हो। BSB BSB: But when you give to the needy, do not let your left hand know what your right hand is doing,
4 IEV इस प्रकार, तुम गुप्त रूप से गरीबों की सहायता करोगे। परिणामस्वरूप, जब कोई तुम्हें नहीं देखता, तो परमेश्वर, तुम्हारे पिता जो तुम्हें देखते हैं, तुम्हें प्रतिफल देंगे। BSB BSB: so that your giving may be in secret. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you.
5 IEV “जब भी तुम प्रार्थना करो, तो कपटियों के समान मत करो। वे प्रार्थना करने के लिए आराधनालयों और मुख्य सड़कों के कोनों पर खड़े रहना पसन्द करते हैं, कि लोग उन्हें देख सकें और उन्हें अत्याधिक महान समझें। वे केवल यही प्रतिफल प्राप्त करेंगे। BSB BSB: And when you pray, do not be like the hypocrites. For they love to pray standing in the synagogues and on the street corners to be seen by men. Truly I tell you, they already have their full reward.
6 IEV परन्तु जब तुम प्रार्थना करो, तो अपने निजी कमरे में जा कर द्वार बन्द करके परमेश्वर अपने पिता से प्रार्थना करो, जिन्हें कोई नहीं देख सकता है। वह तुम पर ध्यान देंगे और तुम्हें प्रतिफल देंगे। BSB BSB: But when you pray, go into your inner room, shut your door, and pray to your Father, who is unseen. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you.
7 IEV जब तुम प्रार्थना करो, तो शब्दों को बार- बार मत दोहराना, क्योंकि ऐसी प्रार्थना वे लोग करते हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते। BSB BSB: And when you pray, do not babble on like pagans, for they think that by their many words they will be heard.
8 IEV शब्दों को बार- बार न दोहराएँ, जैसे वे करते हैं, क्योंकि परमेश्वर तुम्हारे पिता तुम्हारे माँगने से पहले जानते हैं कि तुम्हें क्या चाहिए। BSB BSB: Do not be like them, for your Father knows what you need before you ask Him.
9 IEV अत: इस प्रकार प्रार्थना करो:‘हे पिता, आप जो स्वर्ग में हैं, सब लोग आपका सम्मान करें। BSB BSB: So then, this is how you should pray: ‘Our Father in heaven, hallowed be Your name.
10 IEV आप सबके ऊपर और सब कुछ पर पूर्ण शासन करें। जैसा आप चाहें, वैसे ही सब कुछ धरती पर हो, ठीक वैसे जैसे स्वर्ग में होता है। BSB BSB: Your kingdom come, Your will be done, on earth as it is in heaven.
11 IEV हमें प्रतिदिन का भोजन दें जिसकी हमें इस दिन आवश्यकता है। BSB BSB: Give us this day our daily bread.
12 IEV हमारे पापों को वैसे ही क्षमा करें जैसे हम उन लोगों को क्षमा करते हैं जिन्होंने हमारे विरुद्ध पाप किए हैं। BSB BSB: And forgive us our debts, as we also have forgiven our debtors.
13 IEV जब हम परीक्षा में पड़ते हैं, तो हमें गलत कार्य करने न दें, और जब शैतान हमारी हानि करने का प्रयास करता है, तो हमें बचा लें। BSB BSB: And lead us not into temptation, but deliver us from the evil one.’
14 IEV जो लोग तुम्हारे विरुद्ध पाप करते हैं, उन्हें क्षमा कर दो, क्योंकि यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम्हारे पिता परमेश्वर जो स्वर्ग में हैं, तुम्हारे पापों को क्षमा करेंगे। BSB BSB: For if you forgive men their trespasses, your heavenly Father will also forgive you.
15 IEV परन्तु यदि तुम अन्य लोगों को क्षमा नहीं करते हो, तो परमेश्वर भी तुम्हारे पापों को क्षमा नहीं करेंगे। BSB BSB: But if you do not forgive men their trespasses, neither will your Father forgive yours.
16 IEV जब तुम परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए भोजन नहीं करते हो, तो दुखी नहीं दिखना, जैसे कपटी दिखते हैं। वे अपना चेहरा उदास बना लेते हैं कि लोग यह देखें कि वे भोजन नहीं खा रहे हैं। ध्यान रखो कि उन लोगों को केवल यही प्रतिफल मिलेगा! BSB BSB: When you fast, do not be somber like the hypocrites, for they disfigure their faces to show men they are fasting. Truly I tell you, they already have their full reward.
17 IEV इसकी अपेक्षा, तुम में से प्रत्येक, जब तुम भोजन नहीं करते हो, तो अपने बालों को कंघी करना और अपना चेहरा सदा के समान धोना, BSB BSB: But when you fast, anoint your head and wash your face,
18 IEV कि लोग यह न देखें कि तुम उपवास कर रहे हो। परन्तु परमेश्वर, तुम्हारे पिता, जिन्हें कोई नहीं देख सकता है, ध्यान देते हैं कि तुम खाना नहीं खा रहे हो। वह तुमको देखते हैं, भले ही कोई और तुमको नहीं देखता हो, और वह तुमको प्रतिफल देंगे। BSB BSB: so that your fasting will not be obvious to men, but only to your Father, who is unseen. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you.
19 IEV स्वार्थी रूप से बड़ी मात्रा में धन और भौतिक वस्तुओं को इस धरती पर अपने लिए एकत्र न करो, क्योंकि पृथ्वी पर सब कुछ नाश हो जाता है— जहाँ कीड़ों द्वारा कपड़ों का विनाश होता है, जंग धातुओं को नष्ट कर देता है, और चोर अन्य लोगों का सामान चुराते हैं। BSB BSB: Do not store up for yourselves treasures on earth, where moth and rust destroy, and where thieves break in and steal.
20 IEV इसकी अपेक्षा, ऐसे कार्य करो जो परमेश्वर को आनन्दित कर दें कि तुम स्वर्ग में धन एकत्र कर सको। स्वर्ग में कुछ भी नाश नहीं होता है। स्वर्ग में कोई कीड़ा कपड़ों को नष्ट नहीं कर सकता है, वहाँ कोई जंग नहीं है, और वहाँ चोरी करने वाला कोई चोर नहीं है। BSB BSB: But store up for yourselves treasures in heaven, where moth and rust do not destroy, and where thieves do not break in and steal.
21 IEV स्मरण रखो कि जो भी तुम्हारे लिए सबसे अधिक आवश्यक है, उसी के विषय में तुम सोचोगे। BSB BSB: For where your treasure is, there your heart will be also.
22 IEV “तुम्हारी आँखें तुम्हारे शरीर के लिए दीपक के समान हैं, क्योंकि वे देखने में तुम्हें समर्थ बनाती हैं। इसलिए यदि तुम ऐसे देखते हो, तो उससे ऐसा होगा कि तुम्हारा पूरा शरीर प्रकाश से भरा हुआ होगा। BSB BSB: The eye is the lamp of the body. If your eyes are good, your whole body will be full of light.
23 IEV परन्तु यदि तुम्हारी आँखें बुरी हैं, तो तुम चीजों को भलि- भाँति देखने में सक्षम नहीं हो। तुम पूर्ण अँधेरे में होंगे। तुम कितने लालची हो जाओगे! BSB BSB: But if your eyes are bad, your whole body will be full of darkness. If then the light within you is darkness, how great is that darkness!
24 IEV “कोई भी एक ही समय में दो अलग- अलग स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता है। यदि वह ऐसा करने का प्रयास करता है, तो वह उनमें से किसी एक से घृणा करता है और दूसरे से प्रेम करता है, या वह उनमें से एक के प्रति विश्वासयोग्य होगा और दूसरे के साथ धोखा करेगा। वैसे ही, तुम एक ही समय में परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते हो।” BSB BSB: No one can serve two masters: Either he will hate the one and love the other, or he will be devoted to the one and despise the other. You cannot serve both God and money.
25 IEV यही कारण है कि मैं तुमसे कहता हूँ कि तुम्हें उन वस्तुओं के विषय में चिन्ता नहीं करनी चाहिए जिनकी तुमको जीवन जीने के लिए आवश्यकता है! चिन्ता न करो कि क्या तुम्हारे पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन होगा और पीने के लिए वस्तुएँ होंगी, या पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े होंगे। तुम अपने जीवन का संचालन कैसे करते हो, वह इन सब वस्तुओं की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। BSB BSB: Therefore I tell you, do not worry about your life, what you will eat or drink; or about your body, what you will wear. Is not life more than food, and the body more than clothes?
27 IEV तुम में से कोई भी चिन्ता करके, क्या अपने जीवन में कुछ वर्ष जोड़ सकता है। तुम अपने जीवन में एक पल भी नहीं जोड़ सकते हो। BSB BSB: Who of you by worrying can add a single hour to his life?
28 IEV तुम्हें इस बात की भी चिन्ता नहीं करनी चाहिए कि तुम्हारे पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े होंगे या नहीं। मैदानों में बढ़ने वाले फूलों के विषय में सोचो। वे पैसे कमाने के लिए कार्य नहीं करते, और वे अपने कपड़े नहीं बनाते। BSB BSB: And why do you worry about clothes? Consider how the lilies of the field grow: They do not labor or spin.
29 IEV परन्तु मैं तुम्हें बताता हूँ कि सुलैमान, जो बहुत वर्ष पहले रहता था, बहुत सुन्दर कपड़े पहनता था, उसके कपड़े उन फूलों में से किसी एक के समान सुन्दर न थे। BSB BSB: Yet I tell you that not even Solomon in all his glory was adorned like one of these.
30 IEV परमेश्वर जंगली पौधों को बहुत सुन्दर बनाते हैं, परन्तु वे मैदान में केवल कुछ समय के लिए बड़े होते हैं। एक दिन वे उगते हैं, और अगले दिन लोग उन्हें जलाने के लिए भट्ठी में डाल देंगे। परन्तु तुम जंगली पौधों की तुलना में परमेश्वर के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो, और तुम बहुत लम्बे समय तक जीवित रहते हो। तुम जो इतने कम विश्वास वाले हो, परमेश्वर पर भरोसा रखो! BSB BSB: If that is how God clothes the grass of the field, which is here today and tomorrow is thrown into the furnace, will He not much more clothe you, O you of little faith?
32 IEV जो लोग परमेश्वर को नहीं जानते, वे सदा ही ऐसी वस्तुओं के विषय में चिन्ता करते हैं। परन्तु परमेश्वर, तुम्हारे पिता जो स्वर्ग में है, जानते हैं कि तुम्हें उन सब चीजों की आवश्यकता है। BSB BSB: For the Gentiles strive after all these things, and your heavenly Father knows that you need them.
33 IEV इसकी अपेक्षा, इस बात को सबसे महत्वपूर्ण समझो कि परमेश्वर पूरी पृथ्वी पर शासन करे और हर एक जन वही करे जो परमेश्वर चाहते हैं। यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह तुम्हें वह सभी वस्तुएँ देंगे जो तुमको चाहिए। BSB BSB: But seek first the kingdom of God and His righteousness, and all these things will be added unto you.
34 IEV इसलिए चिन्ता मत करो कि अगले दिन तुम्हारे साथ क्या होगा, क्योंकि जब वह दिन आएगा, तो तुम्हारे पास चिन्ता करने के पर्याप्त विषय होंगे। इसलिए समय से पहले चिन्ता मत करो।” BSB BSB: Therefore do not worry about tomorrow, for tomorrow will worry about itself. Today has enough trouble of its own.