1 IEV तुम्हारे साथ भयानक घटनाएँ होंगी, तुम जो रात में दुष्ट कार्यों को करने की योजना बनाने के लिए जागते हो। फिर तुम भोर में उठते हो, और उन कार्यों को शीघ्र ही करते हो। BSB BSB: Woe to those who devise iniquity and plot evil on their beds! At morning’s light they accomplish it because the power is in their hands.
2 IEV तुम उन खेतों को पाना चाहते हो जो किसी और के हैं, इसलिए तुमने उन पर अधिकार कर लिया; तुमने उनके घरों को भी ले लिया। तुम लोगों के घरों को प्राप्त करने के लिए उन्हें धोखा देते हो, उनके परिवारों की सम्पत्ति को लूट लेते हो। BSB BSB: They covet fields and seize them; they take away houses. They deprive a man of his home, a fellow man of his inheritance.
3 IEV इसलिए, यहोवा यही कहते हैं:“मैं तुम इस्राएल के लोगों को विपत्तियों का अनुभव करवाऊँगा, और तुम उनसे बच पाने में सक्षम नहीं होगे। अब तुम घमण्ड से भर कर चलने वाले नहीं रहोगे, क्योंकि जब ऐसा होता है, तो यह तुम्हारे लिए बहुत संकट का समय होगा। BSB BSB: Therefore this is what the LORD says: “I am planning against this nation a disaster from which you cannot free your necks. Then you will not walk so proudly, for it will be a time of calamity.
4 IEV उस समय, तुम्हारे शत्रु तुम धनवान लोगों का मजाक उड़ाएँगे; वे तुम्हारे विषय में इस दुखद गीत को गा कर तुम्हारा उपहास करेंगे:‘हम इस्राएली पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं; यहोवा हमसे हमारी भूमि ले रहे हैं, और वे इसे उन लोगों को देंगे जो हमें पकड़ते हैं।’” BSB BSB: In that day they will take up a proverb against you and taunt you with this bitter lamentation: ‘We are utterly ruined! He has changed the portion of my people. How He has removed it from me! He has allotted our fields to traitors.’”
5 IEV जब तुम लोगों के लिए यह भूमि वापस देने का समय है जो यहोवा के हैं, समृद्ध परिवारों में से कोई भी भूमि को वापस पाने के लिए जीवित नहीं होगा। BSB BSB: Therefore, you will have no one in the assembly of the LORD to divide the land by lot.
6 IEV जो लोग मुझे ऐसा कहते हुए सुनते हैं उन्होंने मुझे उत्तर दिया,“ऐसी बातों की भविष्यद्वाणी मत कर! यह मत कह कि यहोवा हमें विपत्तियों का अनुभव करवाकर अपमानित करेंगे!” BSB BSB: “Do not preach,” they preach. “Do not preach these things; disgrace will not overtake us.”
7 IEV परन्तु तुम लोग इस प्रकार बातें करते हो! तुम कहते हो कि यहोवा कभी क्रोधित नहीं होते, और वे वास्तव में हमें कभी भी दण्डित नहीं करते हैं।” निःसन्देह, मैं कहता हूँ वे निश्चय ही उन लोगों की सहायता करते हैं जो सही रीति से जीते हैं। BSB BSB: Should it be said, O house of Jacob, “Is the Spirit of the LORD impatient? Are these the things He does?” Do not My words bring good to him who walks uprightly?
8 IEV परन्तु यहोवा कहते हैं,“हाल ही में मेरे लोग शत्रु के समान मेरे प्रति कार्य कर रहे हैं। धनवान लोग उन लोगों का ऊपरी वस्त्र वापस करने से मना कर देते हैं जिन्होंने उनसे पैसा उधार लिया है, वह ऊपरी वस्त्र जो उन्होंने तुमको दिया था और प्रतिज्ञा की थी कि वे अपना कर्ज चुका देंगे। तुम बिना किसी चेतावनी के उनके ऊपरी वस्त्र ले लेते हो, उनको इतना अधिक आश्चर्य में डाल देते हो जैसे युद्ध से लौटने वाले सैनिक घर पर सुरक्षा पाने की अपेक्षा हमलों को झेल कर आश्चर्यचकित हों। BSB BSB: But of late My people have risen up like an enemy: You strip off the splendid robe from unsuspecting passersby like men returning from battle.
9 IEV तुमने स्त्रियों को उनके अच्छे घर छोड़ने के लिए विवश किया है, और तुमने सदा उनके बच्चों से उन आशीर्वादों को चुरा लिया है जिन्हें मैं उन्हें देना चाहता था। BSB BSB: You drive the women of My people from their pleasant homes. You take away My blessing from their children forever.
10 IEV तो उठो और यहाँ से चले जाओ! यह ऐसा स्थान नहीं है जहाँ तुम आराम कर सको और सुरक्षित रह सको, क्योंकि तुमने इसे अशुद्ध कर दिया है। मैं सुनिश्चित कर दूँगा कि यह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। BSB BSB: Arise and depart, for this is not your place of rest, because its defilement brings destruction—a grievous destruction!
11 IEV तुम लोग एक ऐसा भविष्यद्वक्ता चाहते हो जो तुम्हारे साथ झूठ बोले, ऐसा कहने वाला,‘मैं प्रचार करूँगा कि तुमको बहुत सारा दाखरस और अन्य नशीले तरल पीना चाहिए!’ वह ऐसा भविष्यद्वक्ता है जो तुमको आनन्दित करेगा।” BSB BSB: If a man of wind were to come and say falsely, “I will preach to you of wine and strong drink,” he would be just the preacher for this people!
12 IEV “परन्तु एक दिन, तुम सभी याकूब के वंशजों को, मैं बन्धुआई से वापस ले आऊँगा जो जीवित बचे हैं। मैं तुमको एक साथ एकत्र करूँगा उसी प्रकार जैसे एक चरवाहा अपनी भेड़ों को बाड़े में एकत्र करता है, और तुम में से कई लोग अपने देश में होंगे। BSB BSB: I will surely gather all of you, O Jacob; I will collect the remnant of Israel. I will bring them together like sheep in a pen, like a flock in the midst of its pasture—a noisy throng.
13 IEV तुम्हारा अगुवा उन देशों को छोड़ने में उन्हें सक्षम बनाएगा जहाँ वे बन्धुआई में हैं; वह उन्हें उनके शत्रुओं के शहरों के द्वारों से बाहर ले आएगा, वापस अपने देश में। तुम्हारा राजा उनका नेतृत्व करेगा; यह मैं हूँ, यहोवा, जो उनका राजा होगा!” BSB BSB: One who breaks open the way will go up before them; they will break through the gate, and go out by it. Their King will pass through before them, the LORD as their leader.