1 IEV यहोवा कहते हैं कि किसी दिन उनका भवन पर्वत के शीर्ष पर होगा, और वह पर्वत पृथ्वी पर सबसे महत्वपूर्ण होगा; यह ऐसा होगा जैसे यह सभी पहाड़ियों से अधिक ऊँचा था, और संसार भर के लोगों का विशाल समूह आराधना करने के लिए वहाँ आएगा। BSB BSB: In the last days the mountain of the house of the LORD will be established as the chief of the mountains; it will be raised above the hills, and the peoples will stream to it.
2 IEV कई राष्ट्रों के लोग एक- दूसरे से कहेंगे,“चलो हम पर्वत पर जाएँ जहाँ यहोवा हैं, उस भवन में जहाँ हम उन परमेश्वर की आराधना कर सकते हैं जिनकी आराधना याकूब किया करता था। वहाँ वह हमें सिखाएँगे कि वह कैसे चाहते हैं कि हम अपने जीवन का संचालन करें, और हम वही करेंगे जो वे चाहते हैं।” सिय्योन पर्वत वह स्थान है जहाँ वह लोगों को सिखाएँगे; और लोग दूसरों को उनका सन्देश बताने के लिए यरूशलेम से बाहर जाएँगे। BSB BSB: And many nations will come and say: “Come, let us go up to the mountain of the LORD, to the house of the God of Jacob. He will teach us His ways, so that we may walk in His paths.” For the law will go forth from Zion and the word of the LORD from Jerusalem.
4 IEV हर कोई अपने ही अँगूर की बेलों के नीचे, और अपने अंजीर के पेड़ों के नीचे शान्तिपूर्वक बैठेगा; कोई भी उन्हें नहीं डराएगा। यही निश्चय ही होगा क्योंकि स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा ने यह कहा है। BSB BSB: And each man will sit under his own vine and under his own fig tree, with no one to frighten him. For the mouth of the LORD of Hosts has spoken.
5 IEV अन्य राष्ट्रों के कई लोग अपने देवताओं की पूजा करेंगे, परन्तु हम हमारे परमेश्वर यहोवा की आराधना, सदा के लिए करेंगे। BSB BSB: Though all the nations may walk in the name of their gods, yet we will walk in the name of the LORD our God forever and ever.
6 IEV यहोवा कहते हैं,“शीघ्र ही ऐसा समय होगा जब मैं उन लोगों को एकत्र करूँगा जिन्हें मैंने दण्डित किया है, जिन्हें बन्धुआई में पहुँचाया गया है, उन सबको जिन्हें मैंने बहुत पीड़ा दी है। BSB BSB: “On that day,” declares the LORD, “I will gather the lame; I will assemble the outcast, even those whom I have afflicted.
7 IEV मेरे लोग जो बन्धुआई के समय मरे नहीं, वे फिर से एक दृढ़ राष्ट्र बन जाएँगे। तब मैं, यहोवा, उनका राजा होऊँगा, और मैं सदा के लिए यरूशलेम से शासन करूँगा। BSB BSB: And I will make the lame into a remnant, the outcast into a strong nation. Then the LORD will rule over them in Mount Zion from that day and forever.
8 IEV तुम्हारे लिए यरूशलेम के लोगों, तुम जो मेरे सभी लोगों की देखरेख करते हो, वैसे ही जैसे एक चरवाहा मीनार से अपनी भेड़ों की देखरेख करता है, तुम जो सिय्योन पर्वत पर रहते हो, फिर से बड़ी शक्ति प्राप्त करोगे। तुम लोग जो यरूशलेम में रहते हो फिर से शासन करोगे जैसा तुमने पहले किया था। BSB BSB: And you, O watchtower of the flock, O stronghold of the Daughter of Zion—the former dominion will be restored to you; sovereignty will come to the Daughter of Jerusalem.”
9 IEV तो अब तुम क्यों चिल्ला रहे हो? ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि तुम्हारे पास कोई राजा नहीं है? क्या तुम्हारे सभी बुद्धिमान लोग मर गए हैं? तुम ऐसी स्त्री के समान जोर से रो रहे हो जो बच्चे को जन्म दे रही है। BSB BSB: Why do you now cry aloud? Is there no king among you? Has your counselor perished so that anguish grips you like a woman in labor?
10 IEV ठीक है, यरूशलेम के लोगों को उस स्त्री के समान छटपटाना और चिल्लाना चाहिए जो बच्चे को जन्म देने की पीड़ा झेल रही है, क्योंकि अब तुम्हें इस शहर को छोड़ना होगा। जब तुम यात्रा कर रहे हो, तो तुम रात में खुले मैदानों में तम्बू स्थापित करोगे; तुम बाबेल में रहने के लिए जाओगे। परन्तु जब तुम वहाँ होगे, मैं, यहोवा, तुम्हें बचाऊँगा; मैं तुमको तुम्हारे शत्रुओं की शक्ति से मुक्त कर दूँगा। BSB BSB: Writhe in agony, O Daughter of Zion, like a woman in labor. For now you will leave the city and camp in the open fields. You will go to Babylon; there you will be rescued; there the LORD will redeem you from the hand of your enemies!
11 IEV अब कई राष्ट्रों की सेनाएँ तुम पर आक्रमण करने के लिए इकट्ठी हुई हैं। वे कह रहे हैं,‘यरूशलेम को नष्ट किया जाना चाहिए! हम इस शहर को खण्डहर बनते देखना चाहते हैं।’” BSB BSB: But now many nations have assembled against you, saying, “Let her be defiled, and let us feast our eyes on Zion.”
12 IEV भविष्यद्वक्ता कहता है, वे नहीं जानते कि यहोवा क्या सोचते हैं; और वे नहीं समझते कि वह क्या योजना बना रहे हैं। वे उन्हें एकत्र करेंगे और उन्हें दण्डित करेंगे जैसे किसान भूमि पर अनाज बटोरते हैं। BSB BSB: But they do not know the thoughts of the LORD or understand His plan, for He has gathered them like sheaves to the threshing floor.
13 IEV यहोवा कहते हैं,“इसलिए, यरूशलेम के लोगों, उठ कर उन राष्ट्रों को दण्डित करो जो तुम्हारा विरोध करते हैं। मैं तुमको बहुत दृढ़ बना दूँगा, जैसे तुम्हारे लोहे से बने सींग थे, जैसे तुम्हारे पीतल से बने खुर थे; और तुम कई राष्ट्रों को कुचल दोगे। तब तुम अपने शत्रुओं से उन मूल्यवान वस्तुओं को लूट लोगे जिन्हें उन्होंने अन्य देशों से लूटा था, और मैं तुमसे उन वस्तुओं को अपने लिए समर्पित करवाऊँगा, जो पृथ्वी पर सब लोगों का स्वामी है।” BSB BSB: Rise and thresh, O Daughter of Zion, for I will give you horns of iron and hooves of bronze to break to pieces many peoples. Then you will devote their gain to the LORD, their wealth to the Lord of all the earth.