2 IEV जो परमेश्वर का आदर करते थे, वे इस देश से लुप्त हो गए हैं; उनमें से एक भी नहीं बचा। जो लोग शेष हैं वे सभी हत्यारे हैं; ऐसा लगता है कि हर कोई अपने साथी देशवासियों को मारने के लिए उत्साहित है। BSB BSB: The godly man has perished from the earth; there is no one upright among men. They all lie in wait for blood; they hunt one another with a net.
3 IEV वे अपनी सारी शक्ति के साथ बुराई करते हैं। सरकारी अधिकारी और न्यायधीश सभी रिश्वत माँगते हैं। महत्वपूर्ण लोग दूसरों को बताते हैं कि वे क्या चाहते हैं, और वे इसे कैसे प्राप्त करें इसके विषय में एक साथ मिलकर षड्यन्त्र करते हैं। BSB BSB: Both hands are skilled at evil; the prince and the judge demand a bribe. When the powerful utters his evil desire, they all conspire together.
4 IEV यहाँ तक कि सबसे अच्छे लोग बाधाओं के समान व्यर्थ हैं; जिन लोगों को हमने सबसे निष्ठावान माना है वे कंटीली झाड़ियों से भी बुरा हैं। परन्तु यहोवा शीघ्र ही उनका न्याय करेंगे। अब वह समय है जब वह लोगों को दण्ड देंगे, जब वे इसके कारण बहुत उलझन में होंगे। BSB BSB: The best of them is like a brier; the most upright is sharper than a hedge of thorns. The day for your watchmen has come, the day of your visitation. Now is the time of their confusion.
5 IEV तो किसी पर भरोसा मत करो! यहाँ तक कि मित्र पर भी भरोसा मत करो; सावधान रहो कि तुम अपनी पत्नी से क्या कहते हो, जिससे तुम प्रेम करते हो। BSB BSB: Do not rely on a friend; do not trust in a companion. Seal the doors of your mouth from her who lies in your arms.
7 IEV मेरे लिए, मैं अपनी सहायता करने के लिए यहोवा की प्रतीक्षा करता हूँ। मैं आश्वस्त रूप से आशा करता हूँ कि परमेश्वर, मेरा उद्धारकर्ता है जो मेरी प्रार्थनाओं का उत्तर देते हैं। BSB BSB: But as for me, I will look to the LORD; I will wait for the God of my salvation. My God will hear me.
8 IEV तुम जो हमारे शत्रु हो, हमारे साथ जो हुआ है, इसके विषय में बड़ी इच्छा से दृष्टि मत डालो, क्योंकि भले ही हमने विपत्तियों का अनुभव किया है, उन विपत्तियों का अन्त हो जाएगा, और हम फिर से समृद्ध होंगे। भले ही ऐसा लगता है कि हम अँधेरे में बैठे हैं, यहोवा परमेश्वर हमारे प्रकाश होंगे। BSB BSB: Do not gloat over me, my enemy! Though I have fallen, I will arise; though I sit in darkness, the LORD will be my light.
9 IEV जब यहोवा हमें दण्डित करेंगे, हमें धीरज रखना चाहिए क्योंकि हमने उनके विरुद्ध पाप किया है। परन्तु बाद में, ऐसा होगा जैसे वे अदालत में जाएँगे और हमारा बचाव करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि न्यायधीश हमारे विषय सही निर्णय ले। यह ऐसा होगा जैसे वह हमें प्रकाश में लाएँगे, और हम उन्हें हमको बचाते हुए देख सकेंगे। BSB BSB: Because I have sinned against Him, I must endure the rage of the LORD, until He argues my case and executes justice for me. He will bring me into the light; I will see His righteousness.
10 IEV हमारे शत्रु भी इसे देखेंगे, और अपमानित होंगे क्योंकि उन्होंने हमारा उपहास यह कहकर किया,“यहोवा, तुम्हारे परमेश्वर, तुम्हारी सहायता क्यों नहीं कर रहे हैं?” परन्तु हम अपनी आँखों से उन्हें पराजित होते हुए देखेंगे; हम उन्हें रौंदे जाते हुए देखेंगे सड़कों के कीचड़ के समान। BSB BSB: Then my enemy will see and will be covered with shame—she who said to me, “Where is the LORD your God?” My eyes will see her; at that time she will be trampled like mud in the streets.
11 IEV इस्राएल के लोगों, उस समय तुम्हारे नगरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, और तुम्हारी सीमाएँ बड़ी हो जाएँगी। BSB BSB: The day for rebuilding your walls will come—the day for extending your boundary.
12 IEV तुम्हारे लोग कई देशों से तुम्हारे पास वापस आ जाएँगे, अश्शूर से, पूर्व में फरात नदी के पास से, और दक्षिण में मिस्र से, मृत सागर से भूमध्य सागर तक, और कई पर्वतों से। BSB BSB: On that day they will come to you from Assyria and the cities of Egypt, even from Egypt to the Euphrates, from sea to sea and mountain to mountain.
13 IEV परन्तु पृथ्वी के अन्य देश; उनके लोगों द्वारा किए गए बुरे कर्मों के कारण उजाड़ दिए जाएँगे। BSB BSB: Then the earth will become desolate because of its inhabitants, as the fruit of their deeds.
14 IEV हे यहोवा, अपने लोगों की रक्षा करें, जैसे चरवाहा लाठी ले कर अपनी भेड़ों की सुरक्षा करता है। उन लोगों का नेतृत्व करें जिनको आपने अपने लोग होने के लिए चुना है। हालाँकि उनमें से कुछ जंगल में अकेले रहते हैं, उन्हें उपजाऊ चारागाह दें बाशान और गिलाद के क्षेत्रों में, जिन पर उन्होंने बहुत पहले अधिकार कर लिया था। BSB BSB: Shepherd with Your staff Your people, the flock of Your inheritance. They live alone in a woodland, surrounded by pastures. Let them graze in Bashan and Gilead, as in the days of old.
15 IEV यहोवा कहते हैं,“हाँ, मैं तुम्हारे लिए चमत्कार करूँगा उन चमत्कारों के समान जिनका मैंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र में दास होने से बचाते समय प्रदर्शन किया था।” BSB BSB: As in the days when you came out of Egypt, I will show My wonders.
16 IEV कई राष्ट्रों के लोग देखेंगे कि यहोवा तुम्हारे लिए क्या करते हैं, और वे लज्जित होंगे क्योंकि उनके पास कोई शक्ति नहीं है। वे अपने हाथ अपने मुँह और कानों पर रखेंगे क्योंकि वे यहोवा के कार्यों से बहुत चकित होंगे। वे कुछ भी कहने या कुछ भी सुनने में सक्षम नहीं होंगे, क्योंकि वे डर जाएँगे। BSB BSB: Nations will see and be ashamed, deprived of all their might. They will put their hands over their mouths, and their ears will become deaf.
17 IEV बहुत अपमानित होने के कारण, वे साँपों के समान भूमि पर रेंगेंगे। वे थरथराते हुए अपने घरों से बाहर निकलेंगे और हमारे परमेश्वर यहोवा का आदर करने के लिए खड़े हो जाएँगे। वे उनसे बहुत डरेंगे और उनके सामने थरथराएँगे। BSB BSB: They will lick the dust like a snake, like reptiles slithering on the ground. They will come trembling from their strongholds in the presence of the LORD our God; they will tremble in fear of You.
18 IEV हे यहोवा, आप जैसा कोई परमेश्वर नहीं हैं; आप बचाए हुए लोगों द्वारा किए गए पापों को क्षमा करते हैं, वे जो आपके लोग हैं। आप सदा के लिए क्रोधित नहीं रहते; आप हमें यह दिखाने में बहुत प्रसन्न हैं कि आप हमें निष्ठापूर्वक प्रेम करते हैं। BSB BSB: Who is a God like You, who pardons iniquity and passes over the transgression of the remnant of His inheritance—who does not retain His anger forever, because He delights in loving devotion?
19 IEV आप फिर से हमारे प्रति दया के कार्य करेंगे। आप उस पुस्तक से छुटकारा दिलाएँगे जिस पर आपने उन पापों को लिखा है जो हमने किए हैं, जैसे कि आप इसे अपने पैरों के नीचे कुचल देंगे। या इसे गहरे महासागर में फेंक देंगे। BSB BSB: He will again have compassion on us; He will vanquish our iniquities. You will cast out all our sins into the depths of the sea.
20 IEV आप दिखाएँगे कि आप उन कार्यों को विश्वास की क्षमता के साथ करते हैं जिनकी आपने हमसे प्रतिज्ञा की है और निष्ठापूर्वक हमसे प्रेम करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आपने बहुत पहले हमारे पूर्वज अब्राहम और याकूब से गम्भीरता के साथ प्रतिज्ञा की थी कि आप करेंगे। BSB BSB: You will show faithfulness to Jacob and loving devotion to Abraham, as You swore to our fathers from the days of old.