1 IEV सब लोग उस स्थान पर एकत्र हुए जो जल फाटक के निकट था। पुरुष और स्त्रियाँ और समझदार बच्चे एक साथ एकत्र हुए। उन्होंने एज्रा से कहा कि मूसा ने जो व्यवस्था लिखी थी, उन नियमों की पुस्तक को बाहर निकाल लाओ, जिन्हें यहोवा ने इस्राएल के लोगों को व्यवस्था के रूप में दिया था कि उन नियमों और आज्ञाओं का पालन करें। BSB BSB: At that time all the people gathered together in the square before the Water Gate, and they asked Ezra the scribe to bring out the Book of the Law of Moses, which the LORD had commanded for Israel.
2 IEV एज्रा, जिसने परमेश्वर के भवन में बलियों के द्वारा परमेश्वर की सेवा की, व्यवस्था को बाहर लाया और सभी लोगों, स्त्री और पुरुष, दोनों के सामने और हर एक समझने वाले सामने पढ़ा। उन्होंने उस वर्ष के सातवें महीने के पहले दिन ऐसा किया। BSB BSB: On the first day of the seventh month, Ezra the priest brought the Law before the assembly of men and women and all who could listen and understand.
3 IEV अत: वह उसे बाहर लाया और लोगों के सामने पढ़ा। उन्होंने इसे सुबह से दोपहर तक पढ़ा। उन सब लोगों ने सुना, क्या स्त्री, क्या पुरुष और जो उसने पढ़ा उसे समझने के योग्य थे। व्यवस्था की पुस्तक से एज्रा ने जो पढ़ा लोगों ने बहुत रूचि के साथ सुना। BSB BSB: So Ezra read it aloud from daybreak until noon as he faced the square before the Water Gate, in front of the men and women and those who could understand. And all the people listened attentively to the Book of the Law.
4 IEV एज्रा इस उद्देश्य के लिए लोगों के द्वारा निर्मित एक ऊँचे लकड़ी के मंच के ऊपर खड़ा था। उसके दाहिनी ओर मत्तित्याह, शेमा, अनायाह, ऊरिय्याह, हिल्किय्याह और मासेयाह खड़े थे। उसके बाईं ओर पर, पदायाह, मीशाएल, मल्किय्याह, हाशूम, हश्बद्दाना, जकर्याह और मशुल्लाम खड़े थे। BSB BSB: Ezra the scribe stood on a high wooden platform built for this occasion. At his right side stood Mattithiah, Shema, Anaiah, Uriah, Hilkiah, and Maaseiah, and at his left were Pedaiah, Mishael, Malchijah, Hashum, Hash-baddanah, Zechariah, and Meshullam.
5 IEV एज्रा ने मंच पर खड़े होकर उस पुस्तक को खोला सब उसे देख सकते थे, और जैसे ही उसने पुस्तक खोली, सब लोग खड़े हो गए। BSB BSB: Ezra opened the book in full view of all the people, since he was standing above them all, and as he opened it, all the people stood up.
6 IEV तब एज्रा ने महान परमेश्वर यहोवा की स्तुति की और सब लोगों ने अपने हाथों को उठा कर कहा,“आमीन! आमीन!” तब सब लोगों ने सिर झुका कर अपने माथे भूमि पर टेक कर यहोवा की आराधना की। BSB BSB: Then Ezra blessed the LORD, the great God, and with their hands uplifted, all the people said, “Amen, Amen!” Then they bowed down and worshiped the LORD with their faces to the ground.
7 IEV येशुअ, बानी, शेरेब्याह, यामीन, अक्कूब, शब्बतै, होदिय्याह, मासेयाह, कलीता, अजर्याह, योजाबाद, हानान और पलायाह, सब लेवी थे। उन्होंने मूसा के नियमों का अर्थ उन लोगों को समझाया जो वहाँ खड़े थे। BSB BSB: The Levites—Jeshua, Bani, Sherebiah, Jamin, Akkub, Shabbethai, Hodiah, Maaseiah, Kelita, Azariah, Jozabad, Hanan, and Pelaiah—instructed the people in the Law as they stood in their places.
9 IEV तब नहेम्याह जो अधिपति था, और एज्रा याजक और शास्त्री, और लेवी जो लोगों को सुनाया था उसका वर्णन कर रहे थे, उनको कहा,“यहोवा तुम्हारे परमेश्वर यह मानते हैं कि यह दिन अन्य दिनों से अलग है। इसलिए दुखी न हो या रोओ मत!” जब उन्होंने एज्रा के द्वारा मूसा के नियमों को सुना, तब सब लोग रो रहे थे। BSB BSB: Nehemiah the governor, Ezra the priest and scribe, and the Levites who were instructing the people said to all of them, “This day is holy to the LORD your God. Do not mourn or weep.” For all the people were weeping as they heard the words of the Law.
10 IEV तब नहेम्याह ने उनको कहा,“अब घर जाओ और कुछ अच्छे भोजन का आनन्द लो और कुछ मीठा रस पियो। और उन लोगों को कुछ भेजो जिनके पास खाने या पीने के लिए कुछ भी नहीं है।” यह दिन हमारे परमेश्वर की आराधना के लिए अलग किया गया है उदासी से भरे मत रहो! यहोवा जो आनन्द देते हैं वह तुम्हें दृढ़ बना देंगे।” BSB BSB: Then Nehemiah told them, “Go and eat what is rich, drink what is sweet, and send out portions to those who have nothing prepared, since today is holy to our Lord. Do not grieve, for the joy of the LORD is your strength.”
11 IEV लेवियों ने लोगों को चुप कराते हुए कहा,“रोओ मत, क्योंकि यह दिन यहोवा के लिए अलग है।” दुखी मत हो!” BSB BSB: And the Levites calmed all the people, saying, “Be still, since today is holy. Do not grieve.”
12 IEV इसलिए लोग चले गए, और उन्होंने खाया और पिया, और उन्होंने उन लोगों को भोजन भेजा जिनके पास कुछ नहीं था। वे बहुत आनन्दित थे, क्योंकि वे उन शब्दों के अर्थ को समझते थे जो उनके लिए पढ़े गए थे। BSB BSB: Then all the people began to eat and drink, to send out portions, and to rejoice greatly, because they understood the words that had been made known to them.
13 IEV अगले दिन, परिवारों के अगुवे और याजक और लेवी, एज्रा के साथ अध्ययन करने के लिए एक- साथ आए कि वे व्यवस्था के शब्दों से पूरा ज्ञान प्राप्त कर सकें। BSB BSB: On the second day of the month, the heads of all the families, along with the priests and Levites, gathered around Ezra the scribe to study the words of the Law.
14 IEV उन्होंने नियम में पढ़ा कि कैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी कि इस्राएल के लोगों को आदेश दे कि वे पूरे महीने अस्थाई झोपड़ियों में रहें उसको स्मरण रखें कि उनके पूर्वज झोपड़ियों में रहते थे, जब वे जंगल में थे। BSB BSB: And they found written in the Law, which the LORD had commanded through Moses, that the Israelites were to dwell in booths during the feast of the seventh month,
15 IEV उन्होंने यह भी सीखा कि उन्हें यरूशलेम और सब शहरों में प्रचार करना चाहिए कि लोगों को पर्वतों पर जा कर जैतून के पेड़ से और जंगली जैतून के पेड़ से और मेंहदी के पेड़, ताड़ के पेड़ और घने पेड़ों से शाखाओं को काटना चाहिए। इन शाखाओं से पर्व के समय उन्हें अपने रहने के लिए झोपड़ियां बनानी चाहिए, जैसा कि मूसा ने इस विषय में लिखा था। BSB BSB: and that they should proclaim this message and spread it throughout their towns and in Jerusalem, saying, “Go out to the hill country and bring back branches of olive, wild olive, myrtle, palm, and other leafy trees, to make booths, as it is written.”
16 IEV इसलिए लोग शहर से बाहर चले गए और शाखाओं को काट कर उनसे झोपड़ियाँ बना ली। उन्होंने अपने घरों की छतों पर, उनके आँगन में, परमेश्वर के भवन के आँगनों में और जल फाटक के चौक में और एप्रेम के फाटक में झोपड़ियाँ बनाईं। BSB BSB: And the people went out, brought back branches, and made booths on their own rooftops, in their courtyards, in the courts of the house of God, and in the squares by the Water Gate and by the Gate of Ephraim.
17 IEV बाबेल से लौटे सभी इस्राएली लोगों ने झोपड़ियाँ बनाईं और उनमें एक सप्ताह के लिए रहें। इस्राएली लोगों ने इस पर्व को यहोशू के समय में ऐसे नहीं मनाया था। और लोगों को बहुत आनन्द प्राप्त हुआ। BSB BSB: The whole assembly that had returned from exile made booths and lived in them. From the days of Joshua son of Nun until that day, the Israelites had not celebrated like this. And there was great rejoicing.
18 IEV सप्ताह के हर दिन एज्रा ने परमेश्वर की व्यवस्था की पुस्तक लोगों के सामने पढ़ी। फिर आठवें दिन, उन्होंने नियम का पालन किया और सब लोगों को एक साथ आने के लिए कहा, कि वे पर्व का समापन कर सकें। BSB BSB: Day after day, from the first day to the last, Ezra read from the Book of the Law of God. The Israelites kept the feast for seven days, and on the eighth day they held an assembly, according to the ordinance.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.