1 IEV यहोवा ने हारून से कहा,“तू और तेरे पुत्र और तेरे पिता के परिवार के अन्य सदस्य वे हैं जिन्हें दण्ड मिलेगा यदि पवित्र- तम्बू के भीतर की वस्तुओं के साथ कुछ भी बुरा हुआ तो तू और तेरे पुत्र और तेरे पिता के परिवार के सदस्य दण्ड पाएँगे और यदि किसी याजक ने कोई भी बुरा कार्य किया तो तू और तेरे पुत्रों को दण्ड दिया जाएगा। BSB BSB: So the LORD said to Aaron, “You and your sons and your father’s house must bear the iniquity involving the sanctuary. And you and your sons alone must bear the iniquity involving your priesthood.
2 IEV जो लोग तेरे गोत्र अर्थात् लेवी के गोत्र के हैं, उन्हें कह कि वे पवित्र- तम्बू में तेरी और तेरे पुत्रों की सेवा में सहायता करें। BSB BSB: But bring with you also your brothers from the tribe of Levi, the tribe of your father, that they may join you and assist you and your sons before the Tent of the Testimony.
3 IEV परन्तु जब वे कार्य करते हैं, तो उन्हें तम्बू के भीतर पवित्र वस्तुओं के या वेदी के पास नहीं जाना है। यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे मर जाएँगे, और तुम भी मर जाओगे! BSB BSB: And they shall attend to your duties and to all the duties of the Tent; but they must not come near to the furnishings of the sanctuary or the altar, or both they and you will die.
4 IEV वे पवित्र- तम्बू की देखभाल करने और सभी कार्य करने में तुम्हारी सहायता कर सकते हैं, परन्तु जहाँ तुम कार्य कर रहे हो, वहाँ किसी और को आने की अनुमति नहीं है। BSB BSB: They are to join you and attend to the duties of the Tent of Meeting, doing all the work at the Tent; but no outsider may come near you.
5 IEV केवल तुम पवित्र- तम्बू में और वेदी पर पवित्र कार्य करोगे। यदि तुम इन निर्देशों का पालन करते हो, तो मैं फिर कभी इस्राएलियों से क्रोधित नहीं होऊँगा। BSB BSB: And you shall attend to the duties of the sanctuary and of the altar, so that wrath may not fall on the Israelites again.
6 IEV मैंने स्वयं अन्य इस्राएली लोगों में से लेवी के वंशजों को चुना है कि वे तुम्हारे विशेष सहायक होंगे। वे एक प्रकार का उपहार हैं जो मैंने तुम्हें पवित्र- तम्बू में कार्य करने के लिए दिया है। BSB BSB: Behold, I Myself have selected your fellow Levites from the Israelites as a gift to you, dedicated to the LORD to perform the service for the Tent of Meeting.
7 IEV परन्तु तू और तेरे पुत्र ही याजक हैं, जिन्हें वेदी परम पवित्रस्थान के भीतर जो भी होना है उसके विषय मैंने जो निर्देश दिए हैं, उन्हें पूरा करना। मैं तुम्हें सेवा करने का यह कार्य दे रहा हूँ। अत: तो कोई और यह याजकीय कार्य करने का प्रयास करे तो वह मार डाला जाए।” BSB BSB: But only you and your sons shall attend to your priesthood for everything concerning the altar and what is inside the veil, and you are to perform that service. I am giving you the work of the priesthood as a gift, but any outsider who comes near the sanctuary must be put to death.”
8 IEV यहोवा ने हारून से यह भी कहा,“मैंने स्वयं तुझे उन सभी पवित्र भेंटों का ध्यान रखने के लिए नियुक्त किया है जो इस्राएली लोग मेरे लिए लाते हैं। मैंने इन सभी पवित्र भेंटों को तुझे और तेरे पुत्रों को दिया है। तुम और तुम्हारे वंशज इन भेंटों का सदा एक भाग प्राप्त करोगे। BSB BSB: Then the LORD said to Aaron, “Behold, I have put you in charge of My offerings. As for all the sacred offerings of the Israelites, I have given them to you and your sons as a portion and a permanent statute.
9 IEV भेंट के वे भाग जो वेदी पर पूरी तरह से जलाए नहीं गए हैं, वे तुम्हारे हैं। पवित्र भेंटों के उन भागों को, जिनमें आटे की भेंट, पापों का प्रायश्चित करने और पापों के दोष को दूर के लिए चढ़ाई गई भेंट हैं, अलग की जाएँ, और तुझे और तेरे पुत्रों को दी जाएँ। BSB BSB: A portion of the most holy offerings reserved from the fire will be yours. From all the offerings they render to Me as most holy offerings, whether grain offerings or sin offerings or guilt offerings, that part belongs to you and your sons.
10 IEV तुम्हें इन्हें अति पवित्र भेंट के रूप में खाना है। तुम्हारे कुल में हर पुरुष इसे खा सकता है। परन्तु तुम्हें उन भेंटों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे तुम्हारे लिए पवित्र है। BSB BSB: You are to eat it as a most holy offering, and every male may eat it. You shall regard it as holy.
11 IEV याजक वेदी के सामने खड़े होकर पवित्र भेंट को ऊँचा उठाते। वे सब भेंटें जो इस्राएली मेरे पास लाते हैं, वे तेरे और तेरे पुत्रों और पुत्रियों की हैं। वे सदैव तुम्हारा भाग होंगे। तुम्हारे परिवार के सभी सदस्य जिन्होंने अनुष्ठान करके अपने आपको मेरे के लिए स्वीकार्य किया है, उन सबको इन भेंटों को खाने की अनुमति है। BSB BSB: And this is yours as well: the offering of their gifts, along with all the wave offerings of the Israelites. I have given this to you and your sons and daughters as a permanent statute. Every ceremonially clean person in your household may eat it.
12 IEV मैं तुम्हें वह पहला भोजन भी दे रहा हूँ जो लोग हर वर्ष फसल काट कर मेरे लिए लाते हैं और सबसे अच्छा जैतून का तेल और नया दाखरस और अनाज। BSB BSB: I give you all the freshest olive oil and all the finest new wine and grain that the Israelites give to the LORD as their firstfruits.
13 IEV पहली फसल जिसे काट कर लोग मेरे पास लाते हैं, वह तुम्हारी है। तुम्हारे परिवार में से जिन्होंने अनुष्ठान किया है कि मैं उन्हें स्वीकार करूँ उन्हें उसमें से खाने की अनुमति है। BSB BSB: The firstfruits of everything in their land that they bring to the LORD will belong to you. Every ceremonially clean person in your household may eat them.
14 IEV इस्राएल में जो कुछ भी मेरे लिए समर्पित है, वह तुम्हारा होगा। BSB BSB: Every devoted thing in Israel belongs to you.
15 IEV मनुष्यों और घरेलू पशुओं दोनों के पहलौठे, जो मेरे लिए लाए जाते हैं, तेरे ही होंगे। परन्तु लोगों को अपने पहलौठे पुत्रों और पहलौठे पशुओं को जो बलि के लिए नहीं है वापस मोल लेना होगा। BSB BSB: The firstborn of every womb, whether man or beast, that is offered to the LORD belongs to you. But you must surely redeem every firstborn son and every firstborn male of unclean animals.
16 IEV वे उन्हें एक महीने के होने पर वापस लें। प्रत्येक पुत्र के लिए उन्हें जो कीमत चुकानी पड़ेगी वह चाँदी के पाँच टुकड़े हैं। उन्हें पवित्र- तम्बू में रखे तराजू पर चाँदी का वजन तौलना होगा। BSB BSB: You are to pay the redemption price for a month-old male according to your valuation: five shekels of silver, according to the sanctuary shekel, which is twenty gerahs.
17 IEV परन्तु उन्हें पशुओं या भेड़ों या बकरियों पहलौठे को वापस मोल लेने की अनुमति नहीं है। वे पवित्र हैं और मेरे लिए अलग किए गए हैं। उन्हें मार डालो और वेदी पर उनका लहू छिड़को। फिर उन पशुओं की चर्बी को वेदी पर पूरी तरह से जलाओ। उनके जलने की सुगन्ध से में बहुत प्रसन्न हो जाऊँगा। BSB BSB: But you must not redeem the firstborn of an ox, a sheep, or a goat; they are holy. You are to splatter their blood on the altar and burn their fat as a food offering, a pleasing aroma to the LORD.
18 IEV जिस प्रकार उन पशुओं की छातियाँ और दाहिने जाँघ जो मेरे साथ मेल करने के लिए चढ़ाई जाती हैं जब याजक उन्हें वेदी के सामने ऊँचा उठाता है, तुम्हारा है वैसे ही ये भेंट भी तुम्हारी होगी। BSB BSB: And their meat belongs to you, just as the breast and right thigh of the wave offering belong to you.
19 IEV जो कुछ इस्राएली पवित्र भेंट के रूप में मेरे पास लाते हैं, मैं वह सब तुम्हें दे रहा हूँ। वे तुम्हारे और तुम्हारे पुत्रों और पुत्रियों के खाने के लिए है। वे सदा तुम्हारा भाग होंगे। यह एक समझौता मैं तुम्हारे साथ कर रहा हूँ, एक सदा का समझौता। मैं तुम्हारे वंशजों के साथ भी कर रहा हूँ।” BSB BSB: All the holy offerings that the Israelites present to the LORD I give to you and to your sons and daughters as a permanent statute. It is a permanent covenant of salt before the LORD for you and your offspring.”
20 IEV यहोवा ने हारून से यह भी कहा,“तुम याजकों को अन्य इस्राएलियों के समान कोई भूमि या सम्पत्ति नहीं प्राप्त होगी। तुम्हारा भाग मैं हूँ। BSB BSB: Then the LORD said to Aaron, “You will have no inheritance in their land, nor will you have any portion among them. I am your portion and your inheritance among the Israelites.
21 IEV जब इस्राएली मेरे लिए अपनी फसलों और नवजात पशुओं का दशमांश लाएँगे, तो मैं तुम्हें अर्थात् लेवी के वंशजों को वह दे दूँगा। पवित्र- तम्बू में जो कार्य तुम करते हो उसके लिए वह तुम्हारी मजदूरी होगी। BSB BSB: Behold, I have given to the Levites all the tithes in Israel as an inheritance in return for the work they do, the service of the Tent of Meeting.
22 IEV अन्य इस्राएलियों को उस तम्बू के पास नहीं जाना है। यदि वे उसके पास जाते हैं, तो उनका ऐसा करना मेरे समक्ष पाप है, और वे इस पाप के लिए मर जाएँगे। BSB BSB: No longer may the Israelites come near to the Tent of Meeting, or they will incur guilt and die.
23 IEV केवल लेवी के वंशजों को पवित्र- तम्बू में कार्य करने की अनुमति है, और यदि उसमें कुछ भी बुरा होता है तो उन्हें दण्ड दिया जाएगा। यह एक नियम है जो कभी नहीं बदला जाएगा। लेवी के वंशजों को अन्य इस्राएलियों के बीच कोई भूमि प्राप्त नहीं होगी। BSB BSB: The Levites are to perform the work of the Tent of Meeting, and they must bear their iniquity. This is a permanent statute for the generations to come. The Levites will not receive an inheritance among the Israelites.
24 IEV इस्राएली अपनी फसलों और पशुओं में से दशमांश मेरे लिए चढ़ाएँगे, और यही मैं लेवी के वंशजों को देता हूँ कि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करें। यही कारण है मैंने कहा कि मैं लेवी के वंशजों को कोई भी भूमि नहीं दूँगा। BSB BSB: For I have given to the Levites as their inheritance the tithe that the Israelites present to the LORD as a contribution. That is why I told them that they would not receive an inheritance among the Israelites.”
25 IEV यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: And the LORD instructed Moses,
26 IEV “लेवी के वंशजों से यह कह‘जब तुम इस्राएली लोगों से फसलों और पशुओं का दशमांश प्राप्त करते हो, तो तुम्हें उसमें से दशमांश पवित्र भेंट करके मेरे लिए चढ़ाना होगा, BSB BSB: “Speak to the Levites and tell them: ‘When you receive from the Israelites the tithe that I have given you as your inheritance, you must present part of it as an offering to the LORD—a tithe of the tithe.
27 IEV जैसे अन्य इस्राएली लोग अनाज और दाखरस का दशमांश चढ़ाते हैं। BSB BSB: Your offering will be reckoned to you as grain from the threshing floor or juice from the winepress.
28 IEV तुम्हें इस्राएली लोगों से जो कुछ मिलता है, उसका दशमांश मेरे लिए लाना होगा। तुम्हारी ओर से यह मेरे निमित्त पवित्र भेंट होगी। तुम्हें इसे हारून को देना होगा। BSB BSB: So you are to present an offering to the LORD from all the tithes you receive from the Israelites, and from these you are to give the LORD’s offering to Aaron the priest.
29 IEV जो तुम्हें दिया गया है उनमें से सबसे उत्तम भाग का चयन करके मेरे लिए लाओ।’ BSB BSB: You must present the offering due the LORD from all the best of every gift, the holiest part of it.’
30 IEV इसके अतिरिक्त, लेवी के वंशजों से कह‘जब तुम अपनी भेंट के रूप में अनाज और दाखरस के उन सबसे उत्तम भाग को मेरे लिए लाते हो, तो मैं यह मानूँगा कि वे भेंटें तुम्हारे अनाज और दाखरस से आई है। BSB BSB: Therefore say to the Levites, ‘When you have presented the best part, it will be reckoned to you as the produce of the threshing floor or winepress.
31 IEV तुम लेवी के वंशजों और तुम्हारे परिवारों को शेष भोजन खाने की अनुमति है, और तुम जहाँ चाहो वहाँ उसे खा सकते हो, क्योंकि यह पवित्र- तम्बू में तुम्हारे द्वारा किए गए कार्य के लिए तुम्हारी मजदूरी है। BSB BSB: And you and your households may eat the rest of it anywhere; it is the compensation for your work at the Tent of Meeting.
32 IEV जो कुछ भी तुम प्राप्त करते हो, उसका सबसे उत्तम भाग यदि तुम याजकों को देते हो, तो तुम लोगों के द्वारा लाई गई अंश भेंटों में से दसवें अंश को स्वीकार करने के लिए दण्ड नहीं पाओगे परन्तु तुम्हें उन भेंटों को पवित्र मानना है। यदि तुम उन चीजों को इन निर्देशों के विपरीत जो मैंने तुम्हें दिए हैं, उन वस्तुओं को खा कर पाप करते हो, तो तुम्हें मार डाला जाएगा।” BSB BSB: Once you have presented the best part of it, you will not incur guilt because of it. But you must not defile the sacred offerings of the Israelites, or else you will die.’”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.