1 IEV मैं, पौलुस, फिलिप्पी शहर में रहने वाले प्रिय साथी विश्वासियों को यह लिख रहा हूँ। हम, पौलुस और तीमुथियुस, यह पत्र तुम सभी को जो फिलिप्पी में हैं, भेज रहे हैं, जो मसीह यीशु में जोड़े गए हो, जिनको परमेश्वर ने अपने लिए अलग किया है। हम इस पत्र को अध्यक्षों और सेवकों को भेज रहे हैं जो वहाँ सेवा कर रहे हैं। BSB BSB: Paul and Timothy, servants of Christ Jesus, To all the saints in Christ Jesus at Philippi, together with the overseers and deacons:
2 IEV हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह तुम पर दया करें और तुमको शान्ति दें। BSB BSB: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.
3 IEV मैं जब भी तुम्हारे विषय में स्मरण करता हूँ तो प्रार्थना में अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ। BSB BSB: I thank my God every time I remember you.
4 IEV मैं निरन्तर आनन्द के साथ तुम सबके लिए प्रार्थना करता हूँ BSB BSB: In every prayer for all of you, I always pray with joy,
5 IEV और परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ क्योंकि तुम पहले दिन से आज तक सुसमाचार का प्रचार करने में तीमुथियुस और मेरे अन्य सब लोगों के साथ कार्य कर रहे हो। BSB BSB: because of your partnership in the gospel from the first day until now,
7 IEV तुम सबके विषय में मेरी ऐसी भावना सही है क्योंकि मैं तुमको हृदय से प्रेम करता हूँ। जिस कार्य को परमेश्वर ने मुझे आगे बढ़ाने के लिए दिया है, तुम उसमें मेरे साथ सहभागी रहे हो, चाहे अब मैं बन्दीगृह में हूँ, या तब जब मैं सुसमाचार का सब लोगों में प्रचार करता हूँ और लोगों को बताता हूँ कि यह सच है। BSB BSB: It is right for me to feel this way about all of you, since I have you in my heart. For in my chains and in my defense and confirmation of the gospel, you are all partners in grace with me.
8 IEV परमेश्वर मेरे गवाह हैं कि मैं तुम्हारे साथ रहने की कैसी गहरी लालसा रखता हूँ, जैसे मैं तुम सबको गहराई से प्रेम करता हूँ, जैसे मसीह यीशु ने हम सबसे बड़ी दया से प्रेम किया। BSB BSB: God is my witness how I long for all of you with the affection of Christ Jesus.
9 IEV मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करता हूँ, कि तुम एक दूसरे से अधिक से अधिक प्रेम कर सको, और तुम यह जान सको और समझ सको कि परमेश्वर क्यों चाहते हैं कि तुम ऐसा करो। BSB BSB: And this is my prayer: that your love may abound more and more in knowledge and depth of insight,
10 IEV मैं यह भी प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुमको समझने की शक्ति दें कि तुमको क्या विश्वास करना चाहिए और तुम्हारे व्यवहार के लिए सर्वोत्तम क्या है। मैं यह प्रार्थना इसलिए करता हूँ कि, जब मसीह वापस आएँ, तो तुम निष्ठावान और निर्दोष पाए जाओ। BSB BSB: so that you may be able to test and prove what is best and may be pure and blameless for the day of Christ,
11 IEV मैं यह भी प्रार्थना करता हूँ कि जो तुम कर सकते हो तुम सदा उसे करते रहो क्योंकि परमेश्वर ने तुमको यीशु मसीह के कारण से अपनी दृष्टि में धर्मी घोषित किया है। तब दूसरे लोग यह देखेंगे कि तुम कैसे परमेश्वर की महिमा और स्तुति करते हो। BSB BSB: filled with the fruit of righteousness that comes through Jesus Christ, to the glory and praise of God.
12 IEV हे मेरे साथी विश्वासियों, मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो कि जिन कठिनाईयों का मुझे सामना करना पड़ा है, वे मुझे लोगों को सुसमाचार सुनाने से रोक नहीं सकीं। इसकी अपेक्षा मेरे कष्टों ने लोगों को मसीह के विषय में सुसमाचार सुनाने के लिए और भी अधिक योग्य बनाया है। BSB BSB: Now I want you to know, brothers, that my circumstances have actually served to advance the gospel.
13 IEV विशेष करके, राजमहल के सब सुरक्षाकर्मियों और अनेक अन्य लोगों को अब पता है कि मैं बन्दी हूँ क्योंकि मैं मसीह के सुसमाचार का प्रचार करता हूँ। BSB BSB: As a result, it has become clear throughout the whole palace guard and to everyone else that I am in chains for Christ.
14 IEV इसके अतिरिक्त, यहाँ अधिकांश विश्वासी लोग बिना डरे साहस के साथ यीशु के विषय में सुसमाचार प्रचार करते हैं क्योंकि वे बहुत दृढ़ विश्वास करते हैं कि परमेश्वर उनकी सहायता करेंगे। वे यीशु के विषय में अधिक विश्वास से बोलते हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि प्रभु ने सुसमाचार सुनाने के लिए बन्दीगृह में भी मेरी सहायता की है। BSB BSB: And most of the brothers, confident in the Lord by my chains, now dare more greatly to speak the word without fear.
15 IEV कुछ लोग सुसमाचार का प्रचार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे जलते हैं और झगड़ालू हैं। परन्तु कुछ लोग भली मनसा से सुसमाचार का प्रचार कर रहे हैं। BSB BSB: It is true that some preach Christ out of envy and rivalry, but others out of goodwill.
16 IEV यह लोग जानते हैं कि परमेश्वर ने मुझे चुना है कि सामान्य लोगों में प्रचार करूँ कि यह सुसमाचार सच्चा क्यों है। BSB BSB: The latter do so in love, knowing that I am appointed for the defense of the gospel.
17 IEV परन्तु जो लोग अपने स्वार्थ के कारणों के लिए मसीह के सुसमाचार का प्रचार कर रहे हैं, उनके पास ऐसा करने के लिए कोई उचित कारण नहीं हैं। वे विश्वास करते हैं कि जब मैं बन्दीगृह में हूँ, तो वे मुझे और अधिक दुख पहुँचा रहे हैं। BSB BSB: The former, however, preach Christ out of selfish ambition, not sincerely, supposing that they can add to the distress of my chains.
18 IEV परन्तु इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लोग मसीह के विषय में सुसमाचार का प्रचार कर रहे हैं, चाहे अच्छे कारण से या बुरे कारण से, इसलिए मैं आनन्दित हूँ कि लोग यीशु मसीह के विषय में सन्देश को फैला रहे हैं! और मैं उसमें सदा आनन्द मनाऊँगा! BSB BSB: What then is the issue? Just this: that in every way, whether by false motives or true, Christ is preached. And in this I rejoice. Yes, and I will continue to rejoice,
19 IEV मैं आनन्द करता हूँ क्योंकि मुझे पता है कि परमेश्वर मुझे बन्दीगृह से मुक्त कर देंगे। वह ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि तुम लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हो और क्योंकि यीशु मसीह के आत्मा मेरी सहायता कर रहे हैं। BSB BSB: because I know that through your prayers and the provision of the Spirit of Jesus Christ, my distress will turn out for my deliverance.
20 IEV मैं उतावली से और विश्वास के साथ आशा करता हूँ कि मैं, कुछ भी करने के लिए कभी भी असफल नहीं हो सकता। मुझे अब इससे और साहस मिलेगा, जैसे कि पहले मिला करता था। मैं अपने शरीर के द्वारा मसीह का सम्मान करूँगा, चाहे मैं जीवित रहूँ या मर जाऊँ। BSB BSB: I eagerly expect and hope that I will in no way be ashamed, but will have complete boldness so that now as always Christ will be exalted in my body, whether by life or by death.
21 IEV जहाँ तक कि मेरा प्रश्न है, मैं मसीह का सम्मान करने के लिए जीवित रहता हूँ। परन्तु यदि मैं मर जाऊँ, तो यह मेरे लिए और अधिक उत्तम होगा। BSB BSB: For to me, to live is Christ, and to die is gain.
22 IEV यदि मैं अपने शरीर में जीवित रहता हूँ, तो मैं लाभदायक कार्य कर सकता हूँ। इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं जीवित रहना या मरना चाहता हूँ। BSB BSB: But if I go on living in the body, this will mean fruitful labor for me. So what shall I choose? I do not know.
23 IEV मैं यह चुन नहीं सकता हूँ कि मैं जीऊँ या मरूँ। मैं मरना चाहता हूँ और इस संसार को छोड़ना चाहता हूँ और मसीह के साथ जा कर रहना चाहता हूँ, क्योंकि मसीह के साथ रहना औरों के साथ रहने से अधिक उत्तम है। BSB BSB: I am torn between the two. I desire to depart and be with Christ, which is far better indeed.
24 IEV परन्तु यह आवश्यक है कि मैं यहाँ पृथ्वी पर जीवित रहूँ क्योंकि तुमको अभी भी मेरी सहायता की आवश्यकता है। BSB BSB: But it is more necessary for you that I remain in the body.
25 IEV क्योंकि मुझे इसका भरोसा है, तो मैं जानता हूँ कि मैं तुम लोगों के साथ जीवित रहूँगा कि मसीह में अधिक आनन्द करने और विश्वास करने के लिए तुम्हारी सहायता कर सकूँ। BSB BSB: Convinced of this, I know that I will remain and will continue with all of you for your progress and joy in the faith,
26 IEV जब मैं एक बार फिर से तुम्हारे साथ हूँ, तो मसीह यीशु के कारण तुमको मेरे लिए आनन्दित होना चाहिए। BSB BSB: so that through my coming to you again your exultation in Christ Jesus will resound on account of me.
27 IEV सबसे अधिक महत्वपूर्ण तो यह है, कि अपने आस- पास के लोगों में इस प्रकार का व्यवहार करो, जो यह दिखाता है कि तुम मसीह के विषय में शुभसमाचार का सम्मान करते हो। ऐसा करते रहो कि मैं तुमको देखने के लिए आऊँ या न आऊँ, तुम्हारे जीवन से मुझे प्रसन्नता प्राप्त होगी। उन्हें मुझे बताना चाहिए कि तुम एक साथ और एक चित्त होकर विश्वास करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हो और सुसमाचार के योग्य जीवन जी रहे हो जैसा वह हमें सिखाते है। BSB BSB: Nevertheless, conduct yourselves in a manner worthy of the gospel of Christ. Then, whether I come and see you or only hear about you in my absence, I will know that you stand firm in one spirit, contending together as one for the faith of the gospel,
28 IEV अपने विरोधियों से मत डरो! जब तुम साहसी होकर और उनका सामना करते हो, तो यह दिखाओ कि परमेश्वर उन्हें नष्ट कर देंगे, परन्तु तुमको बचाएँगे। BSB BSB: without being frightened in any way by those who oppose you. This is a clear sign of their destruction but of your salvation, and it is from God.
29 IEV परमेश्वर तुम पर दयालु हैं: क्योंकि मसीह के कारण तुम पर यह अनुग्रह हुआ कि न केवल उन पर विश्वास करो पर उनके लिए दुख भी उठाओ। BSB BSB: For it has been granted to you on behalf of Christ not only to believe in Him, but also to suffer for Him,
30 IEV तुमको सुसमाचार का विरोध करने वालों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे तुमने देखा था कि फिलिप्पी में मुझे ऐसे लोगों का सामना करना पड़ा था, और जैसा कि तुम सुनते हो कि अब भी, यहाँ पर मुझे ऐसे लोगों का सामना करना पड़ रहा है। BSB BSB: since you are encountering the same struggle you saw I had, and now hear that I still have.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.