1 IEV बुद्धिमान पुत्र उन शिक्षाओं पर ध्यान देता है जो उसका पिता उसे देता है; परन्तु हठीला पुत्र सुधार की बात सुनने से मना कर देता है। BSB BSB: A wise son heeds his father’s discipline, but a mocker does not listen to rebuke.
2 IEV अच्छी बातें उस परिणाम के समान आती हैं जो कोई व्यक्ति बतलाता है, परन्तु धोखा देने वाले की इच्छा अधिक से अधिक हिंसा करना है। BSB BSB: From the fruit of his lips a man enjoys good things, but the desire of the faithless is violence.
3 IEV वह व्यक्ति जो अपनी बातों के विषय में बहुत सावधान है, वह अपने जीवन को बचा रखता है; जो बहुत अधिक बातें करता है वह सब कुछ नष्ट करता है। BSB BSB: He who guards his mouth protects his life, but the one who opens his lips invites his own ruin.
4 IEV जो लोग आलसी हैं वे हर वस्तु के लिए भूखे हैं, परन्तु उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा। जो लोग कठिन परिश्रम करते हैं वे इच्छा से अधिक प्राप्त करेंगे। BSB BSB: The slacker craves yet has nothing, but the soul of the diligent is fully satisfied.
5 IEV कोई भी जो धर्म के कार्य करता है, उसे इससे घृणा है जब दूसरे झूठ बोलते हैं, परन्तु दुष्ट व्यक्ति स्वयं पर अपमान लाता है। BSB BSB: The righteous hate falsehood, but the wicked bring shame and disgrace.
6 IEV जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है वह सदा सम्मानित रीतियों से कार्य करता है, परन्तु जो यहोवा द्वारा मना किए गए कार्य करता है, वह अपने दुष्ट जीवन को ही नष्ट कर देता है। BSB BSB: Righteousness guards the man of integrity, but wickedness undermines the sinner.
7 IEV कुछ लोगों के पास कई सम्पत्तियाँ हैं, परन्तु उनका मूल्य कुछ भी नहीं है; परन्तु अन्य लोग उनके पास जो कुछ भी है दे देते हैं, और फिर भी उनके पास सबसे अच्छे प्रकार के धन हैं। BSB BSB: One pretends to be rich, but has nothing; another pretends to be poor, yet has great wealth.
8 IEV एक धनवान व्यक्ति को, अपने जीवन को, एक अपराधी से वापस मोल लेने के लिए, अपनी सम्पत्ति का उपयोग करना पड़ सकता है जो उसे बन्धक बना कर रखता है, परन्तु गरीब व्यक्ति तब भी नहीं सुनता है जब उसे धमकी दी जाती है। BSB BSB: Riches may ransom a man’s life, but a poor man hears no threat.
9 IEV जो धर्म के कार्य करता है वह प्रसन्नता देने वाले प्रकाश के समान चमकता है, परन्तु दुष्ट लोग ऐसे दीपक के समान हैं जो बुझा दिए जाएँगे। BSB BSB: The light of the righteous shines brightly, but the lamp of the wicked is extinguished.
10 IEV अहंकार एक व्यक्ति के भीतर कार्य करता है और इसके परिणाम संघर्ष और तर्क होते हैं, परन्तु जो लोग अच्छी सलाह सुनते हैं उन्हें वह ज्ञान मिलता है जिसकी उन्हें आवश्यकता है। BSB BSB: Arrogance leads only to strife, but wisdom is with the well-advised.
11 IEV जो लोग स्वयं के लिए बहुत अधिक सोचते हैं वे अपने सारे पैसे खर्च करेंगे; वह व्यक्ति जो अपने हाथों से कार्य करके पैसा कमाता है, उसे अपना पैसा बढ़ाने के रीति मिलेंगे। BSB BSB: Dishonest wealth will dwindle, but what is earned through hard work will be multiplied.
12 IEV जब भविष्य की आशा में विलम्भ होता है, तो यह तुझको बीमार बनाती है- तुझे लगता है कि तू जो भी चाहता है उसे कभी प्राप्त नहीं करेगा, परन्तु यदि तू जो चाहता है उसे प्राप्त कर लेता है, तो वह एक जीवन देने वाले पेड़ के समान होगा। BSB BSB: Hope deferred makes the heart sick, but desire fulfilled is a tree of life.
13 IEV जो अच्छी सलाह को तुच्छ मानते हैं वे स्वयं पर अनाज्ञाकारिता करने की दण्ड लाते हैं; जो निर्देश पर ध्यान देता है वह सम्मान प्राप्त करेगा। BSB BSB: He who despises instruction will pay the penalty, but the one who respects a command will be rewarded.
14 IEV बुद्धिमान द्वारा सिखाई गई शिक्षा झरने के समान है, जो उसमें से पीने वालों को जीवन देता है; और वे तेरे आस- पास के सभी घातक खतरों के विषय में तुझको सूचित करते हैं। BSB BSB: The teaching of the wise is a fountain of life, turning one from the snares of death.
15 IEV एक ऐसा मन होना जो सही और गलत समझता है, तेरे लिए सम्मान लाता है, परन्तु वह जो बुरे उद्देश्यों के लिए अच्छे उपहारों को बदल देता है- वह कभी भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँचता है। BSB BSB: Good understanding wins favor, but the way of the faithless is difficult.
16 IEV जिनके पास अच्छी समझ है वे सदा उसी से कार्यवाही करते हैं जो वे जानते हैं; एक मूर्ख व्यक्ति सिद्ध करता है कि उसके निर्णय मूर्खता के हैं, और हर कोई इसे देखता है। BSB BSB: Every prudent man acts with knowledge, but a fool displays his folly.
17 IEV दुष्ट सन्देशवाहक सन्देश नहीं पहुँचाएगा, परन्तु कड़वे दुश्मन एक साथ मिल जाते हैं सन्देशों को भरोसेमन्द सन्देशवाहक द्वारा वितरित किया जाता है। BSB BSB: A wicked messenger falls into trouble, but a faithful envoy brings healing.
18 IEV जो अनुशासन की शिक्षा नहीं लेता वह गरीब होगा, और वह लज्जित होगा, परन्तु वह जो अनुशासन की शिक्षा लेता है और उनसे सीखता है, सम्मान उसे ढूँढ़ लेगा। BSB BSB: Poverty and shame come to him who ignores discipline, but whoever heeds correction is honored.
19 IEV जब लालसा सच होती है, यह लालसा करने वाले व्यक्ति के लिए मधुर प्रसन्नता है; जो मूर्ख हैं वे बार- बार बुराई की ओर मुड़ते रहते हैं। BSB BSB: Desire fulfilled is sweet to the soul, but turning from evil is detestable to fools.
20 IEV यदि तू बुद्धिमान लोगों के साथ समय बिताता है, तो वे अपने जीवन के द्वारा तुझे दिखाएँगे कि तू उनके जैसे बुद्धिमान कैसे बन सकता है। BSB BSB: He who walks with the wise will become wise, but the companion of fools will be destroyed.
21 IEV पापी भाग गए और विपत्तियों ने उनका पीछा किया, परन्तु जो लोग धर्म के कार्य करते हैं वे पाते हैं उनका प्रतिफल भलाई है। BSB BSB: Disaster pursues sinners, but prosperity is the reward of the righteous.
22 IEV एक अच्छा व्यक्ति मरने के समय अपने पोते को देने के लिए पैसे अलग करता है, परन्तु पापी व्यक्ति अपनी सम्पत्ति को संग्रहित करेगा, यह जाने बिना कि इसे धर्म के कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जा सकता है। BSB BSB: A good man leaves an inheritance to his children’s children, but the sinner’s wealth is passed to the righteous.
23 IEV गरीब व्यक्ति के स्वामित्व वाले क्षेत्र में अधिक भोजन पैदा हो सकता है, परन्तु धनवानों से अधिक गरीब अन्याय से पीड़ित हैं, और फसल नहीं लगाई गयी है। BSB BSB: Abundant food is in the fallow ground of the poor, but without justice it is swept away.
24 IEV माता- पिता जो अपने बच्चे को प्रशिक्षित नहीं करते हैं कि उसे कैसा जीवन जीना चाहिए वे उसे कोई प्रेम नहीं दिखाते हैं, परन्तु वे जो बच्चे को प्रशिक्षित करने में सावधान है कि उसे कैसा जीवन जीना चाहिए, वे अपने महान प्रेम को दिखाते हैं। BSB BSB: He who spares the rod hates his son, but he who loves him disciplines him diligently.
25 IEV जो धर्म के कार्य करते हैं वे अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त भोजन खाते हैं, परन्तु दुष्ट शिकायत करते हैं कि वे सदा भूखे हैं। BSB BSB: A righteous man eats to his heart’s content, but the stomach of the wicked is empty.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.