1 IEV लोग अपने भीतर की गहरी इच्छाओं से योजना बनाते हैं, परन्तु यह यहोवा है जो उसे बताते हैं कि क्या होगा। BSB BSB: The plans of the heart belong to man, but the reply of the tongue is from the LORD.
2 IEV एक व्यक्ति जो कुछ करता है उसमें कुछ भी गलत नहीं पाता; परन्तु यहोवा अपने उद्देश्यों के अनुसार उसके हर भाग को मापते हैं। BSB BSB: All a man’s ways are pure in his own eyes, but his motives are weighed out by the LORD.
3 IEV जब तू कार्य करता है, तो अपने सभी विचारों और श्रम को यहोवा को सौंप दे, और तेरी योजनाएँ सफल होंगी। BSB BSB: Commit your works to the LORD and your plans will be achieved.
4 IEV जब यहोवा ने सब- कुछ बनाया, तो उन्होंने उन्हें इसलिए बनाया जिससे कि वे सब उनके लिए किसी कार्य को पूरा करेंगे। उन्होंने दुष्ट को भी उस बड़ी परेशानी के दिन के लिए बनाया है। BSB BSB: The LORD has made everything for His purpose—even the wicked for the day of disaster.
5 IEV यहोवा उन लोगों से घृणा करते हैं जिनका अहंकार उनके भीतर की गहराई से आता है। परन्तु तुम इस विषय में सुनिश्चित हो सकते हो: कि उन्हें अभी भी उनके अहंकार के लिए दण्डित किया जाएगा। BSB BSB: Everyone who is proud in heart is detestable to the LORD; be assured that he will not go unpunished.
6 IEV प्रेम और विश्वासयोग्यता पाप को ढाँक लेंगे और पाप को क्षमा करेंगे। जब लोग यहोवा को उनके योग्य सम्मान देते हैं, वे बुराई करने से दूर हो पाने में सक्षम करेंगे। BSB BSB: By loving devotion and faithfulness iniquity is atoned for, and by the fear of the LORD one turns aside from evil.
7 IEV जब कोई व्यक्ति अपने जीवन जीने के रीति से यहोवा को प्रसन्न करता है, वे उस व्यक्ति के शत्रुओं के साथ उसका मेल करा देते हैं। BSB BSB: When a man’s ways please the LORD, He makes even the man’s enemies live at peace with him.
8 IEV थोड़ा पैसा रखना और धर्म का पीछा करना उत्तम है, अपेक्षा इसके कि बड़ी मात्रा में धन रखना और अन्याय फैलाते हुए जीवन जीना। BSB BSB: Better a little with righteousness than great gain with injustice.
9 IEV कोई व्यक्ति योजनाएँ बनाता है वह उसके भीतर की गहराई से आती है, परन्तु यहोवा उस व्यक्ति के हर कदम में उसकी अगुवाई करते हैं। BSB BSB: A man’s heart plans his course, but the LORD determines his steps.
10 IEV एक राजा प्रेरणाप्राप्त निर्णय से बातें कर सकता है; और जब वह निर्णय करता है, तो यह अच्छा और सच होता है। BSB BSB: A divine verdict is on the lips of a king; his mouth must not betray justice.
11 IEV निष्ठावान तराजू यहोवा की ओर से आते हैं; वे हैं जिन्होंने निर्णय किया कि प्रत्येक इकाई का वजन कितना होना चाहिए। BSB BSB: Honest scales and balances are from the LORD; all the weights in the bag are His concern.
12 IEV जब राजा दुष्टता का कार्य करते हैं, तो हमें इससे घृणा करनी चाहिए, जब राजा उचित कार्य करता है तो सिंहासन मजबूत नींव पर स्थापित होता है। BSB BSB: Wicked behavior is detestable for kings, for a throne is established through righteousness.
13 IEV एक राजा आनन्दित होता है जब वह धर्म की बातें बोलने वाले किसी को सुनता है; और वह उस व्यक्ति से प्रेम करता है जो बोलते समय सीधी बातें करता है। BSB BSB: Righteous lips are a king’s delight, and he who speaks honestly is beloved.
14 IEV यदि कोई राजा क्रोधित हो जाता है, तो उसका क्रोध ऐसा खतरा है जो मार सकता है; इसलिए बुद्धिमान लोग उसे शान्त करने का प्रयास करते हैं जिससे कि वह बहुत क्रोधित न हो। BSB BSB: The wrath of a king is a messenger of death, but a wise man will pacify it.
15 IEV राजा की मुस्कुराहट में जीवन है; जब वह आनन्दित होता है, वह झमाझम वर्षा लाने वाले बादल के समान है। BSB BSB: When a king’s face brightens, there is life; his favor is like a rain cloud in spring.
16 IEV बुद्धिमान बनना सोना पाने से उत्तम है; अच्छी समझ प्राप्त करना चाँदी पाने से उत्तम है। BSB BSB: How much better to acquire wisdom than gold! To gain understanding is more desirable than silver.
17 IEV जो सही रीति से जीवन जीता है वह बुराई करने से दूर रहेगा; जो इस विषय में सावधान है कि वह अपने जीवन को कैसे जीता है वह अपने जीवन को सुरक्षित रखेगा। BSB BSB: The highway of the upright leads away from evil; he who guards his way protects his life.
18 IEV पहले किसी में अहंकार आता है, और फिर वह नष्ट हो जाता है। यदि कोई सोचता है कि वह दूसरों की तुलना में उत्तम है, तो वह भयानक ठोकर खाएगा। BSB BSB: Pride goes before destruction, and a haughty spirit before a fall.
19 IEV नम्र होना और गरीबों के बीच रहना उत्तम है अपेक्षा इसके कि जो कुछ घमण्डी लोगों ने बलपूर्वक ले लिया है उसका भाग प्राप्त करना। BSB BSB: It is better to be lowly in spirit among the humble than to divide the spoil with the proud.
20 IEV जो उस पर विचार करते हैं जो उन्हें सिखाया गया है वे सबक में कई अच्छी चीजें पाते हैं; वे लोग कितने धन्य हैं जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं। BSB BSB: Whoever heeds instruction will find success, and blessed is he who trusts in the LORD.
21 IEV जिसके भीतर की गहराई में ज्ञान है उसे“समझदार” शीर्षक दिया गया है, और जो लोग इस तरह से बातें करते हैं जिसे समझा जा सकता है और अपने सुनने वालों को प्रेरित कर सकते हैं, वे अच्छी तरह से सिखाते हैं। BSB BSB: The wise in heart are called discerning, and pleasant speech promotes instruction.
22 IEV जब तू समझ जाता है, तो वह ऐसा है जैसे कि तुझे अपने भीतर जीवन का झरना मिला है; परन्तु मूर्खों को उनकी दण्ड मिलती है जब उनकी मूर्खता उनके पास वापस आती है। BSB BSB: Understanding is a fountain of life to its possessor, but the discipline of fools is folly.
23 IEV भीतर की गहराई से, बुद्धिमान व्यक्ति उस अंतर्दृष्टि से बोलता है जो उसने सीखी है; और इसलिए जब वह बोलता है तो उसके पास दूसरों को समझाने की शक्ति होती है। BSB BSB: The heart of the wise man instructs his mouth and adds persuasiveness to his lips.
24 IEV दया शब्द मधु के छत्ते के समान है; वे हमारे ग्रहण करने में मीठे हैं, और वे हमारे शरीरों को स्वस्थ कर देते हैं। BSB BSB: Pleasant words are a honeycomb, sweet to the soul and healing to the bones.
25 IEV व्यक्ति अपना जीवन जीता है और सोचता है कि वह धर्म के कार्य कर रहा है, परन्तु जब वह अपने जीवन के अन्त में आता है, तो वह मृत्यु ही पाता है। BSB BSB: There is a way that seems right to a man, but its end is the way of death.
26 IEV एक मजदूर की भूख उसे कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करती है, उसकी भूख उसे कार्य करते रहने का आग्रह करती है। BSB BSB: A worker’s appetite works for him because his hunger drives him onward.
27 IEV निकम्मा व्यक्ति खुदाई करता है और तब तक खोदता है जब तक कि उसे कुछ ऐसा नहीं मिलता जिसे वह किसी को लज्जित करने और परेशान करने के लिए उपयोग कर सकता है; और उनके विषय में वह जो कहता है वह खेत को जला देने वाली आग के समान है। BSB BSB: A worthless man digs up evil, and his speech is like a scorching fire.
28 IEV एक व्यक्ति जिसके पास कोई नैतिकता नहीं है, लोगों के बीच झगड़े करवाता है; और जो अफवाहें फैलाते हैं वे मित्रों को अलग करते हैं। BSB BSB: A perverse man spreads dissension, and a gossip divides close friends.
29 IEV हिंसक व्यक्ति अपने मित्र से झूठ बोलता है, और वह उसे एक ऐसे मार्ग से ले जाता है जिसमें कभी भी कुछ अच्छा नहीं मिलेगा। BSB BSB: A violent man entices his neighbor and leads him down a path that is not good.
30 IEV जो आँखों को झपका कर दूसरों को संकेत दे रहा है यह उनकी भयानक षड्यन्त्र आरम्भ करने का समय है; जो अपने होंठ एक साथ दबाते हैं, वे बुरे कार्य करते हैं। BSB BSB: He who winks his eye devises perversity; he who purses his lips is bent on evil.
31 IEV पके बाल गौरवशाली मुकुट के समान हैं; यह उन लोगों को दिया जाता है जो अपना जीवन जी लेते हैं ऐसे कार्य करके जो उचित हैं। BSB BSB: Gray hair is a crown of glory; it is attained along the path of righteousness.
32 IEV जो क्रोधित होने में धीमा है वह योद्धा से भी मजबूत है; जो आत्मनियंत्रित है वह एक ऐसे व्यक्ति से शक्तिशाली है जो बलपूर्वक शहर को जीतता है। BSB BSB: He who is slow to anger is better than a warrior, and he who controls his temper is greater than one who captures a city.
33 IEV पत्थरों द्वारा“चिट्ठी” को किसी व्यक्ति की गोद में फेंक दिया जाता है, परन्तु यहोवा निर्णय लेते हैं कि किस किनारे से पत्थरों का लुढ़कना बन्द होगा। BSB BSB: The lot is cast into the lap, but its every decision is from the LORD.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.