1 IEV हे मेरे पुत्र, मैंने जो बातें तुझे सिखाई हैं उसे मत भूलना; मेरे आदेशों को अपने जीवन आचरण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के रूप में अपने मन में बसा ले, BSB BSB: My son, do not forget my teaching, but let your heart keep my commandments;
2 IEV क्योंकि वे तुझे लम्बा जीवन जीने में सहायता करेंगे, जो दिनों या वर्षों में मापा जाता है, और वे तुझे सिखाए गए सभी बातों के अतिरिक्त तुझे शान्ति भी देंगे। BSB BSB: for they will add length to your days, years and peace to your life.
3 IEV दूसरों के साथ कोमलता का व्यवहार कर और सदा उनसे सच बोल। कोमलता और सच्चाई प्रत्येक सम्बन्ध में तेरा मार्गदर्शन करें, जैसे कि वे दोनों तेरे गले के हार में जड़ी हुई हैं, एक ऐसा हार जो हर कार्य में तेरा मार्गदर्शन करता है। BSB BSB: Never let loving devotion or faithfulness leave you; bind them around your neck, write them on the tablet of your heart.
4 IEV तब तू परमेश्वर की प्रसन्नता का अनुभव करेगा, और लोग भी तुझे अपनी स्वीकृति देंगे। BSB BSB: Then you will find favor and high regard in the sight of God and man.
5 IEV यहोवा पर अपना पूरा भरोसा रख, और कोई कार्य इसलिए न कर क्योंकि तूने अपना मन बना लिया है कि तुझे क्या करना चाहिए। BSB BSB: Trust in the LORD with all your heart, and lean not on your own understanding;
6 IEV परन्तु हर एक चुनाव और निर्णय में, यहोवा की ओर देख, और वह तुझे दिखाएँगे कि तुझे कैसा जीवन जीना है। BSB BSB: in all your ways acknowledge Him, and He will make your paths straight.
7 IEV ऐसा मत सोच कि तू अपने जीवन को निर्देशित करने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान है, यहोवा को वह भय- पूर्वक सम्मान दे जिसके वे योग्य हैं, और जब बुराई तुझे आमन्त्रित करती है, तो उससे अलग हो जा। BSB BSB: Be not wise in your own eyes; fear the LORD and turn away from evil.
8 IEV यहोवा का आदर करने से तेरा शरीर स्वस्थ रहेगा और उससे तेरी हड्डियों को पुष्ट रहेंगी। BSB BSB: This will bring healing to your body and refreshment to your bones.
9 IEV जब तू पैसे कमाता है, तो उसका दशमांश दे कर यहोवा का आदर करना; जो तुझे मिला है उसका पहला भाग उन्हें दे, जिससे कि स्मरण रहे कि यह सब उनसे प्राप्त हुआ था। BSB BSB: Honor the LORD with your wealth and with the firstfruits of all your crops;
10 IEV यदि तू यहोवा का आदर करेगा, तो तेरे भण्डार इतने भरे होंगे कि वे उमण्ड पड़ेंगे, और तेरे रसकुण्ड तेरे द्वारा बनाई गई दाखरस से भरपूर रहेंगे। BSB BSB: then your barns will be filled with plenty, and your vats will overflow with new wine.
11 IEV हे मेरे पुत्र, जब यहोवा सुधारें तो घृणा मत करना, और जब वे तुझे दण्डित करते हैं, तो बुरा नहीं मानना, BSB BSB: My son, do not reject the discipline of the LORD, and do not loathe His rebuke;
12 IEV क्योंकि यहोवा केवल उन लोगों को सुधारते हैं जिनसे वह प्रेम करते हैं, जैसे माता- पिता अपने बच्चों को सुधारते हैं जिनसे वे प्रेम करते हैं। BSB BSB: for the LORD disciplines the one He loves, as does a father the son in whom he delights.
13 IEV जो ज्ञान प्राप्त करते हैं वे धन्य हैं; उसके साथ उन्हें समझ भी प्राप्त होती है। BSB BSB: Blessed is the man who finds wisdom, the man who acquires understanding,
14 IEV ज्ञान तुझे चाँदी की प्राप्ति से भी अधिक लाभ देता है, और वह तुझको सोने से भी अधिक मूल्यवान प्रतिफल देगी। BSB BSB: for she is more profitable than silver, and her gain is better than fine gold.
15 IEV बुद्धिमान होना रत्नों से अधिक बहुमूल्य है और तेरी लालसा की कोई भी वस्तु ज्ञान से अधिक मूल्यवान नहीं है। BSB BSB: She is more precious than rubies; nothing you desire compares with her.
16 IEV बुद्धि की शिक्षा पर चलने से तेरा जीवन लम्बा होगा; वह तुझे धनवान बनाने और अन्य लोगों को तुझे सम्मान देने के लिए प्रेरित करती है। BSB BSB: Long life is in her right hand; in her left hand are riches and honor.
17 IEV बुद्धि अपनी दया से जानी जाती है, और वह तुम्हें सदैव उस स्थान पर ले कर जाएगी जहाँ तुम्हें शान्ति मिलेगी। BSB BSB: All her ways are pleasant, and all her paths are peaceful.
18 IEV बुद्धि एक पेड़ के समान है जिसका फल उन लोगों को जीवन देता है जो इसे पकड़े रहते हैं, और यहोवा उन लोगों को आनन्द देते हैं जो इसे पकड़े रहते हैं। BSB BSB: She is a tree of life to those who embrace her, and those who lay hold of her are blessed.
19 IEV अपनी बुद्धि से यहोवा ने आदि में पृथ्वी की नींव रखी, और अपनी समझ से उन्होंने आकाश में हर वस्तु को अपने उचित स्थान पर रखा। BSB BSB: The LORD founded the earth by wisdom and established the heavens by understanding.
20 IEV महासागरों के गहरे भाग यहोवा की योजना के अनुसार फूट निकले, और उसी प्रकार, उन्होंने ओस को बनाया जिससे कि वह ऊपर बादलों से गिरे। BSB BSB: By His knowledge the watery depths were broken open, and the clouds dripped with dew.
21 IEV हे मेरे पुत्र, अपने द्वारा किए गए निर्णयों में अच्छी समझ को पकड़े रखना, और उनसे अपनी आँखें न हटाना। BSB BSB: My son, do not lose sight of this: Preserve sound judgment and discernment.
22 IEV वे तेरे लिए जीवन लाएँगे, और तेरे जीवन पर यहोवा के आशीष का चिन्ह होगा जिसे लोग तुम्हारे अच्छे निर्णय से देख सकेंगे। BSB BSB: They will be life to your soul and adornment to your neck.
23 IEV तेरे अच्छे निर्णय तुझे वहाँ सुरक्षित ले जाएँगे, जहाँ तू जा रहा है, और वे मार्ग में गलत कदम उठाने से तुझे रोकेंगे। BSB BSB: Then you will go on your way in safety, and your foot will not stumble.
24 IEV जब तू सोने के लिए लेटता है, तो तुझे कोई डर नहीं होगा, और तेरी नींद ताजगी भरी होगी। BSB BSB: When you lie down, you will not be afraid; when you rest, your sleep will be sweet.
25 IEV विपत्ति तुझे भयभीत न करे, और दुष्ट तुझे भयभीत न करें; तेरे निकट आता है तो वे। BSB BSB: Do not fear sudden danger or the ruin that overtakes the wicked,
26 IEV यहोवा तेरी रक्षा करने के लिए तेरी ओर हैं, वे तुझे किसी भी जाल में फँसने नहीं देंगे। BSB BSB: for the LORD will be your confidence and will keep your foot from the snare.
27 IEV उन लोगों को अच्छे उपहार दो जो उसके योग्य हैं, जब तू, उनकी सहायता कर सकता है। BSB BSB: Do not withhold good from the deserving when it is within your power to act.
28 IEV अपने पड़ोसी से मत कह,“बाद में आना; सम्भव है कि मैं कल तेरी सहायता करूँगा,” जबकि तेरे पास पैसे हैं उनकी सहायता कर सकते है। BSB BSB: Do not tell your neighbor, “Come back tomorrow and I will provide”—when you already have the means.
29 IEV जिन्हें तू जानता है, उन्हें हानि पहुँचाने की योजना न बना, विशेष रूप से उन्हें जो तेरे निकट रहते हैं और तुझ पर भरोसा करते हैं। BSB BSB: Do not devise evil against your neighbor, for he trustfully dwells beside you.
30 IEV यदि किसी व्यक्ति ने तेरे विरुद्ध कुछ भी नहीं किया है, तो उसके साथ विवाद न कर या यह न कह कि उसने तेरे साथ कुछ किया है, जबकि उसने नहीं किया है। BSB BSB: Do not accuse a man without cause, when he has done you no harm.
31 IEV किसी ऐसे व्यक्ति से ईर्ष्या न कर जो दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करता है, और वह जो भी करता है वह न कर। BSB BSB: Do not envy a violent man or choose any of his ways;
32 IEV यहोवा झूठ बोलने वाले व्यक्ति से घृणा करते हैं, परन्तु धार्मिकता से रहने वाले व्यक्ति के लिए यहोवा एक निकटतम मित्र हैं। BSB BSB: for the LORD detests the perverse, but He is a friend to the upright.
33 IEV यहोवा उन लोगों के परिवारों पर दण्ड की प्रतिज्ञा करते हैं जो भी बुरे कार्य करते हैं। परन्तु वह अच्छे लोगों के परिवारों को प्रसन्न रखते हैं। BSB BSB: The curse of the LORD is on the house of the wicked, but He blesses the home of the righteous.
34 IEV यहोवा उन लोगों को मूर्ख मानते हैं जो दूसरों से अपमान का व्यवहार करते हैं, परन्तु वह नम्र लोगों पर अपनी दया दर्शाते हैं। BSB BSB: He mocks the mockers, but gives grace to the humble.
35 IEV जो बुद्धिमान हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा, परन्तु मूर्ख लोग अपने अपमान के लिए भलि- भाँति जाने जाएँगे। BSB BSB: The wise will inherit honor, but fools are held up to shame.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.