1 IEV हे मेरे पुत्र, जो शिक्षा मैं तुझे ज्ञान के विषय में देता हूँ उसे सीख। मुझे इसकी बहुत समझ है, अतः मेरी बातों को जो मैं बताता हूँ उसे बहुत सावधानी से सुन। BSB BSB: My son, pay attention to my wisdom; incline your ear to my insight,
2 IEV यदि तू ऐसा करता है, तो तू महत्वपूर्ण और महत्वहीन के बीच अंतर कर पाएगा, और जब तू बोलता है तो तेरे ज्ञान में गलतियाँ नहीं होंगी। BSB BSB: that you may maintain discretion and your lips may preserve knowledge.
3 IEV वह स्त्री जो व्यभिचार करने की इच्छा रखती है वह मीठे शब्द बोलती हैं, और उसके चुम्बन तेल से भी चिकने हैं, BSB BSB: Though the lips of the forbidden woman drip honey and her speech is smoother than oil,
4 IEV परन्तु अन्त में, वह इतनी कड़वी है तू इसका स्वाद ले सकता है, और वह तुझे एक धारदार तलवार के समान काटती है। BSB BSB: in the end she is bitter as wormwood, sharp as a double-edged sword.
5 IEV वह मृत्यु के मार्ग पर चली जाती है; यदि तू उसके पीछे जाता है, तो वह तुझे कब्र में ले जाएगी। BSB BSB: Her feet go down to death; her steps lead straight to Sheol.
6 IEV वह लम्बे जीवन का मार्ग नहीं अपनाती है। वह यहाँ और वहाँ जाती है, परन्तु वह नहीं जानती कि वह कहाँ जा रही है। BSB BSB: She does not consider the path of life; she does not know that her ways are unstable.
7 IEV इसलिए अब, हे मेरे पुत्र, जो कुछ मैं कहता हूँ उस पर ध्यान देना, और जो निर्देश मैं तुझको दे रहा हूँ उसे न भूल और न उसकी अवज्ञा कर। BSB BSB: So now, my sons, listen to me, and do not turn aside from the words of my mouth.
8 IEV चरित्रहीन स्त्री से बहुत दूर रह; उसके घर के द्वार के पास भी मत जा। BSB BSB: Keep your path far from her; do not go near the door of her house,
9 IEV यदि तू उसके पास जाता है तो तू अपना सम्मान खो देगा, और तू अपना जीवन किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप देगा जो तुझ पर दया नहीं करेगा। BSB BSB: lest you concede your vigor to others, and your years to one who is cruel;
10 IEV ऐसा भी हो सकता है कि दूसरे तेरे द्वारा कमाया हुआ सारा धन ले लेंगे, और यह उन लोगों के घरों में जाता है जिन्हें तू नहीं जानता। BSB BSB: lest strangers feast on your wealth, and your labors enrich the house of a foreigner.
11 IEV और जब तेरे मरने का समय आ जाएगा, तब तू पीड़ा से कराहेगा; क्योंकि तेरा माँस और तेरा शरीर नष्ट हो रहा है। BSB BSB: At the end of your life you will groan when your flesh and your body are spent,
12 IEV तब तू कहेगा,“जब गलत कार्य के लिए मुझे दण्ड दिया गया था तब मैंने उससे घृणा की; मैंने उन लोगों को तुच्छ जाना जिन्होंने मुझे बताया कि उचित जीवन कैसे जीना है। BSB BSB: and you will say, “How I hated discipline, and my heart despised reproof!
13 IEV मैंने अपने शिक्षकों का आज्ञापालन नहीं किया और मैंने उन लोगों पर ध्यान नहीं दिया जो मुझे शिक्षा देते थे। BSB BSB: I did not listen to the voice of my teachers or incline my ear to my mentors.
14 IEV मैं उन बुरी बातों से लगभग नष्ट हो गया जो मेरे साथ हुईं; और यह उन सभी लोगों को मालूम हो गया था जो यहोवा की उपासना करने के लिए एकत्र हुए थे।” BSB BSB: I am on the brink of utter ruin in the midst of the whole assembly.”
15 IEV जैसे तू अपने स्वयं के कुण्ड से पानी पीता है, वैसे ही अपनी पत्नी के प्रति विश्वासयोग्य रह। BSB BSB: Drink water from your own cistern, and running water from your own well.
16 IEV तू अपना पानी सड़क पर डाल कर नष्ट नहीं करेगा, या अपने पानी को सार्वजनिक स्थानों में बहने नहीं देगा। BSB BSB: Why should your springs flow in the streets, your streams of water in the public squares?
17 IEV अपना पानी और अपनी पत्नी दोनों को केवल अपने ही आनन्द के लिए रहने दे, और दूसरों के साथ बाँटने के लिए नहीं है। BSB BSB: Let them be yours alone, never to be shared with strangers.
18 IEV तेरा सोता आशीषित हो; अपनी युवावस्था में ब्याही गई स्त्री से प्रसन्न रह। BSB BSB: May your fountain be blessed, and may you rejoice in the wife of your youth:
19 IEV वह एक प्रिय हिरनी के समान सुन्दर है और एक युवा साम्भरनी के समान सुन्दर है। उसके स्तन सदा तेरी इच्छाओं को पूरा करें, जिससे कि तू सदा उसके प्रेम से अत्यंत प्रसन्न रहे। BSB BSB: A loving doe, a graceful fawn—may her breasts satisfy you always; may you be captivated by her love forever.
20 IEV हे मेरे पुत्र, तू व्यभिचारिणी की बाँहों में क्यों जाए? किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी के स्तनों को तू क्यों सहलाए? BSB BSB: Why be captivated, my son, by an adulteress, or embrace the bosom of a stranger?
21 IEV जो कुछ भी हम करते हैं यहोवा उसे देखते हैं; उनसे कुछ भी छिपा नहीं है। वह हमारे हर एक मार्ग को देखते हैं; जहाँ कहीं भी हम जाते हैं, वे जानते हैं। BSB BSB: For a man’s ways are before the eyes of the LORD, and the LORD examines all his paths.
22 IEV एक दुष्ट व्यक्ति की पापी इच्छाएँ उसे जकड़ लेती हैं; उसके पाप एक जाल के समान हैं जो उसे फँसा लेते हैं। BSB BSB: The iniquities of a wicked man entrap him; the cords of his sin entangle him.
23 IEV दुष्ट मनुष्य मर जाएगा क्योंकि वह अपनी इच्छाओं से मना नहीं कर सकता था; वह खो जाता है क्योंकि उसकी मूर्खता की कोई सीमा नहीं है। BSB BSB: He dies for lack of discipline, led astray by his own great folly.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.