1 IEV हे मेरे पुत्र, जो वचन मैं तुझ से कहता हूँ उसका पालन कर; मेरी सभी आज्ञाओं को स्मरण रख। BSB BSB: My son, keep my words and treasure my commandments within you.
2 IEV यदि तू मेरे आदेशों का पालन करता है, तो तू जीवित रहेगा। मेरे आदेशों को सबसे अधिक मूल्यवान धरोहर समझ और उनका पालन कर। BSB BSB: Keep my commandments and live; guard my teachings as the apple of your eye.
3 IEV मेरे आदेशों को लिख ले और स्मरण रखने के लिए अपनी उँगलियों में बाँध ले; वह ऐसे हो जैसे कि तुम्हारे मन में लिखे गए हैं। BSB BSB: Tie them to your fingers; write them on the tablet of your heart.
4 IEV ज्ञान के विषय में सोच की जैसे वह कोई स्त्री है, तेरी अपनी बहन के समान,“जिससे तू प्रेम करता है; समझ को अपने ही परिवार के सदस्य के समान सोच,” जिसके प्रति तू विश्वासयोग्य है। BSB BSB: Say to wisdom, “You are my sister,” and call understanding your kinsman,
5 IEV यदि तू ऐसा करता है, तो तू उन स्त्रियों से दूर रह पाएगा जिनकी संगती में रहना तेरे लिए उचित नहीं, कोई भी स्त्री जो तुझ से अच्छी बातें करती है कि तू उनके साथ पाप करे। BSB BSB: that they may keep you from the adulteress, from the stranger with seductive words.
6 IEV मेरे घर में खड़े होकर, मैंने खिड़की से बाहर देखा, लकड़ी के छज्जे के नीचे से, BSB BSB: For at the window of my house I looked through the lattice.
7 IEV और मैंने कुछ युवा पुरुषों को देखा जिन्होंने अभी तक बुद्धिमानी से जीने के विषय में नहीं सीखा था। विशेष करके वहाँ एक युवक को देखा जो निर्बुद्धि था। BSB BSB: I saw among the simple, I noticed among the youths, a young man lacking judgment,
8 IEV वह सड़क के कोने पर घर के पास से गली में चला गया, और वह व्यभिचारिणी के घर की ओर चला गया। BSB BSB: crossing the street near her corner, strolling down the road to her house,
9 IEV यह दिन का वह समय था जब रात और अंधेरा होने वाला था। BSB BSB: at twilight, as the day was fading into the dark of the night.
10 IEV वहाँ एक स्त्री जो सम्बन्ध खोज रही थी वह उस युवक से मिली, और उसने उसका अभिवादन किया। उसने वेश्याओं जैसे मनमोहक और आकर्षक वस्त्र पहने हुए थे, और उसके पास गुप्त योजनाएँ थीं। BSB BSB: Then a woman came out to meet him, with the attire of a harlot and cunning of heart.
11 IEV वह मनमौजी स्वभाव और चंचलता से ध्यान आकर्षित कर रही थी। वह अपने घर में नहीं टिकती थी। BSB BSB: She is loud and defiant; her feet do not remain at home.
12 IEV एक दिन वह मार्गों में पुरुष को खोजती; किसी और दिन वह पुरुष को खोजने के लिए बाजार में खड़ी होती थी। मार्ग के किसी भी कोने में वह किसी ऐसे पुरुष की प्रतीक्षा करती थी जो उसके साथ पाप करे। BSB BSB: Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner.
13 IEV जब उसने उस युवा पुरुष को देखा, तो उसने मजबूती से उसे पकड़ लिया, और फिर उसने उसे चूमा। बिना किसी लज्जा के और बड़े साहस के साथ, उसने कहा, BSB BSB: She seizes him and kisses him; she brazenly says to him:
14 IEV “आज मेरे घर में माँस है, क्योंकि मैंने यहोवा के साथ मेल करने के लिए आराधनालय में बलिदान किया है। इस प्रकार मैंने यहोवा के साथ अपनी शपथ पूरी की है, BSB BSB: “I have made my peace offerings; today I have paid my vows.
15 IEV और अब मैं तुझ से मिलने के लिए यहाँ आई हूँ। मैं तेरे ही खोज में थी, और अब मैंने तुझको पाया है। BSB BSB: So I came out to meet you; I sought you, and I have found you.
16 IEV मैंने मिस्र की उत्तम रंगीन सनी के कपड़े वाली चादरें मेरे बिस्तर पर बिछाई हैं। BSB BSB: I have decked my bed with coverings, with colored linen from Egypt.
17 IEV मैंने अपने बिस्तर पर इत्र- गन्धरस, यदि, और दालचीनी छिड़क दिया है। BSB BSB: I have perfumed my bed with myrrh, with aloes, and with cinnamon.
18 IEV आ! चल हम सारी रात प्रेम करते हैं, जब तक कि सुबह न हो जाए। चल, हम प्रेम करने की अनेक विधियों का आनन्द लें, जितना हम चाहें। BSB BSB: Come, let us take our fill of love till morning. Let us delight in loving caresses!
19 IEV मेरा पति घर पर नहीं है; वह एक लम्बी यात्रा पर गया है। BSB BSB: For my husband is not at home; he has gone on a long journey.
20 IEV वह पैसों से भरा एक थैला अपने साथ ले गया है; वह महीने के मध्य तक वापस नहीं आएगा।” BSB BSB: He took with him a bag of money and will not return till the moon is full.”
21 IEV इसलिए उसने उस युवा पुरुष को अपने विश्वास जनक शब्दों से आश्वस्त किया; उसकी चिकनी और विश्वास जनक बातों के कारण वह उसकी बातों में आ गया। BSB BSB: With her great persuasion she entices him; with her flattering lips she lures him.
22 IEV उसने अकस्मात ही उसके साथ भीतर आने का निर्णय लिया। वह एक बैल के समान उस स्थान पर जाने के लिए उसके पीछे गया जहाँ उसका स्वामी उसे मार डालेगा, या जैसे कि एक हिरन के समान BSB BSB: He follows her on impulse, like an ox going to the slaughter, like a deer bounding into a trap,
23 IEV जो जाल में पकड़ा गया, जहाँ शिकारी उसके भीतरी अंगों को अपने तीरों से बेध देगा। वह एक पक्षी के समान था जो उड़कर सीधा जाल में आता है और जानता नहीं कि यहाँ उसकी मृत्यु है। BSB BSB: until an arrow pierces his liver, like a bird darting into a snare—not knowing it will cost him his life.
24 IEV हे मेरे पुत्र, मेरी बात सुन, और जो मैं तुझ से कहता हूँ उस पर सावधानीपूर्वक ध्यान दे। BSB BSB: Now, my sons, listen to me, and attend to the words of my mouth.
25 IEV अपने मन की गहराई से उसका विरोध कर। अपनी इच्छा पूरी करने का निर्णय न लेना और उसके पीछे न जाना। तुझे यह निर्णय लेना होगा कि उसके पीछे कभी न जाए। BSB BSB: Do not let your heart turn aside to her ways; do not stray into her paths.
26 IEV उसने कई पुरुषों को नष्ट कर दिया है; यह सच है कि उसके द्वारा उजाड़े गए पुरुषों को कोई नहीं गिन सकता- गिनने के लिए वे असंख्य हैं। BSB BSB: For she has brought many down to death; her slain are many in number.
27 IEV उसके घर का मार्ग कब्र की राह है; वह उस स्थान को जाता है जहाँ मरे हुओं को रखा जाता है। BSB BSB: Her house is the road to Sheol, descending to the chambers of death.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.