1 IEV यहोवा की स्तुति करो! हमारे परमेश्वर की स्तुति करना अच्छा है। यह करना एक सुखद बात है और यह उचित कार्य है। BSB BSB: Hallelujah! How good it is to sing praises to our God, how pleasant and lovely to praise Him!
2 IEV यरूशलेम नष्ट हो गया था, परन्तु यहोवा हमें यरूशलेम को फिर से बनाने में सक्षम बनाते हैं। वह उन लोगों को वापस ला रहे हैं जिन्हें अन्य देशों में ले जाया गया था। BSB BSB: The LORD builds up Jerusalem; He gathers the exiles of Israel.
3 IEV वह उन लोगों को फिर से प्रोत्साहित करते हैं जो बहुत निराश थे; ऐसा लगता है कि वह उनके घावों पर पट्टियाँ बाँधते हैं। BSB BSB: He heals the brokenhearted and binds up their wounds.
4 IEV उन्होंने निर्धारित किया है कि कितने तारे होंगे और वह उन सबको नाम देते हैं। BSB BSB: He determines the number of the stars; He calls them each by name.
5 IEV यहोवा महान और बहुत शक्तिशाली हैं, और कोई भी उनकी समझ को माप नहीं सकता है। BSB BSB: Great is our Lord, and mighty in power; His understanding has no limit.
6 IEV यहोवा उन लोगों को उठाते हैं जिनका दमन किया गया है, और वह दुष्टों को भूमि पर फेंकते हैं। BSB BSB: The LORD sustains the humble, but casts the wicked to the ground.
7 IEV यहोवा का धन्यवाद करो जब तुम उनकी स्तुति के लिए गाते हों; वीणा पर हमारे परमेश्वर के लिए संगीत बजाओ। BSB BSB: Sing to the LORD with thanksgiving; make music on the harp to our God,
8 IEV वह बादलों से आकाश को ढाँकते हैं, और फिर वह पृथ्वी पर वर्षा भेजते हैं और पर्वतों पर घास उगाते हैं। BSB BSB: who covers the sky with clouds, who prepares rain for the earth, who makes grass to grow on the hills.
9 IEV वह पशुओं को वह भोजन देते हैं जो उन्हें चाहिए; वह युवा कौओं को भोजन देते हैं, जब वे रोते हैं क्योंकि वे भूखे होते हैं। BSB BSB: He provides food for the animals, and for the young ravens when they call.
10 IEV वह बलवन्त घोड़ों से प्रभावित नहीं होते हैं न उन पुरुषों से जो तेजी से दौड़ सकते हैं। BSB BSB: He does not delight in the strength of the horse; He takes no pleasure in the legs of a man.
11 IEV इसकी अपेक्षा, वह उनसे प्रसन्न होते हैं जो उनका महान सम्मान करते हैं, जो विश्वास से उनसे आशा रखते हैं, कि वह उनसे प्रेम करते रहेंगे क्योंकि उन्होंने ऐसा करने की प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: The LORD is pleased with those who fear Him, who hope in His loving devotion.
12 IEV हे यरूशलेम के लोगों, यहोवा की स्तुति करो! अपने परमेश्वर की स्तुति करो! BSB BSB: Exalt the LORD, O Jerusalem; praise your God, O Zion!
13 IEV वह इसके द्वार को दृढ़ रख कर तुम्हारे शहर की रक्षा करते हैं। वह वहाँ रहने वाले लोगों को आशीष देते हैं। BSB BSB: For He strengthens the bars of your gates and blesses the children within you.
14 IEV वह तुम्हारे लोगों को धनवान बनाते हैं। वह तुम्हारे खाने के लिए उत्तम गेहूँ देते हैं। BSB BSB: He makes peace at your borders; He fills you with the finest wheat.
15 IEV वह पृथ्वी पर वस्तुएँ उत्पन्न होने की आज्ञा देते हैं; उनके शब्द शीघ्र ही उस स्थान तक पहुँच जाते हैं जहाँ वह उन्हें भेजते हैं। BSB BSB: He sends forth His command to the earth; His word runs swiftly.
16 IEV वह एक सफेद ऊन के कंबल के समान भूमि को ढाँकने के लिए हिम भेजते हैं, और वह भूमि पर पाला बिखेरते हैं, जैसे हवाओं से राख बिखेरी जाती है। BSB BSB: He spreads the snow like wool; He scatters the frost like ashes;
17 IEV वह कंकड़ के समान ओले भेजते हैं; जब ऐसा होता है, तो सहन करना बहुत कठिन होता है क्योंकि हवा बहुत ठण्डी हो जाती है। BSB BSB: He casts forth His hail like pebbles. Who can withstand His icy blast?
18 IEV परन्तु वह हवा को चलने का आदेश देते हैं, और वह चलती है। फिर ओले पिघल जाते हैं और पानी धाराओं में बहने लगता हैं। BSB BSB: He sends forth His word and melts them; He unleashes His winds, and the waters flow.
19 IEV वह याकूब के वंशजों के लिए अपना सन्देश भेजते हैं; वह अपने इस्राएली लोगों को उन बातों को बताते हैं जिन्हें उन्होंने करने का निर्णय लिया है। BSB BSB: He declares His word to Jacob, His statutes and judgments to Israel.
20 IEV उन्होंने किसी अन्य देश के लिए ऐसा नहीं किया है; अन्य राष्ट्र उनके नियमों को नहीं जानते हैं। यहोवा की स्तुति करो! BSB BSB: He has done this for no other nation; they do not know His judgments. Hallelujah!
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.