1 IEV हे यहोवा, जब मैं प्रार्थना करता हूँ तब मेरी सुनें! जब मैं कराहता हूँ तो मेरी ओर ध्यान दें क्योंकि मुझे बहुत पीड़ा है। BSB BSB: For the choirmaster, to be accompanied by flutes. A Psalm of David. Give ear to my words, O LORD; consider my groaning.
2 IEV आप मेरे राजा और मेरे परमेश्वर हैं। जब मैं आप से सहायता के लिए अनुरोध की पुकार करता हूँ, तो सुन लें क्योंकि आप ही हैं जिनसे मैं प्रार्थना करता हूँ। BSB BSB: Attend to the sound of my cry, my King and my God, for to You I pray.
3 IEV जब मैं प्रतिदिन सुबह प्रार्थना करता हूँ तो आप मेरी प्रार्थना सुनते हैं, और मैं आपके उत्तर की प्रतीक्षा करता हूँ। BSB BSB: In the morning, O LORD, You hear my voice; at daybreak I lay my plea before You and wait in expectation.
4 IEV आप ऐसे परमेश्वर नहीं हैं, जो दुष्ट लोगों से प्रसन्न होते हैं; आप बुराई करने वालों का स्वागत कभी नहीं करेंगे। BSB BSB: For You are not a God who delights in wickedness; no evil can dwell with You.
5 IEV आप घमण्डी लोगों को आराधना करने के लिए आपके पास आने की अनुमति नहीं देते हैं। आप उन सबसे घृणा करते हैं जो बुरे कार्य करते हैं। BSB BSB: The boastful cannot stand in Your presence; You hate all workers of iniquity.
6 IEV आप झूठे लोगों का नाश करते हैं, और आप दूसरों की हत्या करने वालों से और दूसरों को धोखा देने वालों से घृणा करते हैं। BSB BSB: You destroy those who tell lies; the LORD abhors the man of bloodshed and deceit.
7 IEV हे यहोवा, क्योंकि आप मुझसे बहुत अधिक और सच्चा प्रेम करते हैं, इसलिए मैं आपके मन्दिर में आया हूँ। मेरे मन में आपके लिए श्रद्धा और महान सम्मान है और मैं आपके पवित्र मन्दिर में आराधना करने के लिए सिर झुकाऊँगा। BSB BSB: But I will enter Your house by the abundance of Your loving devotion; in reverence I will bow down toward Your holy temple.
8 IEV हे यहोवा, क्योंकि आप मेरे साथ सच्चाई से कार्य करते हैं, मुझे दिखाएँ कि मेरे लिए क्या करना उचित है। क्योंकि मेरे कई शत्रु हैं, इसलिए मुझे स्पष्ट दिखाएँ कि मुझे कैसे उचित जीवन जीना है। BSB BSB: Lead me, O LORD, in Your righteousness because of my enemies; make straight Your way before me.
9 IEV मेरे शत्रु कभी सच्ची बात नहीं करते हैं; अपने मन ही मन वे दूसरों को नष्ट करना चाहते हैं। वे हिंसा और मृत्यु की धमकी देते हैं। वे लोगों को प्रसन्न करने के लिए अच्छी- अच्छी बातें कहने के लिए अपनी जीभ का उपयोग करते हैं। BSB BSB: For not a word they speak can be trusted; destruction lies within them. Their throats are open graves; their tongues practice deceit.
10 IEV हे परमेश्वर, घोषणा करें कि वे दोषी हैं और उन्हें दण्ड दें। उन्हें उन्हीं कष्टों का अनुभव कराएँ जो वे दूसरों को देने की योजना बनाते हैं। उन्हें नष्ट करें क्योंकि उन्होंने कई पाप किए हैं, और उन्होंने आपके विरुद्ध विद्रोह किया है। BSB BSB: Declare them guilty, O God; let them fall by their own devices. Drive them out for their many transgressions, for they have rebelled against You.
11 IEV परन्तु जो लोग आपके पास सुरक्षित होने के लिए जाते हैं, उन्हें आनन्द प्रदान करें; वे सदा के लिए आनन्द से गाते रहें। उन लोगों की रक्षा करें जो आप से प्रेम करते हैं; वे आपके कार्यों के कारण वास्तव में आनन्दित हैं। BSB BSB: But let all who take refuge in You rejoice; let them ever shout for joy. May You shelter them, that those who love Your name may rejoice in You.
12 IEV हे यहोवा, आप उन लोगों को सदा आशीष देते हैं जो धार्मिकता का कार्य करते हैं; आप उनकी ऐसे रक्षा करते हैं, जैसे एक सैनिक अपनी ढाल से अपनी रक्षा करता है। BSB BSB: For surely You, O LORD, bless the righteous; You surround them with the shield of Your favor.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.