1 IEV परमेश्वर की स्तुति करने के लिए गीत गाओ, जो हमें अपने शत्रुओं से लड़ने के लिए शक्तिशाली बनाते हैं; परमेश्वर के लिए आनन्द से चिल्लाओ, जिनकी हम, याकूब के वंशज आराधना करते हैं! BSB BSB: For the choirmaster. According to Gittith. Of Asaph. Sing for joy to God our strength; make a joyful noise to the God of Jacob.
2 IEV संगीत बजाना आरम्भ करो, और डफ बजाओ; वीणा और सारंगी पर अच्छा संगीत बजाओ। BSB BSB: Lift up a song, strike the tambourine, play the sweet-sounding harp and lyre.
3 IEV प्रत्येक नए चँद्रमा का उत्सव मनाने के पर्व के समय तुरही फूँको, प्रत्येक पूर्ण चँद्रमा के दिन, और हमारे अन्य पर्वों के समय तुरही फूँको। BSB BSB: Sound the ram’s horn at the New Moon, and at the full moon on the day of our Feast.
4 IEV ऐसा करो क्योंकि यह हम इस्राएली लोगों के लिए एक नियम है; यह एक आज्ञा है जिसे परमेश्वर ने याकूब के वंशजों को दी थी। BSB BSB: For this is a statute for Israel, an ordinance of the God of Jacob.
5 IEV उन्होंने उस समय इसे एक नियम बना दिया जब परमेश्वर ने यूसुफ के वंशजों को मिस्र देश से बाहर निकला था। मैंने एक वाणी सुनी जिसे मैंने पहचाना नहीं, और कहा: BSB BSB: He ordained it as a testimony for Joseph when he went out over the land of Egypt, where I heard an unfamiliar language:
6 IEV “मिस्र के शासकों ने तुम इस्राएलियों को दासों के रूप में कार्य करने के लिए विवश किया, मैंने उन भारी बोझों को तुम्हारी पीठ पर से उतार दिया है, और मैंने तुमको ईंटों के भारी टोकरियों को जिन्हें तुम उठाते थे, छोड़ने में सक्षम किया है। BSB BSB: “I relieved his shoulder of the burden; his hands were freed from the basket.
7 IEV जब तुम बहुत दुखी थे, तुमने मुझे पुकारा, और मैंने तुम्हें बचा लिया; मैंने गरजते बादल में से तुम्हें उत्तर दिया। बाद में मैंने परीक्षा की कि क्या तुम मुझ पर भरोसा रखोगे, कि मैं रेगिस्तान में मरीबा में तुम्हें पानी दे सकता हूँ। BSB BSB: You called out in distress, and I rescued you; I answered you from the cloud of thunder; I tested you at the waters of Meribah. Selah
8 IEV तुम मेरे लोग हो, सुनो, मैं तुम्हें चेतावनी देता हूँ! मैं चाहता हूँ कि तुम इस्राएली लोग मैं तुमसे जो कहता हूँ उस पर ध्यान दो! BSB BSB: Hear, O My people, and I will warn you: O Israel, if only you would listen to Me!
9 IEV तुम्हारे बीच अन्य देवताओं की कोई मूर्ति नहीं होनी चाहिए; तुम्हें कभी भी उनमें से किसी की पूजा करने के लिए झुकना नहीं चाहिए! BSB BSB: There must be no strange god among you, nor shall you bow to a foreign god.
10 IEV मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ; उन देवताओं में से कोई तुम्हें मिस्र से बाहर नहीं लाया था; मैं वह हूँ जिसने ऐसा किया! इसलिए मुझसे विनती करो तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करूँ और मैं वह करूँगा। BSB BSB: I am the LORD your God, who brought you up out of Egypt. Open wide your mouth, and I will fill it.
11 IEV परन्तु मेरे लोग मेरी बात नहीं सुनते; वे मेरी आज्ञा का पालन नहीं करेंगे। BSB BSB: But My people would not listen to Me, and Israel would not obey Me.
12 IEV इसलिए क्योंकि वे बहुत हठीले थे, मैंने उन्हें उनकी इच्छा के अनुसार करने की अनुमति दी। BSB BSB: So I gave them up to their stubborn hearts to follow their own devices.
13 IEV मेरी इच्छा है कि मेरे लोग मेरी बात सुनें, कि इस्राएली लोग जैसा मैं चाहता हूँ, वैसा व्यवहार करें। BSB BSB: If only My people would listen to Me, if Israel would follow My ways,
14 IEV यदि उन्होंने ऐसा किया, तो मैं शीघ्र ही उनके शत्रुओं को पराजित करूँगा; मैं उन लोगों को मार डालूँगा जो उनको दुख दे रहे हैं। BSB BSB: how soon I would subdue their enemies and turn My hand against their foes!
15 IEV तब जो लोग मुझसे घृणा करते हैं वे मेरे सामने दण्डवत् करेंगे, और फिर मैं उन्हें सदा के लिए दण्ड दूँगा। BSB BSB: Those who hate the LORD would feign obedience, and their doom would last forever.
16 IEV परन्तु मैं तुम इस्राएली लोगों को बहुत अच्छा गेहूँ दूँगा, और मैं तुम्हारे पेट को जंगली शहद से भर दूँगा।” BSB BSB: But I would feed you the finest wheat; with honey from the rock I would satisfy you.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.