1 IEV हे यहोवा, मेरी बात सुनें और मुझे उत्तर दें क्योंकि मैं दुर्बल और आवश्यकता में घिरा हूँ। BSB BSB: A prayer of David. Incline Your ear, O LORD, and answer me, for I am poor and needy.
2 IEV मुझे मरने से रोकें क्योंकि मैं आपके प्रति सच्चा हूँ; हे मेरे परमेश्वर, मुझे बचाएँ क्योंकि मैं आपकी सेवा करता हूँ और मैं आप पर भरोसा रखता हूँ। BSB BSB: Preserve my soul, for I am godly. You are my God; save Your servant who trusts in You.
3 IEV हे परमेश्वर, कृपया मेरे प्रति दया के कार्य करें क्योंकि मैं दिन भर आपको पुकारता हूँ। BSB BSB: Be merciful to me, O Lord, for I call to You all day long.
4 IEV हे प्रभु, मुझे आनन्दित करें, क्योंकि मैं आप से प्रार्थना करता हूँ। BSB BSB: Bring joy to Your servant, for to You, O Lord, I lift up my soul.
5 IEV हे प्रभु, आप हमारे लिए भले हैं, और आप हमें क्षमा करते हैं; आप उन सबसे सच्चा प्रेम करते हैं जो आप से प्रार्थना करते हैं। BSB BSB: For You, O Lord, are kind and forgiving, rich in loving devotion to all who call on You.
6 IEV हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुनें; मुझे सुनें जब मैं आपकी सहायता के लिए रोता हूँ। BSB BSB: Hear my prayer, O LORD, and attend to my plea for mercy.
7 IEV जब मुझे कोई दुख होता है, तो मैं आपको बुलाता हूँ क्योंकि आप मुझे उत्तर देते हैं। BSB BSB: In the day of my distress I call on You, because You answer me.
8 IEV हे प्रभु, उन सब देवताओं में से, जिनकी अन्य जाति के लोग उपासना करते हैं, आपके जैसा कोई नहीं है; उनमें से एक ने भी आपके द्वारा किये गए महान कार्यों के समान कुछ नहीं किया है। BSB BSB: O Lord, there is none like You among the gods, nor any works like Yours.
9 IEV हे प्रभु, एक दिन हर जाति के लोग जिनको आपने बनाया है, आपके पास आएँगे और आपके सामने झुकेंगे, और वे आपकी स्तुति करेंगे। BSB BSB: All the nations You have made will come and bow before You, O Lord, and they will glorify Your name.
10 IEV आप महान हैं, और आप अद्भुत कार्य करते हैं; केवल आप ही परमेश्वर हैं। BSB BSB: For You are great and perform wonders; You alone are God.
11 IEV हे यहोवा, मुझे सिखाएँ कि आप मुझसे क्या कराना चाहते हैं कि मैं आपके कहने के अनुसार अपने जीवन का संचालन कर सकूँ, जो उचित है। मुझे अपने सम्पूर्ण मन से आपका महान सम्मान करने योग्य बना दें। BSB BSB: Teach me Your way, O LORD, that I may walk in Your truth. Give me an undivided heart, that I may fear Your name.
12 IEV हे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर, मैं अपने पूरे मन से आपका धन्यवाद करूँगा, और मैं सदा के लिए आपकी स्तुति करूँगा। BSB BSB: I will praise You, O Lord my God, with all my heart; I will glorify Your name forever.
13 IEV आपने मुझसे बहुत प्रेम किया है जैसी आपने प्रतिज्ञा की है; आपने मुझे मरने से और उस स्थान पर जाने से रोक दिया है जहाँ मृतक लोग हैं। BSB BSB: For great is Your loving devotion to me; You have delivered me from the depths of Sheol.
14 IEV परन्तु परमेश्वर, अभिमानी लोग मुझ पर आक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं; क्रूर पुरुषों का झुण्ड मुझे मारना चाहता है; वे ऐसे पुरुष हैं जो आपका सम्मान नहीं करते हैं। BSB BSB: The arrogant rise against me, O God; a band of ruthless men seeks my life; they have no regard for You.
15 IEV परन्तु परमेश्वर, आप सदा दया से और कृपापूर्वक कार्य करते हैं; आप शीघ्र क्रोधित नहीं होते हैं; आप सच्चाई से हमें बहुत प्रेम करते हैं और हमारे लिए सदा वह करते हैं जिसकी आपने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: But You, O Lord, are a compassionate and gracious God, slow to anger, abounding in loving devotion and faithfulness.
16 IEV मेरी ओर देखें और मुझ पर दया करें; मुझे, जो अपनी माँ के समान सच्चाई से आपकी सेवा करता हूँ, मुझे बलवन्त बनाएँ और मुझे बचाएँ। BSB BSB: Turn to me and have mercy; grant Your strength to Your servant; save the son of Your maidservant.
17 IEV हे यहोवा, मुझ पर अपनी भलाई प्रकट करने के लिए कुछ करें कि जो मुझसे घृणा करते हैं, वे देखें कि आपने मुझे प्रोत्साहित किया है और मेरी सहायता की है; परिणामस्वरूप वे लज्जित होंगे। BSB BSB: Show me a sign of Your goodness, that my enemies may see and be ashamed; for You, O LORD, have helped me and comforted me.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.