1 IEV पूरी रात जब मैं अपने बिस्तर पर लेटी थी, मैं उस व्यक्ति को देखना चाहती थी जिससे मैं अपने पूरे मन से प्रेम करती हूँ। मैं चाहती थी कि वह आए, परन्तु वह नहीं आया। BSB BSB: On my bed at night I sought the one I love; I sought him, but did not find him.
2 IEV इसलिए मैंने स्वयं से कहा,“मैं अब उठ जाऊँगी और सड़कों और चौकों से होकर शहर के चारों ओर घूमूँगी, उसे खोजने के लिए, जिससे मैं अपने पूरे मन से प्रेम करती हूँ।” तब मैं उठ गई और उसे देखने के लिए बाहर गई, परन्तु मैं उसे ढूँढ़ न सकी। BSB BSB: I will arise now and go about the city, through the streets and squares. I will seek the one I love. So I sought him but did not find him.
3 IEV शहर के पहरेदारों ने मुझे देखा जब वे शहर में घूम रहे थे। मैंने उनसे पूछा,“क्या तुमने उस व्यक्ति को देखा है जिससे मैं अपने पूरे मन से प्रेम करती हूँ?” BSB BSB: I encountered the watchmen on their rounds of the city: “Have you seen the one I love?”
4 IEV जैसे ही मैं उनके पास से आगे बढ़ गई, मुझे वह मिल गया जिससे मैं अपने पूरे मन से प्रेम करती हूँ। मैं उससे लिपट गई और उसे जाने नहीं दिया जब तक मैं उसे अपनी माँ के घर में न ले आई, उस कमरे में जहाँ मेरी माँ ने मुझे जन्म दिया था। स्त्री अन्य स्त्रियों से बातें कर रही है BSB BSB: I had just passed them when I found the one I love. I held him and would not let go until I had brought him to my mother’s house, to the chamber of the one who conceived me.
5 IEV हे यरूशलेम की स्त्रियों, गम्भीरता से मुझसे प्रतिज्ञा करो, जब तक चिकारे और हिरन सुन रहे हैं, कि तुम प्रेम करते समय हमें परेशान नहीं करोगी जब तक हम रुकने के लिए तैयार नहीं होते। स्त्री स्वयं से बातें कर रही है BSB BSB: O daughters of Jerusalem, I adjure you by the gazelles and does of the field: Do not arouse or awaken love until the time is right.
6 IEV मैं जंगल से आते हुए क्या देख रही हूँ, ऐसा कुछ जो धुएँ के स्तम्भ के समान धूल को उठा रहा है गन्धरस और लोबान के व्यापारियों द्वारा बाहर ले आए मसालों से बने धुएँ के समान BSB BSB: Who is this coming up from the wilderness like a column of smoke, scented with myrrh and frankincense from all the spices of the merchant?
7 IEV क्या यह सुलैमान की पालकी है जो सेवक बाहर ले जा रहे हैं और साठ अंगरक्षकों से घिरा हुआ है जो इस्राएल के सबसे बलवन्त सैनिकों में से चुने गए है। BSB BSB: Behold, it is Solomon’s carriage, escorted by sixty of the mightiest men of Israel.
8 IEV उन सबके पास तलवारें हैं और वे सब उनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित है। प्रत्येक व्यक्ति की तलवार उसकी जाँघ पर लटकी है और उन खतरों के लिए तैयार है जो रात या दिन के समय आ सकते हैं। BSB BSB: All are skilled with the sword, experienced in warfare. Each has his sword at his side prepared for the terror of the night.
9 IEV राजा सुलैमान ने अपने कर्मचारियों को उसके लिए पालकी बनाने का आदेश दिया; इसे लबानोन की लकड़ी से बनाया गया। BSB BSB: King Solomon has made his carriage out of the timber of Lebanon.
10 IEV उसकी छत चाँदी के खम्भों पर स्थिर है, और पालकी के पीछे के भाग में सोने की कढ़ाई की गई थी। गद्दी बैंगनी कपड़े से ढँकी हुई है जिसे यरूशलेम की स्त्रियों ने प्रेम से बनाया था। BSB BSB: He has made its posts of silver, its base of gold, its seat of purple fabric. Its interior is inlaid with love by the daughters of Jerusalem.
11 IEV हे यरूशलेम की स्त्रियों, आओ और राजा सुलैमान को देखो वह मुकुट पहने हुए है, जो उसकी माँ ने उसके सिर पर रखा था जिस दिन उसका विवाह हुआ था, उसके जीवन में वह बड़े आनन्द का दिन था। BSB BSB: Come out, O daughters of Zion, and gaze at King Solomon, wearing the crown with which his mother crowned him on the day of his wedding—the day of his heart’s rejoicing.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.