1 IEV हे तीतुस, हमारे लोगों को यह स्मरण दिलाना सुनिश्चित कर कि जितना संभव हो सके, उन्हें हमारे समाज के नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिए। उन्हें आज्ञाकारी होना चाहिए और हर अवसर पर भलाई करने के लिए तैयार रहना चाहिए। BSB BSB: Remind the believers to submit to rulers and authorities, to be obedient and ready for every good work,
2 IEV उन्हें किसी के विषय में अपमानजनक बातें नहीं कहनी चाहिए या लोगों के साथ विवाद नहीं करना चाहिए। उन्हें हर किसी के साथ कोमलता से व्यवहार करना चाहिए और अपने से अधिक महत्वपूर्ण समझना चाहिए। BSB BSB: to malign no one, and to be peaceable and gentle, showing full consideration to everyone.
3 IEV हमें स्मरण रखना चाहिए कि एक ऐसा समय था जब हम स्वयं मूर्ख थे और इन सब बातों से असहमत थे। हमारी अभिलाषाएँ और सुख- विलास के प्रति हमारी इच्छा हमें गलत दिशा की ओर ले गई और हमने उनकी सेवा दास के समान की। हमने एक दूसरे से ईर्ष्या करते हुए और बुराई करते हुए अपना जीवन बिताया। हम लोगों के लिए घृणा करने का कारण हुए और हम एक दूसरे से घृणा करते थे। BSB BSB: For at one time we too were foolish, disobedient, misled, and enslaved to all sorts of desires and pleasures—living in malice and envy, being hated and hating one another.
4 IEV परन्तु जब परमेश्वर ने हमें दिखाया कि वे हमें बचाने के लिए उदारता से कार्य कर रहे थे क्योंकि वे हमसे प्रेम करते हैं, BSB BSB: But when the kindness of God our Savior and His love for mankind appeared,
5 IEV उन्होंने हमें भीतर से साफ करके, हमें एक नया जन्म दे कर और पवित्र- आत्मा द्वारा हमें नया बना कर बचाया। उन्होंने हमें इसलिए नहीं बचाया कि हम अच्छे कार्य करते हैं, परन्तु उन्होंने हमें इसलिए बचाया कि वह दयालु है। BSB BSB: He saved us, not by the righteous deeds we had done, but according to His mercy, through the washing of new birth and renewal by the Holy Spirit.
6 IEV परमेश्वर ने उदारता से हमें अपना पवित्र- आत्मा यीशु मसीह के द्वारा दिया है। BSB BSB: This is the Spirit He poured out on us abundantly through Jesus Christ our Savior,
7 IEV परमेश्वर के इस अनुग्रह के द्वारा उन्होंने घोषणा की है कि उनके और हमारे बीच में सब कुछ सही हो गया है, और हम उन सब वस्तुओं के भागीदार होंगे जो प्रभु यीशु हमें देंगे, विशेषकर उनके साथ अनन्त जीवन। BSB BSB: so that, having been justified by His grace, we would become heirs with the hope of eternal life.
8 IEV यह एक कथन है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। मैं चाहता हूँ कि तू इन बातों पर निरन्तर जोर दे कि परमेश्वर पर भरोसा रखने वाले लोग स्वयं को उन कार्यों को करने के लिए समर्पित कर सकें, जो अच्छे हैं और दूसरों की सहायता करते हैं। यह बातें सबके लिए उत्तम और लाभकारी हैं। BSB BSB: This saying is trustworthy. And I want you to emphasize these things, so that those who have believed God will take care to devote themselves to good deeds. These things are excellent and profitable for the people.
9 IEV मूर्खतापूर्ण विवाद, यहूदी पूर्वजों की सूचियों के विषय में वाद- विवाद और यहूदी कानूनों के तर्कों और विवादों से दूर रह। इस प्रकार की चर्चा समय नष्ट करना है और वे किसी भी प्रकार से तेरी सहायता नहीं करती हैं। BSB BSB: But avoid foolish controversies, genealogies, arguments, and quarrels about the law, because these things are pointless and worthless.
10 IEV यदि लोग तेरी एक या दो बार चेतावनी देने के बाद भी इन विभाजनकारी गतिविधियों में सहभागी होने पर बल देते हैं, तो उनके साथ कोई सम्बन्ध न रख, BSB BSB: Reject a divisive man after a first and second admonition,
11 IEV क्योंकि तू जानता है कि ऐसे लोग सच से दूर हो गए हैं; वे पाप कर रहे हैं और स्वयं को दोषी ठहराते हैं। BSB BSB: knowing that such a man is corrupt and sinful; he is self-condemned.
12 IEV जब मैं तेरे पास अरतिमास या तुखिकुस को भेजूँ, तो मेरे पास निकुपुलिस शहर में आने के लिए यत्न करना, क्योंकि मैंने सर्दियों में वहाँ रहने का निर्णय किया है। BSB BSB: As soon as I send Artemas or Tychicus to you, make every effort to come to me at Nicopolis, because I have decided to winter there.
13 IEV जेनास को जो कानून विशेषज्ञ है और अपुल्लोस को उनकी यात्रा के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता हो, उनके लिए सब कुछ कर। BSB BSB: Do your best to equip Zenas the lawyer and Apollos, so that they will have everything they need.
14 IEV सुनिश्चित कर कि हमारे लोग उन लोगों के लिए भले कार्य करने के लिए स्वयं को व्यस्त रखना सीखें जिन्हें सहायता की आवश्यकता है। यदि वे ऐसा करते हैं तो वे परमेश्वर के लिए एक उपयोगी रीति से जी रहे हैं। BSB BSB: And our people must also learn to devote themselves to good works in order to meet the pressing needs of others, so that they will not be unfruitful.
15 IEV हे तीतुस, जो लोग मेरे साथ हैं वे तुझको नमस्कार करते हैं। कृपया हमारे मित्रों को हमारा नमस्कार कहना, जो हमें अपने साथी विश्वासियों के समान प्रेम करते हैं। परमेश्वर तुम सभी पर अनुग्रह बनाए रखें। BSB BSB: All who are with me send you greetings. Greet those who love us in the faith. Grace be with all of you.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.