1 IEV लबानोन के लोगों को अपने फाटकों को खोलना चाहिए और उनके देवदार के पेड़ों को आग में जला देना चाहिए! BSB BSB: Open your doors, O Lebanon, that the fire may consume your cedars!
2 IEV तुम्हारे सनोवर के पेड़ उन लोगों के समान होने चाहिए जो विलाप कर रहे हैं, क्योंकि शत्रुओं ने देवदार के पेड़ों को काट दिया है। वे सब उत्तम पेड़ नष्ट हो गए। बाशान क्षेत्र के बांज वृक्ष भी ऐसे लोगों के समान होने चाहिए जो विलाप कर रहे हैं, क्योंकि शत्रुओं ने घने जंगलों में बांज के पेड़ों को काट दिया है। BSB BSB: Wail, O cypress, for the cedar has fallen; the majestic trees are ruined! Wail, O oaks of Bashan, for the dense forest has been cut down!
3 IEV रोते हुए चरवाहों को सुनो क्योंकि उपजाऊ चारागाह नाश हो गए हैं। दहाड़ते सिंहों को सुनो; वे दहाड़ते हैं क्योंकि यरदन नदी के पास के घने जंगल को जहाँ वे रहते हैं नाश कर दिया गया है। BSB BSB: Listen to the wailing of the shepherds, for their glory is in ruins. Listen to the roaring of the young lions, for the thickets of the Jordan are destroyed.
4 IEV मेरे परमेश्वर यहोवा ने मुझसे यही कहा था:“मैं चाहता हूँ कि तू भेड़ के इस झुण्ड की देख- रेख कर जब तक कि झुण्ड नष्ट न हो जाए। BSB BSB: This is what the LORD my God says: “Pasture the flock marked for slaughter,
5 IEV भेड़ों का व्यापार करने वाले भेड़ों को मार डालेंगे, और कोई भी उन्हें दण्ड नहीं देगा। भेड़ बेचने वाले लोग कहेंगे,‘मैं यहोवा की स्तुति करता हूँ, क्योंकि मैं धनवान बन जाऊँगा!’ और जिन चरवाहों को स्वामी भाड़े पर रखते हैं वे भेड़ों के लिए खेद नहीं करते हैं। BSB BSB: whose buyers slaughter them without remorse. Those who sell them say, ‘Blessed be the LORD, for I am rich!’ Even their own shepherds have no compassion on them.
6 IEV और इसी प्रकार, अब मुझे इस देश के लोगों के लिए खेद नहीं है। मैं उनके साथी देशवासियों और उनके राजा को उन पर अत्याचार करने की अनुमति दूँगा। वे इस देश को नाश कर देंगे, और मैं उनमें से किसी को भी नहीं बचाऊँगा।” BSB BSB: For I will no longer have compassion on the people of the land, declares the LORD, but behold, I will cause each man to fall into the hands of his neighbor and his king, who will devastate the land, and I will not deliver it from their hands.”
7 IEV इसलिए मैं भेड़ों के झुण्ड का चरवाहा बन गया जिनको व्यापार करने वाले मारने के लिए और उनका माँस बेचने जा रहे थे। तब मैंने दो चरवाहों की लाठियों को लिया। मैंने एक लाठी का नाम‘दया’ रखा और दूसरी लाठी का नाम‘एकता’ रख दिया। इस प्रकार मैंने भेड़ों की चरवाही करना आरम्भ किया। BSB BSB: So I pastured the flock marked for slaughter, especially the afflicted of the flock. Then I took for myself two staffs, calling one Favor and the other Union, and I pastured the flock.
8 IEV परन्तु तीन चरवाहे जो भेड़ों के साथ थे, उन्होंने मुझसे घृणा की, और मैं उन स्वामियों के प्रति असंयमी हो गया जिन्होंने हम सभी को कार्य पर रखा था। एक महीने के भीतर मैंने उन चरवाहों को नष्ट कर दिया था। BSB BSB: And in one month I dismissed three shepherds. My soul grew impatient with the flock, and their souls also detested me.
9 IEV इसलिए मैंने व्यापार करने वालों से कहा,“मैं अब तुम्हारा चरवाहा नहीं बना रहूँगा। मैं उन्हें अनुमति दूँगा जो मरने के लिए मरे जा रहे हैं। मैं उन्हें अनुमति दूँगा जो नाश होने के लिए स्वयं को खो रहे हैं। मैं उनको नहीं रोकूँगा जो एक- दूसरे को खा रहे हैं।” BSB BSB: Then I said, “I will no longer shepherd you. Let the dying die, and the perishing perish; and let those who remain devour one another’s flesh.”
10 IEV तब मैंने उस लाठी को लिया जिसे मैंने‘दया’ नाम दिया था, और मैंने उसे तोड़ दिया। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहोवा ने मुझे उस प्रतिज्ञा को रद्द करने के लिए कहा था जिसे उन्होंने इस्राएल के सभी गोत्रों के साथ की थी। BSB BSB: Next I took my staff called Favor and cut it in two, revoking the covenant I had made with all the nations.
11 IEV इसलिए उसी दिन प्रतिज्ञा समाप्त हो गई। जो व्यापार करने वाले मुझे देख रहे थे वे देख कर यह जानते थे कि मैं क्या कर रहा था, मैं उन्हें यहोवा की ओर से एक सन्देश दे रहा था। BSB BSB: It was revoked on that day, and so the afflicted of the flock who were watching me knew that it was the word of the LORD.
12 IEV मैंने उनसे कहा,“यदि तुमको यह सही लगता है, तो मुझे मेरे कार्य के लिए भुगतान करो। यदि तुमको यह सही नहीं लगता, तो मुझे भुगतान मत करो।” इसलिए उन्होंने मुझे चाँदी के केवल तीस टुकड़े दिए। BSB BSB: Then I told them, “If it seems right to you, give me my wages; but if not, keep them.” So they weighed out my wages, thirty pieces of silver.
13 IEV तब यहोवा ने मुझसे कहा,“यह तेरे कार्य का उपहास करते हुए बहुत ही कम धन है। इसलिए इसे भण्डार में डाल दे।” इसलिए मैं चाँदी को यहोवा के भवन में ले गया, और मैंने इसे भण्डार में एकत्र कर दिया। BSB BSB: And the LORD said to me, “Throw it to the potter”—this magnificent price at which they valued me. So I took the thirty pieces of silver and threw them to the potter in the house of the LORD.
14 IEV तब मैंने अपनी दूसरी लाठी को तोड़ दिया, जिसे मैंने“एकता” नाम दिया था। इससे यह संकेत मिला कि यहूदा और इस्राएल अब भाइयों के समान एक साथ नहीं रहेंगे। BSB BSB: Then I cut in two my second staff called Union, breaking the brotherhood between Judah and Israel.
15 IEV तब यहोवा ने मुझसे कहा,“उन वस्तुओं को वापस ले जिनका उपयोग मूर्ख चरवाहे करते हैं, BSB BSB: And the LORD said to me: “Take up once more the equipment of a foolish shepherd.
16 IEV क्योंकि मैं लोगों के लिए नया चरवाहा नियुक्त करने जा रहा हूँ, जो मेरे लोगों की देखभाल नहीं करेगा। वह एक मूर्ख चरवाहा होगा: वह मरने वाली भेड़ों को और जो खो गई हैं उन्हें अनदेखा करेगा। स्वस्थ भेड़ों को नहीं खिलाएगा; इसकी अपेक्षा, वह उन्हें अपने भोजन के लिए मार देगा और उनकी नालों को उखाड़ लेगा। BSB BSB: For behold, I will raise up a shepherd in the land who will neither care for the lost, nor seek the young, nor heal the broken, nor sustain the healthy, but he will devour the flesh of the choice sheep and tear off their hooves.
17 IEV परन्तु उस मूर्ख चरवाहे के साथ भयानक बातें होंगी जो झुण्ड को छोड़ देता है। उसके शत्रु तलवारों से उसकी बाजू और उसकी दाहिनी आँख पर वार करेंगे कि उसके पास उसकी बाँह में कोई सामर्थ्य न बचे, और उसकी दाहिनी आँख पूरी तरह से अंधी हो जाए।” BSB BSB: Woe to the worthless shepherd, who deserts the flock! May a sword strike his arm and his right eye! May his arm be completely withered and his right eye utterly blinded!”