1 IEV उस समय ऐसा होगा मानों वहाँ पानी का एक सोता है जो राजा दाऊद के वंशजों और यरूशलेम में रहने वाले अन्य सभी लोगों को उनके द्वारा किये गए पापों के अपराधों से शुद्ध करने के लिए निरन्तर बहता रहेगा, विशेषकर मूर्तियों की पूजा करके यहोवा के लिए अस्वीकार्य होने के पाप से। BSB BSB: “On that day a fountain will be opened to the house of David and the people of Jerusalem, to cleanse them from sin and impurity.
2 IEV स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, कहते हैं,“उस समय, मैं लोगों को अपने देश में मूर्तियों के नामों का उच्चारण करने से रोकूँगा, और फिर कोई भी उनकी पूजा नहीं करेगा। मैं उन लोगों को भी देश से दूर कर दूँगा जो झूठा दावा करते हैं कि वे भविष्यद्वक्ता हैं, मैं उस दुष्ट आत्मा को भी दूर कर दूँगा जो उन्हें लोगों को मेरे विरुद्ध झूठे सन्देश बताने के लिए प्रेरित करता है। BSB BSB: And on that day, declares the LORD of Hosts, I will erase the names of the idols from the land, and they will no longer be remembered. I will also remove the prophets and the spirit of impurity from the land.
3 IEV यदि कोई झूठी भविष्यद्वाणी करता रहता है, तो उसके अपने माता- पिता, भले ही वह उनका अपना पुत्र हो, उससे कहेंगे,‘तूने यह बोल कर झूठ कहा है कि यहोवा ने तुझे सन्देश दिए हैं, इसके अनुसार तुझे मरना होगा।’ तब वे उस पर प्रहार करेंगे और उसे मार देंगे। BSB BSB: And if anyone still prophesies, his father and mother who bore him will say to him, ‘You shall not remain alive, because you have spoken falsely in the name of the LORD.’ When he prophesies, his father and mother who bore him will pierce him through.
4 IEV उस समय, झूठे भविष्यद्वक्ता यह घोषणा करने के लिए लज्जित होंगे कि उन्हें कोई दर्शन मिला है। अब वे पशुओं के बालों से बने कपड़े नहीं पहनेंगे जो सामान्य रूप से भविष्यद्वक्ता पहनते हैं, क्योंकि वे उन्हें सोचने के लिए विवश करेंगे कि वे वास्तव में कभी भी भविष्यद्वक्ता नहीं थे। BSB BSB: And on that day every prophet who prophesies will be ashamed of his vision, and he will not put on a hairy cloak in order to deceive.
5 IEV इसलिए उनमें से प्रत्येक कहेगा,‘मैं वास्तव में भविष्यद्वक्ता नहीं हूँ; मैं किसान हूँ, और जब मैं बचपन से अपनी भूमि पर किसान ही रहा हूँ!’ BSB BSB: He will say, ‘I am not a prophet; I work the land, for I was purchased as a servant in my youth.’
6 IEV परन्तु दूसरे उनके शरीर पर चिन्ह देखेंगे और सोचेंगे कि उन्होंने मूर्तियों को प्रसन्न करने के लिए स्वयं को काटा है, जिस समय वे उनकी पूजा कर रहे थे। इसलिए वे पूछेंगे,‘तेरे शरीर पर ये चिन्ह क्यों हैं?’ और वे झूठ बोलेंगे:‘मैं अपने मित्र के घर पर झगड़े में घायल हुआ था।’” BSB BSB: If someone asks him, ‘What are these wounds on your chest?’ he will answer, ‘These are the wounds I received in the house of my friends.’
7 IEV स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, कहते हैं,“किसी को उस पर आक्रमण करना और मार डालना चाहिए जो मेरे चरवाहे के समान है, वह व्यक्ति जो मेरा घनिष्ठ मित्र है। जब तुम तलवार से मेरे चरवाहे को मारोगे, तो मेरे लोग भेड़ के समान भाग जाएँगे। और मैं स्वयं अपने साधारण लोगों पर आक्रमण करूँगा, जो छोटी भेड़ के समान हैं।” BSB BSB: Awake, O sword, against My Shepherd, against the man who is My Companion, declares the LORD of Hosts. Strike the Shepherd, and the sheep will be scattered, and I will turn My hand against the little ones.
8 IEV यहोवा यह भी कहते हैं,“यहूदा में दो तिहाई लोग मर जाएँगे; यहूदा में केवल एक तिहाई लोग जीवित रहेंगे। BSB BSB: And in all the land, declares the LORD, two-thirds will be cut off and perish, but a third will be left in it.
9 IEV जो जीवित बचेंगे, उनको अत्याधिक कठिनाइयों का सामना कराने के द्वारा मैं उनकी परीक्षा लूँगा, यह पता लगाने के लिए भी कि क्या वे मेरी आराधना करना जारी रखेंगे। मैं उन्हें शुद्ध कर दूँगा जैसे कोई सोने या चाँदी को तेज आग में डाल कर शुद्ध करता है। तब मेरे लोग सहायता के लिए मुझे पुकारेंगे, और मैं उनको उत्तर दूँगा। मैं उन्हें बता दूँगा कि वे मेरे लोग हैं, और वे कहेंगे कि मैं, यहोवा, ही वह परमेश्वर हूँ, जिनकी वे आराधना करते हैं और जिनकी बातों का वे पालन करते हैं। BSB BSB: This third I will bring through the fire; I will refine them like silver and test them like gold. They will call on My name, and I will answer them. I will say, ‘They are My people,’ and they will say, ‘The LORD is our God.’”