2 HIRV जैसा कि उन्होंने जो पहले ही से इन बातों के देखनेवाले और वचन के सेवक थे हम तक पहुँचाया। BSB BSB: just as they were handed down to us by the initial eyewitnesses and servants of the word.
3 HIRV इसलिए हे श्रीमान थियुफिलुस मुझे भी यह उचित मालूम हुआ कि उन सब बातों का सम्पूर्ण हाल आरम्भ से ठीक-ठीक जाँच करके उन्हें तेरे लिये क्रमानुसार लिखूँ, BSB BSB: Therefore, having carefully investigated everything from the beginning, it seemed good also to me to write an orderly account for you, most excellent Theophilus,
4 HIRV कि तू यह जान ले, कि वे बातें जिनकी तूने शिक्षा पाई है, कैसी अटल हैं। BSB BSB: so that you may know the certainty of the things you have been taught.
6 HIRV और वे दोनों परमेश्वर के सामने धर्मी थे, और प्रभु की सारी आज्ञाओं और विधियों पर निर्दोष चलनेवाले थे। BSB BSB: Both of them were righteous in the sight of God, walking blamelessly in all the commandments and decrees of the Lord.
7 HIRV उनके कोई सन्तान न थी, क्योंकि एलीशिबा बाँझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे। BSB BSB: But they had no children, because Elizabeth was barren, and they were both well along in years.
8 HIRV जब वह अपने दल की पारी पर परमेश्वर के सामने याजक का काम करता था। BSB BSB: One day while Zechariah’s division was on duty and he was serving as priest before God,
9 HIRV तो याजकों की रीति के अनुसार उसके नाम पर चिट्ठी निकली, कि प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाए। (निर्ग. 30:7) BSB BSB: he was chosen by lot, according to the custom of the priesthood, to enter the temple of the Lord and burn incense.
10 HIRV और धूप जलाने के समय लोगों की सारी मण्डली बाहर प्रार्थना कर रही थी। BSB BSB: And at the hour of the incense offering, the whole congregation was praying outside.
11 HIRV कि प्रभु का एक स्वर्गदूत धूप की वेदी की दाहिनी ओर खड़ा हुआ उसको दिखाई दिया। BSB BSB: Just then an angel of the Lord appeared to Zechariah, standing at the right side of the altar of incense.
12 HIRV और जकर्याह देखकर घबराया और उस पर बड़ा भय छा गया। BSB BSB: When Zechariah saw him, he was startled and gripped with fear.
13 HIRV परन्तु स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे जकर्याह, भयभीत न हो क्योंकि तेरी प्रार्थना सुन ली गई है और तेरी पत्नी एलीशिबा से तेरे लिये एक पुत्र उत्पन्न होगा, और तू उसका नाम यूहन्ना रखना। BSB BSB: But the angel said to him, “Do not be afraid, Zechariah, because your prayer has been heard. Your wife Elizabeth will bear you a son, and you are to give him the name John.
14 HIRV और तुझे आनन्द और हर्ष होगा और बहुत लोग उसके जन्म के कारण आनन्दित होंगे। BSB BSB: He will be a joy and delight to you, and many will rejoice at his birth,
15 HIRV क्योंकि वह प्रभु के सामने महान होगा; और दाखरस और मदिरा कभी न पीएगा; और अपनी माता के गर्भ ही से पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा। (इफि. 5:18, न्याय. 13:4,5) BSB BSB: for he will be great in the sight of the Lord. He shall never take wine or strong drink, and he will be filled with the Holy Spirit even from his mother’s womb.
16 HIRV और इस्राएलियों में से बहुतों को उनके प्रभु परमेश्वर की ओर फेरेगा। BSB BSB: Many of the sons of Israel he will turn back to the Lord their God.
18 HIRV जकर्याह ने स्वर्गदूत से पूछा, “यह मैं कैसे जानूँ? क्योंकि मैं तो बूढ़ा हूँ; और मेरी पत्नी भी बूढ़ी हो गई है।” BSB BSB: “How can I be sure of this?” Zechariah asked the angel. “I am an old man, and my wife is well along in years.”
19 HIRV स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, “मैं गब्रिएल हूँ, जो परमेश्वर के सामने खड़ा रहता हूँ; और मैं तुझ से बातें करने और तुझे यह सुसमाचार सुनाने को भेजा गया हूँ। (दानि. 8:16, दानि. 9:21) BSB BSB: “I am Gabriel,” replied the angel. “I stand in the presence of God, and I have been sent to speak to you and to bring you this good news.
20 HIRV और देख, जिस दिन तक ये बातें पूरी न हो लें, उस दिन तक तू मौन रहेगा, और बोल न सकेगा, इसलिए कि तूने मेरी बातों की जो अपने समय पर पूरी होंगी, विश्वास न किया।” BSB BSB: And now you will be silent and unable to speak until the day this comes to pass, because you did not believe my words, which will be fulfilled at their proper time.”
21 HIRV लोग जकर्याह की प्रतीक्षा करते रहे और अचम्भा करने लगे कि उसे मन्दिर में ऐसी देर क्यों लगी? BSB BSB: Meanwhile, the people were waiting for Zechariah and wondering why he took so long in the temple.
22 HIRV जब वह बाहर आया, तो उनसे बोल न सका अतः वे जान गए, कि उसने मन्दिर में कोई दर्शन पाया है; और वह उनसे संकेत करता रहा, और गूँगा रह गया। BSB BSB: When he came out and was unable to speak to them, they realized he had seen a vision in the temple. He kept making signs to them but remained unable to speak.
23 HIRV जब उसकी सेवा के दिन पूरे हुए, तो वह अपने घर चला गया। BSB BSB: And when the days of his service were complete, he returned home.
24 HIRV इन दिनों के बाद उसकी पत्नी एलीशिबा गर्भवती हुई; और पाँच महीने तक अपने आपको यह कह के छिपाए रखा। BSB BSB: After these days, his wife Elizabeth became pregnant and for five months remained in seclusion. She declared,
25 HIRV “मनुष्यों में मेरा अपमान दूर करने के लिये प्रभु ने इन दिनों में कृपादृष्टि करके मेरे लिये ऐसा किया है।” (उत्प. 30:23) BSB BSB: “The Lord has done this for me. In these days He has shown me favor and taken away my disgrace among the people.”
27 HIRV एक कुँवारी के पास भेजा गया। जिसकी मंगनी यूसुफ नाम दाऊद के घराने के एक पुरुष से हुई थी: उस कुँवारी का नाम मरियम था। BSB BSB: to a virgin pledged in marriage to a man named Joseph, who was of the house of David. And the virgin’s name was Mary.
28 HIRV और स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर कहा, “आनन्द और जय तेरी हो, जिस पर परमेश्वर का अनुग्रह हुआ है! प्रभु तेरे साथ है!” BSB BSB: The angel appeared to her and said, “Greetings, you who are highly favored! The Lord is with you.”
29 HIRV वह उस वचन से बहुत घबरा गई, और सोचने लगी कि यह किस प्रकार का अभिवादन है? BSB BSB: Mary was greatly troubled at his words and wondered what kind of greeting this might be.
30 HIRV स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे मरियम; भयभीत न हो, क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह तुझ पर हुआ है। BSB BSB: So the angel told her, “Do not be afraid, Mary, for you have found favor with God.
31 HIRV और देख, तू गर्भवती होगी, और तेरे एक पुत्र उत्पन्न होगा; तू उसका नाम यीशु रखना। (यशा. 7:14) BSB BSB: Behold, you will conceive and give birth to a son, and you are to give Him the name Jesus.
32 HIRV वह महान होगा; और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा; और प्रभु परमेश्वर उसके पिता दाऊद का सिंहासन उसको देगा। (भज. 132:11, यशा. 9:6-7) BSB BSB: He will be great and will be called the Son of the Most High. The Lord God will give Him the throne of His father David,
33 HIRV और वह याकूब के घराने पर सदा राज्य करेगा; और उसके राज्य का अन्त न होगा।” (2 शमू. 7:12,16, इब्रा. 1:8, दानि. 2:44) BSB BSB: and He will reign over the house of Jacob forever. His kingdom will never end!”
35 HIRV स्वर्गदूत ने उसको उत्तर दिया, “पवित्र आत्मा तुझ पर उतरेगा, और परमप्रधान की सामर्थ्य तुझ पर छाया करेगी; इसलिए वह पवित्र जो उत्पन्न होनेवाला है, परमेश्वर का पुत्र कहलाएगा। BSB BSB: The angel replied, “The Holy Spirit will come upon you, and the power of the Most High will overshadow you. So the Holy One to be born will be called the Son of God.
36 HIRV और देख, और तेरी कुटुम्बिनी एलीशिबा के भी बुढ़ापे में पुत्र होनेवाला है, यह उसका, जो बाँझ कहलाती थी छठवाँ महीना है। BSB BSB: Look, even Elizabeth your relative has conceived a son in her old age, and she who was called barren is in her sixth month.
37 HIRV परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।” (मत्ती 19:26, यिर्म. 32:27) BSB BSB: For no word from God will ever fail.”
39 HIRV उन दिनों में मरियम उठकर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई। BSB BSB: In those days Mary got ready and hurried to a town in the hill country of Judah,
40 HIRV और जकर्याह के घर में जाकर एलीशिबा को नमस्कार किया। BSB BSB: where she entered the home of Zechariah and greeted Elizabeth.
41 HIRV जैसे ही एलीशिबा ने मरियम का नमस्कार सुना, वैसे ही बच्चा उसके पेट में उछला, और एलीशिबा पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गई। BSB BSB: When Elizabeth heard Mary’s greeting, the baby leaped in her womb, and Elizabeth was filled with the Holy Spirit.
42 HIRV और उसने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “तू स्त्रियों में धन्य है, और तेरे पेट का फल धन्य है! BSB BSB: In a loud voice she exclaimed, “Blessed are you among women, and blessed is the fruit of your womb!
43 HIRV और यह अनुग्रह मुझे कहाँ से हुआ, कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आई? BSB BSB: And why am I so honored, that the mother of my Lord should come to me?
44 HIRV और देख जैसे ही तेरे नमस्कार का शब्द मेरे कानों में पड़ा वैसे ही बच्चा मेरे पेट में आनन्द से उछल पड़ा। BSB BSB: For as soon as the sound of your greeting reached my ears, the baby in my womb leaped for joy.
45 HIRV और धन्य है, वह जिसने विश्वास किया कि जो बातें प्रभु की ओर से उससे कही गई, वे पूरी होंगी।” BSB BSB: Blessed is she who has believed that the Lord’s word to her will be fulfilled.”
47 HIRV और मेरी आत्मा मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर से आनन्दित हुई। (1 शमू. 2:1) BSB BSB: and my spirit rejoices in God my Savior!
49 HIRV क्योंकि उस शक्तिमान ने मेरे लिये बड़े- बड़े काम किए हैं, और उसका नाम पवित्र है। BSB BSB: For the Mighty One has done great things for me. Holy is His name.
50 HIRV और उसकी दया उन पर, जो उससे डरते हैं, पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है। (भज. 103:17) BSB BSB: His mercy extends to those who fear Him, from generation to generation.
51 HIRV उसने अपना भुजबल दिखाया, और जो अपने मन में घमण्ड करते थे, उन्हें तितर-बितर किया। (2 शमू. 22:28, भज. 89:10) BSB BSB: He has performed mighty deeds with His arm; He has scattered those who are proud in the thoughts of their hearts.
52 HIRV उसने शासकों को सिंहासनों से गिरा दिया; और दीनों को ऊँचा किया। (1 शमू. 2:7, अय्यू. 5:11, भज. 113:7,8) BSB BSB: He has brought down rulers from their thrones, but has exalted the humble.
53 HIRV उसने भूखों को अच्छी वस्तुओं से तृप्त किया, और धनवानों को खाली हाथ निकाल दिया। (1 शमू. 2:5, भज. 107:9) BSB BSB: He has filled the hungry with good things, but has sent the rich away empty.
54 HIRV उसने अपने सेवक इस्राएल को सम्भाल लिया कि अपनी उस दया को स्मरण करे, (भज. 98:3, यशा. 41:8,9) BSB BSB: He has helped His servant Israel, remembering to be merciful,
55 HIRV जो अब्राहम और उसके वंश पर सदा रहेगी, जैसा उसने हमारे पूर्वजों से कहा था।” (उत्प. 22:17, मीका 7:20) BSB BSB: as He promised to our fathers, to Abraham and his descendants forever.”
56 HIRV मरियम लगभग तीन महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौट गई। BSB BSB: Mary stayed with Elizabeth for about three months and then returned home.
57 HIRV तब एलीशिबा के जनने का समय पूरा हुआ, और वह पुत्र जनी। BSB BSB: When the time came for Elizabeth to have her child, she gave birth to a son.
58 HIRV उसके पड़ोसियों और कुटुम्बियों ने यह सुनकर, कि प्रभु ने उस पर बड़ी दया की है, उसके साथ आनन्दित हुए। BSB BSB: Her neighbors and relatives heard that the Lord had shown her great mercy, and they rejoiced with her.
59 HIRV और ऐसा हुआ कि आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए और उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकर्याह रखने लगे। (उत्प. 17:12, लैव्य. 12:3) BSB BSB: On the eighth day, when they came to circumcise the child, they were going to name him after his father Zechariah.
60 HIRV और उसकी माता ने उत्तर दिया, “नहीं; वरन् उसका नाम यूहन्ना रखा जाए।” BSB BSB: But his mother replied, “No! He shall be called John.”
61 HIRV और उन्होंने उससे कहा, “तेरे कुटुम्ब में किसी का यह नाम नहीं।” BSB BSB: They said to her, “There is no one among your relatives who bears this name.”
62 HIRV तब उन्होंने उसके पिता से संकेत करके पूछा कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है? BSB BSB: So they made signs to his father to find out what he wanted to name the child.
63 HIRV और उसने लिखने की पट्टी मँगवाकर लिख दिया, “उसका नाम यूहन्ना है,” और सभी ने अचम्भा किया। BSB BSB: Zechariah asked for a tablet and wrote, “His name is John.” And they were all amazed.
64 HIRV तब उसका मुँह और जीभ तुरन्त खुल गई; और वह बोलने और परमेश्वर की स्तुति करने लगा। BSB BSB: Immediately Zechariah’s mouth was opened and his tongue was released, and he began to speak, praising God.
65 HIRV और उसके आस-पास के सब रहनेवालों पर भय छा गया; और उन सब बातों की चर्चा यहूदिया के सारे पहाड़ी देश में फैल गई। BSB BSB: All their neighbors were filled with awe, and people throughout the hill country of Judea were talking about these events.
66 HIRV और सब सुननेवालों ने अपने-अपने मन में विचार करके कहा, “यह बालक कैसा होगा?” क्योंकि प्रभु का हाथ उसके साथ था। BSB BSB: And all who heard this wondered in their hearts and asked, “What then will this child become?” For the Lord’s hand was with him.
67 HIRV और उसका पिता जकर्याह पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गया, और भविष्यद्वाणी करने लगा। BSB BSB: Then his father Zechariah was filled with the Holy Spirit and prophesied:
68 HIRV “प्रभु इस्राएल का परमेश्वर धन्य हो, कि उसने अपने लोगों पर दृष्टि की और उनका छुटकारा किया है, (भज. 111:9, भज. 41:13) BSB BSB: “Blessed be the Lord, the God of Israel, because He has visited and redeemed His people.
69 HIRV और अपने सेवक दाऊद के घराने में हमारे लिये एक उद्धार का सींग निकाला, (भज. 132:17, यिर्म. 30:9) BSB BSB: He has raised up a horn of salvation for us in the house of His servant David,
70 HIRV जैसे उसने अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा जो जगत के आदि से होते आए हैं, कहा था, BSB BSB: as He spoke through His holy prophets, those of ages past,
71 HIRV अर्थात् हमारे शत्रुओं से, और हमारे सब बैरियों के हाथ से हमारा उद्धार किया है; (भज. 106:10) BSB BSB: salvation from our enemies and from the hand of all who hate us,
72 HIRV कि हमारे पूर्वजों पर दया करके अपनी पवित्र वाचा का स्मरण करे, BSB BSB: to show mercy to our fathers and to remember His holy covenant,
73 HIRV और वह शपथ जो उसने हमारे पिता अब्राहम से खाई थी, (उत्प. 17:7, भज. 105:8,9) BSB BSB: the oath He swore to our father Abraham, to grant us
74 HIRV कि वह हमें यह देगा, कि हम अपने शत्रुओं के हाथ से छूटकर, BSB BSB: deliverance from hostile hands, that we may serve Him without fear,
75 HIRV उसके सामने पवित्रता और धार्मिकता से जीवन भर निडर रहकर उसकी सेवा करते रहें। BSB BSB: in holiness and righteousness before Him all the days of our lives.
76 HIRV और तू हे बालक, परमप्रधान का भविष्यद्वक्ता कहलाएगा , क्योंकि तू प्रभु के मार्ग तैयार करने के लिये उसके आगे-आगे चलेगा, (मला. 3:1, यशा. 40:3) BSB BSB: And you, child, will be called a prophet of the Most High; for you will go on before the Lord to prepare the way for Him,
77 HIRV कि उसके लोगों को उद्धार का ज्ञान दे, जो उनके पापों की क्षमा से प्राप्त होता है। BSB BSB: to give to His people the knowledge of salvation through the forgiveness of their sins,
78 HIRV यह हमारे परमेश्वर की उसी बड़ी करुणा से होगा; जिसके कारण ऊपर से हम पर भोर का प्रकाश उदय होगा। BSB BSB: because of the tender mercy of our God, by which the Dawn will visit us from on high,
79 HIRV कि अंधकार और मृत्यु की छाया में बैठनेवालों को ज्योति दे, और हमारे पाँवों को कुशल के मार्ग में सीधे चलाए।” (यशा. 58:8, यशा. 60:1,2, यशा. 9:2) BSB BSB: to shine on those who live in darkness and in the shadow of death, to guide our feet into the path of peace.”
80 HIRV और वह बालक यूहन्ना, बढ़ता और आत्मा में बलवन्त होता गया और इस्राएल पर प्रगट होने के दिन तक जंगलों में रहा। BSB BSB: And the child grew and became strong in spirit; and he lived in the wilderness until the time of his public appearance to Israel.