1 UDB हे भाइयों और बहनों, मैं चाहता हूँ कि तुम याद रखो कि हमारे यहूदी पूर्वजों ने परमेश्वर का अनुसरण किया था उन्होंने एक बादल की अगुवाई में उन लोगों को दिन के समय मिस्र से बाहर निकाला और लाल समुद्र के सूखे तल पर से पार कराया। BSB BSB: I do not want you to be unaware, brothers, that our forefathers were all under the cloud, and that they all passed through the sea.
2 UDB और जैसे हमने मसीह में बपतिस्मा लिया है, वैसे ही इस्राएलियों को मूसा का अनुसरण करना था जैसे उसने परमेश्वर का अनुसरण किया जो बादल में था और समुद्र को पार किया था। BSB BSB: They were all baptized into Moses in the cloud and in the sea.
3 UDB उन सब ने अलौकिक मन्ना खाया जो कि परमेश्वर ने उन्हें स्वर्ग से दिया, BSB BSB: They all ate the same spiritual food
4 UDB और उन सब ने अलौकिक पानी पिया, जो परमेश्वर ने उन्हें दिया था, जब मूसा ने चट्टान को मारा था। वह चट्टान मसीह थे। BSB BSB: and drank the same spiritual drink; for they drank from the spiritual rock that accompanied them, and that rock was Christ.
5 UDB परन्तु परमेश्वर उनमें से अधिकांश पर क्रोधित हुए क्योंकि उन्होंने अन्य देवताओं की उपासना की और परमेश्वर से विद्रोह किया, इसलिए उनके मृत शरीर जंगल में पड़े रहे। BSB BSB: Nevertheless, God was not pleased with most of them, for they were struck down in the wilderness.
6 UDB अब ये बातें हमारे लिए एक उदाहरण हैं, ताकि हम सीखें कि बुरी वस्तुओं की लालसा न करें, जैसा उन्होंने किया था। BSB BSB: These things took place as examples to keep us from craving evil things as they did.
7 UDB हमारे पूर्वजों में से कुछ ने भी मूर्तियों की पूजा की। जैसा शास्त्रों में लिखा है, "लोग खाने और पीने के लिए बैठ गए और फिर वे कामुक होकर उठे और नाचने लगे।" BSB BSB: Do not be idolaters, as some of them were. As it is written: “The people sat down to eat and drink and got up to indulge in revelry.”
8 UDB हमारे यहूदी पूर्वजों में से तेईस हजार लोग एक दिन में अपने अनैतिक यौनाचार के कारण मर गए। BSB BSB: We should not commit sexual immorality, as some of them did, and in one day twenty-three thousand of them died.
9 UDB हम मसीह की आज्ञा तोड़कर उनके अधिकार को न परखें, जैसा कि हमारे पूर्वजों में से कुछ ने किया था, और जहरीले साँपों ने उन्हें मार डाला था। BSB BSB: We should not test Christ, as some of them did, and were killed by snakes.
10 UDB परमेश्वर के प्रबंधों के विरुद्ध न कुड़कुड़ाओ, जैसा हमारे कुछ पूर्वजों में से कुछ ने किया था, और एक स्वर्गदूत ने उन्हें नष्ट कर दिया था। BSB BSB: And do not complain, as some of them did, and were killed by the destroying angel.
11 UDB अब ये बातें हमारे पूर्वजों के साथ घटीं; यह इसलिए लिखा गया है कि हम उनसे सीख सकें- हम, जो संसार के अंत समय के बहुत निकट हैं। BSB BSB: Now these things happened to them as examples and were written down as warnings for us, on whom the fulfillment of the ages has come.
12 UDB और इसलिए शिक्षा यह है: यदि तुमको लगता है कि तुम दृढ़ हो और दृढ़ता से खड़े हो, तो सावधान रहो, क्योंकि उसी समय तुम गिर सकते हो। BSB BSB: So the one who thinks he is standing firm should be careful not to fall.
13 UDB हर एक लालच जिसके विरुद्ध तुम लड़ चुके हो, वह हम सब ने भी सहा है, परन्तु परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की है और वह पाप से लड़ने की तुम्हारी क्षमता से अधिक तुम्हारी परीक्षा होने नहीं देंगे। जब लालच आता है, तो परमेश्वर तुमको मुक्त होने के लिए एक रास्ता भी दिखाएँगे जिससे कि तुम पाप करने की लालसा पर जय पा सको। BSB BSB: No temptation has seized you except what is common to man. And God is faithful; He will not let you be tempted beyond what you can bear. But when you are tempted, He will also provide an escape, so that you can stand up under it.
14 UDB इसलिए, मेरे प्रिय जनों, जितना शीघ्र हो सके उतना शीघ्र तुम मूर्तिपूजा से दूर भागो। BSB BSB: Therefore, my beloved, flee from idolatry.
15 UDB मैं उन लोगों के समान तुमसे बातें करता हूँ जो अपने जीवन पर सावधानी से विचार करते हैं। मैं जो कह रहा हूँ उस पर विचार करो। BSB BSB: I speak to reasonable people; judge for yourselves what I say.
16 UDB जब हम दाखरस के प्याले में से पीते हैं जिसे हम आशीर्वाद देते हैं, तो हम मसीह के लहू में भागीदार होते हैं। जब हम रोटी तोड़ते हैं, हम मसीह के शरीर में भागीदार होते हैं। BSB BSB: Is not the cup of blessing that we bless a participation in the blood of Christ? And is not the bread that we break a participation in the body of Christ?
17 UDB केवल एक ही रोटी है, और हम, यद्यपि बहुत हैं, हम संगठित होकर एक शरीर को बनाते हैं, और हम सब एक रोटी में से एक साथ खाते हैं। BSB BSB: Because there is one loaf, we who are many are one body; for we all partake of the one loaf.
18 UDB इस्राएल के लोगों के बारे में सोचो। जो वेदी पर बलि चढ़ा कर खाते हैं और वे वेदी के सहभागी होते हैं। BSB BSB: Consider the people of Israel: Are not those who eat the sacrifices fellow partakers in the altar?
19 UDB इसलिए मैं कह रहा हूँ कि मूर्ति कोई वास्तविक शक्ति नहीं है और मूर्ति के लिए बलिदान करने वाला भोजन खाना महत्वपूर्ण नहीं है। परन्तु फिर भी, यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं। BSB BSB: Am I suggesting, then, that food sacrificed to an idol is anything, or that an idol is anything?
20 UDB मेरा अर्थ यह है कि: जब गैर-यहूदी अपने बलिदान चढ़ाते हैं, तो वे वास्तव में उन्हें दुष्ट-आत्माओं के लिए चढ़ा रहे हैं, परमेश्वर के लिए नहीं। और मैं नहीं चाहता कि तुम दुष्ट-आत्माओं के साथ कुछ भी साझा करो। BSB BSB: No, but the sacrifices of pagans are offered to demons, not to God. And I do not want you to be participants with demons.
21 UDB तुम परमेश्वर के कटोरे से पीकर, फिर बाद में दुष्ट-आत्माओं के कटोरे में से नहीं पी सकते हो। तुम परमेश्वर की मेज़ में हिस्सा लेकर, फिर बाद में दुष्ट-आत्माओं के साथ भोजन नहीं कर सकते हो। BSB BSB: You cannot drink the cup of the Lord and the cup of demons too; you cannot partake in the table of the Lord and the table of demons too.
22 UDB ऐसा करने से तुम अपनी स्वामी भक्ति को विभाजित करते हो और इस कारण परमेश्वर को क्रोध दिलाते हो। तुम उनसे अधिक शक्तिशाली नहीं हो! BSB BSB: Are we trying to provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than He?
23 UDB कुछ लोग कहते हैं, "सब कुछ उचित है," परन्तु सब कुछ हमारे अच्छे या अन्य लोगों के अच्छे के लिए नहीं है। हाँ, "सब कुछ उचित है," परन्तु वह सब कुछ लोगों को परमेश्वर के साथ उनके जीवन में दृढ़ता प्रदान नहीं करता है। BSB BSB: “Everything is permissible,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible,” but not everything is edifying.
24 UDB केवल अपनी भलाई के लिए काम न करें, अन्य लोगों की भलाई के लिए भी काम करें। हम सब को सभी लोगों के साथ ऐसे काम करना चाहिए, जिससे सब की सहायता हो। BSB BSB: No one should seek his own good, but the good of others.
25 UDB यह हमारा नियम है: तुम बाज़ार से जो भी मांस चाहते हो, उसे खरीद कर खा सकते हो, बिना पूछे कि यह मूर्तियों के लिए बलि किया गया था या नहीं। BSB BSB: Eat anything sold in the meat market without raising questions of conscience,
26 UDB जैसा कि भजनकार कहता है, "पृथ्वी और जो कुछ उसमें है सब प्रभु का है।" BSB BSB: for, “The earth is the Lord’s, and the fullness thereof.”
27 UDB यदि एक गैर-यहूदी अविश्वासी तुम को भोजन करने के लिए आमंत्रित करता है, और तुम जाने की इच्छा रखते हो, तो जो भी वह तुमको परोसता है उसे खाओ। परमेश्वर तुमसे यह पूछने की अपेक्षा नहीं करते कि उन्होंने खाना कहाँ से खरीदा था। BSB BSB: If an unbeliever invites you to a meal and you want to go, eat anything set before you without raising questions of conscience.
28 UDB परन्तु अगर कोई तुमको कहता है, "हमने यह भोजन मूर्ति के मन्दिर में से लिया था और इसे देवताओं के लिए बलि किया गया था," तो उस भोजन को उस परोसने वाले व्यक्ति की अच्छाई के कारण न खाओ, जिससे कि सही और गलत के बोध में टकराव उत्पन्न न हो जाए। BSB BSB: But if someone tells you, “This food was offered to idols,” then do not eat it, for the sake of the one who told you and for the sake of conscience—
29 UDB मेरे कहने का अर्थ है कि तुम्हे सावधान रहना है कि दूसरे व्यक्ति की समझ में सही क्या है और गलत क्या है, उसके प्रति सावधान रहो कि तुम इसके बारे में कैसे सोचते हो। मेरे व्यक्तिगत चुनाव को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा सही या गलत मानने के कारण बदला नहीं जा सकता। BSB BSB: the other one’s conscience, I mean, not your own. For why should my freedom be determined by someone else’s conscience?
30 UDB अगर मैं धन्यवाद के साथ भोजन का आनंद लेता हूँ, तो मुझे किसी और व्यक्ति को मेरा न्याय करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। BSB BSB: If I partake in the meal with thankfulness, why am I denounced because of that for which I give thanks?
31 UDB यहाँ नियम यह है कि चाहे तुम खाओ या पीओ या तुम कुछ भी करो, सब कुछ इस तरह करो कि तुम परमेश्वर की स्तुति कर सको। BSB BSB: So whether you eat or drink or whatever you do, do it all to the glory of God.
32 UDB इन विषयों में न यहूदियों के लिए, न यूनानियों के लिए, और न ही परमेश्वर की कलीसिया के लिए ठोकर खाने का कारण बनो। BSB BSB: Do not become a stumbling block, whether to Jews or Greeks or the church of God—
33 UDB मैं इसे अपना कर्तव्य समझता हूँ कि मैं हर संभव प्रयास करके हर प्रकार से किसी को प्रसन्न करूँ। मैं अपनी भलाई की खोज में यह नहीं करता हूँ। इसकी अपेक्षा, मैं दूसरों की सहायता करके उन्हें उठाने का प्रयास करता हूँ, कि परमेश्वर उन्हें बचा लें। BSB BSB: as I also try to please everyone in all I do. For I am not seeking my own good, but the good of many, that they may be saved.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.