1 UDB तुमने लिखकर मुझसे कुछ प्रश्न पूछे जो विवाहित विश्वासियों की जीवनशैली के विषय में हैं। मेरा उत्तर है कि कई बार ऐसा हो सकता है कि विवाहित जीवन में यौन संबंधों से दूर रहना अच्छा होता है। BSB BSB: Now for the matters you wrote about: It is good to abstain from sexual relations.
2 UDB परन्तु लोग अनैतिक यौनाचार के कारण बहुत बार परीक्षा में पड़ते हैं। इसलिए प्रत्येक पति की अपनी पत्नी होनी चाहिए, और प्रत्येक पत्नी का अपना पति होना चाहिए। BSB BSB: But because there is so much sexual immorality, each man should have his own wife, and each woman her own husband.
3 UDB और प्रत्येक विवाहित विश्वासी को अपने पति या पत्नी के साथ सोने का अधिकार होना चाहिए। BSB BSB: The husband should fulfill his marital duty to his wife, and likewise the wife to her husband.
4 UDB क्योंकि पति अपने शरीर का अधिकार अपनी पत्नी को देता है और पत्नी अपने शरीर का अधिकार अपने पति को देती है। BSB BSB: The wife does not have authority over her own body, but the husband. Likewise the husband does not have authority over his own body, but the wife.
5 UDB इसलिए साथ सोने के अधिकार से एक दूसरे को वंचित न करो, जब तक तुम दोनों प्रार्थना करने के लिए कुछ समय अलग होने का निर्णय नही लेते। परन्तु उस समय के पूरे हो जाने के बाद, फिर से एक साथ आओ। शैतान को अवसर मत दो कि वह तुमको लुभाए क्योंकि तुम स्वयं को वश में नहीं रख सकते हो। BSB BSB: Do not deprive each other, except by mutual consent and for a time, so you may devote yourselves to prayer. Then come together again, so that Satan will not tempt you through your lack of self-control.
6 UDB मैं तुम को विवाह करने का आदेश नहीं दे रहा हूँ, परन्तु इस विषय में मुझे समझौता करना पड़ेगा क्योंकि मुझे पता है कि तुम में से बहुत से विवाहित हैं या विवाह करना चाहते हैं। BSB BSB: I say this as a concession, not as a command.
8 UDB तुम में से जिन्होंने कभी विवाह नहीं किया और वे जिनके पति की मृत्यु हो गई है, मैं कहता हूँ कि अगर तुम मेरे जैसे अकेले ही रहो तो अच्छा होगा। BSB BSB: Now to the unmarried and widows I say this: It is good for them to remain unmarried, as I am.
9 UDB परन्तु अगर तुम्हें स्वयं को वश में करने में कठिनाई हो, तो तुमको विवाह करना चाहिए। अपेक्षा इसके कि काम वासना के दास हों। BSB BSB: But if they cannot control themselves, let them marry. For it is better to marry than to burn with passion.
10 UDB प्रभु तुमको जो विवाहित हैं अपनी आज्ञाएँ देते हैं: "पत्नी को अपने पति से अलग नहीं होना चाहिए।" BSB BSB: To the married I give this command (not I, but the Lord): A wife must not separate from her husband.
11 UDB (परन्तु अगर वह अपने पति से अलग हो जाती है, तो उसे फिर से विवाह नहीं करना चाहिए, या फिर उसे अपने पति से मेल करना चाहिए।) और, "पति को अपनी पत्नी को नहीं त्यागना चाहिए।" BSB BSB: But if she does, she must remain unmarried or else be reconciled to her husband. And a husband must not divorce his wife.
12 UDB और मुझे यह कहना है– यह मेरा परामर्श है, परमेश्वर की आज्ञा नहीं है– तुमको जिनके पास ऐसी पत्नी है जो विश्वासी नहीं है। यदि वह तुम्हारे साथ रहने से संतुष्ट है, तो उसे मत त्यागो। BSB BSB: To the rest I say this (I, not the Lord): If a brother has an unbelieving wife and she is willing to live with him, he must not divorce her.
13 UDB और यदि तुम ऐसी स्त्री हो जिसका पति विश्वासी नहीं है, और यदि वह तुम्हारे साथ रहने से संतुष्ट है, तो उसे मत त्यागो। BSB BSB: And if a woman has an unbelieving husband and he is willing to live with her, she must not divorce him.
14 UDB अविश्वासी पति को परमेश्वर में विश्वास करनेवाली पत्नी के कारण विशेष रीति से अलग किया गया है, यह एक अविश्वासी स्त्री के पति के लिए भी है जो परमेश्वर पर भरोसा करता है। यह उनके बच्चों के लिए भी ऐसा ही है: वे परमेश्वर के लिए एक विशेष रीति से अलग हैं, क्योंकि माता-पिता में से एक मसीह पर विश्वास करता है। BSB BSB: For the unbelieving husband is sanctified through his believing wife, and the unbelieving wife is sanctified through her believing husband. Otherwise your children would be unclean, but now they are holy.
15 UDB परन्तु, यदि वह अविश्वासी साथी तुमको छोड़ना चाहता हो, तो तुमको उस व्यक्ति को जाने देना चाहिए। इस स्थिति में, तुम्हारे विवाह की शपथ जो तुमने खाई है, वह अब तुम्हारे लिए बन्धन नहीं है। परमेश्वर ने हमें शान्ति के लिए बुलाया है। BSB BSB: But if the unbeliever leaves, let him go. The believing brother or sister is not bound in such cases. God has called you to live in peace.
16 UDB तुम नहीं जानते कि तुम्हारे अविश्वासी जीवन साथी के साथ तुम्हारा जो जीवन है उसके माध्यम से परमेश्वर तुम्हारे अविश्वासी पति या पत्नी में कैसा काम कर सकते हैं। और तुम नहीं जानते कि तुम्हारा जीवन कैसे एक साधन बन सकता है जिससे परमेश्वर तुम्हारे पति या पत्नी को बचा सकते हैं। BSB BSB: How do you know, wife, whether you will save your husband? Or how do you know, husband, whether you will save your wife?
17 UDB हमें वैसा जीवन जीना चाहिए जैसा परमेश्वर ने हमारे लिए निश्चित किया है, और हमें परमेश्वर की बुलाहट का पालन करना चाहिए। यह सिद्धांत सब कलीसियाओं के लिए है। BSB BSB: Regardless, each one should lead the life that the Lord has assigned to him and to which God has called him. This is what I prescribe in all the churches.
18 UDB यदि मसीही बनने से पहले तुम्हारा खतना किया गया था, तो तुम उस खतने के निशान को हटाने की कोशिश नहीं करना। जब परमेश्वर ने तुमको बचाया था, तब तुम ने खतना नहीं किया हो, तो तुम में से किसी को भी खतना करवाने की आवश्यकता नहीं है। BSB BSB: Was a man already circumcised when he was called? He should not become uncircumcised. Was a man still uncircumcised when called? He should not be circumcised.
20 UDB इसलिए, उसी रीति से रहो और काम करो जिस रीति से तुम उस समय करते थे, जब परमेश्वर ने तुमको मसीह में विश्वास करने के लिए बुलाया था। BSB BSB: Each one should remain in the situation he was in when he was called.
21 UDB यदि तुम दास थे जब परमेश्वर ने तुमको बचाया, तो इसके बारे में चिंता मत करो। परन्तु यदि तुम्हारे पास स्वतंत्रता प्राप्त करने का अवसर है, तो उसका लाभ अवश्य उठाएँ। BSB BSB: Were you a slave when you were called? Do not let it concern you—but if you can gain your freedom, take the opportunity.
22 UDB क्योंकि परमेश्वर जब किसी को दासत्व की दशा में बुलाते हैं तो वह प्रभु में एक स्वतंत्र व्यक्ति है। उसी तरह, जब तुमको बुलाया गया, तब तुम परमेश्वर के दास बन जाते हो, भले ही तुम किसी के भी दास न रहे हों। BSB BSB: For he who was a slave when he was called by the Lord is the Lord’s freedman. Conversely, he who was a free man when he was called is Christ’s slave.
23 UDB परमेश्वर ने तुमको अपने पुत्र की कीमत देकर खरीदा है; तुम्हारी स्वतंत्रता बहमूल्य है। इसलिए मनुष्यों के दास मत बनो। BSB BSB: You were bought at a price; do not become slaves of men.
24 UDB मसीह में मेरे भाइयों और बहनों, जब परमेश्वर ने तुमको बुलाया तब तुम जो कुछ भी थे, चाहे तुम दास या स्वतंत्र थे, उसी स्थिति में रहो। BSB BSB: Brothers, each one should remain in the situation he was in when God called him.
25 UDB अविवाहित लोगों से सम्बंधित प्रश्न के बारे में, मैं अपने विचार प्रस्तुत करता हूँ, परन्तु इस प्रश्न पर मेरे पास परमेश्वर से कोई विशेष आज्ञा नहीं है। परन्तु तुम मेरे उत्तर पर भरोसा कर सकते हो क्योंकि परमेश्वर ने मुझ पर दया की है और मुझे ऐसा व्यक्ति बनने में समर्थ किया है जिस पर लोग भरोसा कर सकते हैं। BSB BSB: Now about virgins, I have no command from the Lord, but I give a judgment as one who by the Lord’s mercy is trustworthy.
26 UDB इसलिए, उन कठिन समयों की वजह से जो हम सब पर आ रहे हैं, मुझे लगता है कि तुम्हारे लिए वैसे रहना अच्छा होगा जैसे तुम थे, जब परमेश्वर ने तुमको बुलाया था। BSB BSB: Because of the present crisis, I think it is good for a man to remain as he is.
27 UDB तुम में से जो विवाहित हैं, उनसे मैं यह कहता हूँ: अपनी शपथ से मुक्त होने का प्रयास न करो। तुम जो अविवाहित हो, पत्नी को खोजने का प्रयास न करो। BSB BSB: Are you committed to a wife? Do not seek to be released. Are you free of commitment? Do not look for a wife.
28 UDB परन्तु जो लोग अविवाहित हैं, उनसे मैं कहता हूँ, यदि तुम विवाह करते हो तो तुमने कोई पाप नहीं किया है। मैं अविवाहित स्त्रियों को भी यही परामर्श देता हूँ: यदि तुम विवाह करती हो तो तुमने कोई पाप नहीं किया है। परन्तु, यदि तुम विवाह करते हो तो तुम पर कई सांसारिक परेशानियाँ आएँगी, और मैं तुमको उन परेशानियों से बचाना चाहता हूँ। BSB BSB: But if you do marry, you have not sinned. And if a virgin marries, she has not sinned. But those who marry will face troubles in this life, and I want to spare you this.
29 UDB हे भाइयों-बहनों यह समय, जिसमें हम जी रहे हैं, उसके बारे में मेरा अर्थ यह है: हमारे पास थोड़ा ही समय बचा हैं। आने वाली समस्याओं के कारण, जो विवाहित हैं, उन्हें अब से ऐसे रहना होगा जैसे कि वे विवाहित नहीं हैं। BSB BSB: What I am saying, brothers, is that the time is short. From now on those who have wives should live as if they had none;
30 UDB जो लोग दुःख से भरे हैं वे न रोएँ। जो कोई किसी अद्भुत घटना पर आनंद कर रहे हैं उनके चेहरे पर कोई प्रसन्नता नहीं होनी चाहिए। जिन लोगों ने कुछ खरीदने के लिए पैसा खर्च किया है, उन्हें उसमें आनन्द नहीं करना चाहिए; उन्हें इस तरह रहना चाहिए कि उनके पास कुछ भी नहीं है। BSB BSB: those who weep, as if they did not; those who are joyful, as if they were not; those who make a purchase, as if they had nothing;
31 UDB और जो संसार में काम करते हैं, उन्हें संसार का ही नहीं हो जाना चाहिए। क्योंकि सांसारिक प्रणाली का संपूर्ण विनाश हो जाएगा। BSB BSB: and those who use the things of this world, as if not dependent on them. For this world in its present form is passing away.
32 UDB मैं चाहता हूँ कि तुम चिन्ता की बातों से मुक्त रहो। जैसा कि तुम देखते हो, अविवाहित व्यक्ति उन मामलों के लिए चिंतित है जो परमेश्वर के लिए महत्वपूर्ण हैं। वह परमेश्वर की सेवा करना चाहता है और वह जो चाहता है वह करता है। BSB BSB: I want you to be free from concern. The unmarried man is concerned about the work of the Lord, how he can please the Lord.
33 UDB परन्तु जो व्यक्ति विवाहित है वह सांसारिक जीवन के साथ-साथ, अपनी पत्नी की सेवा करने और उसे प्रसन्न रखने के विषय में चिंतित है। BSB BSB: But the married man is concerned about the affairs of this world, how he can please his wife,
34 UDB इसलिए विवाहित पुरुषों को जो आवश्यक काम करने होते हैं उनमें से वे केवल कुछ काम ही कर पाते हैं। यह विधवा और जवान स्त्रियों के लिए भी है जिन्होंने विवाह नहीं किया है। वे विश्वासी स्त्रियों के समान, अपनी पूरी शारीरिक क्षमता से, अपनी देह और आत्मा से परमेश्वर की सेवा करने के लिए अपना समय बिताने की चिन्ता करती हैं। परन्तु विवाहित स्त्रियाँ दैनिक सांसारिक चिन्ताओं से घिरी रहती हैं जैसे अपने पतियों को कैसे प्रसन्न रखें। BSB BSB: and his interests are divided. The unmarried woman or virgin is concerned about the work of the Lord, how she can be holy in both body and spirit. But the married woman is concerned about the affairs of this world, how she can please her husband.
35 UDB मैं तुम्हारी सहायता करने के लिए ऐसा कह रहा हूँ, न कि तुम्हे अपने अधीन करने का प्रयास कर रहा हूँ। यदि तुम मेरा परामर्श मानते हो तो तुम उन चिन्ताओं से मुक्त रह कर प्रभु की सेवा कर सकते हो जिनसे विवाहित जन घिरे रहते हैं। BSB BSB: I am saying this for your own good, not to restrict you, but in order to promote proper decorum and undivided devotion to the Lord.
36 UDB यदि कोई पुरुष किसी स्त्री को विवाह करने का वचन देता है, परन्तु अगर उसे लगता है कि वह उसके साथ सम्मान से व्यवहार नहीं करता है क्योंकि वह विवाह के लिए बहुत बूढ़ी हो रही है, तो उसे विवाह कर लेना चाहिए। यह एक पाप नहीं है। BSB BSB: However, if someone thinks he is acting inappropriately toward his betrothed, and if she is beyond her youth and they ought to marry, let him do as he wishes; he is not sinning; they should get married.
37 UDB परन्तु यदि वह निर्णय लेता है कि वह अभी उससे विवाह करने की इच्छा नहीं रखता है, और यदि स्थिति उसके नियंत्रण में है, तो वह विवाह न करने का निर्णय लेता है तो अच्छा करता है। BSB BSB: But the man who is firmly established in his heart and under no constraint, with control over his will and resolve in his heart not to marry the virgin, he will do well.
38 UDB इसलिए जो अपनी मंगेतर से विवाह करता है वह अच्छा करता है और पाप नहीं करता है; और जो विवाह नहीं करने का निर्णय लेता है, वह उत्तम निर्णय लेता है। BSB BSB: So then, he who marries the virgin does well, but he who does not marry her does even better.
39 UDB स्त्री को अपने पति के साथ तब तक रहना चाहिए जब तक वह जीवित है; यदि उसका पति मर जाता है, तो वह जिस से भी चाहती है, उससे विवाह करने के लिए स्वतंत्र है, परन्तु उसे केवल उसी व्यक्ति से विवाह करना चाहिए जो प्रभु में विश्वास रखता हो। BSB BSB: A wife is bound to her husband as long as he lives. But if her husband dies, she is free to marry anyone she wishes, as long as he belongs to the Lord.
40 UDB परन्तु मेरा मानना है कि यदि वह फिर से विवाह नहीं करेगी तो वह विधवा खुश रहेगी। और मुझे लगता है कि मुझ में भी परमेश्वर के आत्मा है। BSB BSB: In my judgment, however, she is happier if she remains as she is. And I think that I too have the Spirit of God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.