1 UDB मैं, पौलुस, यह पत्र लिख रहा हूँ। सीलास और तीमुथियुस मेरे साथ हैं। हम तुमको यह पत्र भेज रहे हैं, जो थिस्सलुनीके शहर के विश्वासियों का समूह है, जो पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह के साथ जुड़े हैं। परमेश्वर तुम पर दया करें और तुमको शान्ति दें। BSB BSB: Paul, Silvanus, and Timothy, To the church of the Thessalonians in God the Father and the Lord Jesus Christ: Grace and peace to you.
2 UDB हम अपनी प्रार्थनाओं में तुमको स्मरण करते हैं और सदा तुम सब के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं। BSB BSB: We always thank God for all of you, remembering you in our prayers
3 UDB हम लगातार स्मरण रखते हैं कि तुम परमेश्वर के लिए काम करते हो, जो हमारे पिता हैं, क्योंकि तुम उस पर भरोसा करते हो और सच्ची लगन से तुम लोगों की सहायता करते हो क्योंकि तुम उन्हें प्रेम करते हो। भविष्य में तुम्हारा दृढ़ भरोसा है, क्योंकि तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह को जानते हो! BSB BSB: and continually recalling before our God and Father your work of faith, your labor of love, and your enduring hope in our Lord Jesus Christ.
4 UDB हे मेरे साथी विश्वासियों, जिनसे परमेश्वर प्रेम करते हैं, हम भी उनका धन्यवाद करते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि परमेश्वर ने तुमको अपने लोग होने के लिए चुना है। BSB BSB: Brothers who are beloved by God, we know that He has chosen you,
5 UDB हम जानते हैं कि उन्होंने तुमको चुना है, क्योंकि जब हम ने तुमको सुसमाचार सुनाया तो यह शब्दों से कहीं अधिक था। पवित्र आत्मा ने शक्तिशाली रूप में तुम्हारे बीच काम किया, और उन्होंने दृढ़ता से हमें आश्वासन दिया है कि हम ने जो संदेश तुमको दिया, वह सच्चा है। उसी तरह, तुम जानते हो कि हम ने कैसी बातें कीं और जब हम तुम्हारे साथ थे तब स्वयं को कैसे दर्शाया, ताकि हम तुम्हारी सहायता कर सकें। BSB BSB: because our gospel came to you not only in word, but also in power, in the Holy Spirit, and with great conviction—just as you know we lived among you for your sake.
6 UDB अब हम ने सुना है कि तुम वैसे ही रह रहे हो जैसे हम रहते हैं और हमारे उदाहरण का अनुसरण करते हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तुम भी हमारे प्रभु की तरह रह रहे हो, जैसे वह रहते थे। तुम ने परमेश्वर के प्रेम के संदेश को बहुत आनन्द के साथ ग्रहण किया, जो केवल पवित्र आत्मा की ओर से आता है, यद्यपि तुमको कई परीक्षाओं और कठिनाइयों से हो कर जाना पड़ा। BSB BSB: And you became imitators of us and of the Lord when you welcomed the message with the joy of the Holy Spirit, in spite of your great suffering.
7 UDB मकिदुनिया और अखाया के प्रान्तों में रहने वाले सब विश्वासी इस बात को सीख रहे हैं कि परमेश्वर पर कैसे भरोसा करना चाहिए जैसे कि तुमने सीखा है और परमेश्वर पर भरोसा करते हो। BSB BSB: As a result, you have become an example to all the believers in Macedonia and Achaia.
8 UDB अन्य लोगों ने तुमको प्रभु यीशु का संदेश देते हुए सुना है। तब उन्होंने मकिदुनिया और अखाया में रहने वाले लोगों को भी सुसमाचार सुनाया। इतना ही नहीं, बल्कि बहुत दूर के स्थानों में रहने वाले लोगों ने भी सुना है कि तुम परमेश्वर पर भरोसा रखते हो। इसलिए हमें लोगों को यह बताने की आवश्यक्ता नहीं है कि परमेश्वर ने तुम्हारे जीवन में क्या-क्या किया है। BSB BSB: For not only did the message of the Lord ring out from you to Macedonia and Achaia, but your faith in God has gone out to every place, so that we have no need to say anything more.
9 UDB तुम से दूर रहने वाले लोग सब को बताते हैं कि जब हम तुम्हारे पास आए तो तुम ने कितने उत्साह से हमारा स्वागत किया। वे यह भी बताते हैं कि तुमने झूठे देवताओं की उपासना करना त्याग दिया है और अब तुम परमेश्वर की आराधना और सेवा करते हो, केवल वही जीवित परमेश्वर हैं, और वही वास्तविक और एकमात्र परमेश्वर हैं। BSB BSB: For they themselves report what kind of welcome you gave us, and how you turned to God from idols to serve the living and true God
10 UDB वे हमें यह भी बताते हैं कि अब तुम बड़ी आशा के साथ प्रतीक्षा करते हो कि परमेश्वर के पुत्र स्वर्ग से पृथ्वी पर लौट आएँ। तुम दृढ़ विश्वास करते हो कि परमेश्वर ने उन्हें मरने के बाद फिर से जी उठने का अधिकार दिया है, तुम यह भी विश्वास करते हो कि यीशु हम सब को जो उन पर भरोसा रखते है, बचा लेंगे जब परमेश्वर पूरे संसार के लोगों को दण्ड देंगे। BSB BSB: and to await His Son from heaven, whom He raised from the dead—Jesus our deliverer from the coming wrath.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.